21 अक्टूबर से वृश्चिक राशि आरंभ हो जाती है, लेकिन सात दिन तक पूर्व राशि तुला के साथ संधिकाल चलता है। अतः 28 अक्टूबर तक यह पूर्ण प्रभाव में नहीं आ पाती है।

उसके बाद 20 नवंबर ( November ) तक पूर्ण प्रभाव में रहती है और उसके बाद धनु राशि के साथ संधि काल से होते हुए प्रभाव हीन हो जाती है।

वृश्चिक राशि जल त्रिकोण राशियों का दूसरा भाव है, और इसका स्वामी मंगल ( सौम्य ) है। इस अवधि में जन्मे जातक या तो बहोत अच्छे होंगे अन्यथा बहोत बुरे।

21 वर्ष की आयु तक वे अत्यंत साफ़ मन के उदार व्यक्ति होते है, किन्तु यदि आपकी काम भावना भड़क जाये तो आप इसके उलट भी बन सकते है। आप जैसे भी होंगे किन्तु भावनाओ बह जायेंगे विशेषता है।

जातको में असाधारण आकर्षण शक्ति होती है, जिसका प्रयोग कर सार्वजानिक जीवन में श्रोताओ को इच्छित कार्य के लिए प्रेरित कर सकते है।

आपका शब्दों और भाषा पर पूर्ण नियंत्रण होता है, बोलने अथवा लिखते समय आपकी वर्णन शैली अत्यंत नाटकीय होती है।

आप अच्छे चिकित्सक, सर्जन, उपदेशक या वक्ता बन सकते है। आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है जिसके भी संपर्क में आएंगे उससे प्रभावित होकर उसके जैसा बन जायेंगे।

यदि आपका झुकाव मानवीयता की ओर होता है तो आप अत्यंत उदार और आत्म त्यागी बन जाते हो। संकट अथवा आपात स्थिति में भी शांत और दृंढ संकल्पी रहते है और आप पर भरोसा किया जा सकता है।

व्यापार, राजनीति, साहित्य अथवा जिस भी क्षेत्र में रूचि लेंगे, आपके विचार अत्यंत भौतिक होंगे तथा अपने प्रयोजन में आप सफल होंगे।

November born personality | नवंबर में जन्मे व्यक्ति का स्वभाव

आप भाग्य की प्रतिकूलता का भी शिकार होते हो। जैसे कि आपके बारे में गलत अफवाहे और कहानियां फैलाकर बदनाम करना। अतः आप कर्मो से अधिक भाग्य के भरोसे होते हो।

november-born-personality

आप रक्तपात और हिंसा से घृणा करते हो यदि करना ही पड़े तो सेनापती की तरह संगठन कर्ता होते है। आप शारीरिक की अपेक्षा मानसिक रूप से युद्ध लड़ते है।

कूटनीतिज्ञ या वार्ताकार के रूप में उत्तम कार्य करते है। दुसरो के झगड़ो में मध्यस्तता या शत्रुओ मध्य शांति वार्ता जैसे कार्यो में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

आप शत्रु को निर्दयता से मार सकते है वही क्षमा मांगने पर तुरंत क्षमा भी कर देते है। आप दोहरा जीवन जीते है एक दुसरो को दिखने के लिए और दूसरा जो वास्तव में आप हो।

भौतिक धरातल पर यह प्रवत्ति अधिक होती है, जैसे कि आप एक सुखी समृद्ध पारिवारिक जीवन जियेंगे और अन्य गृहस्थी भी हो। उच्च मानसिक धरातल पर आप दो अलग अलग व्यवसाय करे और दोनों सफल हो।

आपकी गुप्तविधाओ के लिए रूचि निरंतर बढ़ती जाएगी और शीघ्र ही अंतर्ज्ञान को प्राप्त कर लेंगे। स्वाभाव से दार्शनिक और प्रकृति के अध्येता होंगे जो दुसरो चरित्र को भली भाती पढ़ सकते है।

आप लेखक, चित्रकार, कवि या संगीतज्ञ के रूप में प्रसिद्धि पाएंगे। आपके करीबी आपसे प्यार और आपकी सराहना करते है। लेकिन कभी न कभी आपको बदनामी या घोटाले का शिकार होना ही पड़ेगा।

एक से अधिक आय के स्रोत होंगे। युवा होने तक काफी परेशानियों से होकर गुजरना होगा। शायद अकेले भी रहना पड़े।

परंतु यह स्थितिया आपकी मानसिक शक्ति और महत्वकांक्षाओ को बढाती है और आपको अंततः सफलता मिलती है।

जिस भी व्ययसाय में होंगे, कठिन परिश्रम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपकी संकल्पशक्ति आपको काम करते रहने के लिए प्रेरित करती है।

आपमें खोजी प्रवत्ति के चलते काम पूरा करने के लिए कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते है। कूटनीतिक स्थितियों से निपटने या गुप्त कार्य के लिये कुशल प्रशासनिक अधिकारी सिद्ध होंगे।

आप जासूस अथवा CID अधिकारी के रूप मे भी सफल होंगे।

1,10, 19, 28 November born

आपके कारक गृह सूर्य, उच्च का युरेनस और मंगल ( सौम्य ) के साथ मूलांक 1 (mulank 1 ) है। 28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति अगली राशि धनु के प्रभाव में आते है, जिसका स्वामी गुरु ( ओज ) होता है।

वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रभाव विशेष प्रबल होता है, अतः 1, 10 और 19 तारीख को जन्मे हुए लोग अत्यधिक ऊर्जा से भरपूर होते है। आप दुसरो पर आसानी से अपना प्रभाव बना लेते है।

जातक सृजनशील, दबंग और शासन में कुशल होते है, जिससे आप राजनीती में विशेष रूप से सफल होते है।

पारखी, आलोचक, संकल्पी और अपनी योजनाओ को तेजी से पूरा करवाने के साथ साथ अपने अधीनस्थों के लिए विनम्र एवं सहायक होते है।

आप व्यंग एवं परिहास में कुशल होते है। आपके व्यंग तीर की तरह वाले या गंभीर बातो को भी हंसी में उड़ने वाले होते है।

आप संवेदनशील और उपेक्षा करने पर शीघ्र आहत होने वाले होते है। परन्तु साथ ही विशाल हृदय वाले और शत्रुओ को भी क्षमा करने वाले होते है।

आप उधमी और साहसी होते है। आप ठेकेदार, भवन निर्माता, इंजीनियर आदि के रूप सफल हो सकते हो। सृजनात्मक शक्ति का उपयोग कर साहित्यकार, अभिनय, वक्ता के रूप में सफल हो सकते हो।

28 को जन्मे जातक अत्यधिक महत्वकांक्षी होते है, और जो भी कार्य करते है, उसमे यश प्राप्त करते है। किन्तु अन्य जन्मे जातको जितना धन अर्जन नहीं कर पाते।

2,11, 20, 29 November born

मूलांक 2 ( mulank 2 ) नवंबर माह में जन्मे जातको के कारक गृह चंद्र, नेप्चून और मंगल है। 29 नवंबर इस श्रेणी में नहीं आता, क्योकि यह तिथि धनु राशि के प्रभाव में होती है, जिसका स्वामी गुरु ( ओज ) होता है।

मंगल ( सौम्य ) के भाव वृश्चिक में नीच का चंद्र विचित्र और परस्पर विरोधी दशाओ वाला गृह योग बनाते है। यह चंद्र के लिए शुभ स्थिति नहीं है, अतः नवंबर की इन तिथियों को जन्मे जातको को अपने निर्णय बहोत सोच समझ कर लेने चाहिये।

अपने निर्णयों में स्पष्ट और आत्मनिर्भर बनना चाहिए क्योकि युवा अवस्था तक अपने कार्यो को लेकर संशय में रहते है।

आपमें कलात्मक या कल्पनाशील कार्यो के लिये काफी प्रतिभा होती है, किन्तु आप अपनी ही कल्पना के संसार में रहते है और अपनी प्रतिभा का व्यावहारिक उपयोग नहीं कर पाते है।

दुसरो पर आंख बंद कर भरोसा करने के फलस्वरूप कटु निराशा का सामना करना पड़ता है और जीवन युद्ध जैसा हो जाता है।

इतने पर भी आप इसके लिये बिलकुल भी तैयार नहीं होते। महिलाये पुरुषो की अपेक्षा अधिक दुःख उठती है, क्योकि भावुकता के चलते गलत व्यक्ति से विवाह कर अपना जीवन नर्क बना लेती है।

यदि आप अपनी भावुकता पर नियंत्रण कर सके और अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करे, तब आप एक सफल व्यक्ति बन सकते है। प्रसिद्द कवि, चित्रकार, लेखक और संगीतकार इन्ही तिथियों से आते है।

सलाह है, कि किसी भी एक कला के क्षेत्र में केंद्रित होकर मेहनत करे और सफलता पाने के बाद प्रेम में पड़े। 29 को जन्मे व्यक्ति का चरित्र बाकि 2, 11 तथा 20 की अपेक्षा अधिक ओजस्वी होगा और अधिक सफल भी होंगे।

3, 12, 21, 30 November born

आपके कारक गृह गुरु और मंगल तथा मूलांक 3 ( mulank 3 ) होगा। 30 नवंबर को जन्मे व्यक्ति धनु राशि के अंतर्गत आते है, और उनके कारक गृह गुरु और सूर्य है।

गुरु और मंगल का योग अत्यंत शक्तिशाली है। इसका सही सही लाभ लेने पर आप अपने कार्यो में निश्चित सफलता प्राप्त कर सकते है।

आप आत्मविश्वास से भरे होंगे जो आपके ऊपर आने वाली जिम्मेदारियों को उठाने में सहायता करेगा।

जीवन में युवा अवस्था तक अनेक मुश्किलों और कठिनाइयों से गुजरना होगा जैसे कि माता या पिता की मृत्यु के फलस्वरूप उनकी छत्र छाया का ना मिलना या धन आभाव हो सकती है।

लेकिन प्रारंभिक कठिनाइयाँ आपके लिए वरदान सिद्ध होगी। जो आपको भविष्य की योजनाओ के लिए परिपक्व बना देगी।

भले ही आप पुरुष हो या महिला आत्मभ्रमित या विचलित हुये बिना आत्मविश्वास से भरे रहते है। आप स्वतः प्रेरणा से जानते है कि आपमें बड़े बड़े काम करने की क्षमता है, जो अवसर मिलने पर आप दिखाएंगे भी।

आप को जैसी जिम्मेदारी दी जाती है, आप स्वीकार कर लेते है और आगे बढ़ते रहते है। यदि आप महिला है यही मार्ग अपनाती है।

आप स्वयं पर अत्यधिक जिम्मेदारी है, जो आपको थका देती है। कभी कभी आपमें तानाशाह जैसी प्रवत्ति भी जाग सकती है, जिससे आपके अधीनस्थ असहज हो सकते है।

4, 13, 22, 31 November born

आपके कारक गृह युरेनस, सूर्य और मंगल तथा मूलांक 4 ( mulank 4 ) होगा। युरेनस और मंगल सौर मंडल के विध्वंसक गृह है, और मंगल ( सौम्य ) के वृश्चिक भाव में होने से जीवन में उठापटक की सम्भावना बनी रहती है।

जातक असामान्य विषयो के अध्यन में रूचि रखते है। उल्लेखनीय अविष्कारक क्षमता के साथ नई नई खोजे करते है।

31 अक्टूबर ( वृश्चिक में ‘चार ‘ मूलांक वाली पहली तिथि ), 4, 13 तथा 22 नवंबर को जन्मे जातक युरेनस के प्रभाव में उल्लेखनीय कार्य कर सकते है। सम्पूर्ण राशि चक्र में अन्य कोई भी नहीं जिसमे इतना आत्मसंयम हो।

इन तिथियों को जन्मे व्यक्ति यदि कोई कार्य करने का निश्चय कर ले तो अपने आविष्कारक गुण, मौलिकता और काम को लेकर सनकीपन का उपयोग कर भारी यश प्राप्त करते है।

आपको अपने इन गुणों को अपनी इच्छाशक्ति से थामे रखना चाहिए। आपको अपने आध्यात्मिक पक्ष का विकास करना चाहिए जिससे भाग्य की क्रूरता से आप बच सके। अन्यथा लोक व्यव्हार से आपके मन में कटुता पैदा होगी।

क्योकि आपके विचारो और कामो को गलत समझा जायेगा, आपकी मौलिकता और काम के लिए सनक का मजाक उड़ाया जायेगा। आपके साथ लोग अन्याय और कठोर व्यव्हार करेंगे।

यदि आपके मन से अच्छाइयों पर से विश्वास हिल गया तब मंगल और युरेनस की विध्वंसक प्रवत्ति आप पर भारी पढ़ सकती है।

5, 14, 23 November born

आपका मूलांक 5 ( mulank 5 ) और कारक गृह बुध और मंगल है। मंगल (सौम्य ) के भाव में और बुध आपको हाजिर जवाब बनाएगा। आपमें भारी मानसिक योग्यता, संगठन क्षमता और लोगो की परख होगी।

आप चतुर लेकिन दुसरो पर संदेह करनेवाले अविश्वासी होंगे। असाधारण ढंगो से या किसी असामान्य पेशे से धन कमाएंगे। कला और सौंदर्य के प्रति आपको गहरा लगाव होगा और आप अत्यंत कल्पनाशील होंगे।

आप को विपरीत सेक्स अत्यधिक आकर्षित करता है, और आपके अनेक प्रेम सम्बन्ध भी होंगे। किन्तु आप अस्थिर और शीघ्र ही रूचि बदलने वाले हो।

आपके प्रेम सम्बन्धो का आपके व्यव्हार पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं होगा। अतः मध्य आयु तक विवाह न करना ही हितकर होगा।

आप अशांत रहते है, थका देने वाली लम्बी यात्राएं करते है, और बार बार निवास स्थान बदलते है।

6, 15, 24 November born

शुक्र और मंगल आपके कारक गृह और मूलांक 6 ( mulank 6 ) होगा। मंगल ( सौम्य ) के भाव में शुक्र की स्थिति अनेक प्रकार से शुभ है, केवल प्रेम निराशा और सामान्य स्नेही सम्बन्धो को छोड़कर।

आपका स्वाभाव अत्यंत स्नेही तथा माता-पिता, सम्बन्धियों के प्रति आत्म त्याग की भावना होती है। आप सदैव किसी न किसी की सेवा में लगे रहते है।

युवा अवस्था तक अनेक कठिनाइयों और धनाभाव से गुजरना होगा जिससे आपकी योजनाओ में विलंब होता है। यदि आप संपन्न परिवार में भी पैदा होंगे तो भी स्थिति सामान होगी।

इस स्थिति से निकलने के लिए आप विवाह कर सकते है, जो आपकी परेशानियों को और बढ़ा देगा। आपमें विपरीत सेक्स के लिए तीव्र आकर्षण होता है, किन्तु आपका साथी के चयन का निर्णय प्रायः गलत निकलता है।

वैसे विवाह में विलंब करते है, परन्तु जब करते है, तो बिना गुण दोष देखे विवाह कर बैठते है।

आपको प्रेम प्रसंगो में ईर्ष्या और दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आप विवाह में जितना विलंब करेंगे विवाह की सफलता की सम्भावना उतनी अधिक होगी।

कला के क्षेत्र में भी आप प्रतिभाशाली होंगे विशेषकर संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला अभिनय में।

यदि परिस्थितिवश आपको छोटा मोटा कार्य करना पड़े तो उसे भी पूरी ईमानदारी और मेहनत से करते है। आपका जीवन में यश, संपत्ति और उच्च पद प्राप्त करना निश्चित है।

7, 16, 25 November born

आपका मूलांक 7 ( mulank 7 ) और कारक गृह नेप्चून, चंद्र और मंगल है। नेप्चून मानसिक गुणों जैसे अवचेतन, स्वप्न, दिवास्वप्न, उच्च अविष्कारीय योग्यता और कल्पनाशीलता को दर्शाता है।

मंगल (सौम्य ) वृश्चिक राशि में अत्यंत प्रबल होता है। सौम्य मंगल और चंद्र भी मन को नियंत्रित करने वाले गृह है।

अपने चारो और की प्रकृति तथा लोगो के प्रति अति संवेदनशील होंगे जिससे दुःखद परिस्थितियों में दुखी तथा असंतुष्ट रहेंगे। आपको दुसरो के साथ घुलने मिलने में असहजता होगी।

आपको गुप्त विधाओं और गूढ़ विज्ञानं के विषयो में विशेष रूचि होगी, तथा आप हर प्रकार के वैज्ञानिक शोधो या मनोवैज्ञानिक के रूप में सफल होंगे।

आप भौतिकता से दूर अकेले शोध या चिंतन में समय व्यतीत करना पसंद करते है। आपके आत्मकेंद्रित होने को लोग सनकी समझते है, परन्तु आगे चलकर आप सफलता प्राप्त करते है।

आप गुप्त विधाओं जैसे सम्मोहन, रहस्यवाद, तंत्र विधा आदि को आसानी से सीख ओझा भी बन सकते है। आप किसी के भी भौतिक से अधिक मानसिक पक्ष को लेकर आकर्षित होते है।

8, 17, 26 November born

शनि, मंगल कारक गृह के साथ मूलांक 8 ( mulank 8 ) वाले जातक होंगे। इस गृह योग के अनुसार आपको आत्मसंयम से काम लेना होगा अन्यथा शनि कष्टकारी होगा।

हालांकि मंगल आपको कष्टों से बहार निकलने में मानसिक सम्बल प्रदान करता है। आप अपने मानसिक क्षमताओं का उपयोग करके ही सफलता प्राप्त कर सकते है।

आपके लिए सबसे बड़ा लक्ष्य स्वयं पर विजय पाना है। 8 अथवा 17 को जन्मे जातक 26 को जन्मे जातको से काम भाग्यशाली होंगे जिसका मतलब उन्हें अधिक संघर्ष करना होगा।

26 गुरु के साथ संधिकाल में आता है, जिससे शनि का प्रकोप कम हो जाता है।

8 या 17 को जन्मे जातक अपनी मनमर्जी चगलाने वाले अड़ियल स्वाभाव के होंगे। आप हर किसी को एक ही नजर से देखेंगे भले ही वो आपके लिए अच्छा हो फिर भी संदेह करेंगे।

प्रेम प्रसंगो और गुप्त मित्रता से आपको हानि ही होगी, परन्तु आप जिद्दी स्वाभाव के कारन किसी का कहना नहीं मानेंगे।

आप चतुर है, और अपने जिद्दी स्वाभाव का प्रयोग लक्ष्य को पूरा करने के लिए कर सकते है। आप अपनी तीव्र प्रेम भावना को आत्म त्याग तक भी पंहुचा सकते है।

35 अथवा 40 वर्ष की आयु का समय विशेष कठोर होगा, विशेषकर 17 को जन्मे जातको के लिए। दुर्घटना का समय निकल जाने के पश्चात् जीवन आनंद पूर्वक कटेगा।

9, 18, 27 November born

यह जातक मूलांक 9 ( mulank 9 ) और दोहरे मंगल के प्रभाव में होते है। लेकिन 27 को जन्म लेने पर गुरु (ओज ) का प्रभाव अधिक होने से जातक की वृत्ति भिन्न हो जाती है।

मंगल आग और योद्धा का प्रतिक है। दोहरा मंगल मेष राशि में भी आता है, जिससे 27 मार्च, 9 तथा 18 अप्रैल को जन्मे जातक भी प्रभावित होते है।

यदि आप 27 अक्टूबर, 9 नवंबर या 18 नवंबर को पैदा हुए है तो आपमें अद्भुत कार्यकारी शक्ति और संघटन क्षमता होगी।

आप ओजस्वी, दृंढ संकल्प वाले और प्रशासनिक कार्यो में निपुण होंगे। आपका कार्य क्षेत्र युद्ध से अथवा उन टूल्स जिनका उपयोग काटने में किया जाता है।

आप शल्य चिकित्सक, इंजीनियर, निर्माण कार्य अथवा उद्यमों में आधिकारिक पदों से संम्बद्ध हो सकते है।

आप अपने खुले विचारो, दृंढ इच्छाशक्ति और दबंग होने से अपने शत्रु बना लेते है, लेकिन अंततः विजय आप की ही होती है।

November born health | नवंबर में जन्मे व्यक्ति का स्वास्थ

बचपन में स्वास्थ नाजुक होता है, तथा औसत से अधिक बीमार रहते है। आपकी बीमारियाँ मुख्यतया आंतो और मूत्र मार्ग से सम्बंधित होती है।

november-born-health

भगन्दर, पित्ताशय में सूजन सम्बंधित परेशानिया हो सकती है। जीवन में आप किसी दुर्घटना या हाथ पैरो की चोट का शिकार अवश्य ही होंगे।

फेफड़ो के ऊपरी भाग और श्वास नलिका कमजोर होने से शीघ्र रोगो का शिकार होते है। परन्तु इक्कीसवे वर्ष के बाद आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

28, 19, 10, 1 born health

इक्कीस वर्ष की आयु में स्वास्थ परिवर्तन होगा। बचपन में काया नाजुक रहेगी, लेकिन बाद में शक्तिशाली और रोग प्रतिरोधक हो जायेंगे।

गले, फेफड़े और श्वासनली की बीमारिया होने की सम्भावना है। आपको ठंडी और नम जगह नहीं रहना चाहिए, बल्कि धुप और हवादार स्थान पर निवास करना चाहिए।

29, 20, 11, 2 born health

आप शरीर से मोटे ताजे नहीं होंगे, अपनी शक्ति का अधिक से अधिक संचय करे। अपने को अधिक थकाये नहीं, क्योकि आपमें अत्यधिक दुर्बलता या कामाँगो में सूजन की प्रवत्ति होगी।

नासिका रंध्र, गले या कानो सम्बंधित परेशानी हो सकती है। आप अति संवेदनशील होने से दुःखद वातावरण का स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

आपको नर्वस ब्रेकडाउन के दौरे पड़ सकते है, जिससे बचने का भरसक प्रयास करे।

30, 12, 21, 3 born health

यदि आप अत्यधिक परिश्रम से स्वास्थ को हानि ना पहुचाये तो आपको जानकर प्रसन्नता होगी, कि अन्य राशियों की अपेक्षा आपका स्वास्थ बेहतर है।

केवल चिंता और भय से ही आप बीमार हो सकते है। परंतु जब भी बीमार होंगे गंभीर अवस्था में होंगे और पुनः स्वस्थ होने में समय लगेगा।

आयु बढ़ने के साथ साथ आपके हृदय घात का खतरा भी बढेगा। उच्च रक्तचाप और सरदर्द शिकायत भी होगी। जिम्मेदारियों का बोझ काम करना, सदा एवं समय पर भोजन करना और पूर्ण आराम ही आपका इलाज है।

13, 4, 22, 31 born health

आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपकी बीमारी आपके सोच की उपज है। चिंता से नर्वस ब्रेकडाउन, पेट की गड़बड़ी, आतंरिक घाव, ट्यूमर, फ़ूड पाइजन, दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर जैसे रोगो की सम्भावना है।

आपको जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिए और वातावरण के अनुसार स्वयं को ढाल लेना चाहिए।

14, 5, 23 born health

शैशव काल में आप सभी बाल रोगो से पीड़ित होंगे और आप कृशकाय होंगे। आप किसी भी बीमारी से शीघ्र स्वस्थ हो जायेंगे किन्तु सदैव तनाव में रहेंगे।

छोटी छोटी बातो पर चिढ़ने और क्रोध करने से आपके स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव होता है। आप स्वस्थ जीवन बिताएंगे किन्तु बीमारी की अपेक्षा अकस्मात मृत्यु की सम्भावना अधिक है।

15, 24, 6 born health

स्वास्थ की दृष्टि से आप हष्ट पुष्ट शरीर के स्वामी होते है। आपको आयु बढ़ने के साथ साथ मोटापा बढ़ने पर विचार करना चाहिये।

क्योकि आगे चलकर आप दिल की बीमारी से ग्रसित हो सकते है। फेफड़े, गले, नासिका-रंध्रों और कान में सूजन की सम्भावना होगी।

16, 7, 25 born health

आप सामान्य कद काठी के व्यक्ति होंगे और अत्यधिक मानसिक श्रम करेंगे। आप भोजन अपने नियम के अनुसार ही करते है, जो आपको निरोगी लम्बी आयु प्रदान करेगा।

17, 8, 26 born health

स्वास्थ भी या तो बहोत अच्छा होगा अथवा दुर्बल। फोड़े, गठिया या बुखार भी हो सकता है। मादक पदार्थो और शराब से बचे, क्योकि इसका दुष्प्रभाव दिमाग पर होगा।

तनाव या उत्तेजना की स्थिति में मानसिक संतुलन खोने से बचे। आत्म संयम से आप बीमारियों से बच सकते है।

18, 9, 27 born health

सभी प्रकार के ज्वर, उच्च रक्तचाप और हृदय से सम्बंधित परेशानिया हो सकती है। अनेक मशीनों एवं अग्नि से दुर्घटनाओं की सम्भावना है।

आपकी मृत्यु प्राणघातक हमले, दिल के दौरे या दिमाग में रक्त के जम जाने से हो सकती है।

November born wealth | नवंबर में जन्मे व्यक्ति का धन पैसा संपत्ति

आप वैज्ञानिक, रसायनशास्त्री या जाँच पड़ताल अपना कार्यक्षेत्र बना सकते है। आप जोखिम वाले उधम जैसे कि गुप्त खजाने की खोज, छिपी खानो की खोज या रहस्यपूर्ण स्थानों पर जाना आदि में रूचि लेंगे।

november-born-wealth

उच्च मानसिक स्तर होने से गुप्त विधाओं और मनोविश्लेषण में गहरी दिलचस्पी होगी। उच्च कुल में विवाह करेंगे और लाभ पाएंगे। आप ऐसा जीवन साथी चुनेगे जो आपके बौद्धिक स्तर का हो अथवा किसी विधा में नामचीन हो।

जातको के जीवन में असाधारण उतार चढ़ाव आते है। आप दुसरो पर आसानी से भरोसा कर लेते है, और उनकी योजनाओ में फस जाते है, जिससे धन हानि होती है।

आप आशावादी, अति उदार और उन्मुक्त खर्च करने वाले होते है। आपसे विशेषकर विपरीत सेक्स द्वारा सहायता मांगने पर खुद को रोक नहीं पाते।

आपमें प्रचुर धन अर्जन मानसिक योग्यता है, किन्तु धन संचय नहीं कर पाते है। अनुकूल परिस्थितियों में विभिन्न स्थानों की यात्राएं करते है और वातावरण तथा परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते है।

10, 1, 28, 19 born wealth

आप जीवन में प्रचुर धन अर्जन करते है, और जीवन में उच्च पद प्राप्त करेंगे। परंतु एकमात्र मुश्किल धन को रोक कर रखने की होगी।

11, 2, 29, 20 born wealth

यदि आप पूरी बुद्धिमत्ता और सावधानी से काम नहीं लेंगे तो आर्थिक विषय चिंताजनक होगा। अपने निजी प्रयासों अथवा विवाह से अपर धन प्राप्ति की सम्भावना है , किन्तु धन टिका रहे इसकी संभावना कम है।

अतः दुसरो पर निर्भरता की अपेक्षा स्वयं की योग्यता से धन अर्जन हितकर होगा।

12, 3, 30, 21 born wealth

आप जो भी कार्य करेंगे उससे पैसा बनाना जानते है। चिंता विषय आप काम में इतना डूबा लेते है कि स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और आपको बीमारी के कारण कार्य छोड़ना पड़ता है।

22, 13, 4, 31 born wealth

आर्थिक मामलो में सावधानी और स्वविवेक से काम लेना होगा। दुसरो की सहायता व वायदों पर विश्वास ना करे। मिलजुलकर या साझेदारी में कार्य करने के लिए यह राशि शुभ नहीं है।

आप अपने विचारो के बल पर ही सफलता प्राप्त करते है। साहित्य सृजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार, सिनेमा या अत्याधुनिक खोजो के क्षेत्र में कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है।

23, 14, 5 born wealth

आर्थिक विषयो में आप अत्यधिक भाग्यशाली रहेंगे। किन्तु मंगल के प्रभाव से आप खर्च भी तेजी से करते है, जिसे नियंत्रित करना आवश्यक है।

24, 6, 15 born wealth

आप अपने आर्थिक निर्णय स्वयं लेते है और प्रायः भाग्यशाली होते है। आप सजने सवारने और परिधान के शौक़ीन होते हुए भी धन संचय कर लेते है। महिलाये प्रायः धनी व्यक्तियों से विवाह करती है।

25, 7, 16 born wealth

आप अपनी योग्यताओ का प्रयोग आर्थिक लाभ के लिए नहीं करते परन्तु फिर भी आपको विचित्र रूप से लाभ होता है। उपहार, विरासत, वैज्ञानिक खोज या अविष्कार अथवा अपने निजी पूर्व ज्ञान से आपको आर्थिक लाभ होगा।

26, 17, 8 born wealth

आपके पास केवल दो ही रास्ते है, अत्यधिक सफल अथवा कुछ भी नहीं। आपके लिए कोई माध्यम मार्ग नहीं है। आपकी सफलता का रहस्य लक्ष्य के पीछे लगे रहना है।

27, 18, 9 born wealth

आरंभ में संघर्ष के बाद आप सफल होंगे परंतु 27 को जन्मे जातको के लिए प्रारंभिक वर्ष भी शुभ होंगे। यदपि आप सभी बाधाओं को पार कर धन और पद प्राप्त करने में सफल होंगे।

November born marriage partnership relation | नवंबर में जन्मे व्यक्ति का विवाह साझेदारी सम्बन्ध

जातको के सबसे अधिक निकट संबंध अपनी निजी राशि वृश्चिक ( 29 अक्टूबर से 20 नवंबर ), जल त्रिकोण की अन्य राशियों मीन ( 19 फरवरी से 20 मार्च ) तथा कर्क ( 21 जून से 20 जुलाई ) के मध्य होता है।

november-born-marriage-partnership-relation

इसके अलावा संधिकाल में जन्मे व्यक्तियों के साथ एवं अपनी राशि से सातवीं राशि वृष ( 21 अप्रैल से 20 – 27 मई ) के अंतराल में जन्मे लोगो के साथ होगा।

19, 10, 1, 28 born relation

महत्वपूर्ण मूलांक ‘एक ‘,’ दो ‘,’चार ‘ तथा ‘सात ‘ होंगे। इन्ही मूलांकों को जन्मे जातको के प्रति आपका गहरा लगाव होगा। सबसे अधिक घटनापूर्ण वर्ष और तारीखे ‘एक ‘ और ‘चार ‘ होंगी।

अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए सूर्य ( पीला, सुनहरा, नारंगी, भूरा ), युरेनस ( सिलेटी, हल्का तथा शोख ), चंद्र ( हरा, क्रीम, सफ़ेद ) और नेप्चून ( कबूतरी ) के रंगो के वस्त्र पहने। भाग्यरत्न हीरा, पुखराज, अम्बर, चंद्रकांत मणि और नीलम है।

20, 11, 2, 29 born relation

इन तिथियों को जन्मे स्त्री एवं पुरुष दोनों ही रोमांस की चकाचौंध में फसकर प्रेम की भारी कीमत चुकाते है। विपरीत सेक्स की ओर शीघ्र ही आकर्षित हो जाते है।

लेकिन वह संबंध बहोत कम टिक पाता है और तलाक पर जाकर समाप्त होता है। किन्तु आप यह गलती बार बार दोहराते है।

आपकी योजनाओ और कार्यक्रमों के लिए शुभ मूलांक ‘दो ‘ और ‘सात ‘ है। इन्ही मूलांकों तथा ‘एक ‘ और ‘चार ‘ मूलांकों वाली तिथियो को वयक्तिओ के प्रति गहरा लगाव होगा।

महत्वपूर्ण वर्ष भी ‘दो ‘ और ‘सात ‘ होंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए चंद्र ( हरा, क्रीम, सफ़ेद ) और नेप्चून ( कबूतरी, हल्का, शोख ) रंगो का प्रयोग करे। आपके भाग्यरत्न हरा जेड, मोती, चंद्रकांत मणि और लाल है।

21, 12, 3, 30 born relation

आपके लिये महत्वपूर्ण मूलांक ‘तीन ‘ और ‘नौ ‘ है, विशेषकर नवंबर, दिसंबर, फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में। इन्ही मूलांकों की तिथियों को अपनी योजनाये और कार्यक्रम पुरे करने का प्रयास करे।

इन्ही तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप लगाव रखेंगे और आपके जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष इन्ही मूलांकों वाले होंगे।

अपना प्रभाव बढ़ाने लिए गुरु ( बैगनी, फालसई, जामुनी ) और मंगल ( लाल ) रंगो प्रयोग में लाये अथवा इन रंगो के वस्त्र पहने।

आपके भाग्यरत्न कटेला, सभी बैगनी, जमुनी और लाल नग होंगे।

31, 13, 22, 4 born relation

आपके महत्वपूर्ण अंक ‘चार ‘, ‘आठ ‘ और ‘नौ ‘ है। इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप लगाव महसूस करेंगे। आपके घटनापूर्ण वर्ष भी इन्ही मूलांकों वाले होंगे।

लिये शुभ रंग लाल और नीला है और भाग्यरत्न नीलम, लाल, तामड़ा, सभी लाल नग और रक्तमणि होंगे।

5, 23, 14 born relation

आपके महत्वपूर्ण मूलांक ‘पांच ‘ और ‘नौ ‘ है। इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए स्त्री पुरुषो से लगाव रखेंगे। आपके जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष भी इन्ही मूलांकों वाले होंगे।

आपके लिए सभी हलके रंग सफ़ेद, क्रीम, चमकीले और लाल शुभ होंगे। आपके भाग्यरत्न सभी चमकीले नग, लाल, तामड़ा और लाल नग होंगे।

6, 15, 24 born relation

आपके महत्वपूर्ण मूलांक वाले वर्ष और तिथियां ‘छह ‘ और ‘ नौ ‘ है। इन्ही मूलांकों पर जन्मे जातको से आप निकटता महसूस करेंगे।

अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये शुक्र (नीला ) तथा मंगल (लाल ) रंगो के वस्त्रो का उपयोग करे। आपके भाग्यरत्न फ़िरोज़ा या सभी नीले नग, लाल, तामड़ा और लाल नग है।

16, 7, 25 born relation

आपके जीवन के महत्वपूर्ण मूलांक ‘दो ‘,’सात ‘ तथा ‘नौ ‘ है। इन्ही मूलांक वाली तिथियों पर अपने कार्यो को निष्पादित करने का प्रयास करे। महत्वपूर्ण वर्ष 2 और 7 मूलांकों वाले होंगे।

1, 2, 4 तथा 7 मूलांक वाले स्त्री पुरुष आपके प्रिय पात्र होंगे। अपना प्रभाव बढ़ने के लिए चंद्र ( हरा, क्रीम, सफ़ेद ), नेप्चून ( कबूतरी, हलके, शोख ) और मंगल ( लाल ) के रंगो का प्रयोग करे।

भाग्यरत्न भी सिलेटी जेड, चंद्रकांत मणि, मोती, लाल, तामड़ा और लाल नग होंगे।

8, 26, 17 born relation

चार, आठ और नौ मूलांक आपके जीवन में महत्वपूर्ण है, जिसमे से नौ अंक आपके लिए अधिक शुभता लिए हुए है।

चार और आठ मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे जातको से आप आकर्षित होंगे। महत्वपूर्ण तारीखे और वर्ष भी इन्ही से सम्बंधित होंगे।

गहरे रंग के कपड़ो से बचे। हलकी लालिमा युक्त हलके रंग पहने तो उत्तम होगा। आपके भाग्य रत्न लाल, तामड़ा, रक्तमणि और सभी लाल नग है।

27, 9, 18 born relation

आपका महत्वपूर्ण मूलांक नौ है। सभी वर्ष, तारीखे और व्यक्ति इसी मूलांक से सम्बंधित होंगे। 27 को जन्मे जातको के लिए तीन मूलांक भी शुभ होगा।

आपको अपना प्रभाव बढ़ने के लिए मंगल का रंग लाल प्रयोग में लाना चाहिए। आपके भाग्यरत्न लाल, तामड़ा और सभी लाल नग होंगे।

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।