मिथुन राशि के पुरुषों के लिए अपनी फैशन शैली (Gemini man fashion) में मूल रंगो को शामिल करना एक बेहतरीन आइडिया होता है।

यह पुरुष विभिन्न रंगो के मिश्रण पसंद करते है, और अधिकांश पुरुष अपनी शैली में अलग अलग रंगों को मिलाना पसंद करते हैं। इसलिए धारीदार शर्ट और गहरे रंगों  के वस्त्र इनके संग्रह का हिस्सा होते हैं। 

सर्दियों के मौसम में रंगीन और धारीदार या पैटर्न वाले स्कार्फ पहनना अच्छा लगता है।

एक मिथुन व्यक्ति हमेशा एक सही और प्रस्तुतात्मक दिखने का प्रयास करता दिखता है, क्योंकि दूसरों के मध्य उसका प्रदर्शन उसके लिए महत्वपूर्ण है। 

आप उसे कभी भी गंदे, दागदार स्वेटपैंट या फटी हुई शर्ट में नहीं देखेंगे। वह कभी भी ऐसे कपडे पहनना पसंद नहीं करेंगे जिनको सुधार की आवश्यकता हो।

वह हमेशा तत्कालीन फैशन के अनुसार अपना स्टाइल बनाये रखना पसंद करते है, और वही चीज़े चुनते हैं जो उन पर अच्छी लगती हों। 

जहाँ कुछ पुरुष मामूली और रूढ़िवादी कपड़े पहनना पसंद करते हैं, लेकिन विशिष्ट मिथुन राशि पुरुष की ड्रेसिंग शैली दूसरों से आकर्षक और विशिष्ट होती है।

एक मिथुन राशि पुरुष  कभी भी भीड़ में खोना नहीं चाहता। इस कारण वह आकर्षक शैली पहनना पसंद करता है, जो उसे सबसे अलग बनाती है।

Gemini man personality and Physique | व्यक्तित्व और शारीरिक संरचना

मिथुन राशि ज्योतिष में राशि चक्र की तीसरी राशि होती है, और एक परिवर्तनशील वायु राशि है। इसी कारण इस राशि के पुरुष बहिर्मुखी, बातूनी और हमेशा घूमने जाने के लिए तैयार रहते हैं।

gemini-man-personality-physique
Gemini man personality and Physique | व्यक्तित्व और शारीरिक संरचना

आप निरंतर ऊर्जावान बने रहते है, और कोई भी वस्तु या व्यक्ति आपके लिए अजनबी नहीं हो सकता है।

पुरुष ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं, लेकिन प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर के लिए यादगार समय बनाने में महारथी होते हैं। आप एक ऐसे विद्वान पुरुष होते हैं, जो हमेशा नई सीख और ज्ञान की तलाश में रहते हैं।

अपनी चतुराई और मनोरंजक व्यक्तित्व से अपने दोस्तों और सहयोगियों को अच्छा महसूस कराते हैं। आपका एक बहुत बड़ा मित्र समूह होता है।

आप केवल अपने दोस्तों के साथ ही अच्छे संबंध नहीं रखते बल्कि उनके दोस्तों के बीच भी आपकी बहुत अच्छी पहचान बन जाती है। 

इस राशि के पुरुष पहली मुलाकात में ही दूसरे व्यक्तियों के साथ बातचीत शुरू कर सकते हैं, और हमेशा पुराने – नए दोस्तों से घिरे रहते हैं।

इस राशि के पुरुष दो स्वरूपों के मिलन का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो आसानी से प्रकाश से अंधेरे में उतार-चढ़ाव कर सकता है। रहस्यमय से मनोरम, और आकर्षक से प्रकाश की ओर।

इस राशि के पुरुष एक तेज तर्रार दूत के रूप में काम करते हैं, और पूरी तरह से रमणीय संवादी होते हैं, क्योंकि यह राशि बुध द्वारा शासित होती  हैं।

आपके पास दूसरों के साथ साझा करने और कहने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया होता है। आपको हमेशा लोगों के बीच घिरा रहना पसंद होता है, और अपनी तारीफ सुनना भी पसंद होता है। 

मिथुन राशि के पुरुष बहुत बुद्धिमान होते हैं, और विभिन्न विषयों का ज्ञान रखते हैं, ताकि आप किसी भी विषय पर दूसरों से आसानी से बातचीत कर सकें।

अत्यंत मिलनसार स्वभाव के होते हैं, और पहली मुलाकात में ही लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। 

ज्यादातर समय बेचैन महसूस करते हैं। हमेशा शारीरिक और मानसिक रूप से इनके अंदर विचार चलते रहते हैं।

आपको नई चीजों का अनुभव करने और साहसिक खेलों और यात्राओं में शामिल होने का बहुत शौक होता है।

रोमांच के लिए नयी -नयी जगहों पर जाना और नए लोगों से मिलना आपके व्यक्तित्व को एक खोजी व्यक्ति के रूप में पहचान दिलाता है। आप जीवन में हर छोटी चीज को कम से कम एक बार अनुभव करना चाहते हैं।

आपका झुकाव हमेशा उन चीजों की ओर होता है जो नई और रोमांचक होती हैं, और जो आपकी मानसिक उत्तेजना और जानकारी प्राप्त करने की  इच्छा को पूरा करती है। 

मिथुन राशि के पुरुष  स्वभाव से जिज्ञासु, चतुर, मजाकिया और भविष्य को लेकर उज्ज्वल नज़रिया  वाले होते हैं। 

लेकिन इनकी सबसे बड़ी कमज़ोरी यह होती है, कि ये बहुत आसानी से किसी भी चीज़ से आकर्षित हो जाते हैं, और अगले ही पल उससे ऊब जाते हैं।

जब कोई चीज या कोई व्यक्ति के प्रति आप उदासीन हो जाते है, तो आप जल्दी से नई चीजों, स्थानों या लोगों की ओर रुख कर लेते हैं।

अपनी इसी आदत के कारण अक्सर आप अपना करियर भी बदलते रहते हैं, और किसी भी कार्य पर अधिक समय तक टिके नहीं रह पाते हैं।  

परिवर्तन करने की आपकी इच्छा कई बार आपके निजी जीवन में समस्याएँ खड़ी कर सकती है।

मिथुन राशि वाले पुरुष वैसे तो अत्यंत बुद्धिमानी और ज्ञानी व्यक्तित्व के होते है, लेकिन अपनी जल्दी जल्दी सब सीख लेने और प्रत्येक चीज़ से जल्द बोर हो जाने की अपनी आदत के कारन आपका ज्ञान कई बार सतही रह जाता है। 

पुरुषों को अपना ज्ञान अपने दोस्तों, सहयोगियों और अपने आसपास के अजनबियों के साथ ज्ञान साझा करना पसंद होता हैं। कई बार अपनी इस आदत की वजह से आप लोगों द्वारा ठगे भी जाते हैं। 

इनमे अंतर्ज्ञान की भावना बहुत मजबूत होती है, और यह  उसके अनुसार ही हर कार्य करते हैं। यह  हमेशा वही बोलते हैं, जो दूसरे सुनना चाहते हैं।

इस राशि के पुरुष अक्सर मजाकिया टिप्पणियां करने से नहीं चूकते  हैं। आपकी प्रशंसा गर्मजोशी से भरी ईमानदारी की उत्कृष्ट शक्ति लोगों को प्रसन्नता दे जाती है। 

जीवन के विश्लेषणात्मक, मानसिक और मस्तिष्क संबंधी पक्ष पर मिथुन राशि पुरुष का झुकाव उसको कई बार लोगों से अलग-थलग कर देता।  

जिन बातों और चीज़ों को दूसरी राशि वाले सतही तौर पर देखते और लेते हैं। वही मिथुन राशि के पुरुष उन बातों को तर्कसंगत और विश्लेषणात्मक नज़रिय से देखना पसंद करते है। 

आप कठिन मुद्दों को आसानी से दूर करना पसंद करते हैं, और इसके लिए स्मार्ट, स्पष्ट और समाधान लेकर आते हैं। आप एक साथ कई काम निपटाने में सक्षम हैं। 

जीवन को लेकर इनके पास अलग-अलग अनुभव हो सकते हैं। ये अनुभव इनको अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले लोगों से मिल सकते हैं। यह अनुभव कई बार आपके सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। 

इस बात की भी संभावना हो सकती है, कि आप अपने विचारों और भावनाओं के बीच संघर्ष करें। दूसरों के लिए आपके विचार को समझना बहुत कठिन होता है। 

मिथुन राशि के पुरुष स्वभाव से  परिपक्व होने के साथ-साथ बचकाना  भी होते है। आपका दोहरा स्वभाव आपको अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बना देता है ।

कई बार अपने साथी के प्रति दमनकारी स्वभाव रखने से गुरेज नहीं करते हैं। आप एक ऐसी महिला की ओर आकर्षित होते हैं, जो आपकी बौद्धिकता को बढ़ावा देती है।

आप हर चीज के मालिक बनना चाहते हैं, और सिर से पैर तक यह इच्छा आप पर हावी रहती हैं। आपको किसी भी क्षेत्र में पीछे रहना पसंद नहीं होता है। 

आपकी आत्माएं अप्रत्याशित, संदिग्ध और बेचैन हैं, जो आपको एक ही समय में घृणित और आकर्षक बनाती हैं।

व्यक्तित्व लक्षणों के अलावा, आपकी शारीरिक बनावट बता सकती है, कि आप वास्तव में कौन हैं। मिथुन राशि के पुरुषों पर यह बात बिल्कुल सटीक साबित होती है। 

पहली नज़र में ही आप आसानी से मिथुन राशि  में जन्मे पुरुष को पहचान सकते हैं। उनका लम्बा कद और मज़बूत कंधे और आकर्षक चेहरा किसी को भी उनकी पहचान बता सकता है।

इनकी आँखों में एक गज़ब की चमक होती है, जो इनको भीड़ से अलग दिखने में सहायता प्रदान करती हैं। 

किसी भी मिथुन राशि के पुरुष की ऊर्जा देखकर कोई भी यह जान सकता है, कि वोह किस राशि चिन्ह के अंतर्गत आते हैं। इनकी सहज ऊर्जा दूसरों को भी सहज महसूस करने में सहायक होती है। 

इनका रंग हल्का होता है। मिथुन राशि पुरुष ऊंचे माथे और सीधी नाक के साथ अपनी राशि के चिन्ह अनुसार  जुड़वां प्रतीक से प्रभावित दीखते हैं।  

इनकी आंखें  बड़ी नहीं होती, लेकिन इनकी आंखें हमेशा चमकदार और आकर्षक  होती हैं। इनकी आंखों का रंग  यह नीला, हेजल और ग्रे हो सकता है, लेकिन सबसे आम रंग भूरा होता है।

पुरुष के  चेहरे के भाव जीवंत और हंसमुख होते हैं। जब भी वे परेशान या चिंतित महसूस करते हैं, तो उनकी आंखें वह बता देती हैं। 

इसलिए इनके चहरे को पढ़ना वास्तव में किसी के भी लिए कठिन नहीं होता है। क्योंकि उनके मूड के हिसाब से आप उनके चेहरे पर या उनकी आँखों में परिवर्तन देख सकते हैं।

उनके शारीरिक कद की बात करें तो ज्यादातर मिथुन मध्यम लंबे या छोटे कद के होते हैं। वे समग्र रूप से फिट और स्वस्थ शरीर के होते हैं, और त्वरित गति से चलते हैं। 

Dresses for Gemini man fashion | वस्त्र

इन पुरुषों को रंगीन कपडे बहुत आकर्षित करते हैं। इसी कारण वह अपने कपड़ों को चुनते हुए अलग अलग रंगों का संयोजन करना पसंद करते है। 

dresses-gemini-man-fashion
Dresses for Gemini man fashion | वस्त्र

गहरे रंगों के साथ ही धारीदार शर्ट और टी-शर्ट पहनना पसंद करते हैं। उनकी अलमारी में काफी सारे ऐसे संग्रह देखने को प्राप्त हो सकते हैं। 

प्रत्येक पुरुष के पास अच्छी फिटिंग वाली जींस होनी ही चाहिए, और यदि संभव हो तो लुक को अपडेट करने के लिए अपने जींस की मोहरी और फिटिंग पतली रखें ताकि आपके पैर पतले दिखाई दें। 

एक मिथुन राशि के व्यक्ति के पास खाकी से लेकर जींस तक पैंट की कई अलग-अलग शैलियों की पैंट होनी चाहिए। 

अपने फॉर्मल लुक को पूरा करने के लिए टाई पहनना पसंद करते है। यदि वो एक बटन खुला रखकर शर्ट पहनते है, तो टाई का प्रयोग नहीं करते। 

Accessories for Gemini man fashion | आभूषण

मिथुन राशि पुरुष को अपने हाथ में काले मनकों वाला ब्रेसलेट पहनना पसंद होता है।

accessories-gemini-man-fashion
Accessories for Gemini man fashion | आभूषण

इनके लिये मोती सबसे महत्वपूर्ण भाग्य रत्न होता है, अन्य विकल्पों में पन्ना, माणिक आदि रत्न होते है। इन रत्नों की अंगूठियां इनको सूट करती हैं। 

मोती की शुद्ध ऊर्जा इस राशि पुरुष को सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत कर देती है।

बुद्ध ग्रह की सकारात्मक शक्तियों का प्रवेश मिथुन राशि वालों के जीवन में मोती पहनने पर हो पाता है। पन्ना पहनना भी इनके लिए लाभदायक होता है। 

Footwear for Gemini man fashion | जूते

मिथुन राशि के पुरुषों के लिए जूते अक्सर  विभिन्न रंग के होते हैं। एक मिथुन व्यक्ति अपने जूते में एक से अधिक रंग के प्रयोग से डरता नहीं है।

footwear-gemini-man-fashion
Footwear for Gemini man fashion | जूते

अक्सर रंगीन जूते जो पैंट से मेल खाते है, और जो अधिक क्लासिक लुक का हो पहनना पसंद करते हैं।

गर्मियों में एस्पैड्रिल्स और यात्रा करते समय स्पोर्ट्स शूज़ मिथुन राशि के पुरुषों पर बहुत अच्छे लगते हैं। जूतों का चयन करते समय इनको अपने वस्त्रों को आधार बनाना लाभदायक रहेगा।

यद्यपि एक मिथुन पुरुष को जूते के लिए एक बूट लुक पसंद आ सकता है, लेकिन वे उसके लिए आरामदायक महसूस करने के लिए बहुत भारी होते हैं, क्योंकि उनके लिए हल्के तलवे के जूते सही होते हैं।

वे जूते जो टेनिस जूते और फॉर्मल जूते के बीच में के होते हैं, मिथुन पुरुषों पर बहुत अच्छे लगते हैं। क्योंकि वे उनके लिए दिलचस्प होते हैं, और अक्सर पतले तलवे के होते हैं, जो उन्हें अपने पैरों पर हल्का रखते हैं।

क्योंकि की कद काठी अच्छी होती है, इसलिए उनको ऊँची एड़ी के जूट पहनने की आवश्यकता नहीं पड़ती। फिर भी ये फॉर्मल जूतों में थोड़ी हील वाले ऑफिस शूज़ पहनना पसंद करते हैं। 

Hair styles for Gemini man fashion | केश सज्जा

राशि चक्र की शानदार  राशि के अंतर्गत आने वाले मिथुन राशि के पुरुष अपनी केश सज्जा के लिए ट्रेंडी कट्स ( trendy cuts ) या रंग भी आज़माने से नहीं कतराते हैं। 

hair-styles-gemini-man-fashion
Hair styles for Gemini man fashion | केश सज्जा

मिथुन राशि की महिलाओं की तरह मिथुन राशि के पुरुष भी अपना लुक जवां दिखाना पसंद करते है।

अपने फॉर्मल (formal) केश सज्जा के लिए आप एक साधारण हेयर स्टाइल या कट रखना पसंद करते है, वहीँ आउटिंग के दौरान आप थोड़ा फंकी हेयर स्टाइल रख सकते हैं। 

सही शब्दों में कहें तो आपको ऐसे बाल रखना पसंद होते हैं जो आसानी से संभाले और सजाये जा सकें। ज़्यादा देखभाल वाला हेयर स्टाइल आपको पसंद नहीं आता। 

मिथुन राशि के पुरुषों के बारे में अधिक जानने के लिये मिथुन राशि पुरुष सीक्रेट (Mithun Rashi Purush Secret) भी अवश्य पढ़े।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।