मेष लग्न ( Mesh Lagna ) को समस्त लग्न संख्या में प्रथम स्थान प्राप्त होता है। इसका प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह द्धारा किया जाता है, जो की किसी भी राशि के आठवें घर का स्वामित्व करता है।

किसी के भी जीवन में आने वाले परिवर्तनों के लिए राशि के आठवें घर के सह-स्वामित्व वाले ग्रह केतु की दशा भी मायने रखती है।  

यह सूर्य के प्रथम घर को इंगित करता है। किसी की भी कुंडली में उसके लग्न का बहुत बड़ा योगदान होता है। यहाँ हम जानेंगे की कुंडली में मेष लग्न होने पर किसी व्यक्ति के जीवन में क्या प्रभाव देखने को मिलेंगे। 

Mesh Lagna Physique | मेष लग्न में शारीरिक बनावट 

जो लोग मेष लग्न में जन्म लेते है, उनका शरीर दुबला परंतु कसा हुआ होता है। उनका कद माध्यम होता है, ना अधिक लम्बा न ही नाटा।

mesh-lagna-physique

इनका रंग थोड़ा रुखा या फीका होता है। इनकी त्वचा पर चमक की कमी देखी जा सकती है। चेहरा लम्बा, माथा चौड़ा तथा थोह्ड़ी की ओर पतला होता है।

नाक नक्श थोड़ा दबा हुआ होता है। माथे पर चोट का निशान होता है, भवें बड़ी और बिखरी होती है।

बाल बिखरे और गहरे से हलके रेतीले भूरे रंग के होते है। कई बार इस लग्न के लोग गंजेपन के शिकार भी अल्प  आयु में हो जाते है। इनकी आँखों का रंग भी भूरा होता है। 

Mesh Lagna Nature | मेष लग्न मानसिक प्रवृत्ति या स्वभाव

इस लग्न में जन्म लेने वाले अत्यंत महत्वाकांक्षी,साहसी, ऊर्जावान, सरल और तीव्र आवेगी, स्वतंत्रता प्रिय स्वभाव के होते है। 

mesh-lagna-nature

इस लग्न के लोग सरल, स्पष्ट और मुखर प्रकृति के होते हैं। अपने कामों को अच्छी तरह से निपटाने में विश्वास रखते  हैं, और कार्यकारी पदों पर अपनी कमान बने रखने में सक्षम होते हैं।

ये लोग कुछ विशेष योजनाओं में ठीक नहीं बैठ पाते लेकिन ये खुद को और दूसरों को अच्छे से मार्गदर्शित कर सकते है। इनका उदयम प्रेमी,सरल और उदार स्वभाव इनको असाधारण प्रतिभा का स्वामी बनाता है। 

यह लोगों का स्वभाव में किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके विषय में पूरी जानकारी लेने और तैयारी करने की प्रवत्ति देखने को मिलती है। 

अपनी बात रखने में पूरी तरह से हठधर्मिता, अति उत्साह का प्रयोग करते है। कई बार अपना फैसला तुरंत बदल लेते है। 

इन जातकों का जीवन कई बार संघर्षों से भरा हो सकता है ये इनकी कुंडली में ग्रहों की स्तिथि पर निर्भर करता है। ये धर्मावलंबी और राजनीती में अत्यंत निपुण होते है।  

ये लोग स्वभाव से यात्रा करना पसंद करते है। रिश्तेदारों के साथ इनके सम्बन्ध कुछ ज़्यादा मधुर नहीं बन पाते। बच्चों के साथ समय व्यतीत करना इनको पसंद होता है।

ये बहुत दिन तक  एक ही जगह पर निवास नहीं कर पाते। इस कारणवश इनका निवास स्थान जल्दी जल्दी बदलता रहता है। 

प्रत्येक काम में जल्दबाज़ी और उग्र स्वभाव के कारण ये लोग जल्दी विवाह बंधन में बंध जाते है, परन्तु निभाह न हो पाने की वजह से संबंध विच्छेद के लिए कानूनी संघर्ष करना पड़ता है। 

कई बार अपने व्यव्हार  की वजह से यह अपने आसपास अपने लिए कई दुश्मन या विरोधी बना लेते है। लेकिन आसानी से उन पर काबू भी पा लेते है। 

Mesh Lagna Health | मेष लग्न स्वास्थ्य

आमतौर पर इनका स्वास्थ अच्छा ही रहता है, ज़्यादा बीमार नहीं होते। इनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता दूसरों के मुकाबले बेहतर होती है।

mesh-lagna-health

इनका शरीर आसानी से मौसमी बिमारियों का सामना कर लेता है। लेकिन इनको चोट लगने, दुर्घटना में घायल होने की सम्भावना अधिक होती है। 

इसी कारण से इनको तेज़ गति से वाहन चलने की मनाही की जाती है। आमतौर से इनको सिरदर्द, एसिडिटी, सूजन इत्यादि की शिकायत होती है। 

यदि ये लोग अपने जीवन में नियमित जीवनशैली को नहीं अपनाते तो आगे चलकर पक्षाघात, दिल का दौरा अदि की समस्या से सामना कर सकते है। 

अपने खानपान के आधार पर ही इनका जीवन लम्बा और निरोग हो सकता है। किसी विशेष उपचार या दवाई की इनको आवश्यकता नहीं होती है। 

इनके चेहरे में नाक को छोड़कर खोपड़ी व अन्य हड्डियां अत्यंत मज़बूत होती है। मांसपेशिया भी इनकी मज़बूत होती है जो इनके शरीर को गठीला बनाती है। 

इनके लिए बेहतर होगा की ये भरपूर नींद और आराम ले, ताकि इनका शरीर स्वस्थ और तरोताज़ा रहे। इनको ताज़े फल,दूध एवं सब्ज़ियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। मदिरा और मासांहारी भोजन से जहाँ तक हो सके बचना चाहिए। 

अपने उग्र स्वभाव को नियंत्रण में रखना चाहिए और अति उत्तेजना से बचने का प्रयास करना चाहिए। जहाँ तक हो सके मन को शांत और स्थिर रखना इनको बेहतर स्वास्थ प्रदान कर सकता है। 

Mesh Lagna Money | मेष लग्न धन, संपत्ति 

इनके लिए धन संपत्ति सिर्फ अपनी इच्छाओ और ज़रूरत पूर्ती का साधन नहीं होता। बल्कि उनके लिए अपनी ज़िम्मेदारियों के निर्वहन का साधन होता है पैसा। 

mesh-lagna-money

इनके लिए आवश्यक होता है, कि ये धन के अपव्यय से बचें अन्यथा निर्धनता का सामना जीवन में कभी भी हो सकता है। अपने कई गलत निवेशों की वजह से ये बहुत आसानी से अपनी सम्पति का हास् कर सकते है।

इनकी कुंडली में ग्रहों की दशा इनको बेहतरीन शुरुआत और विनाशकारी अंत की ओर ले जा सकती है। इसलिए इनको  हमेशा एक बजट बना कर अपनी आर्थिक स्तिथि को दिशा प्रदान करना चाहिए।

कोई भी वित्तीय निर्णेय लेने से पहले इनको दो बार सोचना चाहिए तभी कदम आगे बढ़ाना चाहिए। अन्यथा इनका आर्थिक संतुलन ख़राब होते देर नहीं लगती। 

Mesh Lagna Prem, Vivah | मेष लग्न विवाह और प्रेम सम्बन्ध

अपने स्वभाव के अनुसार यह प्रेम संबंधों में  खुले और स्पष्ट विचारों वाले  होते है। इनका नम्र और अच्छा व्यव्हार किसी भी विपरीत लिंगी को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।  

mesh-lagna-prem-vivah

प्रेम में इनका व्यावहारिक, स्वतंत्र और रोमांचकारी स्वाभाव सफलता प्रदान करता है। ये प्रेम में अपने विचारों से प्रभुत्ता ज़माने में विश्वास रखते है। एक मज़बूत रिश्ता बनाने के लिए इस व्यव्हार को इन्हे थोड़ा सुधारने की आवश्यकता है । 

अपने जल्दबाज़ी और रोमांटिक व्यव्हार की वजह से ये लोग जल्द ही विवाह संबंध बना लेते है। लेकिन बाद ने विचारों की असमानता होने पर रिश्ता टूट सकता है।

इसलिए इनको सलाह दी जाती है, कि कोई भी सम्बन्ध जल्दबाज़ी में न बनाये। इनके लिए नए सम्बन्धो में सुख तलाशने की बजाये पुराने रिश्तों को सुधरने की सलाह दी जाती है।  

सिंह, तुला और धनु राशि वालों के साथ इनकी जोड़ी जमती है। लेकिन इनको शांतिपूर्ण सादा और बिना उग्रता दिखाए अपने विवाह संबंध बनाने को प्राथमिकता देना चाहिए। 

Mesh Lagna Family | मेष लग्न घरेलू वातावरण 

अपने घर को साफ़ सुथरा और सजा संवरा रखना पसंद करते है। ये बहुत अच्छे दोस्त और मेज़बान होते है। इनको अपने घर परिवार से बहुत ज़्यादा लगाव और प्रेम होता है। 

mesh-lagna-family

लोगों से और दोस्तों के बीच घिरा रहना इनको बहुत प्रिय होता है, और इनके स्वाभाव को खुशनुमा बनाता है। 

इनको सलाह दी जाती है, कि अपने परिवार और दोस्तों पर अपने विचार न लादें बल्कि उनकी भी सुने। एक दुसरे की आलोचना करने की बजाये अपने साथी की बात को सुने और उस पर अमल भी करें।

किसी भी प्रकार का उतावलापन आपके रिश्ते और आसपास के माहौल को ख़राब कर सकता है। 

Mesh Lagna Job, Business | मेष लग्न व्यवसाय या रोज़गार 

मंगल ग्रह के शासक होंने के कारण व्यवसाय या नौकरी में सफलता प्राप्त होती है। यदि इनकी कुंडली में व्यवसाय को दर्शाने वाला ग्रह इनके दूसरे, छटे एवं दसवें घर में हो तो सफलता और बढ़ जाती है।

mesh-lagna-job-business

मंगल ग्रह के कारण ये लोग सेना, रक्षा विभाग, सर्जन, पुलिस, केमिस्ट, कानून, लोहा और इस्पात, मशीनें, कारखानों, उद्योग या खेल के सामानों से जुड़े क्षेत्रों में नौकरी या व्यवसाय करेंगे। 

इनको बस इस बात का ध्यान रखना होगा की कोई भी काम अपने व्यवसाय या नौकरी के लिए चुनने में अति उत्साह में निर्णेय न लें, बल्कि पूरी तैयारी और जानकारी समझने के बाद ही कोई कदम उठाये। अन्यथा लाभ की बजाये नुकसान होना निश्चित है।  

Mesh Lagna Lucky Number and Color | मेष लग्न स्वास्थ्य भाग्यशाली संख्या तारीख और रंग

शुभ फलकारी दिनों की बात करें तो मंगलवार, शनिवार, शुक्रवार, सोमवार और रविवार  के दिन अत्यंत लाभदायक होते है।

बाकि के दिन इनके लिए थोड़े खर्चा करवाने वाले और शुभ फलदायक नहीं होते। इनको मंगलवार का उपवास रखना चाहिए मंगल देवता को प्रसन्न करने के लिए। क्योंकि मंगल इनका शासक ग्रह है। 

मंगल एवं अन्य ग्रहो के प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी के लिये नवग्रह प्रभाव (Navagraha ) पर जाये। अपितु मंगल ही नहीं अन्य ग्रहो के प्रभाव और सम्बंधित रत्न के बारे में जाने।

यदि शुभ फलदायी संख्या या तारीख की बात करे तो इनके लिए 9, 1, 4 और 8 अत्यंत शुभ है। कोई भी विशेष काम की शुरुआत इनको इन्ही तारीखों में करना बेहतर होगा।

इन संख्यों वाले मूलांक के व्यक्तियों से इनका अच्छा रिश्ता बनता है। 2, 3, 5 संख्या इनको शुभ फल प्रदान नहीं करती। इन तारीखों और मूलांकों वाले लोगों से इनको बच कर रहना चाहिए। 

अंको अथवा मूलांक द्वारा हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के विस्तृत अध्यन के लिये अंक ज्योतिष का रहस्य (Numerology) लेख पर जाने के लिए लिंक फॉलो करे।

लाल,पीला,सुनहरा और तांबई रंग इनके लिए शुभ होते है। इनको इन रंगों के वस्त्रों को धारण करना चाहिए। काला रंग इनके लिए वर्जित है, इसलिए इससे बचना चाहिए। 

रंगो के बारे में अधिक जानकारी के लिए सात रंग का रहस्य (Colour ) पढ़े।

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।