फेंगशुई के पांच तत्वों में से एक प्रमुख अग्नि तत्व (Fire elements) है। जब इस तत्व का उचित रूप से उपयोग किया जाता है, तो अग्नि तत्व आपके जीवन की ऊर्जावान परिस्थितियों को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि आपने किसी प्रोजेक्ट, नौकरी या रिश्ते में अपनी रुचि खो दी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके भीतर उस विषय को लेकर भीतर ऊर्जा का एहसास नहीं करते हैं। 

यदि आप अपनी भावनाओं को अंदर रखते हैं, या अपने आप को व्यक्त करने में कठिनाई होती है। ऐसी परिस्थिति में आप अपने घर में अग्नि तत्व को शामिल करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं। 

Fire elements vs Bagua | अग्नि तत्व एवं बगुआ 

बगुआ मानचित्र में अग्नि तत्व  ली ट्रिग्राम से जुड़ा होता है, जिसे दो यांग रेखाओं से घिरी एक यिन रेखा द्वारा दर्शाया जाता है। अग्नि तत्व फेंगशुई के बगुआ मानचित्र पर प्रसिद्धि एवं प्रतिष्ठा के क्षेत्र से जुड़ा होता है। 

यह वह क्षेत्र होता है ,जो आपकी अखंडता, आत्म-सम्मान तथा  दुनिया में आपके प्रकाश को चमकाने का प्रतीक बनता है।

Swarg bagua vs fire elements | पूर्व-स्वर्ग या प्रारंभिक स्वर्ग बगुआ

पूर्व-स्वर्ग बगुआ (पूर्व-आकाशीय या  भौतिकता के बिना सच्ची, शुद्ध चेतना के रूप में भी जाना जाता है) जो  ली त्रिग्राम में 9 बजे पूर्व स्थिति में रहता है।  

इसके विपरीत  जब यह  “का ” के साथ संतुलित होता है ,जो जल तत्व से जुड़ा होता है तथा 3 बजे की स्थिति में दो यिन रेखाओं से घिरा एवं एक यांग रेखा से घिरा होता है। 

पूर्व-स्वर्ग बगुआ चित्र में, ली ट्रिग्राम वसंत ऋतू के साथ जुड़ा होता  है, जो अग्नि तत्व  का जन्म का मौसम है। इस ऋतू के आगमन के साथ ही मौसम  गर्म होने लगता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है अग्नि तत्व की तपिश अपने  चरम पर होती जाती है।

Post swarg Bagua | अंतिम स्वर्ग बगुआ

पोस्ट-स्वर्ग बगुआ जिसे पोस्ट-स्वर्गीय एवं  भौतिक रूप में लाई गई ऊर्जा से निपटने के रूप में भी जाना जाता है। ली ट्रिग्राम में 12 बजे की स्थिति (दक्षिण का प्रतिनिधित्व) में अष्टकोण के ऊपर दिखाया गया है।

फेंगशुई सज्जा में जब घर या कार्यस्थल को  मैप किया जाता है, तो ली त्रिग्राम प्रसिद्धि तथा  प्रतिष्ठा के क्षेत्र से जुड़ा होता है। 

इसलिए, घरों या कार्यक्षेत्रों के ली क्षेत्र में अग्नि तत्व बढ़ाने से उस क्षेत्र की ऊर्जा को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

Yin yang and fire element | अग्नि तत्व यिन है या यांग

यांग की अपनी दो पंक्तियों तथा  यिन की एक पंक्ति के साथ अग्नि  मुख्य रूप से प्रकृति में यांग से सम्बन्ध रखती है, जिसका अर्थ है, कि यह पुरुषत्व से संबंधित होती है, जब वह  सक्रिय रहती  है।

Fire element color | अग्नि तत्व के रंग

अग्नि  को अक्सर लाल रंग  के रंगों द्वारा दर्शाया जाता है। जब अग्नि अधिक स्त्रैण और यिन होती है, तो यह बैंगनी रंग से जुड़ी होती है। 

fire-elements-color

इन्ही दो रंगो के द्वारा अग्नि तत्व को फेंगशुई साज-सज्जा में शामिल करके इस तत्व के प्रभाव को बढ़ाया जाता है। 

Creation and destructive cycle | निर्माण एवं विनाश चक्र में अग्नि तत्व

फेंगशुई प्रकृति के सभी तत्वों को दो चक्रीय मानता है, तथा निर्माण एवं  विनाश के चक्रों का वर्णन करता है। निर्माण के चक्र में  सभी तत्वों मिलकर एक दुसरे के कमज़ोर पेहलूओं को मदद या मजबूत करते हैं। 

इसी प्रकार विनाश के चक्र में  सभी किसी न किसी प्रकार से एक दुसरे के प्रभावों को कमज़ोर करते हैं। जिसके द्वारा इनका आपसी संतुलन बना रह पाता है। 

निर्माण के चक्र में, अग्नि पृथ्वी (राख बनाकर) का पोषण करती है और लकड़ी द्वारा पोषित होती है। विनाश के चक्र में जल अग्नि को (आग को बुझा कर) और धातु को (पिघलाकर) अग्नि को कमजोर कर देता है।

Properties of fire elements | अग्नि तत्व के ऊर्जावान लक्षण

अग्नि अपने भीतर  कई विशेषताएं समाहित किए रहती हैं ,जो  सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार से व्यवहार करते हैं। इसके कुछ प्रकार हैं- 

गर्मी,जुनून,बहादुरी,क्रोध,आक्रामकता,गतिशीलता,नेतृत्व,अंतर्दृष्टि,प्यार,आध्यात्मिकता,हर्ष इत्यादि। अग्नि तत्व से जुड़े अधिकांश लक्षण अत्यधिक भावनात्मक होते हैं, जो अग्नि की ज्वलनशीलता से सम्बन्ध रखती है। 

Energy balance with fire elements | अग्नि तत्व ऊर्जा संतुलन  

फेंगशुई में अग्नि तत्व  का उपयोग अन्य तत्वों की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा अन्य तत्वों का उपयोग अग्नि तत्व की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए भी किया जा सकता है।

अग्नि तत्व द्वारा ऊर्जा में बढ़ोतरी 

यदि आप अपने घर या कार्यालय के किसी भी क्षेत्र में अग्नि तत्व को मजबूत करना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित तत्वों का उपयोग कर सकते हैं –

मोमबत्ती,चिमनी,उज्ज्वल रोशनी तथा  लाइटिंग फिक्सचर्स,आग या लपटों की छवियां,कुछ भी जो लाल या बैंगनी रंग का हो, जिसमें वॉल पेंट या एक्सेसरीज़ शामिल हो। 

आप अपने घर या कार्यालय में  अग्नि तत्व से सम्बंधित क्षेत्रों में अग्नि को पोषित करने के लिए लकड़ी के तत्वों का भी उपयोग कर सकते हैं। 

जैसे -पेड़ या पौधों के चित्र ,लकड़ी के फर्नीचर या अन्य सजावटी सामान,लकड़ी के रंग का प्रयोग करके आप इस तत्व को मज़बूत कर सकते हैं। 

अग्नि तत्व द्वारा ऊर्जा में कमी

यदि आपके  घर या कार्यालय में किसी क्षेत्र की अग्नि तत्व ऊर्जा बहुत अधिक है, तो आप इसे कम करने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। 

अग्नि ऊर्जा को कमजोर करने के लिए जल तत्व जैसे: फव्वारे या जल स्रोत का प्रयोग,एक्वैरियम,पानी की छवियां,दर्पण या नीले रंग की वस्तुएं। 

अग्नि तत्व द्वारा अन्य तत्वों को मजबूत या संतुलित करना 

आप अपने घर के भूमि क्षेत्रों में पृथ्वी तत्व को मजबूत करने के लिए अग्नि तत्वों का उपयोग कर सकते हैं। इसी तरह, आप धातु ऊर्जा की अधिकता को कम करने के लिए अग्नि तत्वों का उपयोग कर सकते हैं।

फेंगशुई क्षेत्र जो अग्नि तत्व से लाभान्वित होते हैं

फेंगशुई के अनुसार आपके घर के हर क्षेत्र में सभी पांच तत्व सम्मिलित होने चाहिए।  कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जो अधिक मात्रा में अग्नि ऊर्जा से लाभान्वित होंगे जबकि अन्य को कम की आवश्यकता होगी। 

आपके घर या कार्यक्षेत्र में निम्नलिखित स्थानों पर अग्नि ऊर्जा लाभदायक रहती  है जैसे -अपने घर के दक्षिण, उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम कोने में ऊर्जा बढ़ाने के लिए अग्नि तत्व का प्रयोग करें। 

अपने घर या कार्यालय के ली क्षेत्र में अग्नि तत्वों को शामिल करें। (स्थान इस पर निर्भर करता है कि आप पारंपरिक या पश्चिमी फेंगशुई का उपयोग करते हैं)।

अपने कार्यालय में अग्नि तत्व को शामिल करें, जिससे आपकी नौकरी या व्यापार में बढ़ोतरी हो सके। यदि आपके सामने का दरवाजा उत्तर की ओर है, तो अग्नि तत्व ऊर्जा को संतुलित करने में लाल रंग आपकी मदद कर सकता है। 

उदाहरण के लिए, आप अपने सामने के दरवाजे को लाल रंग से रंगना चुनते हैं तो आप अग्नि तत्व को मज़बूत कर सकते हैं।

एक अंतरंग रिश्ते में प्रेम और जुनून को बढ़ाने के लिए, बेडरूम में अग्नि  के कुछ छोटे तत्व (मोमबत्तियां, उदाहरण के लिए) जोड़ें, लेकिन ऐसा विवेकपूर्ण तरीके से करें कि नींद के लिए आवश्यक आरामदायक वातावरण ख़राब न हो। 

इसी प्रकार उन क्षेत्रों में अग्नि तत्व को  कम से कम करें जहाँ आपको बहुत ध्यान या एकाग्रता की आवश्यकता होती है, जैसे ध्यान या अध्ययन क्षेत्र।

फेनशुई में अग्नि एक महत्वपूर्ण तत्व है, लेकिन यह अन्य चार तत्वों की तुलना में कम या ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।  पृथ्वी, लकड़ी, धातु और पानी। 

इसकी विशेषताओं को जानने से आप इसे अन्य सभी तत्वों के साथ विवेकपूर्ण ढंग से संतुलित कर सकते हैं ताकि आप उन जगहों की ऊर्जा में सुधार कर सकें जहां आप काम करते हैं, या  रहते हैं।

अधिक जानने के लिये फेंगशुई (Feng Shui) और पृथ्वी तत्व (Earth elements feng shui) पर जाये। वास्तु और फेंगशुई (Feng shui vs Vastu ) भी पढ़े।

वास्तु सम्बंधित वीडियो के लिए हिन्दीराशिफ़ल चैनल पर जाये और वास्तु परिचय (Vastu Shastra Parichay) देखे। हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये वास्तु परिचय पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।