क्या आप कभी किसी ऐसे पुरुष से मिले हैं ? जो वृश्चिक राशि से सम्बंधित है ? इनकी फैशन शैली ( Scorpio man fashion ) का उद्देश्य अपने आसपास के लोगो को आकर्षित करना होता है।

यह आकर्षक कपड़े पहनकर वह खुद को रहस्यमयी या किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश करने की कोशिश करते है, जो महिलाओं का ध्यान आकर्षित कर सके। 

उनकी फैशन सेंस को समझना दूसरों के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि इनका व्यक्तित्व हमेशा गहराई और रहस्य प्रदान करने वाला होता है। 

एक वृश्चिक राशि पुरुष को एक बड़ी साइज़ शर्ट पहनना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। उन्हें फिटेड आउटफिट्स ज्यादा पसंद आते हैं। 

भले ही एक वृश्चिक व्यक्ति पतला या सही शारीरिक आकार में न हो, फिर भी वह एक ऐसी शर्ट या टी-शर्ट की तलाश में रहता है, जो शरीर के आकार को दिखाने के लिए सही फिटिंग वाली हो।

लोगों का ध्यान खींचने के लिए यह हमेशा सही फिटिंग वाले वस्त्र पहनना ही पसंद है। 

Scorpio man personality and Physique | व्यक्तित्व और शारीरिक संरचना

वृश्चिक राशि के पुरुष महत्वाकांक्षी, बुद्धिमान और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व और स्वभाव के होते हैं। एक बार जब वे अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं, तो वे उसे प्राप्त करने से पहले कभी हार नहीं मानते। 

scorpio-man-personality-physique
Scorpio man personality and Physique | व्यक्तित्व और शारीरिक संरचना

जीवन में अपने लिए जो कुछ भी हासिल करने के लिए निर्धारित करते हैं, उसे हासिल करने में अपना सारा प्रयास लगा देते हैं। यह पुरुष राशि चक्र में सबसे कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले जातक होते हैं। 

इनके स्वभाव में तीव्रता और उत्तेजना की भरपूरता देखी जा सकती है। हर काम को पूरा करने के लिए यह लोग अपने अंदर एक जुनून जगा लेते हैं। 

भले ही वह बाहर से कितना भी शांत व्यवहार करते हों। लेकिन उनके भीतर एक प्रकार की ज्वाला छिपी होती है। राशि चक्र में वृश्चिक राशि जितनी जोश और तीव्रता से परिपूर्ण होती है। वही वृश्चिक पुरुषों के लिए है। 

जब तक किसी वृश्चिक राशि पुरुष को ज़बरदस्ती छेड़ा या उकसाया न जाये तब तक वह किसी को भी अपनी तरफ से परेशान नहीं करते और न ही बेफिज़ूल झगडे में पड़ना पसंद करते हैं। 

वृश्चिक राशि के पुरुष आत्मनिर्भर होते हैं, और किसी को भी अपने मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देते। क्योंकि वे परिस्थितियों पर नियंत्रण रखना अच्छी तरह जानते हैं।

उनसे किसी पर निर्भर रहने की अपेक्षा करना सूर्य के पश्चिम से उदय होने की अपेक्षा करने जैसा होता है।

हालांकि उनके दोस्तों की अच्छी संख्या होती है, लेकिन उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सार्वजनिक रूप से भाग लेना पसंद नहीं होता है। यह लोग हमेशा अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

एक पुरुष का मतलब सिर्फ अपने काम से काम रखना होता है। उनके भीतर व्यवसाय, प्रगति और वित्तीय बेहतर करने की कल्पना शक्ति हमेशा उनके दिमाग में होती है।

वित्त क्षेत्र की बात करें तो, वृश्चिक राशि पुरुष से बेहतर पैसा बनाने और संभालने की कला किसी और में नहीं हो सकती  है। 

वे क्षणिक भौतिक सुखों के लिए अपनी वित्तीय योजना और भविष्य की सुरक्षा को कभी खतरे में नहीं डालते हैं। वे कभी-कभार ही किसी पर छींटाकशी कर सकते हैं। वह सभी से मिलकर काम करना पसंद करते हैं। 

यह गुप्त होते हैं, हमेशा सतर्क रहते हैं, और कभी भी किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करेंगे। साथ ही उनमें सब कुछ जानने की प्रवृत्ति होती है।

पुरुष अपनी बातें हमेशा गुप्त रखते हैं, दूसरों से हमेशा सतर्क रहते हैं, और कभी भी किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करते हैं। उनमें दूसरों के प्रति सब कुछ जानने की प्रवृत्ति होती है।

उनकी मजबूत छठी इंद्रिय  के माध्यम से  उन्हें लोगों के भीतर  देखने, उनके उद्देश्यों को जानने की अद्भुत शक्ति प्रदान करती है। 

इस शक्ति के माध्यम से  उन्हें दूसरों के भावनात्मक दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। जहां तक ​​​​संभव हो, वे जिस चीज पर भी संदेह करते हैं, उस पर किसी भी प्रकार विश्वास नहीं कर पाते हैं। 

वृश्चिक राशि वाले पुरुष ऐसे नहीं होते हैं, जो किसी को आसानी से माफ कर दें, और भूल जाएंगे कि उन्होंने कभी उनके साथ विश्वासघात किया था।

यह अत्यंत भावुक होते हैं, और किसी के धोखे को बहुत गहरे तक अपने मन के भीतर बसा लेते हैं। 

वे अपराधियों को उनके किये गलत कामों के लिए भारी सजा देने की योजना बना लेते हैं, इसलिए वृश्चिक राशि के पुरुषों के साथ कभी भी खिलवाड़ न करें।

ये पुरुष बहुत भावुक, कामुक स्वभाव के होते हैं, और इनके एक से अधिक प्रेम सम्बन्ध होने की संभावना होती है। वे उन महिलाओं की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जो बुद्धिमान और सुंदर दोनों होती हैं। 

हालाँकि, एक बार जब वे वास्तव में प्यार की भावना को अपने भीतर महसूस करते हैं, और पूरे दिल से रिश्ते के लिए प्रतिबद्ध होते हैं, तो वे इससे हमेशा के लिए जुड़े रहना पसंद करते हैं। 

भले ही इसके लिए उन्हें पूरी दुनिया का सामना क्यों न करना पड़े। 

वृश्चिक राशि पुरुषों की शारीरिक विशेषताओं को पहचानना काफी आसान है, क्योंकि कई कारक इस राशि चिन्ह को काफी विशिष्ट बनाते हैं। वृश्चिक राशि के पुरुष सामान्यतः दो प्रकार के शरीर में दिखते हैं।

यदि कोई वृश्चिक राशि पुरुष छोटे कद का है, तो उसके शरीर की सभी प्रमुख विशेषताएं भी शरीर के अनुपात में न्यूनतम होंगी। वहीँ यदि लम्बे ऊँचे कद काठी के पुरुष के सभी अंग विस्तृत विशेषताओं वाले होंगे।  

वृश्चिक राशि पुरुषों की नाक उनके चेहरे को विशेष रूप प्रदान करती है, और किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींचने में सक्षम होती है। एक ईगल (बाज़ ) जैसी तीखी दीखते है। 

जब आप किसी वृश्चिक राशि पुरुष की आँखों में देखते हैं, तो ऐसा महसूस होता है, कि आप उस पुरुष की आंखों में नहीं अपने आप में झाँक रहे हैं।

जब भी आप किसी वृश्चिक पुरुष की और देखते हैं, तो इनकी आंखे सदैव आपको अपनी ओर खींचती हुई प्रतीत होंगी। 

एक पुरुष के चेहरे में कोणीय आकार के साथ-साथ उनके चेहरे के भाव भी मजबूत होते हैं। उनके चेहरे पर घनी भौहें होती हैं।

इनकी  भूरे या गहरे रंग की आँखें,  काले बाल, और साफ़  त्वचा के साथ एक समग्र गहरा रूप होता है। इनकी ठुड्डी और जबड़े की हड्डी मजबूत और जिद्दी होती है, जो इनके व्यक्तित्व का वर्णन कर सकती है।

वृश्चिक राशि के पुरुष  ऊंची आवाज या कम कर्कश आवाज वाले हो सकते है। उनका  माथा  व्यापक ,गर्दन थोड़ी मोटी होती हैं। वृश्चिक राशि पुरुष को आमतौर पर आकर्षक लोगों के रूप में वर्णित किया जाता है।

Dresses for Scorpio man fashion | वस्त्र

पुरुष अपने शरीर के आकर्षण में महिलाओं को बांधने के लिए अधिकतर टाइट फिटिंग टी-शर्ट या जर्सी पहनना पसंद करते हैं।

dresses-scorpio-man-fashion
Dresses for Scorpio man fashion | वस्त्र

फिटेड आउट वियर के साथ-साथ, वृश्चिक राशि पुरुषों को स्किनी पैंट फिटेड आउट वियर के साथ-साथ, वृश्चिक राशि पुरुषों को स्किनी पैंट पहनना पसंद होता है, चाहे वह जींस हो या रेयान कपड़े में पहनना पसंद होता है।

चूँकि वृश्चिक राशि पुरुष को सबसे कामुक राशि पुरुष माना जाता है, इसी कारण इनके लिए लाल रंग से अधिक उपयुक्त कौन सा रंग हो सकता है। इसलिए आप वृश्चिक राशि पुरुषों को लाल रंग से सजा धजा देखोगे।

वृश्चिक राशि चिन्ह में जन्म लेने वालों का भाग्यशाली रंग काला, चारकोल ग्रे, मैरून, रक्त लाल और गहरा लाल होता है। 

Accessories for Scorpio man fashion | आभूषण

इनके लिए लाभदायक धातु प्लेटिनम है, और निकटतम रत्न पुखराज होता है। इस रत्न और धातु से बने गहने और एक्सेसरीज इनके लिए लाभदायक होती हैं। 

accessories-scorpio-man-fashion
Accessories for Scorpio man fashion | आभूषण

आकर्षक डायल वाली घड़ियाँ, चौड़े लेदर बेल्ट, आकर्षक बेल्ट बकल जिनमे जानवरों के चिन्ह वाले विशेष बकल शामिल होते हैं। 

वृश्चिक राशि पुरुष के लिए कोई भी आभूषण या एक्सेसरी पहनने का केवल एक उद्देश्य होता है, दूसरों के आकर्षण का केंद्र बनना विशेष रूप से महिलाओं की आँखों का। 

यदि कोई वृश्चिक पुरुष गले में मोटी सोने की चैन पहनता है। तो उसका केवल एक उद्देश्य होता है, कि वह उसके धन संपन्न होने का संदेश पहुंचा सके और अपनी ओर आकर्षित कर सके। 

महंगे जूते, कपडे, बेल्ट सभी के पहनने का केवल एक ही उद्देश्य होता है, दूसरों को आकर्षित करना। 

Footwear for Scorpio man fashion | जूते

वृश्चिक राशि पुरुष अपने आराम और दूसरों के बीच आकर्षण केंद्र बने रहने के हिसाब से जूतों का चयन करते हैं। उनके पास हमेशा ऐसे आकर्षक और महंगे जूतों की कई जोड़ियां देख जा सकती हैं। 

footwear-scorpio-man-fashion
Footwear for Scorpio man fashion | जूते

एक पुरुष के जूतों के संग्रह में बाइकर शूज, बूट्स, पुलिस स्टाइल शूज, काऊ बॉय शूज का बेहतरीन कलेक्शन शामिल होता है। यह अलग-अलग रंग और मटेरियल के जूते पहनते हैं।

घूमने फिरने के लिए स्पोर्ट्स शूज, स्नीकर्स, कैनवास शूज वह भी महंगे और अच्छी क्वालिटी वाले इनको पसंद आते हैं। 

Hair styles for Scorpio man fashion | केश सज्जा

वृश्चिक राशि के पुरुष उस प्रकार की केश सज्जा रखना पसंद करते हैं, जो उनके चेहरे पर पूरी तरह अच्छी लगे और दूसरों को आकर्षित और प्रभावित कर सके। 

इनको हेयर स्टाइल में बदलाव वही पसंद आता है, जो दूसरों को  सबसे अच्छी तरह से दिखाई देता है। और जो बालों को इस प्रकार का शेप प्रदान करता है, कि इनका चौड़ा माथा दिखाई दे।

इनकी हेयर स्टाइल आँखों को न ढके और इनके भीतर के रहस्य को दूसरों तक पहुंचा सके।

पुरुषों के अपने बाल मुंडवाने की बहुत संभावना रहती है, क्योंकि उनके बाल बहुत छोटे हों या वह गंजे हो उनका मकसद सिर्फ युवा और सेक्सी दिखना होता हैं।  

वृश्चिक राशि पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये वृश्चिक राशि पुरुष सीक्रेट ( vrishchik rashi purush secret ) भी अवश्य पढ़े।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।