जॉब हम सभी लोगो के जीवन का एक जरुरी हिस्सा है। स्वयं के व्यवसाय की योग्यता एवं साधन सभी के पास सामान्यतः उपलब्ध नहीं होते। जॉब (job) हमारे अपने और परिवार के निर्वहन हेतु नियमित आय का साधन होता है।

हमारी शिक्षा रोजगार उन्मुख नहीं होने के कारणवश हम अपनी शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत भी अपने लिए उपयुक्त कार्य नहीं ढूंढ पाते है। अन्य शब्दों में कहे तो किसी रोजगार विशेष की मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूर्ण नहीं कर पाते है।

अपितु तकनिकी शिक्षा के बाद भी ट्रेनिंग और इंटरशिप ( Training | Internship ) की आवश्यकता पड़ती है।

साथ ही हमे आने वाले नए क्षेत्रो और उससे जुडी नौकरियों का भी कोई अनुमान नहीं होता। हम समय पर स्वयं को उस कार्य के लिये तैयार नहीं कर पाते है, अथवा उसके लिये आवश्यक प्रशिक्षण अथवा योग्यता नहीं ले पाते है।

यही कारण है, कि हम हमारे सुनहरे भविष्य का मौका चूक जाते है।

हम भारतीयों के मध्य यह भी मत अधिक प्रचलित है, कि तकनिकी शिक्षा, मेडिकल अथवा सरकारी नौकरी ही हमारे सुरक्षित और उज्जवल भविष्य का आधार हो सकते है।

अपितु उपरोक्त शिक्षा में अधिक धन की आवश्यकता होती है। साथ ही आज यह पूर्ण रूप से सही भी नहीं कहा जा सकता है।

बदलते सामाजिक और आर्थिक परिवेश में रोजगार पाना अधिक कठिन हुआ है, तो वही नए आयाम भी खुले है। बस हमे हमारी सोच को बदलना होगा और नयी सम्भावनाओ को पहचानना होगा।

यहाँ बदलते समय के साथ जॉब की नयी सम्भावनाओ पर एक दृष्टि डालने का प्रयास किया गया है। जिसे आप समझकर नयी सम्भावनाओ का भरपूर लाभ उठा सके।

Job satisfaction | कार्य संतुष्टि

जॉब से असंतुष्टि के कई कारण हो सकते है, जैसे कि

1 ऑफिस में बॉस या साथ काम करने वालो के साथ न पटना अथवा कार्यक्षेत्र का माहौल ठीक न होना।

2 आपकी योग्यता अनुसार उचित कार्य का ना मिलना या आपसे कम योग्यता वाले सहकर्मी को प्राथमिकता मिलना।

3 आर्थिक मज़बूरी के कारण विपरीत रूचि के कार्य को भी स्वीकार करना। जो भविष्य में मानसिक तनाव का कारण बनता है।

Less salary | कम वेतन

जहा हम सभी को लगता है, कि हमे हमारी योग्यता से कम वेतन दिया जा रहा है। हम अधिक वेतन के योग्य है। वही नियोक्ता का उद्देश्य होता है, कि उसे न्यूनतम वेतन देकर अधिक योग्य व्यक्ति मिले। जो उनके विविध कार्यो को बिना हस्तक्षेप किये स्वतंत्र रूप से पूर्ण कर सके।

अगर आपको लगता है, कि आप अधिक वेतन के योग्य है। उस स्थिति में आपको अपने ऑफिस से इतर अन्य संस्थाओ में अधिक वेतन के लिये प्रयास करना चाहिये।

यदि आप योग्य होंगे तो समय और अनुभव के साथ आपको अधिक वेतन पर कार्य करने के आमंत्रण स्वयं आने लगेंगे। उस स्थिति में आपका वर्तमान नियोक्ता ही आपको अधिक वेतन का प्रस्ताव देकर रोक लेगा।

ध्यान रहे कभी भी नियोक्ता के आप पर विश्वास का अनुचित लाभ न उठाये और न ही भयादोहन (blackmail) करने का प्रयास करे। क्योकि कुछ समय के लिए यह आपको लाभप्रद लग सकता है।

परन्तु आपके करियर पर इसका भविष्य में अत्यंत गंभीर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसी किसी भी स्थिति में आप नियोक्ता से स्पष्ट रहे। साथ ही यदि आपको लगता है की नियोक्ता ठीक नहीं है, तो आप अन्य कंपनी में जॉब ज्वाइन कर ले।

Regular jobs and their challenges | नौकरी और चुनौतियाँ

जब 90 के दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था को विदेशी व्यापार के लिये खोला गया। उस समय विदेशी कंपनियों द्वारा भारत में नये उद्योग धंधो की स्थापना की गयी। नए कल कारखाने लगाये गये।

हम भारतीयो की शिक्षा में इंग्लिश से भली भाती परिचित होने के कारण तकनिकी क्षेत्रो और आईटी कंपनियों ने अपना कार्य भारत में प्रारम्भ किया।

उपरोक्त कारणों से एक बहोत बड़े माधयम वर्ग का निर्माण हुआ जो प्रत्यक्ष रूप से नौकरी पर ही निर्भर था। नई संदेह यही से माध्यम वर्ग या उपभोक्ता वर्ग के फ़लने फूलने का समय भी आरम्भ हुआ।

रोज नयी नयी कंपनियों में वेकेन्सी के विज्ञापन आम हो चले थे। परन्तु जिन नयी तकनीकों के विस्तार ने रोजगार दिया उसी ने मानव श्रम पर कंपनियों की निर्भरता भी काम कर दी और उनके मुनाफे को बढ़ाया।

Automation | ऑटोमेशन

आधुनिक रोबोटिक मशीनो के आने के साथ ही फैक्ट्रियों में एक ही कार्य को बार बार बिना त्रुटि के करने हेतु इनका उपयोग किया जाने लगा है। मानव श्रम की जगह मशीनों द्वारा तेजी से ली जा रही है।

निकट भविष्य में लगने वाली फैक्टरियों में असेंबली लाइन पर मानव कार्य कर्ताओ को पूर्ण रूम से मशीनों द्वारा विस्थापित कर दिया जायेगा।

AI | आर्टिफिशल इंटेलिजेंस

कॉल सेंटर और बीपीओ की जॉब युवाओ में खासी लोकप्रिय है। इसका कारण है, बिना किसी विशेष योग्यता के अच्छी सैलरी प्राप्त होना।

किन्तु अब कई विदेशी कम्पनिया गूगल अथवा एलेक्सा के समान AI engine का प्रयोग कर कॉल सेंटर में मानव निर्भरता को समाप्त कर रही है।

ऐसा अन्य क्षेत्रो में भी हो रहा है।

new opportunities for jobs | जॉब के नए अवसर

बढ़ती तकनीकों ने जहा परम्परागत अथवा अधिक मानव श्रम से सम्बंधित कार्य मशीनों द्वारा किये जा रहे है। वही कई ऐसे क्षेत्रो का सृजन भी हो रहा है जैसा मानवीय बुद्धि और सृजनात्म क्षमताओं का उपयोग किया जा सके।

तकनीकों को बनाने अथवा उन्हें उन्नत बनाने का कार्य निकट भविष्य में भी मनुष्य द्वारा ही किया जायेगा। बात चाहे तकनिकी क्षेत्र अथवा कला के क्षेत्र की हो, भविष्य में भी तकनीक इन्हे आसानी से हटा नहीं पायेगी।

उदाहरण के लिए कहानी लिखना या पारम्परिक नृत्य अथवा मंगल से भेजे गए चित्रों का अध्ययन करना ही क्यों न हो। ये सभी मानव द्वारा ही भविष्य में समपन्न किये जायेंगे।

अन्य सामान्य उदहारण देखे तो इंटरनेट और कंप्यूटर ने रोजगार छीनने की जगह नये रोजगार का निर्माण किया है। कंटेंट मेकिंग/राइटिंग, ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे कार्य प्रचलन में आये है।

Right job selection | सही जॉब चुनना

अपने लिये उपयुक्त जॉब चुनने के लिए आपको सबसे पहले अपनी शिक्षा के समय या उसके बाद उन रुचियों या कार्यो को पह्चानना होगा।

right-job-selection
Right job selection | सही जॉब चुनना

जो आप बिना थके निरंतर लम्बे समय कर लेते हो। इसका मुख्य कारण है, कि आपको उस कार्य को करते समय आनंद की अनुभूति होती है।

यही ऐसा कोई अनुभव आपने किया है, तो आप उसे अपना कार्य क्षेत्र बना सकते है। आप उस कार्य से सम्बंधित शिक्षा को चुने और उस विषय का अध्ययन करे। बिना प्रभाव में आये की आजकल ट्रेंड में क्या है।

परन्तु अगर आपको किसी कारणवश अपनी जरूरतों जैसे की पढ़ाई या विशेष कोर्स के लिए अन्य कार्य भी करना पड़े तो कुछ समय करने में न झिझके।

आपकी रूचि के क्षेत्र में फ्रेशर होने पर आप अपना ध्यान सीखने और उस कार्य अथवा उससे सम्बंधित कार्यो में निपुण होने में लगाये। अतः ऐसे संस्थानों को चुने जहा आपको सैलरी भले ही कम हो पर सीखने के अवसर अधिक हो।

कई ऐसे संसथान है, जो आपको ट्रेनिंग देते है, फिर इंटरशिप के दौरान आपकी योग्यता को पहचानकर जॉब ऑफर करते है। जो वास्तव में बहोत अच्छा ऑफर होता है। किन्तु प्रारम्भ में वे सीधे तौर पर अच्छी सैलरी का ऑफर नहीं देते।

इसका एक कारण उनके संसाधनों पर होने वाला खर्च भी है, जिसे वह उपयुक्त कार्य करने वाले पर खर्च करते है।

समुचित योग्यता प्राप्त करने पर आपको स्वयं ही अधिक सैलरी और उच्च पद के ऑफर मिलने लगेंगे। क्योकि अच्छा कार्य करने वाले अच्छे व्यक्ति सदा डिमांड में रहते है।

Hindi Writing | हिंदी में लेखन

आप सभी सोचते होंगे कि हिंदी लेखन के लिये जॉब (job) या ट्रेनिंग और इंटरशिप ( Training | Internship ) की आवश्यकता क्यों है, जबकि हम सभी हिंदी अच्छी तरह जानते है।

दोस्तों जैसा की आप सब जानते है, कि भारत में इंटरनेट द्रुत गति से बढ़ रहा है। Covid-19 के बाद इसकी गति और तेज हो गयी है। इसमें बहुत बड़ा वर्ग हिंदी भाषियों का भी है।

परन्तु दुःखद बात यह है, कि इंटरनेट पर हिंदी भाषा में अच्छी जानकारी अत्यंत कम उपलब्ध है। जो उपलब्ध है, उसमे से अधिकतर तथ्य परख और विषय संगत नहीं है।

अच्छी तरह शोध कर लिखे गये कंटेंट तो नगण्य मात्र है। पूर्व के कुछ वर्षो में हिंदी का पतन ही हुआ है, यहाँ तक कि हिंदी कॉमिक्स भी लगभग समाप्त हो गई है।

इसका कारण इंटरनेट नहीं है, बल्कि हिंदी में गुणवत्ता का कंटेंट उपलब्ध न होना है। अतः हिंदी राशिफल हिंदी में अच्छा लेखन कार्य कर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास है।

ताकि लोग फिर से हिंदी में रूचि पूर्वक पढ़ना शुरू करे तथा हिंदी में हर क्षेत्र से सम्बंधित गुणवत्ता युक्त आलेख पढ़े।

समय समय पर ट्रेनिंग, इंटर्नशिप एवम जॉब प्रोग्राम चलने का निश्चय किया है, जिससे हिंदी में गुणवत्ता का कंटेंट (quality content) लिखने का प्रशिक्षण दिया जा सके।

कुछ समय पश्चात् ग्राफ़िक्स, एनीमेशन, वीडियो मेकिंग और एडिटिंग ( graphics, animation, video making) का भी प्रशिक्षण आरम्भ करने कि योजना है।

Hindi Content Writer Intern Job

इस प्रशिक्षण कि अवधि 3 माह कि होगी जो कि आपके सीखने पर निर्भर करता है।

hindi-content-writer-Intern-job
Credit : Photos

आज कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण को वर्क फ्रॉम होम के आधार पर भी दिया जा सकता है।

वर्क फ्रॉम होम के लिये प्रशिक्षु के पास स्वयं का कंप्यूटर एवं इंटरनेट कनेक्शन होना आवश्यक है।

प्रशिक्षण के लिये निजी रूप से संपर्क करे। कुछ परिस्थितियों में शुल्क माफ़ भी किया जा सकता है।

आपको समय समय पर हमारे विशेषज्ञों द्वारा लेक्चर और असाइनमेंट्स दिए जायेंगे जिन्हे नियत समय पर पूर्ण करना होगा।

प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर आपके स्वतंत्र रूप से लिखे गये लेख वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। जो आप अपने प्रोफाइल से लिंक कर सकेंगे।

जिसे आप जॉब ( Job Interview ) अथवा स्वतंत्र लेखन के लिए नमूने के तौर पर प्रयोग कर सकेंगे। प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर आपको हिंदी कंटेंट राइटिंग का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर आपकी लेखन क्षमता के आधार पर आपको हमारी आवश्यकता अनुसार वेब साइट के लिए आर्टिकल ( लेख ) लिखने का कार्य भी दिया जायेगा।

जिसके लिये आपको तय धन राशि भी दी जाएगी जो आपकी योग्यता पर निर्भर होगी।

इच्छुक प्रतिभागी अपना रिज्यूमे ( Resume ) [email protected] पर भेज सकते है।

हिंदी में सुगमता पूर्वक लिखने के लिये Hindi Typing का प्रयोग करे। यह विशेष रूप से ऑनलाइन हिंदी लेखन के लिये बनाया गया है।

फैशन, संस्कृति, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।