कर्क राशि ( Cancer ) जो जल त्रिकोण की प्रथम राशि है, 21 जून को प्रारंभ होती है। सात दिन तक पूर्व राशि मिथुन ( Gemini ) के साथ इसका संधि काल होता है।

अतः इस समय यह पूर्ण रूप से प्रभावी नहीं होती है। संधि-काल में पैदा हुये जातक उदित और अस्त होती दोनों राशियों के गुण ग्रहण कर लेते है।

यह 28 जून से 20 जुलाई (july) तक पूर्ण प्रभावी होती है। उसके पश्चात अगली सिंह राशि ( Leo ) के साथ संधि-काल प्रारंभ हो जाता है। साथ ही इसका प्रभाव निरंन्तर कम होता जाता है।

21 जून से 27 के मध्य पैदा हुए जातक कर्क राशि के अंतर्गत आते है, जो अपने सभी कार्यो को बड़ी मेहनत से करते है।

उद्यमी होते हुए भाग्य में अत्यंत शुभ अथवा अशुभ होने की आशंका रहती है। आप शेयरों की ख़रीदी-बिक्री में हानि ही उठाते है, परंतु सीधे-सच्चे प्यार में सफल रहेंगे।

कर्क के सामान आपका मन किसी कार्य को लेकर आगे पीछे होता रहता है। किसी योजना में कार्य करते हुये निर्णायक बिंदु पर पहुंचकर आप पीछे हट जाते है।

आपके आर्थिक जीवन में कई उतर चढ़ाव आएंगे। अतः यदि आपने धन बचाकर आपात स्थिति के लिए सुरक्षित नहीं किया तो परेशानियों में घिर सकते है।

व्यक्ति बहुधा जीवन में उच्च पदों पर आसीन होते है। भरी यश प्राप्त करते है और चका-चौंध से घिर जाते है।

July born personality | जुलाई में जन्मे व्यक्ति का स्वभाव

आप अत्यंत कल्पनाशील व्यक्ति होते है, और प्रायः उत्तम कलाकार, लेखक, संगीतज्ञ अथवा नाटककार होते है। कुछ विशेष परिस्थितियों में जन्मे जातक व्यापार उधोग का भी संघटन करते है।

july-born-personality

सामान्यतया आप तीव्र स्मरण शक्ति के स्वामी होते है, और इसलिये आप अपर ज्ञान को अंदर समेटे होते है।

आप कुशल मनोविश्लेषक के पेशे को भी अपना सकते है, जिसमे सफलता निश्चित है। गुप्त विधाओं, धर्म या जीवन दर्शन में गहरी रूचि होती है।

आम तौर पर आप बड़ी बड़ी योजनाओ के बारे में सोचते रहते है। कल्याणकारी कार्यो को लेकर आपके आदर्श बहोत उचे है, किन्तु विरोध और आलोचना के चलते आप पीछे हट जाते है।

आप अत्यंत ही स्नेहलु स्वाभाव के है, परन्तु कभी स्पष्ट रूप से प्रकट नहीं करते है। यही कारण है, कि आप को भावनाहीन और रूखे स्वाभाव का व्यक्ति समझा जाता है।

यदपि आपमें अपने लोगो, पारिवारिक रीती रिवाजो और परंपरा को लेकर बहोत लगाव होता है।

1,10, 19, 28 July born

आपके कारक गृह सूर्य, युरेनस, नेप्चून और चंद्र के साथ मूलांक 1 (mulank 1 ) है। यह गृह योग आपकी प्रकृति और पद में अनेक परिवर्तनों को परिलक्षित करता है।

आप अनेक विचित्र अभियानों पर जायेंगे साथ ही अजीबो-गरीब अनुभव भी होंगे। आप अपने चारो ओर के वातावरण और लोगो के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हो।

आप अपने परिवार से बहोत लगाव रखते हो। आप हर कार्य अन्तर्रात्मा की आवाज सुनकर करते हो साथ ही कट्टर देशभक्त भी हो। आप जीवन में जो भी कार्य करे प्रगति निश्चित है।

आप शांत स्वाभाव और अपने तक ही सीमित रहने वाले किन्तु अति संवेदनशील है।

2,11, 20, 29 July born

जातक का मूलांक 2 ( mulank 2 ) तथा करक गृह चंद्र, सूर्य, युरेनस और नेप्चून है। आप अत्यधिक कल्पनाशील होंगे और बड़े बड़े सपने देखेंगे साथ ही उन्हें सच भी करेंगे।

आप अपना कार्य बड़े उत्साह से करेंगे परन्तु कार्य करते समय दुसरो से तानाशाह जैसा व्यव्हार करेंगे। अपना यश बढ़ाने के लिये आप ऐसी परिस्थितियो का निर्माण करते है, जिसमे आप प्रमुख भूमिका में हो।

आप अभिमानी, कला प्रेमी और भावुक है। कविता, साहित्य तथा नाटक आपके प्रिय विषय रहेंगे। दुसरो की भावनाये जाग्रत करके अपना कार्य निकलना आपको भली भाती आता है।

आप घूमने के शौक़ीन है, और अनेक विदेश यात्राएं करते है। जीवन में एकरसता आपको उदास कर देती है। कभी कभी आपकी तेज तर्रार वाणी और रूखे व्यव्हार से लोगो को रुष्ट कर देंगे और उन्हें शत्रु बना बैठेंगे।

आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी होंगे और आपकी कल्पनाशीलता की झलक लेखन, संगीत या अन्य कला में स्पष्ट परिलक्षित होगी।

आप जिज्ञासु, पुरानी वस्तुओ जैसे कि फर्नीचर आदि के शौकीन होंगे और इन्हे अपनी यात्राओं को दौरान संग्रह भी करेंगे।

आपको जल से काफी लगाव है। अतः आप नदि, झीलों और समुद्र के निकट रहना पसंद करते है। यात्रा करने यात्राओं के बारे में पड़ने के भी शौक़ीन है, जिससे आपके पास जानकारी का भंडार होगा।

आप अपने जीवन जीने के तरीके का स्वयं निर्माण करेंगे और जो भी कार्य करेंगे उसमे शीर्ष पर पहुंचेंगे।

3, 12, 21, 30 July born

मूलांक 3 ( mulank 3 ) वाले जातक के कारक गृह गुरु, नेप्चून और चंद्र है। यह योग आपको महत्वकांक्षी बनाएगा तथा व्यक्तित्व में निखार लायेगा। विशेषकर 30 को जनक लेने वाले जातको में यह प्रभाव उभर कर दिखाई देगा।

आप बहोत स्वतंत्र भावना वाले अपनी राय को निडरता से रखने वाले होंगे। उदार, दुसरो की मदद करने वाला और कमजोरो से सहानभूति रखने वाले व्यक्ति के रूप में आप प्रसिद्द होंगे।

आप सारा दायित्व अपने कंधो पर ले लेते है, जिसके कारण आपके लिए काम करने वालो में लोकप्रिय होंगे।

जीवन के प्रारंभिक वर्षो में आपकी प्रगति में बाधाये आएँगी और इस स्थिति में यह समय 30 से 35 वर्ष की आयु तक चल सकता है। उसके पश्चात् भाग्य आपके पक्ष में होगा और समाज तथा देश में सम्मानित किये जायेंगे।

4, 13, 22, 31 July born

आपके कारक गृह युरेनस, सूर्य, नेप्चून और चंद्र के साथ मूलांक 4 ( mulank 4 ) है। यह स्थिति आपको अलग ही व्यक्तित्व प्रदान करेगी जैसे की समाज में सम्मानित व्यक्तियों से आपका तालमेल ठीक से न बैठ पाना।

यह आपको मौलिकता के गुण के साथ सनकी भी बनाता है। उच्च अंतर्प्रेरणा के चलते स्वप्न और पूर्वाभास जैसे अनुभव होंगे जिसे आप केवल अति विश्वसनीय लोगो से ही साझा करेंगे।

आपमें असाधारण मानसिक योग्यता है। इसी कारण जो भी पेशा चुनेगे। उसमे उच्च स्थान प्राप्त करेंगे। परन्तु यह सफलता आपको कठिनाईयो और बिना थके कार्य करते रहने से ही मिलेगी।

5, 14, 23 July born

बुध, नेप्चून और चंद्र आपके करक गृह और मूलांक 5 ( mulank 5 ) है। व्यक्तियों और आस पास के वातावरण पर अपनी छाप छोड़ने वाले अत्यंत संवेदनशील व्यक्ति है।

सेवा अथवा दया से जुड़े कार्य या व्यक्ति आपको शीघ्र प्रभावित करते है। आप अपनी प्रशंसा सुनकर फूले नहीं समाते है।

जीवन में प्रारंभिक अवस्था में आपको अपनी योग्यता सिद्ध करने में समय लगेगा परन्तु एक बार अवसर मिल जाने पर आप अपना लक्ष्य पा लेगे।

आप तीव्र बुद्धि के स्वामी होंगे। बौद्धिक क्षमताओं के सम्बन्ध में जानने की तीव्र इच्छा होगी और जो भी कार्य क्षेत्र चुनेगे उसमे उच्च स्थान पर पहुंचने की इच्छा तीव्र बलवती होगी।

योजनाये समय पर पूरी करने हेतु लोगो पर दबाव बनाने से वह आपसे शत्रुवत व्यव्हार करते है। जल यात्रा से आपको भारी लगाव होगा और समय मिलते ही आप इसे पूरा भी करेंगे।

धन को लेकर भाग्य समय समय पर चमकेगा परन्तु धन संचय में दिक्कत होगी। अतः रूपया पैसा सोच समझ कर खर्च करे।

आपके अंदर दृंढ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास है, जिसमे आपकी तीव्र बुद्धि का समावेश होने से आप नीतिकुशल है।

आप अपने उद्देश्यों में जरूर सफल होंगे, और यदि राजनीती में जाना चाहे तो सफलता आपकी पथ प्रदर्शक बनेगी।

आप दूसरे देश, लोग अथवा परिस्थिति के अनुरूप स्वयं को ढलने में सक्षम है। यदि उनके विचार आपसे विपरीत भी हो फिर भी आप उनके दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करते है।

साधारण सामान्य जीवन आपके अंदर निराशा पैदा कर देता है। आपको जीवन में मानसिक रूप से चुनौतियों से जूझना पसंद है।

6, 15, 24 July born

मूलांक 6 ( mulank 6 ) के साथ आपके कारक गृह शुक्र, चंद्र और नेप्चून है। यह ग्रहो का चक्र आपके प्यार, रोमांस और महत्वकांशाओ को रुचिकर और असामान्य स्तर का बनाएगा।

आकर्षक व्यक्तित्व के साथ आप दयालु और दुसरो पर अपना प्रभाव होंगे। आपकी सफलता के पीछे का राज़ आपकी उच्च महत्वकांशा ही है।

पारलौकिक और रहस्यवाद के प्रति आपकी गहन रूचि होगी। किन्तु यह ध्यान रखना आवश्यक है, कि यह रूचि अन्धविश्वास में ना बदले।

7, 16, 25 July born

7 मूलांक ( mulank 7 ) के साथ कारक गृह नेप्चून और चंद्र है। यदि आपका चरित्र बल और इच्छा शक्ति को प्रबल बनाये, तो यह ग्रहयोग आपकी बौद्धिक क्षमता को उच्च लाभकारी स्थिति में पहुचायेगा।

आप की मूल प्रकृति व्यवसाय करने की होगी। आप भावुक, कलाप्रिय और अत्यंत कल्पनाशील व्यक्ति होंगे। आपको उच्च स्तरीय प्रेरणा और आध्यात्मिक शक्ति का वरदान प्राप्त होगा।

ऐसी भावनाओ के साथ आप चित्रकार, लेखक, संगीतज्ञ, कुशल वक्ता या धर्म प्रचारक के रूप में सफल होंगे।

आपकी महत्वकांक्षाये अधिक उच्च होने के कारण समुचित धन अर्जन में शुरुआती बाधाये आएँगी। जब तक आप साधन संपन्न नहीं हो जाते है।

आपकी रूचि और आदर्शो में परिष्कार की भावना होगी। आपका जीवन किन्ही स्थितियों या परिस्थितियों में हुआ हो आप महान महत्वकांशा वाले व्यक्ति होंगे।

आप कठिन अध्ययन और परिश्रम से अपने मानसिक गुणों का चहुमुखी विकास का प्रयास करते है। यह स्थिति आपको गहन दार्शनिक और गंभीर स्वाभाव का व्यक्ति बना देती है।

25 को जन्मे व्यक्ति अगली सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के संधिकाल में प्रवेश कर जाने से भौतिक दृष्टिकोण से अधिक सफल होते है। य

ह जातक सार्वजानिक जीवन में ज्यादा मुखरित होंगे परंतु दर्शन की तरफ झुकाव फिर भी रहेगा।

7, 16 अथवा 25 को जन्मे जातको में समुद्र यात्रा अथवा दूर देशो की यात्रा की तीव्र इच्छा होगी मिलने पर आप इसे पूरा भी करेंगे।

अगर भाग्य और समय अनुकूल हो, तो अज्ञात स्थानों अथवा देशो के खोजकर्ता भी बन सकते है।

8, 17, 26 July born

8, 17 तथा 26 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 ( mulank 8 ) होता है। 8 और 17 को जन्म लेने वाले जातको के कर्क गृह शनि, नेप्चून और चंद्र है।

26 को सूर्य कर्क राशि छोड़कर अपनी राशि सिंह में परवेश कर जाता है। यह तिथि उन जातको के लिये शुभ है जो धर्म प्रचारक, लेखक आदि के रूप में कार्य करके लोगो के बीच अपनी पहचान बनाते है।

बहुधा 8 और 17 को जन्मे जातक गंभीर स्वाभाव, दृंढ इच्छा शक्ति के साथ अपनी राय में बहोत स्पष्ट होते है।

आयु के मध्य भाग तक आप एक पिंजरे में बंद पक्षी के समान अनुभव करेंगे, जो सब देख सकता है, पर कर कुछ नहीं पाता। इसका कारण दूसरे लोगो द्वारा आप पर अंकुश लगाने और जिम्मेदारियां डालना होगा।

स्वयं के लिए आप कह सकते है, कि आप भाग्य के सहारे है, क्योकि आपके लिए परिशतियो का निर्माण अन्य लोगो के हांथो में होगा।

आप अपनी भावनाओ को लेकर अत्यंत गंभीर और ईमानदार होंगे परन्तु दिखावे बचेंगे। आपके मन की बात जानना अत्यंत दुष्कर और आपके लिए व्यक्त करना भी मुश्किल है।

आपके साथ दो बाते हो सकती है। आप उन व्यक्तियों में हो सकते है, जिन्हे वातावरण और पारिवारिक मजबूरिया काम के लिए धकेल देती है और यही काम करते हुए आप जीवन बिता देते है।

दूसरे तरह के व्यक्ति अधिक भाग्यशाली निकलते है, जिन्हे धीरे धीरे धन संचय कर अपने भाग्य का अधिकारी बनने का अवसर शीघ्र मिल जाता है।

सामान्यतया इस जातक का शुरुआती जीवन संघर्षो में बीतता है। आप या तो अत्यंत धार्मिक प्रवत्ति के होंगे या इससे उलट नास्तिक।

9, 18, 27 July born

9 अथवा 18 को जन्म लेने वाले जातको के कारक गृह मंगल, चंद्र और नेप्चून होंगे। 27 को जन्मे जातक सूर्य और मंगल के प्रभाव में अधिक रहेंगे।

सभी का मूलांक 9 ( mulank 9 ) होगा। यह एक सफल योग है यही कारण है की आप जो भी कार्य करेंगे। उससे सफलता और यश की आशा कर सकते है।

आप किसी जिम्मेदारी वाले उच्च पद के लिये अनुकूल उम्मीदवार होंगे। स्वाभाव से आप हसमुख, आशावादी और हिम्मतवाले होगे तथा विपरीत समय आने पर अपने सर्वोत्तम गुणों का परिचय देंगे।

कर्क में मंगल नीच का हो जाता है। अतः यदि आप 9 या 18 को जन्म लिए है, तो कुछ विरोधाभासो का सामना करना पड़ेगा।

इन्ही बातो के चलते आपको अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिये दृंढ इच्छाशक्ति और चरित्र का विकास करना होगा।

आप रूढ़िवादी विचारो के लिये विद्रोह का झंडा बुलंद करने वाले व्यक्ति होंगे परन्तु आपकी आक्रामकता को व्यव्हार कुशलता और समझदारी से नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है।

नेतृत्व भावना और दुस्साहस को पसंद करने वाले दबंग उद्यमी होंगे। आपके लिए एक ही स्थान पर टिके रहना आसान नहीं होगा अतः समय समय पर स्थान बदलते रहेंगे।

आग, आग्नेयास्त्र, तूफान, भूकंप पानी से दुर्घटना की संभावना है। अतः सावधानी रखे और स्वास्थ के बीमे को गंभीरता से ले। वृद्धा अवस्था और रिटायरमेंट के लिए धन की व्यवस्था बना कर चले।

July born health | जुलाई में जन्मे व्यक्ति का स्वास्थ

भोजन को लेकर विशेष सावधानी रखे, क्योकि पाचन अंगो, पेट की सूजन, गैस, सिस्ट, कैंसर और जलोदर से ग्रसित होने की संभावना है।

july-born-health

चंद्र का प्रभाव आपके शरीर को कमजोर बनायेगा, किन्तु इच्छाशक्ति के बल पर आप इस कमजोरी पर काबू पा सकते है।

अत्यधिक भावुक और कल्पनाशील होने के कारण अधिकांश बीमारियां अनियंत्रित भावनाओं और निराशा की कल्पना से उत्पन्न होती है।

आपको भविष्य की चिंता और भय छोड़ देना चाहिये। गठिया, रक्त संचार से सम्बंधित रोग, सर्दी-जुकाम, फेफड़ो से सम्बंधित रोगो का भी भय रहेगा।

28, 19, 10, 1 born health

आप शारीरिक रूप से साधारण दिखाई देंगे, परंतु जीवन शक्ति से भरपूर होंगे। आपकी प्रमुख बीमारियां पाचन अंगो और आंतो से सम्बंधित होंगी।

आप अपने स्वास्थ की कमान अपने हाथो में लेकर उसे नियमित और संतुलित भोजन से नियंत्रित करेंगे। आपकी जीवनशक्ति और स्वस्थ लम्बी आयु लोगो के लिए ईर्ष्या का कारण होगी।

29, 20, 11, 2 born health

आपके स्वस्थ का विश्लेषण करना या अंदाजा लगाना बहोत मुश्किल है। या तो आप अत्यंत सुगठित शरीर के स्वामी होंगे या इसके ठीक उलट।

यदि आप 2, 11 या 20 जुलाई को जन्मे है, तो आपके जीवन पर चंद्र का प्रभाव सबसे अधिक होगा। चंद्र आपको अति संवेदनशील बनाएगा और यदि आपका भाग्य प्रबल हुआ तो बिना किसी गंभीर रोग के जीवन कटेगा।

इसके विपरीत आपको बीमारियों से कष्ट उठाना होगा। आपकी आम बीमारियाँ दर्द, ऐठन, आंतो में फोड़े इत्यादि। जातक को सादा भोजन और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दीं जाती है।

29 जुलाई को जन्मे जातक सिंह राशि ( Leo) के अधिक प्रभाव में आ जाते है जो आपमें अनेक सम्भावनाये पैदा करता है परन्तु इसके लिए आपको अपनी महत्वकांशाओ को दृंढ करना होगा।

30, 12, 21, 3 born health

मूल रूप से आप स्वस्थ है, और जीवन के प्रति आपकी सकारात्मक सोच भी आपके स्वस्थ रहने का कारण है। आप संयमी और अनुशासित जीवन जीते है, अतः आप गंभीर बीमारियों को छोड़ निरोगी रहेंगे।

आपको अत्यधिक यात्राओं और अतिश्रम से बचना चाहिए, क्योकि यह आपके स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव डालते है।

13, 4, 22, 31 born health

आपके रोग असामान्य और डॉक्टरों के लिये मुश्किल भरे होंगे। आपके बताये लक्षणों पर वह विश्वास नहीं करेंगे और निकट सम्बन्धी भ्रमित करेंगे।

विष सम्बन्धी रोगो से बचने के लिये आपको भोजन में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मछली, घोंघे, केकड़े आदि समुद्री भोजन से बचे और विशेष सावधानी रखे।

14, 5, 23 July health

आप गंभीर बीमारियों से भी शीघ्र नियंत्रण पा लेंगे। आपकी मुख्य समस्या सवेदनशील स्नायुओ और विश्राम की कमी है।

टांगो में चोट या पक्षाघात का अंदेशा है, अतः ध्यान रखे। वृद्धा अवस्था में आँखों से सम्बंधित अथवा नसों में खिचाव की समस्या होगी।

15, 24, 6 born health

यौवन अवस्था तक आपका शरीर सुगठित, शक्ति से भरपूर होगा, किन्तु अधिक परिश्रम और तनाव से स्वास्थ गिरता जायेगा।

आतंरिक बीमारिया जैसे आंतो में रूकावट, ट्यूमर, अपेंडिसाइटिस, हर्निया इत्यादि। सलाह है की पहले से ही सावधानी रखे और सदा और नियमित भोजन करे।

16, 7, 25 born health

जातक स्वास्थ स्वयं की मनः स्थिति से होता है। आप शरीर से साधारण है, किन्तु यदि एक बार आप किसी उद्देश्य को पूरा करने में लग जाये तो अविश्वसनीय शारीरिक और मानसिक शक्ति का परिचय देते है।

ट्यूमर, आंतरिक अंगो में घाव या चोट, लम्बा चलने वाला नजला – जुकाम और एन्फ्लूएंजा की सम्भावना है। यदि आप नियंत्रित करे और प्रसन्न रहे तो इनपर नियंत्रण पा सकते है।

17, 8, 26 born health

आप पाचन अंगो, गुर्दे, जिगर तथा आंतो को प्रभावित करने वाली बीमारियों के शिकार होंगे, अतः सावधानी रखना जरुरी है। अम्ल का प्रकोप और घुटनो, ऑडियो तथा पावो में गठिया की शिकायत की सम्भावना है।

18, 9, 27 born health

बीमारिया आपके जीवन में चिंता का विषय कतई नहीं है। कभी बीमार भी पड़े तो अपनी जीवन शक्ति के बल पर शीघ्र स्वस्थ हो जायेंगे। स्वास्थ की दृष्टि से आपकी चिंता का विषय दुर्घटनाओ में घायल होना तथा चोट लगना है।

रेल, मोटर तथा जहाज यात्राओं में दुर्घटनाओं का खतरा है। यात्राओं में आँखों का ध्यान रखे साथ ही मोतियाबिंद की समस्या हो सकती है।

July born wealth | जुलाई में जन्मे व्यक्ति का धन पैसा संपत्ति

नेप्चून और चंद्र मिलकर आपके जीवन में अप्रत्याशित परिवर्तन लाएंगे। बड़े विचित्र ढंग से विचित्र प्रकार के व्यक्तियों से आर्थिक लाभ होगा।

july-born-wealth

आप एकदम अप्रत्याशित सूत्र से धन प्राप्त करते है और विचित्र मार्गो से धनार्जन करते है। आपको आर्थिक लेनदेन में विशेष सावधानी रखनी चाहिये।

विशेषकर दुसरो के छलपूर्ण वातावरण अथवा काम पूंजी पर बड़ी आय का प्रलोभन देने वाली कंपनियों तथा सिंडिकेटेरो द्वारा आर्थिक क्षति के प्रति सतर्क रहना चाहिये।

व्यवसाय अथवा संपत्ति से सम्बंधित कागजो, करारो पर पूर्णरूप से जांच परख कर ही हस्ताक्षर करे।

जातक में जुएँ से जुडी प्रवत्तियों के लिये प्रबल भावना होती है। यदि आप इसे नियंत्रित नहीं करते है, तो कठिन परिश्रम से अर्जित धन संपत्ति सब खो बैठेंगे।

आपको तेल शोधन, कोयला, जहाजरानी, रेडियम, प्लेटिनम, बिजली, पुरातात्विक वस्तुओ में निवेश से लाभार्जन होता है। दवाओं और द्रवों के आयत के व्यापर में भी सफलता निश्चित है।

सार्वजानिक जीवन और दायित्वपूर्ण पदों पर रहते हुये जान उपयोग की बड़ी-बड़ी कंपनियों और असोसिअशनो में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा।

आपको ऐसे संस्थानों पर निवेश की दृष्टि से विशेष ध्यान रखना चाहिये जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आम लोगो की आवश्यकता पूरी करने से जुड़े हो।

जातक अन्वेक्षक, खोजकर्ता, भूमि और खदानों से सम्बंधित कार्यो में सफल रहेंगे।

10, 1, 28, 19 born wealth

आप अत्यधिक प्रसिद्द व्यक्ति होने के साथ धनवान भी होंगे यद्पि आप संरक्षक ही क्यों न हो। हृदय से आप धर्म में गहन रूचि रखते है, किन्तु दिखावे के बजाये आप सात्विक रूप में इसका निर्वाह करते है।

धनवान होते हुए भी आप सादगी से रहेंगे और अपना धन जन कल्याण की योजनाओ में लगाएंगे।

11, 2, 29, 20 born wealth

आर्थिक दशा को लेके अनिश्चय की भावना बनी रहेगी। अतः आप हर कार्य को पैसा बनाने के अवसर से जोड़कर देखेंगे जो कि आपके लिए घातक हो सकता है।

आपकी यह प्रकृति आयु के साथ बढ़ भी सकती है। आपको यथा संभव किसी जमे जमाये कार्य को संभालना चाहिए।

जहाजरानी, आयत – निर्यात, सामान अथवा मनुष्यो का ट्रांसपोर्ट, अनजानी जगह या वस्तुओ की खोज के कार्य आपकी प्रकृति के अनुकूल है।

आपको आर्थिक क्षेत्र में विशेष सावधानी रखना चाहिए और सट्टे अथवा दाव लगाने से बचना चाहिये। शीघ्र अमीर बनने को छोड़ धीरे धीरे पूंजी जोड़े।

12, 3, 30, 21 born wealth

आपका जीवन उच्च बौद्धिक आदर्शो पर आधारित होगा। आप सरकारी नौकरी, नगरपालिका, सार्वजानिक कार्यो अथवा बड़े उद्यमों में एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर कार्य करेंगे और सफलता पाएंगे।

आप जितनी आसानी से नया उद्यम खड़ा कर चला सकते है उतनी ही आसानी से सार्वजानिक सेवा अथवा राजनैतिक जीवन भी अपना सकते है।

रुपये पैसे के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे आप के प्रारंभिक वर्ष बीत जाने के बाद आपको यश, उच्च पद और संपत्ति सभी प्राप्त होगा।

22, 13, 4, 31 born wealth

आप बहोत कम व्यक्तियों से जुड़ना पसंद करते है, विशेषकर आर्थिक मामलो में। आपकी अंतर्प्रेरणा के चलते आपकी पसंद या नापसंद की भावना तीव्र और स्पष्ट होगी।

आपके लिए आत्मनिर्भर रहकर स्वयं कार्य करना ही उत्तम होगा। आप विचित्र साधनो से धन अर्जन करेंगे और विचित्र अविष्कार भी कर सकते है।

23, 14, 5 born wealth

यदि आप बिना किसी की सलाह अथवा हस्तक्षेप के कार्य करे तो अपनी अंतर्प्रेरणा से काफी धन अर्जित कर लेंगे।

आप अपनी तीव्र बुद्धि के बल पर सामान्य वस्तुओ या जीवन से हट कर कार्य करते हो जिसमे भी होते हो।

24, 6, 15 born wealth

आर्थिक विषयो में आपका भाग्य विशेष फलदायी है। आपको विपरीत सेक्स से धनलाभ के योग है। हो सकता है आपको पैतृक संपत्ति अथवा विवाह में या पत्नी के रिश्तेदारों से धन प्राप्ति हो।

अपितु आप स्वयं में भी धन अर्जन करने में सक्षम है।

25, 7, 16 born wealth

निश्चित रूप से जातक को संपत्ति प्राप्त होगी आपको सलाह है, सदैव आत्मविश्वास बनाये रखे चाहे निराशा हो अंत में आपके बौद्धिक गुणों को पहचान जरूर मिलेगी।

आपके कुछ अनुभव विचित्र भी होंगे जैसे कि आपके जीवन में ऐसे व्यक्तियों का आना जो प्रतिभा में गहरी रूचि लेते है, फिर अचानक चले भी जाते है।

26, 17, 8 born wealth

सबसे उचित किसी ठोस व्यापार को करना होगा जैसे कि भूमि या खदान का विकास, तेल अथवा धरती से निकाले जाने वाले द्रव्यों का व्यापार।

यदि आप तुरंत आमिर बनाने जैसे प्रलोभनों में न पड़े और संकल्प के साथ काम में लगे रहे तो काफी संपत्ति बना लेंगे।

27, 18, 9 born wealth

आर्थिक स्थिति आर या पार वाली होगी कोई माध्यम मार्ग नहीं होगा। परन्तु फिर भी आपके पास योजनाये और उद्यमशीलता की शक्ति होगी जिसके बल पर आप सफल हो ही जायेंगे।

आपको प्रतिवर्ष जुलाई, अक्टूबर, दिसम्बर और अप्रैल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा जिसके लिए सतर्क रहे।

July born marriage partnership relation | जुलाई में जन्मे व्यक्ति का विवाह साझेदारी सम्बन्ध

जुलाई में जन्मे लोगो के मधुर संबंध अपनी निजी राशि कर्क ( 21 जून से 20 जुलाई ) एवं जल त्रिकोण की अन्य दो राशियों वृश्चिक ( 21 अक्टूबर से 20 नवंबर ) और मीन ( 19 फरवरी से 20 मार्च ) से होता है।

july-born-marriage-partnership-relation
 

साथ ही इन राशियों के अंतिम संधि-काल में जन्मे जातको से रहेंगे।

आपका पारिवारिक जीवन काफी परेशानियों से भरा होता है। आप बाहरी तौर पर सफल और खुश दिखाई देते है, परन्तु मन में प्रसन्नता कोसो दूर होती है।

19, 10, 1, 28 July born relation

जीवन में सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘एक ‘, ‘दो ‘ , ‘ चार ‘ तथा ‘सात ‘ और जीवन की महत्वपूर्ण वर्ष तथा तारीखे भी यही मूलांक वाली है।

महत्वपूर्ण कार्य एवं योजनाए इन्ही मूलांकों वाली तारीखों से आरंभ करे। हो सके तो ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ अंको से परहेज करे।

उपर दिए गए मूलांकों वाले व्यक्ति ही जीवन में महत्वपूर्ण होंगे और आप उन्ही के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।

आप अपना शुभ भाग्य प्रबल करने हेतु सूर्य ( सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा ), युरेनस (शोख नीला, सिलेटी ), चंद्र ( हरा, क्रीम, सफ़ेद ) और नेप्चून ( कबूतरी और शोख ) के रंगो का प्रयोग करे।

आपके भाग्य रत्न हीरा, पुखराज, अम्बर, नीलम और चंद्रकांत मणि है।

20, 11, 2, 29 July born relation

महत्वपूर्ण वर्षो और तारीखों के मूलांक ‘एक ‘,’दो ‘ तथा ‘सात ‘ अंक है। यही कारण है, कि जीवन में मूलांकों वाले लोग और इन्ही मूलांकों वाली तारीखे आपके जीवन महत्वपूर्ण है।

आपका का आकर्षण भी इन्ही मूलांकों वाले स्त्री और पुरुषो से होगा। प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने के लिये (हरा, क्रीम, सफ़ेद ), सूर्य ( सुनहरा, पीला, नारंगी,भूरा )और नेप्चून ( कबूतरी, शोख ) रंगो का प्रयोग करे।

रत्न जेड, मोती, चंद्रकांत मणि, पुखराज, अम्बर और हीरा जो आपके भाग्य रत्न है, धारण करे।

21, 12, 3, 30 July born relation

परिवार, निकट संबंधियों और मातृभूमि से आपको बहोत लगाव होगा साथ ही दूर देशो की यात्राएं कर ज्ञान बढ़ाने और जिज्ञासा शांत करने की भी प्रबल इच्छा होगी।

मूलांक ‘तीन ‘,’दो ‘ और ‘सात ‘ वाले स्त्री पुरुष जातक आपके परम स्नेही होंगे। महत्त्व के वर्ष और तिथियां भी इन्ही मूलांकों वाली होंगी।

अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने के लिये गुरु ( बैगनी, फालसई, जमुनी ) और नेप्चून ( कबूतरी , शोख ) रंगो के वस्त्र धारण करे। भाग्य में सहयोगी रत्न कटैला, बैगनी रंग के नग, हीरा, चंद्रकांत मणि और मोती है।

31, 13, 22, 4 July born relation

निकट संबंधी या सम्बन्धियों के माध्यम से आपके विरोधी आपके घरेलु मामलो में तनाव पैदा करने का प्रयास करेंगे। आप इन्ही के चलते फस सकते है।

अतः विवाह और साझेदारियों को लेकर अतिरिक्त सावधानिया बरतने की सलाह दी जाती है।

महत्वपूर्ण वर्षो और तारीखों के मूलांक ‘चार’ और ‘आठ’ अंक रहेंगे। यही कारण है कि जीवन में मूलांकों वाले लोग और इन्ही मूलांकों वाली तारीखे आपके जीवन महत्वपूर्ण है।

आपका का आकर्षण भी इन्ही मूलांकों वाले स्त्री और पुरुषो से होगा। आपके लिये शुभ रंग नीला, सुनहरी, पीला, नारंगी और भूरा रहेगा साथ ही भाग्य रत्न नीलम, मोती, हीरा, चंद्रकांत मणि होगा।

5, 23, 14 July born relation

सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘पांच ‘ और उसके बाद ‘दो ‘ तथा ‘सात’ है। सबसे महत्वपूर्ण तारीखे और वर्ष इन्ही मूलांकों वाली होंगी। यह मूलांक आपके लिए शुभ फलदायी है, अतः अपने कार्यो की शुरुआत इन्ही दिनों से करे।

आपके जीवन में आपके प्रेमपात्र भी इन्ही मूलांकों को जन्मे लोग होंगे। आपके शुभ फलदायी रंग बुध ( हलके रंग ), चंद्र (हरा, सफ़ेद, क्रीम ), नेप्चून (कबूतरी ) होंगे।

काले अथवा गहरे रंगो का निषेध करे। आपके भाग्य रत्न हीरा, मोती, सफ़ेद चमकीले नग, जेड इत्यादि है।

6, 15, 24 July born relation

परिवार आपके लिये सबसे महत्वपूर्ण होगा विशेष रूप से माता को बहोत प्यार करेंगे। आप अपने रिश्तेदारों के कार्यो की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेते है, जिससे आप पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है।

परन्तु घबराये नहीं आप इस बोझ को उठाने में सक्षम है। विवाह और निजी गृहस्थ जीवन में आप अत्यंत भाग्यशाली नहीं होंगे और गृहस्थ जीवन का पूर्ण आनंद लेंने के लिये योजना बद्ध तरीके से कार्य करे ।

महत्वपूर्ण अंक ‘छह ‘, ‘दो ‘ और ‘सात ‘ है, जिनके तिथि और वर्ष की घटनाये महत्वपूर्ण होंगी। ‘छह ‘, ‘तीन ‘ और ‘नौ ‘ मूलांकों के स्त्री एवं पुरुष आपके निजी प्रिय व्यक्ति होंगे। इनमे ‘नौ ‘ अंक वाले जातक कम महत्वपूर्ण होंगे।

शुक्र (नीला ),चंद्र (हरा, क्रीम, सफ़ेद ) और नेप्चून (कबूतरी ) रंगो के वस्त्र पहनिये। आपके भाग्य रत्न फ़िरोज़ा, सभी नीले नग और पन्ना है।

16, 7, 25 July born relation

घर के प्रति गहन लगाव होने पर भी घर के अनुभव असमंजस वाले होते है। विवाह भी अनिश्चित परिस्थितियों में होगा। विवाह जितना देर से करे वैवाहिक जीवन उतना ही सफल रहने की सम्भावना है।

जातक के सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘सात ‘ और ‘दो ‘ होंगे। इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को अपने काम और योजनाये आरंभ करे। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी यही मूलको वाली तिथियों के होंगे।

इन्ही अंको वाली तिथियों को जन्मे स्त्री पुरुष आपको आकर्षित करेंगे और हा 25 को जन्मे जातक ‘एक ‘ और ‘चार ‘ मूलांकों वाली तारीखों को जन्मे लोगो के प्रति सम्मोहित होंगे।

अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये नेप्चून (कबूतर ) और चंद्र ( हरा, क्रीम, सफ़ेद ) रंगो के वस्त्र पहने। 25 वाले सुनहरे, पीले, नारंगी तथा भूरे रंग का भी प्रयोग कर सकते है। भाग्य रत्न हरा जेड, चंद्रकांत मणि, लहसुनिया और मोती है।

8, 26, 17 July born relation

जीवन के प्रारंभ में आपकी अपेक्षा दुसरो को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी। आपको आपके कार्य का उचित श्रेय नहीं मिलेगा। प्यार में भी आपको कड़ी परीक्षा देनी होगी। जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है।

परन्तु आयु की मध्य अवस्था तक आप सभी मुश्किलों से पार पा जायेंगे। आपकी मेहनत का प्रतिफल मिलने लगेगा।

आपके सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ है, एवं जहा तक हो सके ‘नौ ‘ मूलांक से बचे। 26 को जन्म लेने वाले जातको के लिये ‘एक ‘ और ‘चार ‘ के अंक अधिक महत्वपूर्ण होंगे, परन्तु साथ ही ‘आठ ‘ अंक भी सामान महत्त्व रखेगा।

भाग्य रत्न काला मोती, काला हीरा, गहरे रंग या हरे रंग का पन्ना, विशेषरूप से सफ़ेद धातु चांदी या प्लेटिनम के साथ।

27, 9, 18 July born relation

निकट सम्बन्धियों से मन मुटाव बना रह सकता है और गृहस्थ जीवन विलम्ब से आरम्भ करना ही उचित होगा।

महत्वपूर्ण अंक ‘नौ ‘, ‘दो’ और ‘सात ‘ होने से सभी योजनाये और कार्य इन्ही मूलांकों वाले तारीखों पर करे। अपना पराभव बढ़ाने के लिये मंगल (लाल ), चंद्र ( हरा, क्रीम, सफ़ेद ) और नेप्चून (कबूतरी ) रंगो के वस्त्र अधिक उपयोग में लाये।

रत्न की बात करे तो भाग्य रत्न लाल, तामड़ा, और नग है। अन्य रत्न मोती, चंद्रकांत मणि और जेड है, पर यह उतने महत्वपूर्ण नहीं है।

27 को जन्म लेने वाले जातक सूर्य ( सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा ) और मंगल ( लाल ) के रंगो का प्रयोग करना चाहिये। इनके महत्वपूर्ण अंक ‘एक ‘,’चार ‘ और ‘नौ ‘ है।

इन्ही मूलांकों को धयान रख कार्य और योजनाए बनाये। तीनो तारीखों में से किसी भी तारीख को जन्मे जातक ‘एक ‘ और ‘नौ ‘ मूलांक वाले रहेंगे साथ ही इनका आकर्षण भी ‘नौ ‘ मूलांकों की ओर अधिक होगा।

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।