आज कल की सबसे कॉमन समस्या है, पिम्पल कैसे हटाये (pimple kaise hataye)। पिम्पल्स या एक्ने यौवन आरम्भ की अवस्था आने पर युवाओ में ज़्यादातर दिखाई देती है।

दोस्तों आज हम सभी का जीवन बहुत भागदौड़ और तनाव भरा हो गया है। हम सभी एक अंधी दौड़ का हिस्सा बन चुके है, जिसका बुरा असर हमारे शरीर पर सबसे ज़्यादा पड़ रहा है।

पिम्पल्स या एक्ने पहले सिर्फ किशोर अवस्था ( टीन ऐज ) आने पर ही ज़्यादातर दिखाई देती थी। जो की समय के साथ दूर हो जाती थी।

किशोर अवस्था में हर महिला एवं पुरुष के शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव होते है। जिसके कारण चेहरे पर कील मुहांसे हो जाते है।

क्योंकि इन हार्मोनल चेंज की वजह से हमारी त्वचा के नीचे की तेल ग्रंथियां ज़्यादा सक्रिय हो जाती है।

जिसके कारण त्वचा पर धूल मिटटी आसानी से जमा हो जाती है और हमारी त्वचा के छिद्र बंद हो जाते है और कील मुहांसे बन जाते है।

जिनका अगर समय रहते इलाज न किया जाये तो समस्या गंभीर भी हो जाती है। परन्तु आजकल के प्रदूषित और तनाव पूर्ण माहौल में कील मुहांसों की समस्या का सामना हमें किसी भी आयु में करना पड़ सकता है।

कई बार ये कील मुहांसे या पिम्पल्स बहुत ही गंदे मार्क्स या निशान चेहरे पर छोड़ जाते है जिसके कारण चेहरा बहुत ही ख़राब दिखने लगता है।

कई बार ये समस्या एक बुरा सपना बन जाता है, जिसको दूर करना हर कोई चाहेगा।

तो आज हम कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानेंगे जिनको अपना कर हम पिम्पल्स या कील मुहांसो के दागों से छुटकारा पा सकते है।

Naturally pimple kaise hataye | नैचुरली पिम्पल कैसे हटाये

सबसे पहले तो अगर आप अपने चेहरे से पिम्पल मार्क्स या मुहांसो के दाग को हटाना चाहते हो, तो उनको बार बार छूना या हाथ लगाना छोड़ दीजिये।

naturally-pimple-kaise-hataye

क्योंकि आपके गंदे हाथो से उनमे इन्फेक्शन का खतरा होता है और वो पक ( मवाद ) जाते है। जिसके कारण उनके निशान चेहरे पर पड़ जाते है।

इसके अलावा बहुत सारे ऐसे घरेलु नुस्खे है, जिनको अपना कर आप बहुत आसानी से पिम्पल के दाग या निशानों को आसानी से हटा सकते हो। तो चलिए जानते है, ऐसे ही कुछ उपाए।

चेहरे एवं बालो की देखभाल के कुछ घरेलु आयुर्वेदिक उपाय

1आलू फेस पैक ( potato face pack )

2 हेयर फॉल (hair fall) के नुस्खे

3 नेचुरल हेयर कलर के तरीके (hair color)

4 टमाटर फेस पैक दागो के लिये ( tomato )

5 घरेलु फ्रूट फेस पैक ( fruit face pack )

6 खीरा के फेस मास्क ( Kheera face mask ) 

Santare ke chilke se pimple kaise hataye | संतरे के छिलके से पिम्पल कैसे हटाये

जैसा की हम सभी जानते है, कि संतरे में विटामिन सी बहुतायत से पाया जाता है, जो कि हमारी त्वचा के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता।

santare-chilke-pimple-kaise-hataye

संतरे का सिट्रिक एसिड स्किन से मार्क्स या दाग धब्बों को हटाने में बहुत लाभकारी होता है। तो चलिए बनाते है, संतरे का पैक जिससे पिम्पल मार्क्स को रिमूव किया जा सकता है।

इसके लिए हमको चाहिए संतरे के सूखे छिलको का पाउडर और थोड़ा शहद इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक पेस्ट बना ले और उसे पूरे चेहरे पर लगा कर पंद्रह से बीस मिनिट के लिए छोड़ दे।

इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। यदि आप चाहो तो शहद की जगह ताज़े दही का भी उपयोग कर सकते हैं।

इस उपाए को एक दिन एक छोड़कर करे कुछ ही दिन में आपको फायदा मिलेगा। तो देखा कितना आसान और सस्ता उपाए है, पिम्पल से छुटकारा पाने का। आम के आम गुठलियों के भी दाम।

Aloe vera se pimple kaise hataye | एलोवेरा से पिम्पल कैसे हटाये

एलोवेरा से तो हम सब परिचित है। दोस्तों ये एक बहुत ही आसानी से मिल जाने वाला प्लांट या पौधा है, लेकिन क्या आप जानते हो इसमें ( एलोवेरा की पत्तियों में ) कितने सारे ओषधिए गुण होते है।

aloe-vera-se-pimple-kaise-hataye

ये हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल एजेंट होता है, जो की इसके द्रव में पाया जाता है, जो की त्वचा के बहुत सारे इन्फेक्शन्स जड़ से ख़तम कर देता है।

तो चलिए जानते है की एलोवेरा की सहायता से पिम्पल कैसे हटाये जा सकता है।

इसके लिए यदि आपको ताज़ा एलोवेरा की पत्ती मिल जाती है तो बहुत ही अच्छा है और यदि ऐसा नहीं हो पता तो आप मेडिकल शॉप से क्लीन एलोवेरा जैल भी ले सकते हो।

क्लीन एलोवेरा जैल से मेरा मतलब बिना किसी अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के मिश्रण के सिर्फ एलोवेरा जेल।

तो यदि आपके पास फ्रेश एलोवेरा लीफ ( पत्ती) है, तो उसको अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिये और उसको बीच से काट कर उसमे से उसके अंदर का द्रवित पदार्थ या जैल लेकर चेहरे की मसाज कीजिये।

लगभग १५ मिनिट के लिए चहरे को सूखने को छोड़ दें। पंद्रह मिनिट बाद कुनकुने पानी से चहरे को धो लीजिये। इस उपाए को रोज़ाना कीजिये आपको बहुत जल्दी लाभ प्राप्त होगा।

Coconut oil se pimple kaise hataye | नारियल के तेल से पिम्पल कैसे हटाये

हमको नारियल प्रकृति की ऐसी देन है, जिसका हर भाग हमारे लिए लाभकारी होता है। नारियल के पेड़ का किसी न किसी प्रकार से हम उपयोग में लेते आ रहे हैं।

coconut-oil-se-pimple-kaise-hataye

आज हम नारियल के तेल की बात करेंगे की कैसे उसके द्वारा हम अपने चहरे के पिम्पल या मुहांसो के मार्क्स को मिटा सकते है।

नारियल का तेल बहुत गुणकारी होता है हमारी स्किन के लिए इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट होता है।

नारियल के तेल में विटामिन A और विटामिन K पाया जाता है। साथ ही इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी पाया जाता है, जो हर तरह की जलन को शांत करता है।

पिम्पल मार्क्स को ही नहीं नारियल के तेल के द्वारा हर तरह की चोट या स्ट्रेच मार्क को दूर किया जा सकता है।

इसके लिए आप अपने चेहरे को सबसे पहले साफ ताज़े पानी से धो लीजिये और पोंछ कर जहाँ जहाँ भी पिम्पल मार्क्स है।

वह अच्छी तरह से सादा नारियल के तेल से हलकी मसाज कर लीजिये और रात भर के लिए छोड़ दीजिये। रोज़ाना रात को इस उपाए को अपनाये जल्दी ही बेदाग निखरी त्वचा पाए।

Nimbu se pimple kaise hataye | नीम्बू के द्वारा पिम्पल कैसे हटाये

निम्बू एक बहुत ही आसानी से हर घर की रसोई में मिल जाने वाला फल है। निम्बू विटामिन सी का बहुत बड़ा स्रोत होता है।

nimbu-se-pimple-kaise-hataye

इसके इसी गुण के कारण इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज ज़्यादा होती है जो बहुत आसानी से पिम्पल हटाये दाग धब्बों को दूर कर सकती है।

हमारी त्वचा से पिम्पल जैसी समस्या और मार्क्स को दूर करने के लिए निम्बू का यही गुण लाभकारी होता है।

इसके लिए एक ताज़े नीम्बू के रस को किसी साफ कॉटन बॉल की सहायता से पिम्पल मार्क्स पर लगाए और दस से पंद्रह मिनिट के लिए छोड़ दे।

इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लीजिये। रोज़ाना इस उपाए को अपना कर आप जल्दी बेदाग चेहरा पा सकते हो। हमेशा ध्यान रहे की आपके हाथ धुले हो और निम्बू ताज़ा हो।

Baking soda se pimple kaise hataye | बेकिंग सोडा से पिम्पल कैसे हटाये

बेकिंग सोडा हर घर की रसोई में हमेशा पाया जाने वाली चीज़ है, लेकिन क्या आप जानते हो की ये मामूली सा बेकिंग सोडा आपकी स्किन के लिए भी कितना लाभकारी होता है।

baking-soda-se-pimple-kaise-hataye

बेकिंग सोडा आपके स्किन के लिए एक नेचुरल हयड्रेंट का काम कर सकता है।

बेकिंग सोडा में ब्लीचिंग एजेंट भी पाया जाता है, जो कि न केवल पिम्पल हटाये ही नहीं बल्कि चेहरे की त्वचा की बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

इसके लिए बैकिंग सोडा और पानी की सही मात्रा लेकर एक पेस्ट बना लीजिये और उसको अपने चेहरे पर लगाइये विशेष रूप से पिम्पल मार्क्स पर।

अच्छी तरह सूखने के बाद सादे पानी से चेहरे को धो लीजिये। कुछ ही दिन के प्रयोग में आपको फर्क दिखाई देगा। तो है, न पिम्पल जैसी समस्या का आसान उपाए।

Castor oil se pimple kaise hataye | अरंडी का तेल से पिम्पल कैसे हटाये

कस्टोर आयल में विटामिन इ और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है जो की डैमेज स्किन को सधार कर नयी कोशिकाओं निर्माण करता है।

castor-oil-se-pimple-kaise-hataye

ये हमारे चेहरे की समस्यांओ में लाभकारी सिद्ध होता है। कास्टर आयल के तेल की कुछ बूंदो को लेकर रात को सोने से पहले पिम्पल मार्क्स पर लगा कर छोड़ दे।

सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लीजिये। कुछ ही बार के प्रयोग में आपको अंतर दिखाई देने लगेगा।

Haldi se pimple kaise hataye | हल्दी से पिम्पल कैसे हटाये

हल्दी हमारे रसोई की शान होती है। आप सभी जानते हो की हल्दी एक एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल एजेंट होता है।

haldi-se-pimple-kaise-hataye

हल्दी हमारी स्किन के लिए बहुत गुणकारी चीज़ है। ये हमारी त्वचा से हर तरह के दाग़ धब्बों को हटा सकती है।

पिम्पल मार्क्स को हटाने के लिए एक चमच्च हल्दी पाउडर में आधे निम्बू का रस मिला कर पेस्ट बना ले और उसे पिम्पल मार्क्स पर लगा कर 30 लिए सूखने को छोड़ दे।

आधे घंटे बाद हलकी मसाज करते हुए सादे पानी से चेहरे को धो ले। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार कीजिये। बहुत जल्दी आपको साफ बेदाग त्वचा मिलेगी।

तो देखा दोस्तों कैसे आसान और घरेलु उपाए अपना कर आप अपने चेहरे से पिम्पल या मुहांसो के मार्क्स ( दागों) को हटा सकते हो।

बस सही जानकारी कई बार पिम्पल जैसी समस्या का इलाज भी हो सकती है। तो आप भी इन उपायों में से जो आसान लगे उसको अपनाकर साफ और बेदाग चेहरे के स्वामी बनिए।

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।