हमारे चारो और अंक शास्त्र के संख्या रुपी चिन्ह चारो और देखे जा सकते है। इनमे से प्रत्येक संख्या हमको कोई न कोई विशेष सन्देश देती है।

इन संख्याओं के संदेशो के आधार पर हम समझ सकते है, कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड हमको क्या बताना चाहता है।

प्रत्येक व्यक्ति का अंक ज्योतिष चार्ट लगभग १ से लेकर ९ तक के सभी अंको से मिलकर बनता है।

इसलिए हमको ये अच्छी तरह समझना होगा की Mulank 4 किस प्रकार हमारे जीवन को मार्गदर्शित और प्रभावित करता है।

यह व्यक्ति के जीवन में कठिन परिश्रम, ज़िम्मेदारी, व्यवहारिकता, अनुशासन इत्यादि मूलभूत सिद्धांत होते है।

इन्ही नियमो द्वारा संपूर्ण जीवन को प्रभावित और मार्गदर्शित किया जाता है।

युरेनस ग्रह मूलांक ४ को प्रदर्शित करता है, अंक ज्योतिष के चार्ट में ये मूलांक सूर्य के गुण को प्रदर्शित करता है।

इस अंक के लोगों का खुद का एक विशिष्ट चरित्र होता है। वे प्रत्येक व्यक्ति को विभिन्न दृष्टिकोण से देखते है।

हर दुसरे व्यक्ति की हर बात को तर्क के आधार पर ही मानते है। किसी भी विवाद की स्तिथि में विपरीत पक्ष से झगड़ने की बजाये सभी तर्कों को आधार बना कर विवाद सुलझाते है।

परन्तु कई बार ये अपने शत्रु भी बना लेते है इस सब में।

Mulank 4 | मूलांक ४ की अंक ज्योतिष में परिभाषा

जब ताकत और दक्षता की आवश्यकता की बात होती है, तो मूलांक ४ सामने आता है।

mulank-4

न्यूमरोलॉजी या अंक ज्योतिष में मूलांक 4 एक नो-नॉनसेंस नंबर है, जो जीवन और अपने काम की पूर्ती के लिए खुद को झुका भी सकता है।

यह बहुत भरोसेमंद होते है और किसी व्यक्ति या स्थिति को स्थिरता की स्तिथि प्रदान करते है, एवं आगे बढ़ने के लिए समर्पित होते है।

लेकिन ये सिर्फ एक प्रगतिशील मूलांक ही नहीं है बल्कि ये औरो की तुलना में अधिक रूढ़िवादी तरीके से आगे बढ़ते है।

ये पुराने तरीको पर चलकर ही आगे बढ़ने में विश्वास रखते है और कई बार इस चक्कर में कई बार उनको काफी भारी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है।

सभी पश्चिमी संस्कृतियों में संख्या 13 से भी अधिक चार अंक को अशुभ माना जाता है। कुछ एशियाई देशों में भी मूलांक 4 को बहुत ही अशुभ माना जाता है।

भय के लिए एक नाम टेट्राफ़ोबिया भी है। लेकिन वास्तव में न्यूमेरोलॉजी या अंक ज्योतिष में चार अंक में एक बुद्धिमान और तर्कसंगत ऊर्जा होती है, जो हमें सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करती है।

इस मूलांक वाले लोगो को सही और गलत को एक सख्त नज़रिये से देखने के रूप में जाना जाता है।

इसके लिए सही परिभाषा ये है, कि ४ से प्रभावित लोग काळा को कला और सफ़ेद को सफ़ेद के रूप में ही देखते और कहते है। उनके लिए इसके बीच का कुछ नहीं होता है।

Calculation| गणना

अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक ४ वाले लोग वो होते है जो किसी भी माह की ४, १३, २२ और ३१ तारीख को जन्म लेते है।

इसी के साथ यदि जो लोग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और चंद्र के बीच के समय काल में जन्म लेते है।

जो की २१ जून से २०-२७ जुलाई के बीच का समय होता है वो भी मूलांक चार से प्रभावित होते है।

इस समयावधि को मूलांक चार का जन्म समय माना जाता है। मूलांक संख्या निकालने के लिए मूलांक गणना कैसे करे (Mulank) पढ़े।

Personality | व्यक्तित्व के मुख्य लक्षण

इस अंक के लोगो के व्यक्तित्व में बहुत सारी विशेषताएं भी होती है जो इनको दूसरो से अलग बनाती है।

इनका जीवन भीड़ से अलग दिखने में इन्ही विशेषताओ का बहुत बड़ा योगदान होता है।

  • मजबूत व्यक्तित्व
  • परंपरागत 
  • व्यावहारिक
  • मेहनती
  • निष्ठावान
  • पूर्ण व्यवस्तिथ जीवन शैली 
  • विश्वासयोग्य

इन्ही विशेषताओं की वजह से यह अंक सभी अंको में विशेष स्थान रखता है।

Strength | शक्ति या ताकत

निम्नलिखित गुण अथवा विशेषताएं व्यक्ति को दृंढ़ता देती है।

mulank-4-strength

Behavior | व्यावहारिक व्यव्हार

संख्या चार से प्रभावित लोग जीवन के प्रति पूरी तरह से व्यावहारिक नजरिया रखते है। 

कोई भी निर्णेय लेते समय ये किसी भी लुभावनी वास्तु या बहकावे में नहीं आते हुए पूरी तरह व्यावहारिक व्यव्हार रखते हुये फैसला लेते है।  

इनकी विचारधारा पूर्णता तर्कसंगत होती है किसी भी अंतिम निर्णेय से पहले। सही शब्दों में आप इनको पूरी तरह से व्यावहारिक और तर्कसंगत वयक्तित्व का स्वामी कह सकते है।

इनकी यही खूबी इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।

Honest | वफादार (ईमानदार वक्तित्व )

यह पूरी तरह भरोसेमंद होने में विश्वास करते है, और प्रतिबद्धता के स्तर को साबित करने के लिए पूरी कड़ी मेहनत करते है ।

अपने इसी व्यव्हार की वजह से ये बहुत मज़बूत और लम्बे समय तक टिकने वाले सम्बन्ध बना पाते है।

अपनी तरफ से ये प्रत्येक भागीदारी में ईमानदार रहने का भरकस प्रयास करते है, और सामने वाले से भी इसी प्रकार के व्यव्हार की आशा करते है।

Happy to help | सेवा-उन्मुख

नैसर्गिक रूप से पूरी लगन से किसी भी काम को करने की इच्छा शक्ति होती है।

यह लोग बहुत अच्छी तरह से जानते है, कि आपको सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए समय और प्रयास दोनों लगाने की आवश्यकता होती है।

इसलिए रिश्तों, नौकरी, दोस्ती और घर पर सेवा करने के लिए कार्य करना आवश्यक है।

तभी सभी चीजें सुचारू रूप से चल सकती हैं। यह एक और तरीका है जिससे मूलांक ४ के लोगो के भविष्ये में स्थिरता पैदा होती है।

जिस भी काम को ये शुरू करते है उसमे ये पूरी लगन से पूरा करने का प्रयास करते है।

weakness | कमज़ोरिया

इन लोगो के अंदर कुछ कमियां या कमज़ोरिया भी होती है, जो कई बार इनके सामने मुश्किल परिस्तिथियों को ला खड़ा कर देती है।

mulank-4-weakness

Dogma | हठधर्मिता

इनकी प्रकृति अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं में बहुत रूढ़िवादी और दृढ़ है।

एक बार जब वह अपना मन बना लेते  है तो वह अपनी राय को तथ्यों के रूप में ही देखते है।

अपने विचारो को कभी कभी वो दूसरों पर थोपने की भी भरपूर कोशिश करने लगते है जिससे उनके सम्बन्ध ख़राब भी हो जाते है।

दुर्भाग्य से, सोचने का यह ठोस तरीका अन्य दृष्टिकोणों में प्रवेश करने के लिए कोई जगह नहीं छोड़ता है।

जबकि मूलांक ४ के लोगो का मानना ​​है कि यह अपने आप में सच है, यही बात वास्तव में उनको खुद को सीमित कर देती है।

Lazy | सुस्त

व्यव्हार काफी हद तक सुस्त प्रकृति का होता है। ये कई बार अपनी ही दुनिया में डूबे रहना पसंद करते है।

किसी भी प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित नहीं हो पाते। ये खुद को एक स्थान पर ही सिमित रखते हुए अपने कामो को पूरा करने के प्रयास में रहते है।

इनका ये सुस्त व्यव्हार इनको लोगो के साथ ज़्यादा घुलने मिलने से रोकता है। कई बार ये इनके लिए बहुत बड़ी बाधा  बन जाता है।

Strict | कठोर व्यवहार

कभी कभी बहुत ही कठोर या रिजिड व्यव्हार करते है, जिसके कारण इनके कामो में बाधा उत्पन्न होने लगती है।

ये कई बार दूसरो के साथ अपने खुद की मान्यताओं के आधार पर उनकी बात को सिरे से नकार देते है जिससे इनके सम्बन्ध ख़राब हो जाते है।

सामान्यता ये लोगो को बहुत अधिक छूट या ढील देते और और अचानक से खुद को बहुत कठोर कर लेते है जिस के कारण लोगो के बीच इनके प्रति एक गलत छवि पहुँचती है।

इनका ये व्यव्हार इनकी ताकत होंने की बजाये इनकी बहुत बड़ी कमज़ोरी सिद्ध हो जाता है।

Tarot card and Numerology | टेरो कार्ड एवं ज्योतिष शास्त्र में मूलांक ४ का स्थान

टैरो कार्ड पद्धति में यह अंक सम्राट को दर्शाता है। जहाँ न्यूमेरोलॉजी में एक तरह की जिम्मेदारी, व्यावहारिकता, और भाग्य को एक कट्टर प्रतीक के रूप में प्रदर्शित करता है।

वही राशि चक्र में या ज्योतिष शास्त्र में मूलांक कर्क राशि के साथ जुड़ा हुआ है।

कैंसर या कर्क राशि का स्थान चौथा होता है, और ये अपने जातक को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस मूलांक के व्यक्ति अपने परिवार को सम्पूर्ण सुरक्ष प्रदान करने में विश्वास करते है।  

Numerology chart | अंकशास्त्र में  मूलांक ४ का स्थान

संख्या चार आपकी  जीवन पथ संख्या हो सकती है, या हो सकता है, कि आपके पास चार व्यक्तित्व संख्या, आत्मा आग्रह संख्या, कर्म संख्या, जन्मदिन संख्या, या अभिव्यक्ति संख्या हो।

यदि आपकी संख्या में अंक 4 है, तो एक व्यक्तिगत संख्या विज्ञान रिपोर्ट दिखाएगी।

आपका अंक शास्त्र प्रोफ़ाइल, इसके आधार पर ही निर्धारित होता  है।अन्य प्रणालियों एवम पद्धातियो की गणना, इतिहास की अधिक जानकारी के लिये अंक ज्योतिष ( Numerology ) पढ़े।  

Lucky days and Numbers | शुभ दिन या संख्याये

इन लोगो के लिए सप्ताह  में शनिवार,रविवार एवं सोमवार के दिन विशेष शुभफलदायक होते है। 

तिथि या तारीख की बात करे तो ४,१३, ३१ और २२ तारीख इनके लिए  विशेष लाभ प्रदान करने वाली होती है।  

Lucky Color | मूलांक ४ के लिए शुभफल दायक रंग

यदि हम इस मूलांक के लिए भाग्यशाली” रंगों की बात करे तो  उन्हें वही पहनना चाहिए जिसे कहा जाता है।

“हाफ-शेड्स,” “हाफ-टोन,” या “इलेक्शन कलर्स” “एलेक-ट्रिक ब्लूज़ ”और ग्रेज़ उन सभी के लिए उपयुक्त रंग होते है।  

नीले रंग के सभी शेड्स इनको बहुत शुभफलदायक प्रतिफल देते है धारण करने पर। 

Lucky Stone | शुभ रत्न 

इस मूलांक वाले जातक के लिये शुभफल दायक रत्न नीलम या ब्लू सफायर  होता है। 

जहां तक हो सके नीलम रत्न को इनकी त्वचा को छुआ होना चाहिए धारण करते समय तभी ये इनको शुभ फल प्रदान करेगा।  

Celebrities under Mulank 4 | मूलांक ४ के मशहूर लोग 

द अर्ल ऑफ

स्टैफ़ोर्ड                      

जॉर्ज वाशिंगटन                            

लॉर्ड बायरन                                               

लॉर्ड बेडेन-पॉव्यू ऑफ गिलवेल्ल        

हॉलैंड की रानी  सारा बर्नहार्ट             

थॉमस कार्लाइल  फैराडे।                  

जॉर्ज इलियट

अन्य अंको से जुड़े भविष्य को जानने हेतु नीचे लिंक पर क्लिक करे।

Number 1Number 2Number 3Number 5Number 6Number 7Number 8Number 9

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।