मिथुन लग्न ( Mithun Lagna ) का स्थान तीसरा होता है। इस लग्न का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध ग्रह कुंडली के चौथे घर का स्वामी होता है। बृहस्पति ग्रह मिथुन लग्न के जातकों की कुंडली में बाधा का काम करता है। 

यह जातक जब विवाह बंधन में बंधते है, तब गुरु की कृपा उन पर होना शुरू होता है। इस लग्न के लिए मंगल भी घातक होता है। यहाँ हम इसके के अंतर्गत जन्म लेने वाले लोगों के विषय में जानेंगे।

इनमे किसी भी नयी चीज़ को सीखने की गज़ब की शक्ति और कला होती है। सदैव उनमें नया सीखने की ललक बनी रहती है। 

इनमे संगीत, नृत्य, ड्रॉइंग, पेंटिंग, नयी खोज और यात्रा को लेकर उत्सुक्ता हमेशा बनी रहती है। परन्तु अपने दोहरे चरित्र के कारण इनकी इच्छाओं में परिवर्तन साफ़ देखा जा सकता है। 

मिथुन लग्न वालों से बेहतर तरीके से कोई दूसरा किसी काम को पूरा नहीं कर सकता। ऐसा करने के लिए इनको बस अपनी कमज़ोरियों पर काबू करना होता है और दृढ संकल्प लेना पड़ता है। 

Mithun Lagna Physique | मिथुन लग्न में शारीरिक बनावट 

यह लम्बे कद और सुडौल शरीर के स्वामी होते है। सुन्दर और हाज़िर जवाब होते हैं, परन्तु कभी कभी थोड़ा शर्मीला व्यव्हार भी करते है। अधिकतर थोड़ा बैचैन और चिड़चिड़े हो जाते हैं। 

mithun-lagna-physique

Mithun Lagna Nature | मिथुन लग्न मानसिक प्रवृत्ति या स्वभाव

इनमे एकाग्रता की बहुत कमी होती है, जो इनकी सफलता में बहुत बड़ी बाधा का काम करता है। स्वभाव से अत्यंत महत्वकांशी होते है।

इनकी कमज़ोरी ये होती है की इनमे सब्र या धैर्य की अत्यंत कमी होती है। इसी कारण इनके द्धारा किये  किसी भी प्रयास के परिणाम के लिए इंतज़ार करना इनके लिए बहुत मुश्किल होता है। 

स्वभाव से थोड़े बहस करने वाले और एक समय में एक से अधिक कामों में खुद को व्यस्त रखते है, लेकिन एकाग्रता की कमी की वजह से दोनों को ही पूरा नहीं कर पाते। 

mithun-lagna-nature

इनको मानसिक सुख की प्राप्ति की तलाश हमेशा बनी रहती है। जब इनको मानसिक सुख प्राप्त नहीं हो पाता तो ये कई बार अत्यंत बेचैन होकर अजीब व्यव्हार करने लगते है।

जिसकी वजह से कई बार इनका मानसिक संतुलन भी ख़राब हो सकता है। जीवन के हर एक पल में इनको प्यार, परिवर्तन और विविधता की तलाश रहती है।  

ये बहुत अच्छे सलाहकार होते है, और कोई भी अपनी परेशानी में निसंकोच इनसे सलाह ले सकता है। ये विश्वसनीय होते है। आप बेझिझक इनसे अपनी बात साझा कर सकते हो। 

ये लोग अत्यंत चतुर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, आविष्कारक, यांत्रिकी ज्ञानी, सरल और प्रतिगामी शक्ति से भरे होते हैं। इनको किसी भी प्रकार के बंधन में जीना पसंद नहीं आता। ये बहुत अच्छे योजनाकार,पत्रकार,जासूस भी बन सकते है।  

इस व्यक्ति के जन्म समय के दौरान बुध ग्रह प्रतिगामी होता है, तो ये लोग सदैव सच का सच देना पसंद करते है। 

अच्छे और हलके फुल्के मज़ाक का आनंद उठाना इनका स्वभाव होता है। अपने पूरे जीवन काल में इनको बहुत सारे परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जीवन का भरपूर आनंद लेना इन्हे बहुत अच्छे से आता है, परन्तु विपरीत लिंगी के साथ इनके मतभेद के कारण इनको लगातार दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। 

पिता और परिवार के साथ भी इनके मतभेद हमेशा बने रहते है। दोस्ती करने में इनको महारथ हासिल होती है लेकिन हमेशा दूसरों में कमियां निकालने के इनके स्वाभाव की वजह से रिश्ते ज़्यादा लम्बे नहीं चल पाते। 

इनके जीवन में जितना अधिक रोमांस और रोमांच होगा उतना ही ये जीवन का आनंद लेंगे। 

कमज़ोरियाँ

इन व्यक्ति में एकाग्रता की अत्यधिक कमी होती है, और ये जल्दबाज़ी में निर्णय लेते है जिसका नुकसान इनको हमेशा उठाना पड़ता है। 

एक छोटे से संघर्ष का सामना होने पर भी ये टूट जाते है। इनको अपने द्वारा किये गए प्रयासों का प्रतिफल जानने की हमेशा आतुरता रहती है। जिसकी वजह से इनका बनता हुआ काम अक्सर ख़राब हो जाता है।

इनको आसान तरीके से काम करना हमेशा पसंद आता है, जिसकी वजह से ये खुद अपना नुकसान कर बैठते है। इनका जीवन दूसरों के मुकाबले अधिक घटनापूर्ण होता है। 

किसी दुसरे की सलाह पर चलना इनको बिलकुल पसंद नहीं आता है। 

Mithun Lagna Health | मिथुन लग्न स्वास्थ्य

यह लोग अपना स्वास्थ्य खुद ख़राब करते है। अत्याधिक सोचने और चिंता करने की वजह से यदि ये बिना मतलब का मानसिक तनाव लेना छोड़ दे तो इनका स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है। 

mithun-lagna-health

कई बार काम में विविधता लाने के चक्कर में ये अपने ऊपर काम का अत्यधिक भार ले लेते है, जिससे इनकी सेहत ख़राब हो जाती है। 

पूरी तरह आराम करने और भरपूर नींद लेने से इनका शरीर तरोताज़ा हो जाता है। इनके शरीर में इनको अपने फेफड़ों,कंधो और हाथों पर पूरा नियंत्रण होता है। 

इनमें अक्सर किसी भी व्यक्ति से बिना अर्थ की आसक्ति की भावना पैदा हो जाती है। जो इनकी चिंता और परवाह को बढ़ा कर इनका स्वास्थ ख़राब कर देती है।

इनको अक्सर ज़ुकाम, नाक बहना, इन्फ्लुएंजा, ब्रोंकाइटिस एवं अन्य श्वांस सम्बन्धी रोगों का सामना करते देखा जा सकता है। बवासीर, फिस्टुला, मूत्राशय और गुर्दे की बीमारियां होना भी इनमे बहुत आम बात होती है। 

Mithun Lagna Money | मिथुन लग्न धन, संपत्ति 

जातक के जीवन में बहुत उठा पटक चलती रहती है। हर मोड़ पर इनको बदलावों का सामना करना पड़ता है।

mithun-lagna-money

वैसे तो साधारणत आर्थिक जीवन सहज ही रहता है, लेकिन कई बार खुद की गलतियों की वजह से इनको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। 

इनको अपने जीवन में धन संपत्ति कमाने के बहुत सारे मौके मिलते है। लेकिन अपनी एकाग्रता की कमी के कारण और जल्दबाज़ी में लिए फैसलों की वजह से यह लोग उन मौकों का भरपूर लाभ नहीं उठा पाते। 

अक्सर इनको पत्रकारिता,जासूसी तथा आधिकारिक पदों पर काम करते देखा जाता है।  किसी कंपनी के सलाहकार के रूप में भी ये अपनी अच्छी पहचान बना कर धन कमा सकते है।

इसके अलावा ये बहुत अच्छे योजनाकार भी होते है, जिसकी वजह से इनको किसी भी व्यवसाय या नौकरी में बड़े पद का लाभ मिल सकता है। 

लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाने की कला में यह लोग माहिर होते है जिसकी वजह से इनके लिए जन संपर्क के पद पर काम करना भी अच्छा रहेगा।  

आर्थिक क्षेत्र में इनके लिए  यही सलाह रहेगी की किसी भी काम में अपनी एकाग्रता और दृढ़ संकल्प को बनाये रखें तभी सफलता का स्वाद इनको चखने को मिलेगा।

पैसे को वैसे तो ये फालतू खर्च करने वाले नहीं होते। लेकिन अपनी हठधर्मिता की वजह से कई बार आर्थिक नुकसान उठाते है। 

इनके लिए यही सही होगा की बिना किसी बहस के अपने काम पर ध्यान लगाएं और अपने आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करें।  

Mithun Lagna Prem, Vivah | मिथुन लग्न विवाह और प्रेम सम्बन्ध

यह लोग अक्सर दोहरे चरित्र और मानसिकता में झूलते देखे जाते हैं। विविधता में ही इनको जीवन का असली सुख प्राप्त होता है।

mithun-lagna-prem-vivah

इसी कारन से ये बहुत जल्दी किसी भी रिश्ते में पड़ जाते है और फिर अपने स्वभाव के कारण उसमें कमियां निकलना प्रारम्भ कर देते है।  इनकी यही आदत इनके किसी भी रिश्ते को ज़्यादा लम्बा नहीं चलने देती।  

इनको समझना इनके साथी के लिए लगभग असंभव ही होता है। इनके लिए रोमांस और रोमांच में ही जीवन का असली सुख छिपा होता है।

इनके दिल पर दिमाग हमेशा हावी रहता है, जिसकी वजह से इनके भावनात्मक संबंध कम ही बन पाते है। 

यह लोग प्रेम संबंधों में भी हमेशा फायदे और नुकसान को प्राथमिकता देते है। इनको अपने साथी से हमेशा ज़्यादा की उम्मीद होती है। इसी कारण इनको हमेशा ऐसा लगता है की इस रिश्ते में उनको पूरा नहीं मिला है।  

कई बार यह अपने स्वभाव के अनुसार ही दोहरा जीवन भी जीते है और इनके एक से अधिक प्रेम सम्बन्ध बन सकते है। किसी भी विपरीत लिंगी की ओर आसानी से आकर्षित हो जाते है। 

यदि इनका जीवन साथी भी इनकी तरह ही समझदार और जीवन का आनंद लेने वाला होता है।  तो इनका वैवाहिक जीवन अच्छा और आनंदमय रहता है। अन्यथा अलगाव और टूटन का सामना इनको करना पड़ता है।  

इनको केवल तुला, कुंभ, मेष और सिंह राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति के साथ विवाह करना चाहिए तभी इनके जीवन में विवाह संबंधों के सफल होने के अनुमान रहते है।  

Mithun Lagna Family | मिथुन लग्न घरेलू वातावरण 

इनके अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, पार्टनर्स, ग्राहकों के साथ बहुत ही मधुर सम्बन्ध होते है। 

mithun-lagna-family

ये अपने खुशमिज़ाज़ व्यव्हार से अपने आसपास के माहौल को भी खुशनुमा बना सकते है। इनको अक्सर लोगों से बात करना और उनसे घिरा रहना पसंद होता है।  

अपने घर में भी ये अच्छा महसूस करते है जब कोई मेहमान आता है तो। लोगों से भरा पूरा घर इनको अच्छा लगता है।  घर में साफ़ सफाई और हर चीज़ करीने से जमी हुई रखना इनको बहुत आत्मसुख प्रदान करता है। 

लेकिन कई बार जातको को अकेले रहना भी बहुत अच्छा लगता है। चुपचाप अपने घर के अंदर सबसे दूर। ये कभी मानसिक और शारीरिक रूप से खाली बैठना पसंद नहीं करते। 

घर में बच्चे भी इनको बहुत पसंद होते है लेकिन तभी तक जब तक वो नियम कायदे में रहे। घर का सुख इनको अत्यंत प्रिय होता है। 

Mithun Lagna Job, Business | मिथुन लग्न व्यवसाय या रोज़गार

किसी भी प्रकार की नौकरी या व्यवसाय में फिट बैठते है। अपने दोहरे चारित्रिक गुण की वजह से यह एक समय में एक से ज़्यादा नौकरी या व्यवसाय का हिस्सा भी हो सकते है। 

mithun-lagna-job-business

सीधे-सीधे लोगों से संवाद वाले काम भी यह अपनी व्यव्हार कुशलता के दम पर बहुत आसानी से कर पाते है।  

उनके लिए सबसे अच्छा पेशा दलाल, बुद्धिमान एजेंट, सफल व्यवसायी, सचिव और कुशल वकील हैं। अपनी अच्छी आश्वस्त शक्ति के सहारे ये अपना हाथ पत्रकारिता में भी आज़मा सकते है। 

अपनी आय के स्रोतों में परिवर्तन करते रहना इनके लिए आम बात होती है। एक जगह न टिक पाने के स्वभाव की वजह से ऐसा होता है। 

Mithun Lagna Lucky Number and Color | मिथुन लग्न स्वास्थ्य भाग्यशाली संख्या तारीख और रंग

लग्न का स्वामी बुध ग्रह एवं अन्य ग्रहो के प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी के लिये नवग्रह प्रभाव (Navagraha ) पर जाये। अपितु मंगल ही नहीं अन्य ग्रहो के प्रभाव और सम्बंधित रत्न के बारे में जाने।

सोमवार, गुरुवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन लाभदायक होते है। मंगलवार और शनिवार के दिन इनके लिए चिंता और नुकसान के विषय लाते  है।

रविवार का दिवस छोटी यात्राओं और दैनिक कामों से आराम के दिन के रूप में इनको सुख प्रदान करता है। पूर्णिमा के दिन उपवास रखना इनके लिए अच्छा होता है। 

इनके लिए शुभ संख्या 7, 3, 5, 6 और 1, 2 होती है। 4 व 8 संख्या वालों से इनकी बिलकुल नहीं बनती वह है । 

अंको अथवा मूलांक द्वारा हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के विस्तृत अध्यन के लिये अंक ज्योतिष का रहस्य (Numerology) लेख पर जाने के लिए लिंक फॉलो करे। 

शुभ रंगों की बात करें तो पीला,बैंगनी,हरा और गुलाबी इनके लिए अत्यंत लाभदायक होते है। काले और लाल रंग को धारण करना इनके लिए वर्जित होता है। 

रंगो के बारे में अधिक जानकारी के लिए सात रंग का रहस्य (Colour ) पढ़े।

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।