वृषभ राशि की स्त्रिया भरोसेमंद और स्थिर स्वभाव होती है, उनके स्वभाव का यही गुण उनकी फैशन शैली (Taurus girl fashion) में भी दिखाई देता है। 

वह स्वभाव से अत्यंत व्यावहारिकता का प्रतीक होती है। वृषभ राशि की लड़की अत्यंत व्यावहारिक दृष्टिकोण रखती है।

अपनी फैशन शैली निर्धारित करते समय। वह सदैव ऐसे फैशन का चुनाव करती है, जो उन पर फबे और आरामदायक भी हो। 

अपने वस्त्रों, मेकअप, आभूषण, केशसज्जा और जूतों का चुनाव करते समय वह भले ही पहली प्राथमिकता अपने आराम को देती हो।

परन्तु इस बात का भी विशेष ध्यान रखती हैं, कि वर्तमान ट्रेंड और फैशन में चल रही चीज़ें ही धारण करें। 

उनकी शैली हमेशा उनको भीड़ से अलग दिखने में सहायक होती हैं। उन्हें किसी और का स्टायल कॉपी करना पसंद नहीं होता।

बल्कि दुसरे उनका ट्रेंड फोलो करें हमेशा ऐसी सोच के साथ ही वो किसी भी चीज़ को अपनाती है। अपने रूप और सौन्दर्य का प्रदर्शन करना उनको अच्छा लगता है, परन्तु सादगी और सभ्यता के दायरे का पालन करते हुए। 

तो चलिए विस्तृत रूप से एक वृषभ राशि लड़की के फैशन शैली के तत्वों को जानने का प्रयास करते है, कि वो क्या फैशन अपनाना पसंद करती हैं, या क्या फैशन उनको अपनाना चाहिए। 

Taurus girl personality and Physique | व्यक्तित्व और शारीरिक संरचना

वृषभ राशि की स्त्री का स्वभाव अत्यंत नम्र, तथा व्यक्तित्व बहुत शालीन और विनम्र होता है। 

taurus-girl-personality-physique
Taurus girl personality and Physique | व्यक्तित्व और शारीरिक संरचना

इस राशि की महिलाएं तब तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचती या किसी पर नाराज़ नहीं होती जब तक दूसरों द्वारा इनको उकसाया नहीं जाता। 

साधारणतः यह  सभी से बहुत प्रेम पूर्ण व्यवहार करती है। जिसकी वजह से लोग आसानी से इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। 

लड़किया खुद को निरंतर काम में व्यस्त रखना पसंद करती है, तथा अपनी कार्यशैली में किसी  व्यवधान इनको पसंद नहीं आता है। 

शारीरिक और मानसिक रूप से यह अत्यंत मज़बूत होती हैं। इनका शरीर मज़बूती के साथ साथ खुद में एक नाज़ुकता भी लिए होता है, जो इनके व्यक्तित्व में स्त्रीत्व को प्रदर्शित करता है। 

इनकी सुन्दर और बड़ी बड़ी आंखे सदा दूसरों को अपनी और आकर्षित करने के लिए तत्पर रहती हैं। इनका शरीर भरा हुआ और मज़बूत होता है। 

इनकी गर्दन थोड़ी मोती और चेहरा अत्यंत सुन्दर ,ऑंखें बड़ी और चमकदार, लम्बी पलके और माथा चौड़ा होता है। इनके मज़बूत कंधे इनके व्यक्तित्व को और भी अधिक मज़बूती प्रदान करते है।  

इनके बाल लम्बे और घने होते है, जो एक स्त्री की सुंदरता का सबसे बड़ा प्रतीक होते है। इनकी मांसपेशियां सशक्त होती है, जिसके कारण  इनके शरीर की सुंदरता और भी अधिक बढ़ जाती है। 

इनके लम्बे बाल इनको किसी भी केश सज्जा की इज़ाज़त देता है। जो इनके रूप को निखारने में योगदान देता है। 

Dresses for Taurus girl fashion | वस्त्र

वृषभ राशि की महिला हमेशा ऐसे वस्त्रों को पहनना पसंद करती हैं जो सादगी में भी उनके रूप रंग को निखारे और उनकी सेक्स अपील बनाये रखे। 

dresses-taurus-girl-fashion
Dresses for Taurus girl fashion | वस्त्र

अपने दैनिक जीवन में वृषभ महिलाएं  ऐसे वस्त्रों का चुनाव करती है, जो उनके लिए आरामदायक हों और आसानी से संभाले जा सके। 

इस महिला के पास एक अद्वितीय फैशन समझ होती है, और क्लासिक को समकालीन शैलियों के साथ मिलाना पसंद करती है।

पृथ्वी तत्व से प्रभावित होने के कारणं स्थायित्व को प्रथम स्थान देती है। इसके साथ ही नवीनता का समिश्रण भी करना पसंद करती हैं। 

अपने वस्त्रों का चयन करते समय वह अपनी कल्पना शक्ति का प्रयोग भरपूरी से करती हैं। उनकी कलात्मकता उनके कपड़ों में देखि जा सकती है। 

रंगों का चुनाव भी अत्यंत सजगता के साथ करती है। उनकी अलमारी में बोल्ड और हलके दोनों ही प्रकार के रंगों वाले वस्त्र शामिल होते हैं। 

सही माप और फिटिंग के कपडे पहनना उनके रूप को और अधिक बढ़ा देता है। ये उनको बहुत अच्छी तरह ध्यान रहता है। 

वृषभ राशि लड़की को सदैव इस बात का ध्यान रखना चाहिए की जब वह पाश्चात्य शैली के परिधान धारण करें तो उनका नाप उनके शरीर के नाप से मेल खाता हुआ होना चाहिए। 

ढीले और खुले वस्त्र उनके ऊपर अच्छे  नहीं लगेंगे यह बात इन्हे हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। एक सही फिटिंग वाली जींस या पेंट इनके शरीर की सुंदरता को और भी बढ़ा सकती है। 

वहीँ जब भारतीय परिधानों की बात आती है तो इन्हे साड़ी और सूट दोनों ही पहनना पसंद होता है। 

इनको अपने व्यक्तित्व को उभारने के लिए उन्ही रंगों का चयन करना चाहिए जो इनके मूल तत्व पृत्वी से सम्बंधित हों जैसे – काला,नीला और हरा। 

साड़ी पहने पर इनको कॉटन और सिल्क दोनों ही अच्छे लगते हैं। बड़े गले के ब्लाऊज़ में इनके चौड़े कंधे उभरकर इनके मज़बूत व्यक्तित्व की पहचान कराते हैं। 

विवाह या उत्सव के दौरान इन्हे भरी ज़रीदार काम वाली साड़ी या लेहंगा धारण करना चाहिए वहीँ रोज़ाना में हलकी कॉटन की साडी या सूट पहनना चाहिए। 

पाश्चात्य वस्त्रों में दैनिक जीवन में फिटिंग जींस के साथ टॉप या शर्ट इन पर खूब फबती है। वही पार्टी में यह इवनिंग गाउन या  कोई एथनिक ड्रेस पहन सकती हैं। 

Jwellery for Taurus girl fashion | आभूषण

शुक्र ग्रह शासित और पृथ्वी तत्व से प्रभावित वृषभ महिलाओं को आभूषणों का अत्यंत आकर्षण होता है। सुन्दर और कलात्मक आभूषण इनको हमेशा ललचाते है। 

jwellery-taurus-girl-fashion
Jwellery for Taurus girl fashion | आभूषण

स्वभाव से स्थिर और मन से कामुक वृषभ स्त्रियां ऐसे आभूषण पहनना पसंद करती हैं, जो उनकी सेक्स अपील को और भी बढ़ा दें। 

इनको महंगे आभूषण धारण करना अत्यंत प्रिय होता है, जो लोगों के बीच इनके वैभव को बढ़ा सकें। साथ ही नवीन ट्रेंड के अनुसार भी हों। 

इनकी राशि का मूल रत्न पन्ना होता है जो विशेष रूप से यह नेकलस या चोकर के रूप में अपने गले में धारण करना पसंद करती हैं। क्योंकि इनकी गर्दन इनके शरीर का सुन्दर भाग होता है। 

इनकी तीखी नाक में लोंग या नथ भी अत्यंत सुन्दर लगती है जो इनके चेहरे की सुंदरता को उभारती हैं ,कलाइयों में सोने की पतली चूड़ियां भी सजती हैं। 

एमराल्ड रत्न इनके व्यक्तित्व के गुण वफ़ादारी और ईमानदारी का प्रतीक बनकर इनके शरीर पर बहुत सजता है। 

Makeup for Taurus girl fashion | मेकअप

अगर कोई जीवन में अच्छी चीजों की सराहना कर सकता है, तो वह वृषभ राशि की लड़की है।

makeup-taurus-girl-fashion
Makeup for Taurus girl fashion | मेकअप

सुरुचिपूर्ण, आकर्षक और बुद्धिमान, वृषभ राशि की महिलाएं हमेशा पूरी तरह से तैयार होकर ही बाहर निकलती हैं। उन्हें अपने रंग रूप को सजाना संवारना अत्यंत प्रिय होता है। 

वृषभ राशि की लड़कियां अपने बेदाग रंग के लिए जानी जाती हैं। एक कांस्य रंग के हाइलाइटर के प्रयोग के साथ वे अपनी प्राकृतिक चमक को बढ़ा सकती हैं। 

यदि आप अपने गालों पर एक गुलाबी आभा लिए हुए ब्लश का प्रयोग कर लेती हैं, तो आपका रूप किसी को भी अपने मोहपाश में बांध सकता है। एक रोमांटिक डेट पर आप इस तकनीक का प्रयोग अवश्य करें। 

अपनी पृथ्वी तत्व को प्रदर्शित करने वाली आँखों पर यदि आप हलके झिलमिलाते भूरे, हरे रंग के ऑय शैडो का प्रयोग करती हैं, तो यह आपकी आँखों को अधिक सुन्दर बना सकता है।  

अपनी काली लम्बी पलकों पर मस्कारा का प्रयोग करके उन्हें घुमावदार बना कर आप इनके जाल में किसी को भी उलझा सकती हैं। 

काळा काजल की एक बलखाती रेखा आप की आँखों की गहराई में उतरने के लिए आपके प्रेमी को मजबूर करने के लिए काफी रहेगी। 

अपने गुलाबी नम्र होंठो को सजाने के लिए आपको भड़कीले लाल रंग की बजाये गुलाबी रंग की लिपस्टिक का प्रयोग करें। तो आपके मुंह से निकलने वाले मीठे शब्द और भी मीठे और सुरीले प्रतीत होंगे। 

अपनी छवि और रूचि के अनुसार सलीके से सजे और साफ नाखून आपके हाथों की चमक और भी बढ़ा सकते है।

इन पर आप क्लासिक रंगों की नेल पोलिश का प्रयोग हलके रंगों में करें। मेकअप के ये सारे चरण अपना कर आप अपने रूप को और सजीला बना सकती हो। 

Footwear for Taurus girl fashion | जूते

वृषभ राशि की महिला अपने लक्ष्य तक पहुंचने के रास्ते में आसानी से विचलित होना पसंद नहीं करती है। कुछ लोग उन्हें जिद्दी कह सकते हैं। लेकिन वह वास्तव में मेहनती, व्यावहारिक, भरोसेमंद और जोखिमों के प्रतिकूल होती है। 

footwear-taurus-girl-fashion
Footwear for Taurus girl fashion | जूते

वह अच्छी और महंगी चीजें खरीदना  पसंद करती है, लेकिन जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक जमीनी और यथार्थवादी होने की प्रवृत्ति भी रखती है।

इसलिए उनके वस्त्रों के अनुरूप उनके जूते भी उनके व्यक्तित्व और सोच के अनुसार पहनना पसंद करती हैं। इसी कारण वृषभ राशि की महिलाएं अपने स्टाइल स्टेटमेंट को बनाये रखने के साथ साथ अपने आराम का भी ध्यान रखते हैं। 

अपने व्यक्तित्व को उभारने के लिए अधिकतर वृषभ राशि की महिलाओं को थोड़ा ऊँची एड़ी की सैंडल धारण करना चाहिए। 

चाहे दैनिक प्रयोग के जूते हो या किसी पार्टी के लिए आपको हमेशा अपने आराम का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ साथ यदि आप थोड़ा क्लासिक लुक भी तय करते हो तो आपको बहुत सूट करेगा। 

Hair styles for Taurus girl fashion | केश सज्जा

वृषभ राशि लड़किया परिष्कृत और सौंदर्यशास्त्र के प्रति जुनूनी होते हैं इसलिए उनके बाल भी सलीके से बने हुए होते हैं।

hair-styles-taurus-girl-fashion
Hair styles for Taurus girl fashion | केश सज्जा

अपनी केश सज्जा और देखभाल को लेकर वृषभ राशि की महिलाएं हमेशा सजगता बरतती हैं। अपने बालों को सुलझा और चमकदार बनाने के लिए नए नए प्रयोग करने में भी आप कोई गुरेज़ नहीं करती।

वृषभ राशि महिलाये पृथ्वी तत्व से प्रभावित होती हैं, और सही रूप में स्त्रीत्व का प्रतिनिधित्व करती है। जिसके लिए उनके सजीले और करीने से बने बाल उनकी सहायता करते हैं। 

बीच की मांग निकालकर बनाए हुए हेयर स्टाइल आप पर बहुत अच्छे लगेंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि अपने वस्त्रों और अवसर के अनुसार अपनी केश सज्जा का निर्धारण करें। 

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये वृषभ राशि महिला सीक्रेट (Vrishabha Rashi Mahila Secret) भी अवश्य पढ़े।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।