शनि गृह २१ मार्च, २०२० से जुलाई १ ,२०२० तक कुम्भ में रहने के पश्चात् वक्री होकर मकर में प्रवेश कर गया। पुनः १७ दिसंबर २०२० से कुम्भ में ७ मार्च २०२३ तक कुम्भ राशि में ही रहेगा।

शनि गोचर प्रभाव मेष वृषभ मिथुन 2020 से 2023 | Shani Prabhav mesh vrishabha mithun शनि के कुम्भ राशि में गोचर का अन्य राशियों पर प्रभाव निम्न प्रकार होंगे।

मेष राशि में शनि गोचर प्रभाव 2020 से 2023 | Shani Prabhav mesh

मेष राशि के जातको को शनि के कुम्भ राशि में गोचर के दौरान ये ये पता चल जायेगा की समाज में जिस मान, प्रतिष्ठा और एक सम्मानिये स्थान की लिए जो सालों प्रयास और शक्ति खर्च की है उससे आपको क्या प्राप्त होगा।

shani-prabhav-mesh-vrishabha-mithun-2020-2023

आप सामाजिक और कार्यक्षेत्र के किस स्थान पर आज खड़े है। जब ग्यारवे घर में कुम्भ राशि में गोचर करेगा तो आपके निजी लक्ष्ये और अपेक्षाएं सभी प्रभावित होंगे।

आपको दूसरों के साथ सामंजस्य कैसे बनाना है ये समझ आएगा। शनि का ग्यारह घर आपके सामाजिक जीवन को नियंत्रित करता है।

आपके मित्रों,सामाजिक क्रिया कलापो, आपकी दूसरों से अपेक्षाओं, आपके सपनो सभी पर शनि के ग्यारवे घर के गोचर का प्रभाव पड़ता है और शनि इन सभी को नियंत्रित और प्रभावित करता है।

आपके सभी सामाजिक रिश्तों की परीक्षा का काल भी आप कह सकते हो , आपके दोस्ती की नीव कितनी गहरी है ये आप जान पाओगे।

कमज़ोर रिश्ते इस दौरान टूट सकते है और जिन रिश्तो में गहराई है वो और मज़बूत होंगे।

शनि का ये प्रभाव १७ दिसम्बर २०२० से शुरू हो कर ७ मार्च २०२३ तक रहेगा। इस गोचर का प्रभाव गोचर काल के शुरू में और अंत चरण में सर्वाधिक प्रभावकारी होगा।

शनि के इस गोचर का प्रभाव इस बात पर भी निर्भर करेगा की आप आपकी राशि के लग्न के किस अंश में आपका जन्म हुआ है।

साल २०२० में शनि के इस गोचर के प्रभाव से वो लोग सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए है जिनका जन्म २१-२३ मार्च के बीच में ० से २ अंश मेष राशि में।

२०२१ वो मेष जातक सबसे ज़्यादा प्रभावित रहेंगे जो २ से १३ अंश जन्मे है। साल २०२२ में १२ से २५ अंश मेष राशि में जन्म लेने वाले जातको पर शनि के इस प्रभाव सबसे ज़्यादा होगा।

आपके दोस्ती के रिश्तों पर इस गोचर काल का प्रभाव सबसे अधिक पड़ेगा। जब बात नए मित्र बनाने की आएगी तो आप अपनी तरफ से कुछ विशेष प्रयास करोगे।

आपके समाज के संगठनो और मित्रो के साथ आपका सामंजस्य बिठाना मुश्किल होगा।

आपके वर्तमान सम्बन्धो पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा और हो सकता है बहुत पुराने मित्रों से आपका विछोह हो जाये।

जिनके साथ आपका रिश्ता सच्चा और मज़बूत होगा वही टिक पाएंगे या कहिये ऐसे मित्रों के साथ रिश्ते और गहरे होंगे।

सही कहे तो ये समय आपके जीवन में सभी सामाजिक और मित्रिये संबंधों की परीक्षा का समय है जो मज़बूत और पक्के होंगे वही टिक पाएंगे।

आपके रिश्तो को आपके समय और गर्मजोशी से भरे प्रयासों की आवशयकता होगी।

ये समय दीर्घकालिक रिश्ते बनाने के लिए परीक्षा का रहेगा आपके प्रयास और दोस्तों की ईमानदारी आपके सम्बन्धो को एक गहराई और मज़बूती प्रदान करेगी।

शनि के साथ ही आप गुरु के गोचर का प्रभाव भी देखोगे दिसम्बर २०२० से जो की २०२१ में भी रहेगा। ये आपको हालातो को बेहतर बनाने करेगा।

शनि के गोचर काल में गुरु का आपके पक्ष में होने से आपको लाभ मिलेगा। जब दिसम्बर २०२० में शनि और गुरु का मिलान होगा।

तो ये आपके लिए अति लाभकारी होगा। आप एक मज़बूत अवस्था में होंगे जहा से आप अपने सम्बन्धो को मज़बूती दे पाओगे।

शुरुआत में मेष राशि के जातको को कुछ निराशावादी भावनाओ का सामना करना पड़ेगा आपको लगेगा की आपके सामाजिक सम्बन्ध आपका फायदा उठा रहे है।

आपको रिश्तों में सच्चाई कम और फायदा उठाने वाले ज़्यादा दिखेंगे। समय के साथ आपको ऐसे सच्चे रिश्ते की प्राप्ति होगी जिसको पाकर आपको संतुष्टि का एहसास होगा।

ध्यान देने योग्ये बाते | Dhyan rakhne wali baate

शनि के कुम्भ राशि में संक्रमण काल के दौरान आपको कुछ विशेष ध्यान रखने होंगे, जैसे कि आपको एक निश्चित योजना बना कर कार्य करने होंगे जिससे आपको भविष्य में फल प्राप्त हो सके।

आपके सपनो को पूरा करने के लिए आपको योजनाबद्ध प्रक्रिया का पालन करना होगा तभी आप अपने लक्षय को प्राप्त होगा।

आपको अपने सपनो और लक्ष्यों का पुनः विचार करना होगा तभी आपको पूर्व में की गलतियों का भान होगा और आप सही दिशा में प्रयास कर पाओगे।

आपके मित्रों और सामाजिक स्थिति के सही आंकलन का ये सही समय होगा।

इस दौरान ही आपको समाज में अपनी सही स्थिति का ज्ञान और आप किस प्रकार समाज में अपने सम्बन्धो द्वारा आपके सपनो और लक्षय को पा सकते हो इस बात को सोचने का मौका होगा।

शनि गोचर प्रभाव तुला वृश्चिक धनु 2020 से 2023 | Shani Prabhav tula vrashik dhanu

वृषभ राशि में शनि गोचर प्रभाव 2020 से 2023 | Shani Prabhav vrishabha

शनि आपकी राशि में सूर्ये के दशम घर में गोचर कर रहा है, जो की आपकी व्यावसायिक और सामाजिक छवि को प्रभावित करेगा।

shani-prabhav-vrishabha-mesh-mithun-2020-2023

शनि के इस गोचर काल में वृषभ राशि अपनी व्यावसायिक दशा का मूल्याङ्कन नए तरीके से कर पाएंगे।

शनि २१ मार्च से १ जुलाई २०२० के दौरान आपकी राशि के बीच रहेगा उसके बाद दिसंबर १७ २०२० से ७ मार्च २०२३ तक रहेगा।

इस गोचर काल के दौरान आपको मौका मिलेगा की आप अपनी व्यावसायिक स्थिति को मज़बूत कर सको।

इस समय आपको एक नयी पहचान बनाने का मौका मिलेगा नौकरी या व्यवसाय में। आप अपनी एक सूची बना पाओगे प्राथमिकताओं की।

सही निर्णेय के द्वारा आप अपने व्यावसायिक भविष्ये को सुरक्षित कर पाओगे। अपने लक्षय की प्राप्ति की और आप अधिक मुखरता से अग्रसर हो पाओगे।

इस दौरान बहुत साऱी कठिनाइयों का भी सामना आपको करना पड़ेगा परन्तु सही निर्णेय और सही दिशा में चल कर सफलता आपकी ही होगी।

आपके जीवन में सही प्राथमिकताओं के चुनाव का सही समय यही है इस दौरान आपको अपनी निजी और व्यावसायिक ज़िम्मेदारियों को सही प्रकार से विभाजित करना होगा तभी आप अपने लक्षय को पा सकते है।

शनि के गोचर काल के प्रभाव की शुरुआत दिसंबर २०२० से होगी और मार्च २०२३ तक रहेगी।

इस गोचर का प्रभाव शुरुआत और अंतिम पड़ाव में ज़्यादा रहेगा। जिन लोगो का जन्म अप्रैल २० से २२ के बीच में हुआ है।

वो शुरुआत में ज़्यादा प्रभावित रहेंगे आपकी व्यावसायिक विकास के लिए आपको कठिन फैसलों को भी लेना पद सकता है।

शुरुआत में आपको कुछ निराशा परन्तु लगातार की गयी कोशिशों का प्रतिफल समय आने पर दिखाई देगा।

जब आपको उच्च स्थान प्राप्त हो जायेगा तो ज़िम्मेदारियों का कुछ भर भी आपको महसूस होगा।

आपकी नौकरी या व्यवसाय में पूर्व में किये गए प्रयासों को अब लोगो द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

ये समय आपके निजी और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में लम्बे समय तक टिके रहने की नीव रखेगा।

कुछ ऐसे मज़बूत रिश्ते बनेगे जो भविष्ये में लाभदायक होंगे। आप खुद को ज़्यादा सुरक्षित अवस्था में पाओगे।

कुछ आर्थिक तंगी का सामना शुरुआती दौर में करना पड़ सकता है परन्तु आगे चलकर ठीक हो जायेगा।

आपको अपनी कमियों और ताकत दोनों का पता इस गोचर काल में अच्छी तरह चल जायेगा।

आप अपनी क्षमताओं को पहचान कर उनका सही उपयोग करके अपने लक्षय को प्राप्त करोगे साथ ही अपनी कमियों का आंकलन भी करोगे और उनको दूर करने का प्रयास ज़रूर करे।

सही मायनो में ये समय खुद को जानने का है अपनी कमियों को अपनी ताकत को।

आपके लिए क्या सही है क्या गलत इन सभी बातों का मूल्यांकन करने का सही समय है जो की आपके आने वाले उत्तम भविष्ये की नींव रखेगा।

आप इस काल में अपनी ज़िम्मेदारियों को भी सही प्रकार से पहचान पाओगे और उनको पूरा करने का प्रयास करोगे जो की आपकी निजी जीवन को भी एक स्थायित्व देगा रिश्तों में एक गहराई देगा।

शनि गोचर प्रभाव कर्क सिंह कन्या 2020 से 2023 | Shani Prabhav kark singh kanya

मिथुन राशि में शनि गोचर प्रभाव 2020 से 2023 | Shani Prabhav mithun

शनि के गोचर का प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के व्यवहार, विश्वास और ज्ञान क्षेत्र पर गहरा पड़ेगा। ये आपकी राशि के नौवे घर को प्रभावित करेगा।

shani-prabhav-mesh-vrishabha-mithun-2020-2023

ये समय आपकी आत्मशक्ति को मज़बूती प्रदान करने वाला समय होगा। एक सही सोच के साथ आप अपनी प्राथमिकताओं को निर्धारित कर पाओगे।

सही मायनो में आप खुद को ज़्यादा मज़बूत और सही स्थान पर देख पाओगे।

आप खुद को ज़्यादा परिपक़्वता के साथ अपनी क्षमताओं को समझ पाओगे और उनको सही दिशा में इस्तेमाल कर सकोगे।

आपके व्यव्हार में एक ज़िम्मेदारी दिखाई देगी। खुद को अधिक बेहतरी से समझने का सही समय होगा ये।

दूसरों के लिए आप क्या महत्व रखते हो उनको इस बात का एहसास भी आप करा पाओगे।

अपने आने वाले भविष्ये को लेकर आप ज़्याद व्हवहारिक रवैया अपनाओगे।

आपका भविष्ये इस बात पर टिका है की आपने पूर्व में किये कामों को कैसे किया है।

आपके हर काम और रिश्ते कितने मज़बूत है ये सब उनका भविष्ये निर्धारित करेंगे।

१९ दिसंबर २०२० से १३ मई २०२१ तक और फिर २८ जुलाई २०२१ से २८ दिसंबर २०२१ तक इसका प्रभाव आपकी राशि पर दिखाई देगा।

इस काल में आप ज़्यादा ज़िम्मेदार हो जाओगे। रिश्तों को मज़बूती देने के लिए आप ज़्यादा प्रयास करोगे।

आपके धार्मिक विश्वास की भी परीक्षा होगी। जीवन के प्रति आपकी पूर्व धारणाये भी बदल जाएँगी।

गोचर काल की शुरुआत में आप खुद को कुछ बिखरा हुआ पाओगे सब कुछ धुंधला दिखेगा।

परन्तु आपका विश्वास और आशावादी सोच आपको इन सब से बाहर निकलने में मदद करेगाइस पारगमन के साथ।

आप आत्म-पराजित व्यवहार और विश्वास प्रणालियों को जाने देना सीख रहे हैं जो आपको वापस पकड़ रहे हैं।

आप बिल्कुल वही पहचान रहे हैं जहाँ आप अपनी अपेक्षाओं को पूरा कर रहे हैं, और आप नए, अधिक पुरस्कृत और बहुत कुछ पा रहे हैं।

ईमानदारी से अपने आप को विश्वास, आशा और दृष्टि को पोषित करने के तरीके। उद्देश्य सत्य और ज्ञान के लिए है, न केवल तथ्य, सूचना और ज्ञान।।

गोचर काल के अंत तक आपको सही दिशा प्राप्त हो जाएगी और आप अपने आने वाले भविष्ये को मज़बूत और सुरक्षित कर पाओगे।

किसी स्थान पर शनि के कुंभ राशि में रहने के दौरान, यह आपके सूर्य (या आरोही) के लिए एक प्रशिक्षु का निर्माण करेगा।

सही समय आपके सूर्य या मिथुन राशि के आरोही के अंश पर निर्भर करता है। ध्यान दें कि यह प्रशिक्षु पहलू तुला के लिए भी होता है।

क्योंकि मिथुन और तुला राशि का कुंभ राशि के साथ एक संबंध है। इस ट्राइन के दौरान, आप अधिक सहज महसूस करते हैं कि आप कौन हैं।

क्योंकि आपके पास हमारी स्वयं की क्षमताओं का एक अधिक परिपक्व समझ है, आप दूसरों के लिए अधिक जिम्मेदार, शायद गंभीर और आत्म-आश्वासन व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।

आप विशेष रूप से जमीनी, व्यावहारिक सलाह प्राप्त करने के लिए खुले हैं, और दूसरों से विनम्रतापूर्वक सीखने से लाभान्वित होते हैं।

आपका जीवन इस समय अवधि के दौरान अधिक स्थिर लगता है, संभावना है क्योंकि आप अपने आप को यथार्थवादी और उचित तरीके से देखने में सक्षम हैं, और क्योंकि आप आत्म-भ्रम की चपेट में कम हैं।

हमारे जीवन में तनाव और अपराधबोध के प्रमुख स्रोतों में से एक अनिश्चितता से उपजा है।

हमारी क्षमताओं और जिम्मेदारियों को कम करके और अनिवार्य रूप से उन्हें पूरा करने में असफलता से तनाव की एक बड़ी मात्रा उत्पन्न होती है।

चीजें हमारे दिमाग में सबसे पीछे हैं। शनि हमें यथार्थवाद प्रदान करता है, और आपके सूर्य के लिए उसके साथ।

आप खुद को और अपनी क्षमताओं को अधिक स्पष्ट और वास्तविक रूप से देखते हैं।

यह पारगमन अनिश्चितता को कम करता है और अपराध और भय की भावनाओं से एक स्वागत योग्य प्रदान करता है।

इस समय आपके जीवन में, आप जानते हैं कि आपकी जिम्मेदारियाँ क्या हैं, और आप उनसे मिलते हैं।

यह प्रभाव 21 मार्च, 2020 से लेकर 1 जुलाई, 2020 तक है, और फिर बाद में, लगातार, 17 दिसंबर, 2020 से 7 मार्च, 2023 तक है।

जबकि यह गोचर काल 2020 में प्रभाव से बाहर हो जाता है, आप ‘ 17 दिसंबर से आगे लगातार इसे अनुभव करेंगे।

ध्यान दें कि इस प्रभाव को चक्र में पहले या बाद में सबसे दृढ़ता से महसूस किया जा सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप मिथुन राशि में पहले या बाद में पैदा हुए थे।

2020 में, मिथुन राशि के सूर्य या आरोही के साथ 0-2 डिग्री और लगभग 21-23 मई को जन्म लेने वाले लोग सबसे सीधे प्रभावित होते हैं।

2021 में, मिथुन आरोही और 2-13अंश से सूर्य सबसे सीधे प्रभावित होते हैं। २०२२ में १२ से २५ अंश मिथुन राशि में प्रत्यक्ष गोचर है।

आपको अपने समय का सही प्रयोग करना होगा तभी आप कुछ ऐसी चीज़ों को सीख या कर पाओगे जो आगे चलकर आपको लाभ दे पाएंगी।

आपको चीज़ो और आने वाले समय के प्रति एक गंभीर नजरिया अपनाना हो गए नयी चीज़ो या ज्ञान को प्राप्त करना होगा तभी सफलता प्राप्त हो पायेगी। यही वो समय है, जब आप खुद के लिए सोच सकते हो।

शनि गृह के बारे में अधिक जानकारी के लिए जाने शनि गृह इंग्लिश में अथवा अन्य राशियों पर शनि प्रभाव जानने के लिए निम्नलिखित लिंक दबाये –

शनि गोचर प्रभाव मकर कुम्भ मीन 2020 से 2023 | Shani Prabhav makar kumbh meen

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।