21 जुलाई से 28 अगस्त ( August ) तक जन्मे व्यक्तियों में विशिष्ट गुण पाये जाते है, जो राशि के स्वामी सूर्य से संबद्ध होते है। महत्वकांशी होते हुये आपका लक्ष्य आम लोगो से ऊपर उठने का होता है।

आप भले ही छोटे परिवारों में जन्म ले फिर भी अपनी इच्छाशक्ति, संकल्प और योग्यता से उच्च अधिकारी पदों पर पहुंचते है। अगस्त माह का अधिकांश भाग सिंह राशि के प्रभाव में रहता है।

सिंह राशि ( Leo ) का प्रारंभ 21 जुलाई से ही कर्क के साथ संधिकाल में हो जाता है। 28 जुलाई तक पूर्ण प्रभाव में आ जाती है।

20 तक यह पूर्ण प्रभाव में होती है। उसके पश्चात् कन्या राशि ( Virgo ) के साथ इसका संधिकाल प्रारम्भ हो जाता है, और प्रभाव निरंतर काम होने लगता है।

आप निर्भीक व्यक्तियों से विशेष रूप से प्रभावित होते है, और जब तक उनका उद्देश्य और व्यक्तित्व आपसे नहीं टकराता आप उनकी हर गलती नजर अंदाज कर देते है।

आप बहोत विशाल हृदय के उदार व्यक्ति जो स्वतंत्र भावना के स्वामी है। आप आदेश लेना या नियमो में बांधना पसंद नहीं करते है। अपने लक्ष्य के लिए केंद्रित व् अनुशासित होते है।

यही कारण है कि किसी योजना, उद्देश्य या पद पर ध्यान लगाने पर हर कठिनाई और बाधा का सामना कर कार्य पूर्ण करते है।

अपना लक्ष्य प्राप्त न कर पाने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेते है, और कई बार ऐसी कारण आपको निराशा भी घेर लेती है।

आपका व्यक्तित्व आकर्षक होता है जिसका उपयोग कर आप किसी को भी प्रेरित कर सकते है। 15 को जन्मे नेपोलियन की भाती दुसरो को अपनी ओर आकर्षित करते है, तथा अपने पीछे चलने को प्रेरित करते है।

आप जोशीले होते हुये जीवन संघर्ष और हलचल के बीच घिरे रहते है। ऐसा नहीं होने पर आप निराशा में डूब जाते है।

August born personality | अगस्त में जन्मे व्यक्ति का स्वभाव

सामान्यतया आप शांत और सब कुछ सहन कर जाने वाले होते है परन्तु जब आप सामना करने को तैयार हो जाते हो तो कभी पीछे नहीं हटते। आप अपने प्रिय पत्रों और मित्रो की हर तरह से रक्षा करेंगे।

august-born-personality

विशाल हृदय, ईमानदार और सच्चे होने के कारण आप अपने संपर्क में आने वालो से भी यही अपेक्षा रखते है, जिसमे आप धोके का शिकार होकर निराश हो जाते हो।

अपनी साफ बयानी, उच्च आदर्श और भितराघात से घृणा करने के कारण लोग आपके दुश्मन हो जाते है।

अपनी सहिष्णुता, स्नेह, दया और प्रबल सम्मोहन शक्ति से लोगो में अत्यधिक लोकप्रिय हो जाते हो। आसपास के वातावरण और लोगो के प्रति संवेदनशील होने से परिस्थितियों और दुसरो की आदतों को शीघ्र आत्मसात कर उनमे घुल मिल जाते हो।

मानवता में अत्यधिक विश्वास, प्रेम और मित्रता आपके लिये दुखद परिस्थितियों, दिल टूटने और तनाव का कारण बनती है। आपका महत्वकांशी और अच्छी संगठन क्षमता के चलते अत्यधिक जिम्मेदारियां उठा लेते है।

1,10, 19, 28 August born

आपका मूलांक 1 (mulank 1 ) तथा कारक गृह सूर्य और युरेनस है। यह योग आपको त्वरित, तीक्ष्ण बुद्धि का स्वामी बनता है।

आपको महत्वाकांक्षी, योजनाओ को क्रियान्वित करने में संकल्पबद्ध, मेहनती, अपने काम और वादों में ईमानदार बनता है।

हसमुख और प्रसन्नचित स्वाभाव, आकर्षक व्यक्तित्व, जीवन में सफलता और सम्मान देता है। आप सरकार, नगर पालिका, जन जीवन, समाज और बड़े बड़े संगठनो से जुड़े कार्यो में विशेष रूप से सफल होंगे।

युरेनस आपको असाधारण अन्तः प्रेरणा, मौलिकता के साथ विचारो की स्वतंत्रता और आगे बढ़ने की उद्यमी भावना प्रदान करता है। आपकी विशेष पसंद नापसंद होगी।

आप तीव्र आसक्ति में फसकर शीघ्र विवाह सम्बंध स्थापित करने की संभावना है। जितने जल्दी गुस्से से भर जाते है उतने ही जल्दी शांत भी हो जाते हो।

आप चुपचाप ईमानदारी से अपने कार्यो में लगे रहते है। आप दुसरो से सम्मान व सराहना की आशा रखते है और राजनीती में भी जा सकते है।

2,11, 20, 29 August born

आपके कारक गृह चंद्र, नेप्चून और सूर्य के साथ मूलांक 2 ( mulank 2 ) है। 29 को जन्मे जातक कन्या राशि के प्रभाव क्षेत्र में प्रवेश कर कर चुके होते है। अतः सूर्य के स्थान पर बुध गृह के प्रभाव में आ जाते है।

आपके गृह योग अत्यंत शुभ है। यह योग आपको मानसिक और सामाजिक रूप से ऊपर उठाएगा। आपके प्रति लोगो में विश्वास उत्पन्न करेगा और योजनाओ में आगे बढ़ने के कई अवसर प्रदान करेगा।

संगीत, साहित्य, नाटक आदि कलाओ में आप काफी प्रतिभाशाली रहेंगे। अपने जीवन में कई प्रमुख पद प्राप्त करेंगे और व्यव्हार कुशलता, कूटनीति एवं सुप्रबंधन का परिचय देंगे।

आप अपने मित्रो और प्रेम पत्रों के प्रति अत्यंत वफादार होते है। साथ ही इतने उदार और विशाल हृदय का परिचय देते है, कि आपका कोई भी अहित करने वाला नहीं होता। फिर चाहे वह आपका विरोधी क्यों ना हो।

आप सभी को अच्छी बातो के लिए प्रेरित करते हो और समय आने पर उन्हें सहायता भी करते हो। आपको भाषण और लेखन का वरदान प्राप्त है उसके विकास की ओर ध्यान देना चाहिये।

धर्म प्रचारक, शिक्षक अथवा न्यायधीश के रूप में आप अत्यधिक सफल होंगे। लोगो के प्रति आपको गंभीर अंतर्ज्ञान होगा, जिसका उपयोग आप दंड देने के लिए नहीं अपितु उन्हें सुधरने के लिये करेंगे।

3, 12, 21, 30 August born

गुरु, सूर्य और युरेनस आपके कर्क गृह और मूलांक 3 ( mulank 3 ) है। 30 को अगली राशि कन्या का प्रभाव आरम्भ हो जाता है। अतः इस दिन जन्म जन्म लेने वालो के कारक गृह गुरु और बुध ( सौम्य ) है।

आप स्वयं को लेकर अत्यंत महत्वाकांक्षी है इसलिए छोटी छोटी सफलताओ से आप संतुष्ट होकर नहीं रुकते।

देर-सबेर आपके मन में समाज के प्रमुख और जिम्मेदार पदों पर आसीन होने की तीव्र इच्छा जाग्रत होगी और आप इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।

आप बहोत आदर्शवादी है इसलिए पूरी क्षमता और ईमानदारी से कार्य करेंगे और गलती अपनो नहीं बख्शेंगे।

आपके ग्रहयोग हर प्रकार की सरकारी नौकरी अथवा राजनीती या नगर पालिका के कामो में सफलता दिलाएंगे।
आप अधिकारी पदों पर दुसरो से अधिक योग्यता का परिचय देंगे।

आपके आस पास के लोगो के सराहने, प्रशंसा और बढावे को सकारात्मक रूप में लेते हुए कार्य शक्ति बढ़ाएंगे।

अत्यंत महत्वकांशी होते हुए भले ही आप विपरीत परिस्थितियों में गरीबी में जन्म ले परन्तु स्वाभाव राजसीपन की झलक होगी।

उच्च पद पर कार्य करते हुए अपनी महत्वकांशा चलते अतिरिक्त जिम्मेदारी उठालेंगे जो प्राण घातक हो सकती है।

4, 13, 22, 31 August born

मूलांक 4 ( mulank 4 ) और युरेनस तथा सूर्य आपके कारक गृह है। 31 को जन्म लेने पर अगली राशि कन्या का प्रभाव क्षेत्र शुरू हो जाता है, और तब आप पर सूर्य, युरेनस तथा बुध (सौम्य ) तीनो का प्रभाव पड़ता है।

युरेनस के प्रभाव से आपके चरित्र का व्यक्तिगत पक्ष अधिक प्रमुखता से उभरकर सामने आएगा। आपमें विचारो तथा कार्य की स्वतंत्रता के लिये निश्चित लगाव होगा।

आप लीक से हटकर चलने वाले व्यक्ति है। आपको सनकी की श्रेणी में रखा जायेगा और आप दुसरो की योजनाओ में सटीक नहीं बैठते है।

आपके अपने लोग और निकट सम्बन्धी भी आपको नहीं समझ पाते है, और आप उनकी आलोचना तथा अंकुश का पात्र बनते है।

यह स्थिति निर्मित होने पर आप सब कुछ त्याग कर सुदूर यात्रा पर निकल जायेंगे। आपको सांसारिकता के लिये सम्बन्धियों की बातो को नजर अंदाज करना आना चाहिए।

आपको ऐसी स्थितियों के लिए स्वयं में धैर्य विकसित करना होगा। आपके कार्य असामान्य होंगे परन्तु आप उनमे सफल भी होंगे।

5, 14, 23 August born

इस जातक के कारक गृह बुध, सूर्य, और युरेनस तथा मूलांक 5 ( mulank 5 ) है। यह गृह योग आपको बौद्धिक क्षमता और निर्णय की शक्ति प्रदान करता है और साथ ही जल्दबाज एवं महत्वकांशी बनता है।

लेखक, कलाकार, अभिनेता अदि के रूप में यह गन विशेष रूप से लाभकारी है। बुध और सूर्य की युति आपको आत्मविश्वास और आर्थिक योग्यता देता है। लेकिन कभी कभी जुएँ में भरी जोखिम उठाने की प्रवत्ति भी देता है।

जीवन में समय समय पर व्यवसाय में कई अप्रत्याशित घटनाये होंगी। आपमें चंचलता और स्थान परिवर्तन की तीव्र इच्छा होगी। आप अत्यंत सवेदनशील है अतः प्रायः तनाव में रहते है।

आप नृत्य, गीत, चंचलता से भरपूर या रफ़्तार वाले खेलो के शौक़ीन होंगे जैसे कि विमानों और तेज कार या मोटरसाइकल इत्यादि।

आप किसी की सलाह मानने के आदि नहीं है और अपनी मन मर्जी का ही करते है।

6, 15, 24 August born

कारक गृह सूर्य, शुक्र और युरेनस है, और मूलांक 6 ( mulank 6 ) है। आप जहा भी जाते है, लोगो को आसानी से मित्र बना लेते है। अपने दोस्तों की आवाभगत में कोई भी कसर नहीं छोड़ते है।

बहुत संभव है, कि आप संगीत, फिल्मो, साहित्य, कविता, नृत्य आदि में से किसी कला क्षेत्र को चुनेगे।

आप युवाओ के बीच रहना पसंद करते है और न कभी बूढ़े दिखेंगे न महसूस करेंगे। आप हमेशा चाहेंगे की आपका घर हमेशा नए नए लोगो से भरा रहे।

युरेनस की के प्रभाव से आप सामान्य से अलग सोच रखने वालो को अपनी और आकर्षित करेंगे।

आप मित्रो से इतना लगाव रखते है कि उनकी सारी बुराइयाँ अपने ऊपर ले लेंगे और उनकी बदनामी अपने नाम कर लेंगे।

परन्तु यह बात भी आपके हित में होगी आप आशा से अधिक भाग्यशाली होंगे। आपको मित्रो और सम्बन्धियों के विषय में अधिक उदार नहीं होना चाहिये, अन्यथा आप अपने संसाधन खो बैठेंगे।

7, 16, 25 August born

आपके कारक गृह नेप्चून, चंद्र, सूर्य और युरेनस है, तथा साथ ही मूलांक 7 ( mulank 7 ) है। नेप्चून आपको महत्वकांशी बनाएगा।

यह महत्वकांशा दुसरो पर शासन की नहीं अपितु आपके कार्य और उसकी सफलता से सम्बंधित होगी।

आपको ललित कलाओ जैसे कि संगीत, चित्रकला, काव्य, नाट्यकला के साथ गुप्त विधाओं और दार्शनिक विषयो से प्रेम होगा।

आपका व्यव्हार शांत, शालीन के साथ भावुकता से भरा होगा, जिसका झुकाव अध्यात्मवाद की और होगा। आप अपने साथियो और सहकर्मियों के लिए सहृदय और उनका हित सोचने वाले होंगे।

चंचल स्वाभाव के चलते आपमें यात्रा और स्थान परिवर्तन की तीव्र इच्छा होगी जिसे आपको नियंत्रित करना चाहिए। आप अपने आस पास के वातावरण और व्यक्तियों के प्रति अति संवेदनशील है।

जो आपके लिए प्रेरणा और अंतर्ज्ञान का माध्यम है। रहस्यवादी या गुप्त विषयो पर लिखने में, काल्पनिक चित्रकारिता में अथवा अपने निजी दृष्टिकोण से साहित्य रचना में विशेष रूप से सफल होंगे।

8, 17, 26 August born

मूलांक 8 ( mulank 8 ) के साथ आपके कारक गृह शनि, युरेनस और सूर्य है। ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ मूलांकों का आपके जीवन और प्रकृति पर अत्यधिक प्रभाव रहेगा।

यह योग आपके जीवन और चरित्र को विरोधपूर्ण बनायेगा, जिससे दूसरे लोगो के लिये आपको समझना या आपके लिये परिस्थितियों का लाभ उठाना कठिन होगा।

यदि आपको जीवन में अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करना है, तो अधिकतम समझदारी से काम लेना होगा।

आपमें अत्यधिक दृंढ इच्छाशक्ति होगी, लेकिन आप कठिनाइयों को देखते हुये हठी भी हो जायेंगे। आपके अति महत्वकांशी होने से दुसरो के साथ उनकी योजनाओ में आपका सामजस्य नहीं हो पायेगा।

अतः समस्त प्रकार की साझेदारियों से दूर रहने का परामर्श दिया जाता है। आपको साथियो से अलग थलग हो जाने के दर से भयभीत नहीं होना चाहिये।

आप दो विरोधी विचारधाराओ में से स्पष्ट रूप से किसी एक को चुनते है। आप अपनी प्रसन्नता और भौतिक सफलता के लिये तीव्र भावनाओ और इच्छाओ को दिखाएंगे।

आपके स्वाभाव में विरोधाभास यह है, कि शुरू में आप नास्तिक और भौतिकवादी होंगे, किन्तु आयु बढ़ने के साथ साथ इसके ठीक उलट हो जाने की पूरी सम्भावना है।

इसके विपरीत यदि आप कट्टर अंधभक्ति वाले है, तो धीरे धीरे नास्तिक और भौतिकवादी हो जायेंगे। जीवन के हर स्टार पर आपके अनुभव विचित्र होंगे।

आपके अनेक गुप्त शत्रु होंगे और अनेक बार बदनामी तथा घोटालो में फ़साने का सामना करना पड़ेगा। आपको होनेवाली क्षतियो तथा दुर्घटनाओं का बीमा अवश्य करा लेना चाहिये, क्योकि आपको सदैव छिपे हमलो का खतरा बना रहेगा।

आपके मित्र या तो असामान्य होंगे अथवा असामान्य व्यवसाय करेंगे।

9, 18, 27 August born

कारक गृह मंगल, सूर्य और युरेनस साथ ही मूलांक 9 ( mulank 9 ) है। मंगल आपको ऊर्जावान और आवेशी बनता है। आप बिना सोचे समझे बोलने के आदि है। अपने मुंहफट रवैये, शीघ्र क्रोध और अड़ियल रवैये से लोगो को दुश्मन बना लेंगे।

आप अत्यंत स्वतंत्रता प्रिय होंगे, किसी प्रकार का अंकुश और आदेश लेना पसंद नहीं करते है। न्याय और कानून की गहरी समझ होगी और विवाद की स्थिति में कमजोर पक्ष का साथ देंगे।

आप सीधे सादे और व्यव्हार में बहोत ईमानदार रहेंगे।

आप सीधे सादे और व्यव्हार में बहोत ईमानदार रहेंगे। उद्यमी भावना के चलते आप अधिक जिम्मेदारी उठा लेते है। यदि आप अपनी शक्ति को बचा कर नहीं रखेंगे तो लम्बी आयु जीना मुश्किल होगा।

आपके लिये सर्वोत्तम कार्य व्यापार, नगर पालिका, सरकारी नौकरी, राजनिति, सरकार या फ़ौज में जिम्मेदार पदों पर कार्य करना होगा।

आपके जीवन में कई उतार चढ़ाव आएंगे। कभी तो आप उच्च पदों पर आसीन होंगे तो कभी परिस्थितियों के चलते निष्क्रिय बैठे होंगे। जाने अनजाने में आपके क्रिया कलापो से अपने विरोधी बना लेंगे जो जीवनभर दुश्मनी निभाएंगे।

अंदर से आप उदार प्रकृति के होंगे, जब आप शत्रु को परास्त कर देंगे तब आप उसे सहारा देकर खड़ा भी करेंगे।

August born health | अगस्त में जन्मे व्यक्ति का स्वास्थ

इस अवधि में पैदा हुए जातक सुगठित शरीर और निरोगी काया के स्वामी होते है। मुख्य बीमारी हृदय की अनियमित गति के कारण अनियमित रक्त संचार का होना है। प्रतिकूल वातावरण भी आपके स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव डालता है।

august-born-health

आपको तीव्र बुखार और गठिये का भी शिकार होना पड़ सकता है। सामान्यतया आप निरोगी है परन्तु रोग की स्थिति में उसका उपचार कठिन हो जाता है।

खुली जगहे जहा समुचित हवा और धुप हो आपके लिए लाभकारी है। गहन शोक तथा चिंता से बचे यह आपके स्वास्थ को अधिक नुकसान पहुँचाती है।

28, 19, 10, 1 August born health

बचपन और यौवनावस्था के आरंभ में अनेक छोटी छोटी बीमारियों से दो चार होना पड़ेगा। विशेषकर बुखार, गठिया, रक्त में जल, फोड़े फुन्सी आदि। आपके जीवन में यही सब लगभग 28 वे वर्ष तक चलेगा।

29, 20, 11, 2 August born health

अपनी शारीरिक शक्ति को संचित करके रखे अधिक जन सेवा में स्वास्थ की अनदेखी करना आपके लिए अच्छा नहीं है।

फेफड़ो, गले की कमजोरी, दिल की अनियमित कार्यक्षमता और रक्त प्रवाह ( ब्लड प्रेशर ) से आपका स्वास्थ प्रभावित हो सकता है।

30, 12, 21, 3 August born health

यदि आप गरिष्ट भोजन छोड़ कर सात्विक और नियमित भोजन का पालन कर सके तो आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा।

परंतु अत्यधिक सार्वजानिक भोजो में जाने के कारण आपका नियम पालन मुश्किल होगा। आपके स्वास्थ को खतरा अत्यधिक परिश्रम से उच्च रक्तचाप और हृदयघात की स्थिति से होगा।

13, 4, 22, 31 August born health

सामान्यतया आपका स्वस्थ अच्छा होगा परंतु वह इस बात पर निर्भर करेगा, कि आपके आस पास का वातावरण कैसा है।

बुरे वातावरण से आप निराश हो जायेंगे और खुद को अकेले सिमित कर लेंगे और चिंता में डूब जायेंगे। आपको विष से सम्बंधित, रक्त प्रवाह अवरुद्ध होने या असाध्य प्रकार की बीमारिया होने की सम्भावना है।

हड्डियाँ कमजोर होने के कारण आपको अकस्मात गिरने और हाथ पैरो में चोट लगने से विशेष सावधान रहना चाहिये। रीढ़ की हड्डी में भी चोट अथवा कमजोरी की संभावना है।

स्वास्थ की दृष्टि से आपको दो वर्गों में बाटा जा सकता है। पहला वर्ग उन लोगो का है जिन्हे मध्य आयु तक आते आते मोटापा आने लगता है।

यदि आप इस श्रेणी में है, तो आपको हृदयघात अथवा मस्तिष्क से सम्बंधित बीमारियों जैसे कोमा से सावधान रहना चाहिए।

और यदि आप अन्य श्रेणी में है टी इसके विपरीत मध् आयु तक आते आते दुर्बल और पतले होने लगते है, अतः स्नायविक बीमारियों से सावधान रहे। अन्यथा पक्षाघात का अंदेशा है।

14, 5, 23 August born health

आपके अत्यधिक परिश्रम से आपके स्नायुओ में अत्यधिक खिचाव उत्पन्न होगा। जिससे आपको थकन और नसों में दर्द की शिकायत होगी।

कभी कभी आपको अपचन की तीव्र शिकायत और अंदरूनी अंगो में गड़बड़ी की भी शिकायत हो सकती है। ऐसा होने पर आप उन साधनो का सहारा ले सकते है, जो आपकी पीड़ा को शीघ्र ख़तम कर दे।

अतः आप मादक द्रव्यों अथवा दवाओं के आदि हो सकते है।

15, 24, 6 August born health

आप स्वस्थ जीवन व्यतीत करेंगे। पशुओ से दुर्घटना की संभावना है जिसका कारण पशुओ से आपका प्रेम रहेगा।

वृद्धा अवस्था में हृदय से सम्बंधित परेशानिया हो सकती है, तथा जलोदर की भी संभावना है।

16, 7, 25 August born health

आपका स्वस्थ पूर्ण रूप से आपकी मनःस्थिति पर निर्भर करेगा। आप दिखने में लम्बे तगड़े नहीं होंगे पर आपकी सहनशक्ति अधिक होगी।

भोजन को लेकर आपकी अपनी धारणाये होंगी। स्वतः के स्वास्थ के मामले में आपको अपनी अंतर्प्रेरणा से चलना चाहिये।

17, 8, 26 August born health

आपका शारीरिक स्वास्थ बहोत अच्छा होगा किन्तु विरोधियो को लेकर मानसिक चिंताए आपको बीमार कर देंगी। यह स्थिति उत्पन्न होने पर बीमारी को पहचानने में गलती होने के चलते गलत इलाज की सम्भावना है।

आतंरिक शारीरिक दर्द से पीड़ित होने की संभावना है, जिसका निदान अत्यंत कठिन होगा। आप पर विष बहोत जल्दी असर करेगा और आंतो से सम्बंधित बीमारिया होंगी।

इन सब बुरे संकेतो के बाद भी आप अपने रहस्यमयी उपायों से ठीक हो जाएंगे और लम्बी आयु बिताएंगे।

अनेक दुर्घटनाओं के भी योग है, जिसमे पैरो की हड्डिया टूटने या मोच आने की सम्भावना है। गठिये की बीमारी भी लम्बे समय तक त्रस्त कर सकती है।

18, 9, 27 August born health

आपको हिंसा, आग, विस्फोट, आग्नेयास्त्रों से खतरा हो सकता है या दुर्घटना में सर या पावो में चोट लग सकती है। परन्तु जीवन को सबसे बड़ा खतरा अत्यधिक शारीरिक श्रम से बेहोश होने या दिल के दौरे से होगी।

आप जोश से भरे दुस्साहसिक अभियानों के शौक़ीन होंगे। आपमें मशीनों से काम लेने, उनका कारोबार करने और मशीनों से सम्बंधित अविष्कार करने की योग्यता होगी।

आपका उच्च पदों पाई बैठे अधिकारियो से अच्छा मेल जोल होगा परन्तु परेशानी छोटे लोगो और नौकरो से होगी।

August born wealth | अगस्त में जन्मे व्यक्ति का धन पैसा संपत्ति

इस अवधि में जन्मे जातक अन्य विषयो से अधिक आर्थिक विषयो में भाग्यशाली होंगे। आप जो भी न्याय संगत व्यवसाय करेंगे वह सफल होगा।

august-born-wealth

यद्पि आपको दाव लगाने और सोचे समझे निवेश से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पद और आयु में बड़े व्यक्तियों के आप कृपा पात्र होंगे।

आपकी योजनाए व्यापक होंगी जिसमे व्यक्ति विशेष की अपेक्षा अनेक सामान्य लोगो का समूह जुड़ा होगा।

सोने की खान, पीतल के काम, हीरे, उपयोगी वस्तुओ के आयात निर्यात में पूंजी लगाने और सरकार या नगरपालिका से सम्बंधित विषयो से अच्छी आय होगी।

10, 1, 28, 19 August born wealth

आर्थिक दृष्टि से आपके गृह योग आपके पक्ष में है। शुरुआती बढ़ाओ के पार करते ही आपके सफल होने और समाज में उच्च पद के साथ सम्मान पाने के पुरे योग है।

आपका जीवन दो काल खंडो में विभाजित होगा। लगभग 36 वर्ष की आयु तक अथक परिश्रम के साथ कठिनाइयों का सामना करना होगा। उसके बाद आप सम्मान पूर्वक सफल जीवन बिताएंगे।

11, 2, 29, 20 August born wealth

सामान्यतया रुपये पैसे के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। पर आप धन संपत्ति को अधिक महत्त्व नहीं देते है।

पैसा आपके पास उपहार, विरासत से भी आ सकता है, किन्तु ध्यान रखे अत्यधिक उदारता भी आपको गरीब बना सकती है।

आप आपने अंदर छुपी भाषण, संगीत, लेखन आदि कलाओ से व्यापार की अपेक्षा अधिक धन कमा सकते है।

12, 3, 30, 21 August born wealth

पूंजी निवेश में आप महारथी है, बशर्ते आप अपनी अंतर्प्रेरणा कार्य करे न कि चापलूसों की बातो में आये। आप जिस पद पर होंगे वहा आपके चारो ओर चापलूसों से घिरे रहना स्वाभाविक है।

आर्थिक क्षेत्र में आपके सुलझे हुये निर्णयों के चलते आपकी आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार होगा। व्यापार और उधोग पर प्रभाव डालने वाले घटनाचक्र पर आपकी गहरी पकड़ होगी।

आप धन संचय में विश्वास नहीं करते बल्कि बड़ी बड़ी योजनाओ को आगे बढ़ाने के लिए उसका सदुपयोग करते है।

22, 13, 4, 31 August born wealth

आपकी आर्थिक दशा को समझ पाना सभी के लिये मुश्किल होगा। वैसे आप धन संपत्ति की परवाह नहीं करते परन्तु इसकी शक्ति को भली भाती समझते है।

व्यापार में या तो सम्बद्ध व्यक्तियों पर आँख मूंदकर भरोसा करेंगे या उनके प्रति संदेहशील होंगे।

आपका अकेले ही कार्य करना उचित रहेगा क्योकि आप हर प्रश्न के दोनों पहलुओं के भली भाती देख और सोच सकते है। उसके दोनों पक्षों पर सामान रूप से वाद विवाद कर सकते है।

आप साहूकार के रूप में जाने जाओगे और आपके मन में ऐसे विचार अवश्य होंगे जो आपको धन लाभ कराएँगे।

23, 14, 5 August born wealth

लम्बी चलने वाली योजनाओ और एकजैसे काम से आप ऊब जाते है परंतु छोटी अवधि के निश्चित लक्ष्य वाले कार्य के लिये आप इच्छाशक्ति और आत्मसंयम दोनों दिखाएंगे।

आपको सफलता भी आकस्मिक स्थिति के कार्यो अथवा मनपसंद योजना, उद्देश्य के लिये धुआँधार गति से काम करने में मिलेगी।

आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी है या यह भी कह सकते है, कि हरफनमौला है। आप स्वयं को किसी भी कार्य के अनुरूप ढल लेते है और सफल होते है।

आपको हानि उन परिचितों से होती है, जो आपके सम्भलने से पहले ही परेशानियाँ कड़ी कर देते है।

24, 6, 15 August born wealth

सामान्यरूप से आप भाग्यशाली है, और सफल व्यक्ति के रूप में जीवन बितायेंगे। आप जो भी कार्यक्षेत्र चुनेंगे उसमे महत्वपूर्ण पद पर जायेंगे।

आप धनि व्यक्ति होंगे इस बात में कोई शंका मात्र नहीं है और आप पूंजी निवेश के विषय में विशेष रूप से भाग्यशाली रहेंगे।

आप संगीत, साहित्य, नृत्य, रंगमंच आदि किसी भी प्रतिभा को विकसित कर धन कमाएंगे।

25, 7, 16 August born wealth

आप उन कार्यो में सफल होंगे जो विशुद्ध रूप से आपके व्यक्तित्व पर निर्भर हो व्यवसाय पर नहीं। आप न ही रुपये पैसे की अधिक परवाह करते है और ना ही पारम्परिक व्यापारिक तरीको में विश्वास रखते है।

परंतु फिर भी दुसरो के कल्याण के लिये आत्मत्याग की भावना से धन कामाना चाहेंगे और पसंद के पद पर कार्य करेंगे।

इसका यह तात्पर्य नहीं की आप धन अर्जन नहीं कर सकते बल्कि यह आपके मूल स्वाभाव के विपरीत है।

26, 17, 8 August born wealth

रुपये पैसो के लेंन देन को लेकर आपको अत्यधिक सावधानी रखनी चाहिए और दुसरो पर भरोसा न करे। नौकर या छोटे लोग आपको लूट सकते है या धोका दे सकते है।

कारोबार में सफलता के लिये निययन्त्रण अपने हाथ में रखे। पुराने जमे जमाये कारोबार से, भूमि, मकान, खान अथवा खनिज के व्यापार से आप अच्छा धन अर्जित कर सकते है।

27, 18, 9 August born wealth

धन को लेकर प्रारंभिक वर्ष कठिनाइयों और निराशा से भरे होंगे। 36 वर्ष के बाद व्यापारिक संगठन और वित्तीय मामलो में आम तौर पर बहोत सफल होने की आशा है।

आपको सभी प्रकार के दाव लगाने और शेयर खरीदने से बचना चाहिए।

August born marriage partnership relation | अगस्त में जन्मे व्यक्ति का विवाह साझेदारी सम्बन्ध

जातक अपनी निजी राशि सिंह ( 21 जुलाई से 20 अगस्त ), अग्नि त्रिकोण की अन्य दो राशियों धनु ( 21 नवंबर से 20 दिसम्बर ) तथा मेष ( 21 मार्च से 19 अप्रैल ) से निकट सम्बन्ध रखता है या निजी संपर्क में आते है।

august-born-marriage-partnership-relation

इन राशियों के पीछे के सात दिन के संधि काल और सिंह से सातवीं कुम्भ राशि ( 21 दिसंबर से 19 – 27 फरवरी ) के दौरान जन्मे लोगो के साथ सबसे अधिक मधुर संबंध रहेंगे।

19, 10, 1, 28 born relation

आपके महत्वपूर्ण मूलांक ‘एक ‘ और ‘चार ‘ है। महत्वपूर्ण योजनाये या कार्यक्रम पूरा कार्नर के लिये इनका लाभ ले। सबसे घटनापूर्ण वर्ष एवं तारीखे भी ‘एक ‘ और ‘ चार ‘ मूलांकों वाली ही होंगी।

इन मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे स्त्री एवं पुरुषो से आप गहरा लगाव महसूस करेंगे।

अपना प्रभाव बढ़ने के लिये आप सूर्य ( सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा ) और युरेनस ( सिलेटी, गहरा नीला, शोख ) रंगो के वस्त्र उपयोग में लाये।

20, 11, 2, 29 born relation

आप विपरीत सेक्स के लोगो में अत्यधिक लोकप्रिय होंगे। आपका आशावदी प्रेम प्रसंग और रोमांस आपके जीवन में विचित्र और असाधारण घटनाओ को जन्म देगा।

सबसे महत्वपूर्ण मूलांक ‘दो ‘ , ‘सात ‘ और उसके बाद ‘ एक ‘, ‘चार ‘ है। 29 अगस्त को जन्मे जातको के लिये भी ये अंक ही शुभ होंगे। महत्वपूर्ण अवसर ‘दो ‘ और ‘सात ‘ वर्ष अथवा तारीखों पर ही होंगे।

साथ ही इन्ही मूलांकों के व्यक्ति आपके संपर्क में आएंगे और आपके प्रिय पात्र होंगे।

अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये चंद्र (हरा, क्रीम, सफ़ेद ), नेप्चून (कबूतरी ), सूर्य ( सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा ) और युरेनस (सिलेटी और शोख ) रंगो का प्रयोग करे।

आपके भाग्य रत्न मोती, चंद्रकांत मणि, जेड, पुखराज, नीलम और अम्बर है।

21, 12, 3, 30 born relation

आप अत्यंत स्नेहभरे स्वभाव वाले व्यक्ति है। आपको पारिवारिक जीवन की गहरी समझ है। बच्चो विशेष स्नेह है, और उन्हें स्वयं सीखना पढ़ाना पसंद करते है।

आपके अनेक महिला मित्र होंगे, किन्तु प्रेम में अनेक बार निराशा का सामना करना पड़ेगा।

31, 13, 22, 4 born relation

आपकी प्रकृति के अनुसार धर्म और जीवन को लेकर आपका दर्शन सामान्य दर्शन से अलग ही है। अपने दुस्साहस, मुंहफट अंदाज और अदूरदर्शिता के से आप लोगो को अपना दुश्मन बना सकते है।

प्रेम प्रसंगो में अनेक निराशाओ का सामना करना पड़ेगा, जो गृहस्थ जीवन में भी चलेगा। 31 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों पर यह लागु नहीं होता है।

आपका महत्वपूर्ण मूलांक ‘चार ‘ है, जो जीवन पर्यन्त विशेष स्थान रखेगा। 21 जून से अगस्त के अंत तक और 21 दिसम्बर से 19 फरवरी तक ‘आठ ‘ मूलांक विशेष महत्वपूर्ण रहेगा।

उक्त मूलको को जन्मे स्त्री पुरुषो के प्रति आप आसक्त होंगे और आपके भाग्य निर्माण में इन मूलांकों के जातको की मुख्य भूमिका होगी। महत्वपूर्ण वर्ष भी ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ मूलांकों वाले ही होंगे।

भाग्यशाली रंग गहरा नीला या समुद्री नीला, सुनहरा, पीला, नारंगी तथा भूरा यह सभी रंग जुलाई में इन तिथियों को जन्मे जातको के भी है। भाग्यरत्न नीलम, हीरा, लाल और पुखराज है।

5, 23, 14 born relation

प्रेम के संबंध में भी जातक का व्यव्हार जल्दी जल्दी साथी बदलने का होगा और आपको सदैव ही नया चेहरा आकर्षक लगेगा। नयापन रहने तक आप व्यक्ति और परिस्थिति में खो जाते हो।

मूलांक जो आपके लिए जून और सितम्बर में ‘पांच ‘ तथा इसके बाद ‘एक ‘ है। जीवन में इन्ही मूलांकों की तिथियां और वर्ष को ध्यान में रखते हुये कार्य प्रारम्भ करे।

सामान्यतया पांच मूलांक वाले व्यक्ति सभी मूलांकों और व्यक्तियों के अनुरूप स्वयं को ढाल लेते है।
आप के लिये सभी रंग उपयुक्त है पर हलके रंग आपको विशेष रूप से पसंद है।

भय रत्न हीरा, मोती और चमकीले नग इत्यादि।

6, 15, 24 born relation

आपके स्वाभाव में शुक्र का स्नेह और प्रेम का गुण स्पष्ट परिलक्षित होता है। आपके संपर्क में आने वाले सभी लोगो से उदारता और सहानभूति पूर्वक व्यव्हार करते है।

विपरीत सेक्स आपकी ओर अनायास ही आकर्षित हो जाता है और आप उनके प्रेम के बिना नहीं रह सकते। यह आप के जीवन में किसी भी रूप में सदैव उपस्थित होगा।

प्रेम का यह रूप वासना अथवा विकृति के विपरीत आपको परिवार की चिंता करने वाला और उच्च आदर्शो वाला व्यक्ति बनाएगा।

आपके लिये महत्वपूर्ण मूलांक ‘छह ‘, ‘एक ‘ और ‘चार ‘ होंगे। आपके लिये चार अंक शुभता में सबसे अंत का अंक है, क्योकि यह जीवन में कई बार आयेगा पर चेतावनी के रूप में।

आपके सबसे महत्वपूर्ण वर्ष और तारीखे मूलांक ‘एक ‘ औरत ‘छह ‘ वाले होंगे। ‘एक ‘, ‘चार ‘,’तीन ‘ या ‘छह ‘ मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्ति आपके प्रेम पात्र होंगे।

आपके लिये शुभ रंग नीला, सुनहरा, पीला, नारंगी और भूरा है साथ ही भाग्य रत्न फ़िरोज़ा, सभी नील रंग के रत्न, हीरा, पुखराज और अम्बर है।

16, 7, 25 born relation

प्रेम सम्बन्धो में आप अनेक बार पीड़ा और निराशाओ से गुजरेंगे लेकिन इसके बावजूद अपनी भावनाओ को कठोर या कटु नहीं होने देंगे। आपके विचार और दुसरो के प्रति सोच स्वतंत्र और दुसरो से हटकर होगी।

आप अपनी पसंद या नापसंद के बारे में बहोत स्पष्ट होंगे। आपके जीवन में अत्यंत संघर्षशील अभियानो के साथ विचित्र प्रेम प्रसंग भी आएंगे जिनकी आलोचना से आप परेशान हो उठेंगे।

‘सात ‘ और ‘दो ‘ मूलांक आपके लिए विशेष महत्वपूर्ण अंक है। 21 जून से 30 अगस्त तक और 25 दिसंबर से मार्च के अंत तक इनका और भी विशेष महत्त्व होगा।

आपको अपने कार्यक्रम निश्चित करने में इन अंको का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिये। आपको इन्ही अंको वाले मकानों में रहने का प्रयास करना चाहिये।

आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण वर्ष और तारीखे ‘दो ‘ और ‘सात ‘ मूलांकों वाले होंगे। इन्ही मूलांकों पर जन्मे स्त्री पुरुषो के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे।

आपके लिए भाग्यवर्धक रंग हल्का हरा, कबूतरी, नारंगी, पीला और सुनहरा है। नीला रंग भी उपयुक्त है, परन्तु गहरे और काले रंगो से परहेज करे।

भाग्यरत्न चंद्रकांत मणि, हीरा, मोती, जेड और अम्बर है।

8, 26, 17 born relation

विवाह और गृहस्थ जीवन में जातक अनुभव सामान्य नहीं होंगे। अपने और ससुराल पक्ष के सम्बन्धियों से दिक्कते होने की सम्भावना है।

आपको अपनी छवि को लेकर सतर्क रहना चाहिए, क्यों की आपकी छवि को गलत रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

आपके महत्वपूर्ण मूलांक ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ है और इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुये व्यक्तियों के प्रति गहरा लगाव रखेंगे।

सभी गहरे रंग विशेषकर गहरा जमुनी, काला, गहरा नीला आपके लिए लाभकारी होंगे। रत्न काला हीरा, काला नीलम, काला मोती और सभी काले नग।

27, 9, 18 born relation

जातक के प्रेम प्रसंग विचित्र होंगे और मित्रता या निकटता गलत लोगो के साथ होने की सम्भावना है, जिससे आपको खतरा हो सकता है।

आपका शरीर तगड़ा और जोशीला होगा, लेकिन अकस्मात तापमान बढ़ने और बुखार की प्रवत्ति होगी। दुर्घटनाओं में हाथ पैरो की चोट या कमर से सम्बंधित चोट की सम्भावना है।

आपके भाग्यवर्धक अंक ‘नौ ‘ और ‘एक ‘ है। सबसे घटनापूर्ण वर्ष ‘ नौ’ मूलांकों वाला रहेगा। ‘नौ ‘ और ‘एक’ मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप काफी लगाव रखेंगे।

भाग्यवर्धक रंग लाल, सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा और रत्न लाल, तामड़ा, रक्तमणि, हीरा, पुखराज है।

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।