जनवरी में जन्मे लोग (January born) मानसिक रूप से अत्यंत मज़बूत होते है, और आसानी से टूटते नहीं। कैसी भी परिस्तिथि हो वो डट कर उसका मुकाबला करते है। 

इस माह में जन्मे लोग अत्यंत जीवट, उग्र एवं अपने लक्षय को पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने वाले होते है। 

यदि कोई व्यक्ति इस माह में जन्म लेता है तो उसके व्यक्तित्व में निम्नलिखित बातें  देखी जा सकती है, जो इनके व्यक्तित्व का निर्माण करती है।  

इस राशि को मुख्य रूप से प्रभावित करने वाला ग्रह शनि होता है। यही इनको सावधान रहने और अपने विवेक का प्रयोग करने के लिए हमेशा जागृत रखता है। 

इसी कारण इस राशि के और जनवरी माह में जन्मे लोग गंभीर चिंतन और फल की प्राप्ति के पूरी तरह सुनिश्चित होने पर ही किसी काम को करते है।

शनि ग्रह आपको बिना सोचे समझे अथवा बिना दूरगामी योजना के दांव लगाने की इज़ाज़त नहीं देता है।  

महीना मकर राशि के प्रभाव में शुरू होता है। इस राशि का प्रारम्भ 21 दिसम्बर से हुआ है। सात दिन तक धनु राशि के साथ इसका संधि काल चलता है। इस राशि का पूरा प्रभाव 28 दिसंबर से चलकर 21 जनवरी तक रहता है।

इसके उपरांत मकर और कुम्भ राशि का संधि कल शुरू हो जाता है। मकर इस त्रिकोण की तीसरी राशि है, इसको ( मकर ) शनि की राशि भी कहा जाता है।

January born personality | स्वभाव

इस महीने में जन्मे लोग तर्क संगत, थोड़े शंकालु, बाल की खाल निकलने वाले होते है। कई बार अपने लक्ष्य को पाने की ललक आपके जीवन में एक सनक का रूप ले लेती है। 

january-born-personality

परन्तु स्वाभाव में इसके विपरीत ये बहुत ही उदार और दयालु प्रवृति के भी होते है। यदि धार्मिकता की बात करे तो या तो अत्यंत कट्टर होते है, या बिलकुल नास्तिक होते है। 

आप प्रत्येक काम में आप अगुआ बनना चाहते है, वरना उस काम में आपकी रूचि नहीं रहती है। कई बार आपके इस व्यव्हार की वजह से लोग आपको अभिमानी भी समझने लगते है।  

किसी भी प्रकार के अंकुश को आप सेहन नहीं कर पाते है। जीवन में आप उसी दौर में सबसे ज़्यादा निखरते हो जब आपको कई सारी  समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

कई बार लोग आपके बारे कुछ गलत धारणा बना लेते है, क्योंकि आप ज़्यादा लोगो के साथ घुलते मिलते नहीं हो। 

इसी वजह्  से आपके ज़्यादा मित्र नहीं बन पाते है। इसी वजह से आप जीवन में अकेलापन भी महसूस करने लगते हो।

1,10, 19, 28 born

सूर्य, युरेनस और शनि मूल कारक गृह और मूलांक 1 (mulank 1 ) है। सूर्य और युरेनस आपको अपना एक अलग व्यक्तित्व प्रदान करते है।  

ये आपके विचारों में स्वतंत्रता, अपने मौलिक और भावनात्मक अभिव्यक्ति की आज़ादी प्रदान करते है। 

आपको अपने जीवन में सफलता भले ही देर से मिले परन्तु मिलेगी ये निश्चित होता है। आपका सवभाव अत्यंत चिंतनशील और गंभीर बनाने में आपकी कुंडली के ग्रह मुख्य भूमिका निभा सकते है।

आप अत्यंत व्यावहारिक और आसानी से दूसरे के बहकावे में आने वाले नहीं  है। आपके हर एक कार्य के पीछे एक निश्चित ध्यये होता है। 

आप जीवन में आने वाली कठिन परिस्तिथियों की वजह से आसानी से टूटते नहीं हो बल्कि डट कर उनका सामना करते हो और सफलता को पाते हो।  

वैसे तो आप बहुत उदार स्वाभाव के होते हो परन्तु आप ज़बरदस्ती किसी भी बात को अपने ऊपर थोपे जाने को सिरे से नकार देते हो। 

आपका स्वभाव महत्वकांशी है परन्तु आप अपने साथ वालो को भी बराबर से आगे बढ़ने का मौका देते हो। आप उनका सहारा बनने में विश्वास करते हो।  

2,11, 20, 29 born

शनि ग्रह के अतिरिक्त आपके लिए मुख्य ग्रह है चंद्र और नेप्चून और मूलांक 2 ( mulank 2 ) है ।  इन ग्रहों के प्रभाव से आप अधिक उदार और सहनशील बनते हो।

इन्ही ग्रहो की वजह से आप अधिक कल्पनाशील और पूर्वाभासी भी बनते हो।  चंद्र की वजह से इच्छानुसार काम न होने पर आप जल्द निराश भी हो जाते है। 

आप में दूसरों द्वारा आलोचना सहने की शक्ति काम होती है, इसकी वजह से आप कई बार खुद में ही सिमट जाते हो और अकेलेपन का शिकार बन जाते हो।  

यदि आप अपना आत्मविश्वास बनाये रखो तो सफलता पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता है।  

3, 12, 21, 30 born

शनि के आलावा आपको प्रभावित करने वाला ग्रह गुरु या बृहस्पति तथा मूलांक 3 ( mulank 3 ) होता है।  बृहस्पति का प्रभाव आपको अपनी योजनाओं और इच्छाओं में एक उत्साह और दबंगता लाएगा।  

आपके सभी कामों के मूल में महत्वकांशा रहेगी, परन्तु आप दूसरों को भी साथ लेकर चलोगे। निजी प्रयासों और सफलता पाने के संकल्प के द्वारा ही आप जीवन में सफल हो सकते हो। 

इसलिए पूरी लगन और तैयारी के साथ अपने लक्षय की प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहें।  

आपके जीवन में आपको कई बार अत्यधिक विरोध और प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा कई बार लोग आपसे बिना जाने समझे दुश्मनी पाल सकते है। 

आप सदैव दूसरों को अपने नियंत्रण में करने के लिए कोशिश करोगे।  आप सदैव उच्च पदों पर ही काम करोगे और आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी लेने में विश्वास करोगे।  

21 या 30 तारीखों को जन्म लेने वाले लोग ज़िम्मेदारी के ऊँचे पदों पर बहुत आसानी से पहुंचेंगे। 

आप में दूसरों की सहायता करने विशेष रूप से निचले वर्ग की सहायता और उनको आगे बढ़ने की भावना बहुत अधिक बलवती रहती है। 

किसी एक व्यक्ति की सहायता करने की बजाय आप पूरे समाज की सहायता करने में विश्वास करोगे।  

जिसकी वजह से आप कई बार व्यक्तिगत दुश्मनी भी मोल ले लोगे और इसकी वजह से आपकी जान को भी खतरा हो सकता है।  

4, 13, 22, 31 born

जनवरी माह में मूलांक 4 ( mulank 4 ) की तारीखों को जन्मे व्यक्तियों के लिए प्रभावी ग्रह है, युरेनस,सूर्य और शनि। आपके जीवन में युरेनस शनि ग्रह के आम प्रभावों को और अधिक प्रभावी बनाएगा ।  

विचारों से आप धार्मिक प्रवत्ति के होंगे, स्वाभाव से अत्यंत स्वतंत्रता प्रिय, दूसरो से मेल मिलाप और तालमेल बना कर चलने वाले होंगे।  

कई बार आपको दूसरों के साथ विचारो में मतभेद का सामना भी करना पड़ेगा जिसकी वजह से आपको अपनी सफलता का मार्ग स्वयं ही बनाना पड़ेगा।  

अपनी योजनाओं को सफल बनाने के लिए आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा और उनको सफल बनाना होगा।  

दिल से आप बेहद गंभीर होंगे और कई बार आप किसी कारण वश अधिक गंभीरता का नाटक भी करोगे। जैसे की आप जीवन की परिस्तिथियों के उतार चढाव का  उपहास कर रहे हो। 

कई बार आपके प्रत्येक कार्य  के पीछे दूसरों पर अपना अधिकार ज़माने की भावना होगी। 

सही कहा जाये तो ये मूलांक 4 वाले व्यक्ति अच्छे राजनेता हो सकते है, लेकिन कई बार इनमे असाधारण कामों, विचारों की मौलिकता की गहरी सनक भी दिखाई दे सकती है।  

5, 14, 23 born

आपके जीवन को प्रभावित करने वाले कारक ग्रह बुध और शनि के साथ मूलांक 5 ( mulank 5 ) है। आपके लिए बुद्ध अशुभ प्रभावों को कम करेगा या उनका महत्व घटा देगा। 

आप हर क्षेत्र में हरफनमौला होंगे आप किसी भी प्रकार का काम कर सकते हो। 

सिर्फ आपके सामने एक समस्या रहेगी की अपने अनुकूल काम ढूंढने की यदि आपको आपकी क्षमता के अनुसार काम मिल जाये तो आप अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का परिचय दे सकते हैं।  

आपको अपने जीवनकाल में अपनी जीविका के साधन कई बार बदलने पड़ सकते है, क्योंकि एक ही काम से लम्बे समय तक जुड़े रहना आपके लिए अत्यधिक कठिन होगा।  

किसी भी माहौल या वयक्ति के अनुसार खुद को ढाल लेने की आपमें अदभुत प्रतिभा होगी। 

आप सदैव गतिशील रहने पसंद करेंगे इसी वजह से आप लम्बी यात्राओं पर जायेंगे और लगभग आधा विश्व देख लेंगे। इस दौरान आपको बहुत सारे आश्चर्येजनक और अप्रत्याशित अवसर प्राप्त होंगे। 

आपका मस्तिष्क तेज़, शोधपरक और आलोचनात्मक होगा, परन्तु आप पहली बार संपर्क में आने वालों को संदेह की नज़र से देखेंगे।  दुसरे लोग आपकी  सहानुभूति पा कर ही प्रभावित कर सकेंगे।  

आप अत्यंत नीतिकुशल होंगे और बहुत आसानी से दूसरों के मन के भेद निकाल सकेंगे और उनका उपयोग बहुत व्यावहारिक रूप से अपने लिए कर सकेंगे।

आप की अभिरुचि साहित्य और कला में रहेगी और लिखे पढाई में भी आप आगे रहेंगे। 

विज्ञानं, रसायन और नयी खोज करने में भी आपकी रूचि रहेगी।  आपका रुझान पारलौकिक विद्याओं में भी रहेगा। परन्तु इसमें भी आप पूरी तरह से व्यावहारिक रहोगे। 

कई बार आपकी इसी व्यवहारिकता की वजह से लोग कहेंगे की आपके तरुण कंधो पर एक परिपक़्व दिमाग है।  

6, 15, 24 born

आपके जीवन को प्रभावित करने वाले ग्रह शुक्र और शनि के साथ मूलांक 6 ( mulank 6 ) है। शुक्र ग्रह का प्रभाव आपके लिए मकर राशि के प्रभाव को आपके लिए अधिक अनुकूल बनाएगा।  

प्रेम और विवाह की आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।  विपरीत निजी व्यक्ति का प्रभाव आपके जीवन की वृद्धि के लिए अत्यंत घटनापूर्ण रहेगा।

आप इस प्रभाव में खो न जाये इसके लिए आपको द्रढ़ इच्छा शक्ति और व्यक्तित्व के विकास का प्रयास करना होगा। 

आपको आपके खुद के आकर्षक व्यक्तित्व का ही फायदा मिलेगा। आम जनता के संपर्क में आने वाले व्यवसाय जैसे – संगीत कला, साहित्य, रंगमंच और असामान्य खोजो में आपको सफलता मिलेगी।

जीवन के प्रारंभिक वर्षो में घरेलु परिस्तिथियों, सम्बन्धियों के दवाब या शरीर के किसी भीतरी अंगों के रोग की वजह से आप थोड़ा पिछड़ सकते हो, लेकिन अंत में आप सभी समस्याओं को पार कर लोगे।

आपके लिए 15 या 24 को जन्मे व्यक्ति 6 जनवरी को जन्मे लोगों से ज़्यादा भाग्यशाली रहेंगे।

7, 16, 25 born

आपके जीवन को प्रभावित करने वाले कारक ग्रह नेप्चून, चंद्र और शनि के साथ मूलांक 7 ( mulank 7 ) रहेंगे। 

आपमें भक्तिभाव की भावना अत्यंत तीव्र रहेगी और आप की धर्म में आस्था भी बहुत ज़्यादा होगी। 

आपका ये धार्मिक झुकाव किसी ग़ैर पारम्परिक रूप के प्रति ज़्यादा रहेगा।  आप अत्यंत रूमानी,आदर्शवादी,कल्पनाशील और अणि निजी दुनिया में खोय रहने वाले होंगे। 

आपकी यात्रा की इच्छा अत्यंत तीव्र होगी विशेष रूप से समुद्र यात्रा की इच्छा आपमें ज़्यादा रहेगी। 

आपकी आशावाद की आदत कई बार आपके व्यावहारिक और व्यावसायिक दुनिया के बीच बखेड़ा खड़ा कर  सकती है। आप कई बार अपना  निवास स्थान बदलोगे।  

परिस्तिथियाँ या भाग्य आपको उच्च पदों तक पहुंचा देंगी। आपके लिए जीवन में सब कुछ बहुत आसान नहीं होने वाला आपको अपने लक्ष्य पाने के लिए कठिन परिश्रम करना ही होगा।  

8, 17, 26 born

मूलांक 8 ( mulank 8 ) की तिथियों को जन्मे लोगो दोहरे शनि के प्रभाव से ग्रसित रहते है। उनके कन्धों पर सारे संसार या  सभी ज़िम्मेदारियों का बोझ थोप दिया जाता है। 

शनि का यहु दुगना प्रभाव अन्य राशियों के दुप्रभाव के असर को भी बढ़ा देता है।

अपने सारे जीवन में आपको भारी  विरोध और समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। दूसरों से आपको थोड़ी बहुत सहायता ही मिल पायेगी।

अपनी सफलता के लिए आपको स्वयं पर ही निर्भर रहना पड़ेगा दूसरों से उम्मीद रखना आपके लिए हितकर नहीं होगा।  

वैसे अपने काम को पूरा करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपमें बहुत धीरज और संकल्प की भावना रहेगी, जो आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।  

जुआ, सट्टा या किसी अन्य जल्द अमीर बनने के नुस्खों का आपके जीवन में कोई योगदान नहीं रहने वाला है।

आपके जीवन में धन संचय केवल कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से ही होने वाला है। इसलिए इन सब कामो में अपना समय व्यर्थ न  व्यतीत करें। 

कुछ मामलों में भूमि के विकास,खानो की खुदाई, कोयला,सीसा जैसे  खनिजों के दोहन, कंक्रीट के काम में या बड़ी बड़ी इमारतों के निर्माण में बड़े पदों पर काम करके आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। 

आप कुछ गंभीर स्वाभाव के व्यक्ति होते है तथा आप जहां चिंतक भी होंगे। दूसरों के लिए योजनाएँ बनाने और विवाद सुलझाने में अत्यंत कुशल होंगे।

आपका स्वाभाव बहुत महत्वकांशी रहेगा। अपने से छोटो के प्रति आपका व्यव्हार सौहार्दपूर्ण होगा।

9, 18, 27 born

आपके जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले ग्रह है मंगल और शनि के साथ मूलांक 9 ( mulank 9 ) रहेगा। आपके जीवन को  मंगल ग्रह का असर बहुत घटनापूर्ण और कुछ हद तक भाग्यवर्धक बनाएगा।

आपके जीवन में कुछ मामलों और  परिस्तिथियों पर आपका नियंत्रण  बहुत कम या बिलकुल नहीं होगा।  

आप जो भी काम हाथ में लोगे उसमे आगे बढ़ने का रास्ता स्वयं बना लोगे लेकिन जीवन में कुछ सामान्य उतार चढाव बना रहेगा। 

जब कभी आपको लगेगा की सब कुछ आपके नियंत्रण में आ चूका है, तभी कुछ ऐसा असामान्य घटेगा की सब कुछ उल्टा पुल्टा हो जायेगा।  

यदि आपका जन्म किसी संपन्न परिवार में नहीं हुआ तो जीवन के शुरुआती वर्ष बहुत कठोर और कठिन रहने वाले है आपके।  

तैंतीस से पैंतीस वर्ष की आयु तक आपको कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते है जो आपकी इच्छा के विरुद्ध होंगे।  

आप अत्यंत महत्वकांशी स्वभाव के होंगे और तब तक चैन से नहीं बैठोगे जब तक आप अपने मित्रों या सहयोगियों से ज़्यादा ऊँचे पदों पर न पहुँच जाओ। 

आप में बहुत साहस  और आत्मविश्वास रहेगा जो आपको जीवन में बहुत सम्बल देगा।  

आपमें औसत व्यक्ति से ज़्यादा संगठन और काम की योग्यता होगी बस आपको सही दिशा का चुनाव करना होगा। 

किसी प्रशासनिक या सरकारी या उद्योग में ज़िम्मेदारी का ऊँचा पद पाना आपकी प्रकृति के पूरी तरह अनुकूल रहेगा।  

दुःसाहस और जिज्ञासा के प्रति आपकी तीव्र इच्छा के कारण आपको जीवन में कई बार संकट में पड़ने की पूरी सम्भावना रहेगी।  

January born health | स्वास्थ

शनि के प्रभाव की वजह से जनवरी में जन्मे जातको को एक सुगठित काया की प्राप्ति नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता पर भी असर पड़ता है।

january-born-health

सही समय से काम पूरे न हो पाने की वजह से आप में धीरे धीरे  निराशा की भावना बढ़ने लगती है, जो आगे चलकर अवसाद का रूप ले लेती है।  

यदि आप अपने स्वस्थ् का ध्यान नहीं रखते हो और अपनी जीवन शैली को सही आकर नहीं दे पाते हो।

तो आगे चलकर आपको पित्त के कारण अमाशय से सम्बंधित रोग, पित्ताशय में गड़बड़ी तथा अवसाद की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

स्वस्थ रहने के लिए अपने आस पास के माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास कीजिये और अपनी जीवन शैली को व्यवस्तिथ भी करना होगा आपको।  

ठण्ड से भी आपको बचने की ज़रूरत होती है, क्योंकि ज़रा सी असावधानी आपको दमा, श्वांस सम्बन्धी रोगों का सामना करवा सकती है। 

आपके लिए निचले स्थानों की अपेक्षा ऊँचे और शुद्ध वातावरण वाली जगहों पर निवास करना उत्तम होता है।  

अपने खान पान की आदतों को आपको सुधारना अत्यंत आवश्यक है शुद्ध और सुपाच्य भोजन समय पर करके आप अपनी बहुत सारी  सवास्थ्य से जुडी समस्याओं का समाधान कर सकते हो। 

आपको अपने रक्तचाप पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। बढ़ती उम्र के साथ आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान विशेष रूप से रखना अनिवार्य हो जाता है।

वर्ना आपको कठिन स्वास्थ्य परिस्तिथियों का सामना करना पड़ सकता है।आपको विशेष रूप से अपने पैरों और एड़ियों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। दुर्घटना में भी आपको पैरों या एड़ी में चोट लग सकती है।

28, 19, 10, 1 born health

आपका स्वास्थ वैसे तो अच्छा ही होता है, परन्तु किसी भी प्रकार के नशे या गलत आदत से आपको बचकर रहना होगा। मूलांक 1 वाले जातको को एक नियमित जीवनशैली का अनुसरण आपके लिए आवश्यक होता है।

कई बार आपको सर्दी, जुकाम या अन्य श्वांस सम्बंधित समस्याओं का सामना जीवन में करना पड़ेगा। जहाँ तक हो सके ठन्डे इलाको में रहने से बचें। 

हमेशा शुद्ध जलवायु वाले क्षेत्र का चुनाव करे अपने निवास स्थान के लिए। 

आपका सबसे मुख्य अंक है एक ( सूर्य) और चार ( युरेनस )  इसीलिए प्रत्येक महत्वपूर्ण  काम इन्ही मूलांक तिथियों पर ही करने का प्रयास करें।  

1,10, 4, 13, 19, 22, 28 तथा 31 तिथियां ये सभी आपके लिए अनुकूल रहेंगी।  

29, 20, 11, 2 born health

कई बार अत्यधिक शारीरिक परिश्रम की  वजह से आप ख़राब स्वस्थ की समस्या का सामना कर सकते है।

ऐसी परिस्तिथि में आपको अपने आपको एक ब्रेक देते हुए विश्राम करना होगा जिससे आप पुनः अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ा कर  तरोताज़ा हो सके।

जहाँ तक हो सके शुष्क जलवायु में रहने का प्रयास करे क्योंकि आपके शरीर में वात की समस्या की वजह से गठिया की शिकायत हो सकती है। कभी कभी आँखों में कुछ समस्या हो सकती है।

30, 12, 21, 3 born health

आप वैसे तो  एक शानदार काया और स्वाथ्य के स्वामी हो परन्तु  कई बार अत्यधिक काम और अधिक भड़ौद वाली जीवन शैली की वजह से आप अपने स्वास्थ्य को स्वयं नुकसान पहुंचा सकते हो। 

इसलिए आपको सावधानी बरतना चाहिए और अपनी  शारीरिक शक्ति को बचाकर रखना चाहिए अन्यथा आपको ह्रदयाघात या लकवा हो सकता है। 

यदि आप अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखोगे तो औसत आयु का सुख नहीं भोग पाओगे जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी आपकी ही होगी।

13, 4, 22, 31 born health

जनवरी में जन्मे मूलांक 4 वाले जातको आपके जीवन में रोगों की बजाये दुर्घटना जनित समस्याओं की बहुतायत रहेगी।

विशेष रूप से आपकी टंगे या पैर किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते है। आपमें अटूट जीवन शक्ति का वास होगा। हिंसा या दुर्घटना के अलावा कोई आपको मार नहीं सकता।

14, 5, 23 born health

आपके जीवन की मुख्य समस्या तनाव और सही से आराम न कर पाना रहेगी जिसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। 

आप हमेशा हर बात को बहुत गहराई से लेंगे जिसकी वजह से आशा निराशा में फंसे रहेंगे जिसका बुरा असर विशेष रूप से आपके पाचन तंत्र पर पड़ेगा। 

रक्त में अमलता की अधिकता के कारण जोड़ों, हड्डियों  विशेषकर घुटनो में दर्द की समस्या हो सकती है।  

लेकिन आपकी काया सुगठित रहेगी जो आपको रोगों से लड़ने की ज़बरदस्त प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करेगी।

15, 24, 6 born health

आपका स्वाथ्य जीवन पर्यन्त औसत रहेगा। आपको आग,मोटरकार आदि  से दुर्घटना का सदैव खतरा रहेगा। 

मूलांक 6 वाले जातको को अपना और अपने व्यापार का बीमा ज़रूर कराना चाहिए।  

16, 7, 25 born health

जीवन के आरंभिक वर्षों में आपकी काया कोमल रहेगी, आपका शरीर अजीब बिमारियों से ग्रसित रहने की सम्भावना होगी।

इन बिमारियों का समाधान साधारण साधनो से होना आसान नहीं होगा। आपको अपने गले,फेफड़े और दिल का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।  

17, 8, 26 born health

आपको अपने जीवन में कई बार अप्रत्याशित और आकस्मिक बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। 

अंदरूनी अंगों में कुछ खराबी की वजह से ऑपरेशन की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य नार्मल रहने वाला है। 

आपको अपनी भोजन शैली पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत रहेगी।  जहाँ तक हो सके निचले और नम स्थानों पर निवास करने से बचिए।  

आपको जीवन में गिरने से पैर , एड़ी या घुटने में चोट लगने हड्डी टूटने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वाहन इत्यादि चलते समय विशेष सावधानी रखें।

18, 9, 27 born health

जीवन के प्रारम्भ से ही आपको सुगठित काया  वरदान स्वरुप प्राप्त होगी।  बुढ़ापे तक आप एक सुगठित काया के स्वामी बने रहोगे।

उसके बाद आपका ह्रदय कमज़ोर हो जायेगा। विश्राम से कुछ समय के लिए लाभ होगा परन्तु आपके भाग्य में अक्समात मृत्यु के योग है।

January born wealth | धन पैसा संपत्ति

आपकी राशि में शनि का व्यापक प्रभाव आपकी आर्थिक स्तिथि के लिए शुभ नहीं होता है। 

january-born-wealth

इसकी वजह से आपके जीवन में आर्थिक गतिरोध सदैव बने रहते है।  प्रत्येक व्यापारिक काम में रूकावट आती  रहती है।  

यदि आप पूरे ध्यान और मितव्यता के  साथ  मामलों पर ध्यान देते हो तो  आपको सफलता मिलेगी। आपके जीवन में आर्थिक क्षेत्र में स्वयं के प्रयासों से ही आपको सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। 

भूमि, मकान में धन लगाना, कारखाने खड़े करना विशेष रूप से कोयले का व्यापर आपको शुभ लाभ दे सकता है। कृषि सम्बंधित मशीनों में निवेश करना या उनसे सम्बंधित व्यापर करना भी आपके लिए लाभकारी होता है।

शीशे और लोहे से सम्बंधित कार्य  या व्यापार भी आपके लिए शुभ फलदायी होता है।

यदि आप बिना ज़मानत लिए किसी को उधार में पैसा देते हो तो उस धन का डूबना निश्चित है। इसलिए धन सम्बंधित लें दें में विशेष सावधानी का प्रयोग करें।

10, 1, 28, 19 born wealth

आपको वित्तीय मामलो में थोड़ी कंजूसी और मितव्यता का परिचय देना होगा।  अपना धन आपको अच्छा प्रतिफल देने वाली योजनाओं और व्यापर में ही लगाना चाहिए। 

सदैव हर परिस्तिथि और मौके का ज़्यादा से ज़्यादा फायदा उठाने का प्रयास करे।

दूसरों पर आपका अच्छा प्रभाव बन सकता है।  सामाजिक रूप से भी आप लोगों को प्रभावित करोगे। 

परन्तु आपका नाम कुछ घोटालों में भी आ सकता है, जो आपकी छवि को ख़राब भी कर सकता है।  इसलिए प्रत्येक आर्थिक फैसला या निवेश थोड़ा संभल कर करें।  

11, 2, 29, 20 born wealth

आपको अत्यधिक धन का मोह नहीं होता है परन्तु एक सुचारु धन आगमन के प्रयास आप सदैव ही करोगे।  

आपके अंदर कही न कही ये भावना हमेशा रहेगी की धनार्जन करना  आपके लिए कोई  बड़ी बात नहीं है। आप जब चाहे अपने लिए सुचारु आर्थिक व्यवस्था का निर्माण कर सकते हो।

कई बार लोग आपको अत्यधिक धनी व्यक्ति समझेंगे और आपसे उम्मीद लगाएंगे की आप उनकी मदद करोगे। 

परन्तु जब आप छह कर भी उनकी सहायता नहीं कर पाओगे तो आपके अंदर एक निराशा की भावना घर कर सकती है। आप धन सम्बन्धी मामलो में अत्यंत सावधान रहोगे। 

12, 3, 30, 21 born wealth

अपनी महत्वकांशाओं या योजनाओं को सफल बनाने के लिए आप बहुत अधिक धन राशिओ भी खर्चने में हिचकते नहीं हो। आर्थिक रूप से आप सम्पन होते हो।  

वैसे तो आपको आर्थिक योजनाओं में अक्सर सफलता ही प्राप्त होती है, लेकिन फिर भी आपको आर्थिक फैसले थोड़ा सोच समझकर ही लेना चाहिये विशेषकर निवेश के मामले।

निजी लाभ के प्रलोभन में ज़्यादा न पड़ते हुए पूरी तरह संभल कर निर्णय लेना आपके लिए हितकारी रहेगा। 

22, 13, 4, 31 born wealth

आर्थिक हालातो  की बात करे तो उनमे भी आपके जीवन में उतर चढाव रहेंगे पैसा अचानक  से आएगा और पानी की तरह हाथ से निकल भी जायेगा। 

आपके प्रोफेशन में आपका नाम बहुत चमकेगा चाहे वो अच्छे रूप में हो या बुरे परन्तु लोग आपको जानेंगे ज़रूर। 

यदि आप अपने भविष्ये के लिए धन संचय नहीं करोगे तो बुढ़ापे में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।  

23, 14, 5 born wealth

रुपए पैसे के लेन देन में आप थोड़े कंजूस और सावधान रहोगे।  क़र्ज़ लेने में आप विश्वास नहीं रखोगे। 

किसी भी योजना में निवेश करने से पहले आप पूरी तरह सावधानी बरतोगे।   परन्तु कई बार अत्यधिक सावधानी की वजह से आप कुछ अच्छे अवसर खो  देंगे। 

24, 6, 15 born wealth

6 जनवरी को जन्मे लोगो में अवसर मिलने पर भी अधिक धन संचय की भावना कम रहेगी।

परन्तु 15 या 24 जनवरी को जन्मे लोग निरंतर अपनी आर्थिक स्तिथि को मज़बूत करते चले जायेंगे और उनकी उम्र बढ़ने के साथ साथ अधिक धनी होने की सम्भावना रहेगी।

25, 7, 16 born wealth

जनवरी को जन्मे लोगो को व्यावसायिक पद में आपको लोकप्रियता अवश्य मिलेगी। 

परन्तु अपने हाथों से पैसा खर्चने पर आपको प्रसन्नता की अनुभूति नहीं होगी।  

26, 17, 8 born wealth

आपको अपने जीवन काल में वैसे तो धन कमाने और संचय करने के बहुत सारे अवसर मिलेंगे।

परन्तु इस बात की सम्भावना बहुत कम होगी की आप अपने बुढ़ापे तक अधिक धन  संचय कर पाएंगे। 

दूसरों को इस बात से बहुत आश्चर्य रहेगा की इतना धन कमाने के बाद भी  आपने बुढ़ापे में अपना धन किसी और को दान कर या उलटी सीधी वसीयत करके आपने अपना बुढ़ापा गरीबी में काट दिया।

27, 18, 9 born wealth

18 या 27 जनवरी को जन्म लेने पर 35  से 60 वर्ष की आयु  तक आपके हाथ में बड़ी रकम रहेगी या खर्च होगी। 

उसके बाद पद और सम्पति बचाने और बनाने  के लिए  बहुत बुद्धिमता और सावधानी की आवश्यकता पड़ेगी। 

January born marriage partnership relation | विवाह साझेदारी सम्बन्ध

आप लोगो के अपनी राशि ( 21 दिसंबर से 20 जनवरी ), त्रिकोण की अन्य दो राशियां वृष ( 21 अप्रैल से 20 मई ) तथा कन्या ( 21 अगस्त से 20 दिसंबर ) के साथ आपके मधुर सम्बन्ध रहते है। 

january-born-marriage-partnership-relation

इसके अलावा  संधि काल की राशियों से भी आप को साथ मिलता है, और सम्बन्ध अच्छे रहते है। 

19, 10, 1, 28 born relation

आपका सबसे मुख्य अंक है एक ( सूर्य) और चार ( युरेनस )  इसीलिए प्रत्येक महत्वपूर्ण  काम इन्ही मूलांक तिथियों पर ही करने का प्रयास करें।  

1, 10, 4, 13, 19, 22, 28 तथा 31 तिथियां ये सभी आपके लिए अनुकूल रहेंगी। 

अपने प्रभाव को दूसरों पर बढ़ने और बनाये रखने के लिए सूर्य और युरेनस के रंगो में से किसी एक रंग के वस्त्र को अवश्य धारण करें। 

ये रंग है – सुनहरा,पीला,नारंगी या भूरा ये सभी सूर्य के रंग है।  युरेनस के लिए नीला,सलेटी या हलके पेस्टल रंगो का प्रयोग करे।

आपके लिए शुभ रत्न है- हीरा, नीलम और अम्बर ( कहरवा)  इनको अपने शरीर को छूटे हुए धारण करें।

20, 11, 2, 29 born relation

आपके लिए महत्वपूर्ण मूलांक है २  ( चंद्र ) और मूलांक सात ( neptune ) ।  अपने सभी काम इन्ही मूलांकों वाली तारीखों पर ही करे तो अवश्य लाभ मिलेगा।   

आपके जीवनकाल के सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी इन्ही मूलांक संख्याओं वाले रहेंगे। इसके आलावा इन्ही मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगो के प्रति आपका विशेष आकर्षण रहेगा।

अपना प्रभाव बढ़ने और विशेष लाभकारी फल प्राप्त करने के लिए आप चंद्र और नेप्चून के रंगो को धारण करे।  ये रंग है – चंद्र के लिए सफ़ेद,क्रीम और हल्का हरा।

नेप्चून  के लिए हलके से गहरे तक सलेटी रंग होता है।  जहाँ तक हो सके इन रंगों के वस्त्रों को ज़रूर पहनने का प्रयास करें।

आपके लिए शुभ फलदायी रत्न है जेड ( हरित्मणि या मगसाम ), मोती, चंद्रकांंत या लहसुनिया।  जहाँ तक हो सके इन रत्नो को शरीर से छूटे हुए धारण करने का प्रयास करें। 

21, 12, 3, 30 born relation

आपको वैवाहिक जीवन में ज़्यादा सुख की प्राप्ति नहीं होगी। आपका जीवन साथी क्योंकि आपको अपने से कमतर समझेगा। 

आप में कई बार वैचारिक मतभेद भी हो सकते है जो ज़्यादा बढ़ने पर विरोध का रूप भी ले सकते हैं।

आप अपनी कार्य क्षमता के आधार पर बड़ी बड़ी योजनायें बनाएंगे और उनको पूरा भी करेंगे। परन्तु आपको दूसरों की बजाये खुद पर ही ज़्यादा भरोसा करना होगा तभी आप सफल हो पाओगे।

आपके लिए महत्वपूर्ण अंक  ‘ तीन’ 3 ( गुरु ) और ‘आठ’ 8 ( शनि ) है। इन्ही मूलांक वाली तिथियों को अपनी विशेष योजनाओं पर अमल करने का प्रयास करें तो फायदा होगा।  

आपके जीवन में सबसे  घटनापूर्ण वर्ष भी इन्ही मूलांकों वाले होंगे।  इन्ही तारीखों  को पैदा होने वाले लोगो के प्रति आप विशेष  महसूस करोगे। 

परन्तु मूलांक 8 वाले वैकल्पिक मूलांक 3 वाले व्यक्तियों के मुकाबले कम भाग्यशाली रहेंगे।  

अपने भाग्ये को चमकाने और दूसरों पर अपना प्रभाव ज़माने के लिए आपको गुरु या बृहस्पति के रंगो जैसे – जमुनी, बैंगनी और फालसई ( कसनी) के वस्त्रों का धारण करना चाहिए।

यदि भाग्यशाली रत्नो की बात करें तो आपके लिए शुभ रत्न है – कटैला या जमुनिया, काला  मोती या कला हीरा। 

इनमे से किसी भी रत्न को सीधे शरीर से छूटा हुआ धारण करें।  

31, 13, 22, 4 born relation

31, 13, 22, 4 को जन्म लेने परआपके जीवन में  घरेलु और वैवाहिक  सम्बन्धो में  कठिनाइयों की भरमार रहेगी।  आपके कामो को सदैव गलत समझा जायेगा, और आप जीवन में एक अकेलेपन का अनुभव करोगे। 

आपके सबसे महत्वपूर्ण अंक है चार ( युरेनस ), एक ( सूर्य ) और आठ (शनि )। चार और एक अंक आपके लिए सबसे भाग्यशाली रहेंगे। 

आठ या शनि से भी आपका पाला भी कई बार पड़ेगा परन्तु जहाँ तक हो सके आठ अंक वालों से बचकर रहे।  

अपनी विशेष योजनाओ को पूरा या शुरू करने के लिए एक या चार मूलांक की तिथियों का ही चुनाव करें। 

आपके जीवन में कुछ विशेष वर्ष इस प्रकार है -10, 13, 19, 22, 28, 31, 37, 40, 46, 49, 55, 58, 64, 67।  

वर्ष 8,17,26 अदि भी महत्वपूर्ण वर्ष रहेंगे परन्तु कुछ खास भाग्यशाली नहीं रहेंगे। चार और एक मूलांक वालों के साथ आपका घनिष्ट लगाव रहेगा। आठ मूलांक वाले भी आपके जीवन में आएंगे।

परन्तु भौतिक और आर्थिक रूप से आपके लिए भाग्यशाली नहीं रहेंगे। आपको इनसे विशेष रूप से दूरी बना कर चलना चाहिए, और आर्थिक साझेदारियों में इनको शामिल नहीं करना चाहिए।

अपने भाग्ये को चमकाने और सजाने के लिए आपको विशेष रूप से पीले,सुनहरे,नीले,सलेटी या पेस्टल रंग के वस्त्रों का चुनाव करना चाहिए। 

यदि रत्नो की बात करें तो आपको हीरा,पुखराज,नीलम या काला मोती सीधे शरीर से छूता हुआ पहनना चाहिए। 

5, 23, 14 born relation

आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण संख्या पांच ( 5) रहेगी, किन्तु चार (4) और आठ (8) को छोड़कर बाकि सभी संख्याएँ भी आपके लिए लाभदायक रहेंगी। 

जहाँ तक हो सके अपनी विशेष योजनाओं को 5  ( पांच ) मूलांक वाली तिथिओं को पूरा करने या शुरू करने का प्रयास करें।  

आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष होंगे – 5,14, 22, 32, 41, 50, 59, 68 और 71  इनके अतिरिक्त 8,17, 26, 35, 44, 53, 62 भी आपके जीवनकाल के लिए घटना पूर्ण रहेंगे।  

5,14 और 23 तारीख को जन्मे लोगो के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। 8,17, 26  तारीख को जन्मे लोग भी आपके जीवन में आएंगे, लेकिन ये आपके लिए इतने सौभाग्यशाली नहीं रहेंगे।

अपने भाग्ये को चमकाने के लिए जहां तक हो सके हल्के रंग के वस्त्रों को धारण करें।  आपके लिए भाग्यशाली रत्न हैं  हीरा और सभी चमकीले रत्न।  

6, 15, 24 born relation

आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण अंक 6 रहेगा। इसलिए समस्त महत्वपूर्ण कार्य आपको 6 मूलांक वाली तिथियों पर ही करना चाहिए। 

चार ( 4) या आठ (8) मूलांक वाली तिथियों पर आपको बहुत  सतर्क रहना चाहिए। आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण  और घटनापूर्ण वर्ष भी मूलांक 6 वाले ही रहेंगे। इसी मूलांक वाली तिथियों को जन्मे लोगों के प्रति आपका विशेष लगाव और झुकाव रहेगा।  

चार और आठ मूलांक वाले भी आपके जीवन में आएंगे परन्तु आपका फायदा करवाने के बजाय अपना बोझा भी आपके कन्धों पर डाल देंगे। 

अपना प्रभाव बढ़ाने और चमकाने  के लिए आपको शुक्र ग्रह के रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए, जैसे – हल्के से हल्के नीले या गहरे से गहरे नीले रंग। 

ऐसे ही आपके शुभ भाग्य रत्न है, फ़िरोज़ा और सभी नीले रंग के रत्न आपको इनको सीधे शरीर से छूता हुआ पहनना चाहिए। 

16, 7, 25 born relation

आपका निजी या वैवाहिक जीवन दुनिया की नज़रों में खुशनुमा दिखेगा, परन्तु असलियत में आप सुखी नहीं रहोगे। आंतरिक रूप से आपको कई  समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण अंक है,  ‘ सात ‘ और ‘दो ‘ आपको अपने सभी ज़रूरी काम इन्ही दो मूलांकों वाली तिथियों पर करने का प्रयास करना चाहिए। 

चार या आठ मूलांक वाली तिथिओं को जन्मे लोगो से आपको कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए उनसे जहा तक हो सके बचकर  रहिये। 

आपके जीवन के सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी ‘ सात ‘ और ‘ दो ‘  मूलांक वाली तिथियों वाले ही रहने वाले है।

इसी मूलांक वालो से आपका विशेष लगाव भी रहने वाला है। अपने भाग्ये को चमकाने के लिए आपको सलेटी और हरे रंग के वस्त्रों का चुनाव करना चाहिए।

इसके आलावा आपको शुभ रत्न के तौर पर हरित मणि ( जेड), चंद्रकांत मणि और हीरा भी धारण करना चाहिये।

8, 26, 17 born relation

अपने जीवनकाल में कभी कभी आपको घोर निराशा के गंभीर दौर से भी गुज़ारना पड़ेगा। 

किसी प्रकार के पारिवारिक बंधन या किसी प्रियजन की मृत्यु से परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपका विवाह जितना देर से हो आपके लिए उतना ही अच्छा होगा।

आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण अंक ” चार ” और ” आठ ” रहेंगे। इन मूलांकों  वाली तिथियां आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इसलिए जो भी  शुभ काम करने हो वो इन्ही मूलांकों वाली तिथियों पर करने का प्रयास करें।

अपने भाग्य को चमकाने और शुभ फल प्राप्ति के लिए जहाँ तक हो सके गहरा जामुनी ,काला,नीला एवं गहरा सलेटी रंग के वस्त्रों को धारण करें। 

आपके लिए शुभ रत्न काला हीरा,काला मोती और नीलम है। इनको शरीर को छूता हुआ धारण करे। 

27, 9, 18 born relation

विवाह सम्बन्ध से आपको  सामाजिक रूप से लाभ मिलेगा और समाज में आपको आदर प्राप्त होगा।  

परन्तु आगे चलकर आपको इस सम्बन्ध में कुछ विचित्र अनुभव भी हो सकते है।स्वाभाव से आप कुछ हटी,क्रोधी  और ज़िद्दी होंगे।

इसकी वजह से आप अपने जीवन में कुछ आपसे ज़्यादा सबल दुश्मन बना लेंगे। 

अपने बुढ़ापे में आपको कुछ जालसाज़ो और झूठे मित्रों का सामना करना पड़ सकता है। जो की आपकी बदनामी का कारण बन सकते है।

आपके जीवन में  सबसे महत्वपूर्ण अंक मूलांक 9 है।  इसलिए जहाँ तक हो सके अपनी सभी ज़रूरी योजनाये 9, 18 और 27 तारीखों को ही पूरा करने का प्रयास करें। 

अपने जीवन काल में जहाँ तक हो सके ” चार ” और ” आठ ” मूलांकों वालो से बचकर रहे, क्योंकि ये आपके जीवन में बहुत महत्व रखेंगे। परन्तु अच्छे रूप में नहीं बल्कि दुर्भाग्ये के संवाहक बनकर।  

आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष भी मूलांक 9 वाले ही होंगे।  3, 6 और 9 मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे लोगों के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा।  

आपको अपने भाग्ये को चमकाने के लिए मंगल ग्रह से प्रभावित रंग जैसे लाल या गुलाबी  का प्रयोग अधिक करे। 

इसी के साथ आपको शुभ रत्न के तौर पर लाल,तामड़ा ( गार्नेट) पिटोनिया या रक्तमणि ( ब्लड स्टोन ) को शरीर को छूता हुआ धारण करना चाहिए। 

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।