मीन पुरुष मछली और जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। इसी कारण वह अपनी फैशन शैली (Pisces man fashion ) में फ़िरोज़ी और ऐक्वा रंग का प्रयोग अधिक करता है।  

आपको यह रंग उनके कपड़े, गहने, घर की आंतरिक सज्जा और घरेलू सामान में देखने को मिल सकता है।

पुरुष अच्छी तरह से सिले हुए या प्रभावी रंगों वाले कपड़े पहनना पसंद करता है, क्योंकि वह दूसरों पर खुद का एक अच्छा प्रभाव बनाना चाहता है।

मीन राशि के पुरुष अपने वस्त्रो को लेकर बहुत सजग रहते हैं, और पुरुषों के लिए मार्किट में आने वाली नवीनतम फैशन शैली की वस्तुओं का संग्रह करने को आतुर रहते हैं। 

अपनी फैशन शैली में हमेशा नवीन प्रयोग करना इनकी आदत का हिस्सा बन जाता है, क्योंकि इनका मुख्य उद्देश्य अपने आसपास रहने वाली महिलाओं के बीच प्रसिद्ध होना होता है। 

Pisces man personality | व्यक्तित्व

मीन राशि के अन्तर्गत पैदा हुआ पुरुष राशि चक्र की अंतिम राशि,का हिस्सा होता है। वह चुलबुला, आकर्षक और रोमांटिक है।

pisces-man-personality-physique
Pisces man personality | व्यक्तित्व

जल  चिन्ह का होने के नाते, अंतर्मुखी और भावनात्मक होता  है। इस राशि के पुरुष परिवर्तनशील और अनुकूलनीय व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। 

हमेशा खुद को वास्तविक दुनिया और आध्यात्मवाद के बीच झूलते हुए पाते हैं, और इन दो अलग शक्तियों से प्रभावित होने के  कारण वे अक्सर जीवन में विश्राम नहीं कर पाते हैं।

ऐसे में उनकी शक्तिशाली छठी इंद्री अक्सर उनके बचाव में आती है, और उन्हें निर्णय लेने में मदद करती है।

पुरुष अपने बाहरी दिखावे के बजाय खुद के पहचाने जाने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति पर अधिक भरोसा करते हैं।

इस राशि से संबंधित पुरुष देखभाल करने वाले, कोमल, स्नेही, भावुक और दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील होते हैं। ये पुरुष प्रेरक और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं।

दयालु और मिलनसार, मीन राशि के पुरुष साहसिक और सामाजिक समारोहों के प्रेमी होते हैं। यह यात्रा और लोगों के आसपास रहना पसंद करते हैं। 

कई विषयों पर खुलकर दूसरों के साथ बातचीत करते हैं, और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ अपने अनुभव साझा करते हैं। किसी भी प्रकार का प्रतिबंध और नियमित दिनचर्या उन्हें सबसे ज्यादा नापसंद होती हैं।

यह महत्वाकांक्षी और मेहनती होते हैं। जीवन में सर्वश्रेष्ठ स्थान या लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते वे आलस्य को खुद से दूर करना सीख जाएँ।

वे धन सम्बंधित बातों में दिमाग लगाने वाले नहीं होते हैं, लेकिन अपने लक्ष्यों को जल्दी प्राप्त करने के अपने प्रयास में वे एक आसान रास्ता अपनाने के लिए इच्छुक ज़रूर रहते हैं।

इस तथ्य को भूलकर कि ऐसा कोई शॉर्टकट नहीं होता, जो आपको जीवन का लक्ष्य प्राप्त करवा सके। 

उनकी संवेदनशीलता, नम्रता और रोमांटिक स्वभाव के कारणं लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं, खासकर वह  महिलायें जो पुरुषों को लेकर यह सोचती हैं, कि पुरुष उनकी भावनाओं पर विचार नहीं करते हैं।

मीन राशि के पुरुष अपनी महिलाओं के साथ प्यार और सम्मान के साथ पेश आते हैं, और उनके सपनों को साकार करने में उनकी मदद करते है। यह लोग उन्हें वह सब कुछ देने का प्रयास करते हैं, जो एक स्त्री किसी पुरुष से चाहती हैं। 

जब रोमांस की बात आती है, तो मीन राशि के पुरुष राशि चक्र में सबसे ऊपर आते है और महिलाओं के सबसे ज़्यादा प्रिय होते हैं। 

खुद को मजबूत और स्थिर मानसिक क्षमता वाले व्यावहारिक लोगों के सानिध्य में रहना पसंद होता है। जो उनके आदर्श बन सकें और उन्हें अपने अंदर की क्षमता का एहसास कराने में सहायता कर सकते हैं।

ऐसा इसलिए है, क्योंकि ये पुरुष आसानी से अपनी आत्म-दया और गलत कामों की आदत के कारण निराशा और असफलता के गर्त में गिर सकते हैं। 

जब मीन राशि के पुरुष वास्तविक जीवन की घटनाओं और दूसरों की उपलब्धियों से प्रेरित होते हैं, तो वे खुद को लेकर अधिक आश्वस्त हो जाते हैं, और अपने स्तर पर प्रयास करके खुद को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध कर सकते हैं।

वैसे तो मानवीय सम्बन्धो और भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता उनकी ताकत होती है। लेकिन यही बात उनकी सबसे बड़ी कमजोरी भी हो सकती है।

कई बार मीन राशि के तहत पैदा हुए पुरुष इस डर से सामने नहीं आ पाते या सच नहीं बोल पाते हैं, कि वे कई दूसरों की भावनाओं को ठेस तो नहीं पहुंचा रहे हैं।

कई बार अपनी इसी कमज़ोरी के कारण यह लोग दूसरों को सही जवाब न देकर आगे पीछे होते हुए टहलाते रहते हैं। 

अपने प्रियजनों के लिए ताकत का एक स्तंभ होते हैं। जब भी उनके प्रियजन कठिन परिस्थितियों से घिरे होते हैं, यह उनकी ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं। 

एक लव पार्टनर के रूप में अपनी प्रेमिका या संगनी को सच्चा सुख और प्रेम प्रदान करने की सारी खूबियां रखते है। इनसे जुड़ने वाली कोई भी स्त्री कभी दुखी नहीं रह सकती। 

यह लोगों की बात सुनने, उनकी समस्याओं को समझने और उनके मुद्दों को सुलझाने में उनकी मदद करने के लिए बिलकुल सही होते हैं।

यह लोग अपनी तरफ से अपने से जुड़े लोगों की समस्यांओं का निराकरण करने का भरपूर प्रयास करते हैं। लेकिन वंही जब उनकी खुद की समस्याओं की बात आती है।

तो यह अपने दिल की बात किसी के साथ खुलकर साझा नहीं कर पाते और खुद को अकेला  महसूस करने लगते हैं। 

इनकी यह कमज़ोरी कई बार इनको अकेलेपन और अवसाद से घेर देता है। ऐसी अवस्था में ये अपना विकास नहीं कर पाते। 

मीन राशि के तहत जन्म लेने वाले पुरुषों के चेहरे पर डिंपल और इनकी आंखे हल्की नीली होती हैं। कुछ मीन राशि के पुरुष  ऐसे चलते हैं जैसे कोई मछली अपने पंखों पर तैर रही हो।

वे छोटे कदम उठाते हैं, और अपने शरीर के वजन को एक पैर से दूसरे पैर में स्थानांतरित करते रहते हैं। 

उनके शरीर का आकार और निर्माण एक दुसरे से भिन्न हो सकता है। लेकिन वे आमतौर पर बहुत लंबे नहीं होते हैं, बल्कि थोड़े मोटे या मजबूत काठी के होते हैं। 

उनके शरीर आमतौर पर मोटा या एक तरह से गोल होता हैं, और दुर्भाग्य से यह एक संकेत देता है, कि वह मोटापे से ग्रस्त है। 

उनके बहुत अधिक भावुक होने के कारणं कई बार अवसाद की चरम स्थिति पर जाने की अपनी प्रवृत्ति के कारण यह लोग कई बार अधिक खाना खाने लगते हैं। जिसके कारण मोटापे से ग्रस्त हो जाते हैं। 

उनके चेहरे की विशेषताएं आमतौर पर बहुत आकर्षक और कुछ हद तक दूसरों को आकर्षित करने वाली होती हैं। उनकी आँखों में देखते हुए आप अक्सर एक पुरुष का स्वप्निल रूप देखेंगे और वह आपको अपने इसी गुण से मंत्रमुग्ध कर सकते हैं।

उनका चेहरा आमतौर पर गोल या कोणीय आकार का होता हैं, और उनका मुंह थोड़ा चौड़ा होता है। उनकी त्वचा का रंग आमतौर पर गोरा और बेदाग होता है। 

पुरुषों के शरीर में इनके पैर सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए अक्सर वे अपने पैरों की सामान्य से अधिक देखभाल करते हैं। जिसका उनके समग्र स्वास्थ्य और खुशी पर अधिक प्रभाव पड़ता है।

इनके पैर इनकी चाल को ऐसा महसूस कराने वाला एहसास देते हैं, जैसे एक मछली जल में तैर रही हो। इनकी चाल महिलाओं को बहुत आकर्षित करती है।

उनके पैर या तो छोटे या नाजुक हो सकते हैं या कभी-कभी वे काफी बड़े भी हो सकते हैं। 

Dresses for Pisces man fashion | वस्त्र

आपके कपड़े पहनने का तरीका दूसरे व्यक्ति को आपके बारे में बहुत कुछ बता सकता है। आपके द्वारा चुने गए रंग, कपड़े और शैलियाँ सभी आपके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं, और विभिन्न प्रकार से लोगों को आपकी ओर आकर्षित करते हैं।

dresses-pisces-man-fashion
Dresses for Pisces man fashion | वस्त्र

मीन राशि का पुरुष रचनात्मक व्यक्ति होते है, और मुक्त बहने वाले फैशन इनके लिए उपयुक्त होते है। जो उसे किसी भी प्रकार से प्रतिबंधित नहीं करता है। चाहे वो इस वस्त्र शैली को कभी भी पहने और दिन का कोई भी समय हो।

एक पुरुष एक ढीली ढाली योगा पेंट पहन सकता है। बस वह उसकी पसंद की हो और उसके आराम में खलल न डाले। 

नीले रंग के वस्त्र एक मीन राशि पुरुष की पहली पसंद होते हैं। एक जलीय नीले रंग की शर्ट या कुर्ता इनको अपनी ओर खींचने में सक्षम होता है। 

वस्त्रों के रूप में इनको ऐसे कपडे पहनना पसंद होता है, जो इनके शरीर पर अतिरिक्त भार न डाले और इनको हल्का महसूस कराएं। 

बोहेमियन शैली की पोशाक जिसमे प्राकृतिक रंग, फूल, और एक आकर्षक फिटिंग हो मीन राशि के व्यक्ति को दूसरों की आँखों में आकर्षण का कारण बना सकता है। 

Accessories for Pisces man fashion | आभूषण

मीन राशि के पुरुषों के लिए सबसे भाग्यशाली पत्थर एक्वामरीन है। इसके अलावा जिन दुसरे  विकल्पों पर यह विचार  कर सकते हैं, उनमें नीलम, ब्लडस्टोन, माणिक और जैस्पर शामिल हैं।

accessories-pisces-man-fashion
Accessories for Pisces man fashion | आभूषण

मीन राशि के लिए सबसे महत्वपूर्ण ग्रह नेपच्यून है। जो इस रत्न को धारण करने से प्रसन्न होता है।

काले चमड़े का ब्रेसलेट उन पुरुषों के लिए बनाया और पहना जाता  है, जो अपने स्टार चिन्ह को उत्तम दर्जे में धारण करना पसंद करते हैं। 

चमड़े के इस ब्रेसलेट में दो-परतों वाला चमड़े का बैंड, एक स्टेनलेस स्टील का डायल जिसमे राशि चक्र नग लगा होता है। इनके ऊपर बहुत फबता है, और इनको शुभ फल  प्रदान करता है। 

Footwear for Pisces man fashion | जूते

मीन राशि का व्यक्ति बिना दूसरों के पहचाने चुपचाप ऐसी चाल से चल सकता है, जिसमे कोई आवाज़ न हो, और यह उनके चलने के तरीके के कारण से होता है।

footwear-pisces-man-fashion
Footwear for Pisces man fashion | जूते

इसलिए उसके पास एक ऐसा जूता होना चाहिए, जो उसके लिए ऐसी चाल चलने में सहायक रहे। 

चूंकि वह पेस्टल रंगों में बेहतर महसूस करता है। इसलिए वह जूते की एक ऐसी जोड़ी में बहुत अच्छा महसूस करते हैं, जो आरामदायक होने के साथ साथ इनकी शैली से भी मेल खाता हो। 

गर्मियों के मौसम में अपने पैरों को  हल्का रखना पसंद करने वाले मीन राशि के पुरुषों लिए बहुत अच्छा है, कि वह भारी भरकम जूतों से बचें। इसके बजाये शाम के समय चप्पल या सैंडल्स का प्रयोग अच्छा रहेगा।

इनके जूते को नया और आरामदायक बनाए रखने के लिए चमड़े के रक्षक और चमड़े के क्लीनर का उपयोग करे। समय समय पर या तो जूते बदल देना चाहिए या समय रहते उनकी मरम्मत करवाना चाहिए।

Hair styles for Pisces man fashion | केश सज्जा

मीन व्यक्ति को हमेशा खुद को मासूम दिखलाना पसंद होता है। इसलिए वह कलात्मक बाल कटवाने से अच्छा दिखता है, जो अच्छी तरह से स्टाइल किया गया हो।

hair-styles-pisces-man-fashion
Hair styles for Pisces man fashion | केश सज्जा

यदि उनके सर पर पर्याप्त बाल हैं, तो वह इसे थोड़ा लंबा भी रख सकते हैं, जो उन पर बहुत अच्छा लग सकता है। पोनीटेल बहुत कैज़ुअल लगती है, और उसे वह किसी को डेट करते समय रख सकते है।

मीन राशि पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये मीन राशि पुरुष सीक्रेट ( meen rashi purush secret ) भी अवश्य पढ़े।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।