वर्ष (Leo 2025) की शुरुआत में शनि कुंभ राशि के सातवें भाव में तथा राहु मीन राशि में आठवें भाव में होगा। 29 मार्च को शनि मीन राशि में आठवें भाव में गोचर करेगा। 

30 मई को राहु 7वें भाव में कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति वृष राशि में 10वें घर में होगा। 

वहीँ 14 मई को यह 11वें भाव में मिथुन राशि में गोचर करेगा। उसके बाद यह 12वें भाव में कर्क राशि में तीव्र गति से प्रवेश करेगा, तत्पश्चात फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 

सिंह राशि के जातकों को उपरोक्त राशि चक्र के आधार पर समय अनुसार अपने जीवन को व्यतीत करना उनके लिए लाभदायक रहेगा। 

Leo Education in 2025 | शिक्षा

साल के पहले भाग में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी तरह सफल होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें अपनी पसंद की नौकरी मिलने की संभावना भी इस साल बनती दिख रही है।

leo-2025-education

मई के बाद का समय छात्रों की शैक्षिक सफलता के लिए अनुकूल है। अगर आप किसी उच्च शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको अधिक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

घर में शिक्षा सम्बंधित अनुकूलता के लिए Study Table Vastu पर जाये।

Leo 2025 Career, Job | सिंह 2025 में करियर, नौकरी

सिंह राशि वालों के लिए काम-धंधे के मामलों में मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। साल की शुरुआत में शनि का सातवें भाव में होना आपके व्यापार में प्रगति के लिए लाभकारी रहने वाला है।

leo-2025-career-job

अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपको व्यवसाय को एक नया आकार एवं ऊंचाई देने में सहायक रहेगा। दशम भाव में बृहस्पति की स्थिति नौकरी में आपको पदोन्नति का संकेत देता है। 

व्यापार एवं नौकरी में आपको वरिष्ठों तथा अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जो सिंह राशि के जातकों के लिए एक अच्छा संकेत है। 

ध्यान देने वाली बात सिंह राशि वालों के लिए यह है कि मई के बाद छिपे हुए शत्रु एवं विरोधी आपके काम में परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। 

हालांकि अच्छी बात यह है कि 11 वें घर में बृहस्पति का गोचर स्थिति को नियंत्रित करेगा, जिससे आपका वित्तीय लाभ होगा। 

सिंह राशि वालों के लिए उचित रहेगा, कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें अन्यथा आपको नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

Money | धन

सिंह राशि वाले इस वर्ष  भूमि, संपत्ति, मकान, वाहन एवं आभूषण आदि से संबंधित मामलों में विकास करने में सक्षम होंगे। इस वर्ष आप खुलकर भौतिक सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च करेंगे।

leo-2025-money

इस साल में आपकी आर्थिक सम्पन्नता एवं निश्चिंता आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आप निडर होकर आर्थिक निर्णय लेने की स्थिति में रहेंगे। 

आपकी राशि में बृहस्पति का गोचर मई के बाद आय में वृद्धि के कुछ अवसर लाएगा। इस दौरान आपका  काफी समय से रुका हुआ अपना अवरुद्ध धन भी मिल सकता है। 

सिंह जातकों को इस  साल आप अपने भाई, बहन या अपने बेटे की शादी पर भी पैसा खर्च करना पड़  सकता है। अधिक धन प्राप्ति उपाय के उपक्रमों को जानने के लिये धन प्राप्ति उपाय (How To Become Rich) अवश्य पढ़े।

Love and Romance in 2025 | प्रेम एवं प्रणय सम्बन्ध

सिंह राशि वालों के लिए इस वर्ष उनके प्रेम जीवन की अविश्वसनीय शुरुआत होने वाली है। आपके प्रेम  (Prem) की ख़ुशी आपके चेहरे पर दिखाई देने वाली मुस्कान का मुख्य  स्रोत बनने वाली है।

भले ही आप खुलकर अपनी प्रेम भावनाओं को व्यक्त न कर पाते हों, किन्तु अपने साथी से प्रेम इज़हार सुनना आपको अत्यंत अच्छा लगता है। 

आपका प्रेमी इस वर्ष दिल खोलकर आपके प्रति अपनी प्रेम भावनाओं को व्यक्त करेगा, जिससे आप अत्यंत प्रफुल्लित रहेंगे। 

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने। 

Family and social Life | परिवार एवं सामाजिक जीवन

वर्ष का आरंभ सिंह राशि वालों लिए पारिवारिक रूप से अनुकूल रहने वाला है, जिससे आपके घर- परिवार में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहेगा। इस साल आपको पूरे परिवार का हर क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा।

मई के महीने के बाद आप अपने प्रेम संबंधों में खुश रहेंगे। राशि के तीसरे भाव पर बृहस्पति की दृष्टि आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए अनुकूल होने वाली है।  

इस वर्ष सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी रखते हुए आप अपनी सामाजिक छवि को अच्छा बनाएंगे। कई साड़ी सामाजिक संस्थाओं का हिस्सा आप बनेगे। 

Children | संतान  

वर्ष 2025 में आपके बच्चों के लिए साल की पहली छमाही औसत रहने वाली है, लेकिन मई के बाद स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर एवं बच्चों के विवाह के लिए उत्कृष्ट समय निर्मित होगा। 

इस साल नवविवाहित जोड़े अपने पहले बच्चे के जन्म की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि गर्भधारण के लिए इस समय अवधि को शुभ माना जा सकता है।

आपके पहले बच्चे की सर्वांगीण प्रगति के लिए यह समय अवधि आशाजनक प्रतिफलों से भरी है, जबकि वहीँ इस साल आपके दूसरे बच्चे के लिए ये समय अवधि औसत परिणाम दे सकती है।

संतान सम्बन्धी विषयो और समस्याओ के लिये स्वर योग से मनचाही संतान उत्पन्न करना पढ़े।

Health | स्वास्थ  

इस साल सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य औसत रहेगा। किसी न किसी बात की वजह से आप मानसिक रूप से संतुष्ट नहीं होंगे। 

साल का पहला भाग आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अनुकूल नहीं रहेगा,जिससे आप मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते हैं।

आपके स्वास्थ्य में मई के बाद सुधार होगा। लगातार नियमित व्यायाम एवं नियंत्रित आहार जैसे आपके निरंतर प्रयासों से आपकी प्रतिरक्षा शक्ति में वृद्धि होगी।

Travel in 2025 | यात्रा

यह साल सिंह राशि वालों यात्रा की दृष्टि से एक अनुकूल वर्ष साबित होगा, एवं  वर्ष के पहले भाग में आपकी लंबी यात्राओं पर जाने की संभावना बनती दिख रही है।

 इस वर्ष आपके पैतृक स्थान की यात्रा पर जाने के संकेत भी दिखाई दे रहे है। मई के बाद आपके कई छोटी-छोटी  यात्रायें करने की भी संभावना है।

इस वर्ष आप व्यवसाय से संबंधित यात्राओं पर भी जा सकते है,किन्तु आपको वाहन चलाते समय एवं यात्रा पर जाते समय दुर्घटना एवं चोरी से सतर्क रहने की ज़रूरत होगी। 

Astrology Suggestions | ज्योतिषीय उपाय

वर्ष की शुरुआत में आप पूजा-पाठ एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, किन्तु मई के बाद आप अपने इष्ट देवता के मंत्र का जाप करना पसंद करेंगे। 

धार्मिक क्रियाकलापों के रूप में आप इस वर्ष खुलकर यज्ञ, हवन अथवा अनुष्ठान इत्यादि करने में रुचि लेंगे। इससे आपको मानसिक संतुष्टि का एहसास होगा। 

सिंह राशि वालों को उपरोक्त बातों के अलावा कुछ विशेष धार्मिक या ज्योतिष उपाय करने भी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। 

  • श्रीयंत्र को पूजा स्थल पर स्थापित करें और प्रतिदिन श्री सूक्त और लक्ष्मी सूक्त का जाप करें।
  • मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

नवरत्नों के चमत्कारिक प्रभाव को जानने के लिए नवरत्न (Navratna) पर जाये। यदि रंगो का हमारे जीवन और स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव को जानना चाहते है, तो कलर (Colour) पर क्लिक करे।

इस मानव शरीर पर पड़ने वाले ग्रहो के प्रभाव से उत्पन्न व्याधियों के रत्नो द्वारा उपचार के लिए Navagraha पढ़े।

यंत्र प्रयोग एवं यंत्रो द्वारा समस्या निवारण अथवा प्रयोजन सिद्धि जानने हेतु यंत्र का जादू (Yantra) पर जाये तथा विविध प्रयोजन हेतु विशिष्ट यंत्रो की भी जानकारी प्राप्त करे।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Google Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।