मीन राशि वालों के लिए साल (Pisces 2025) अपने साथ क्या लेकर आने वाला है। यह जानने से पूर्व हमें यह जानना आवश्यक है कि इस वर्ष ग्रह दशा किस प्रकार रहने वाली है। 

वर्ष की शुरुआत में शनि कुम्भ राशि के छठे भाव में तथा राहु मीन राशि में 7वें भाव में होगा। तत्पश्चात 29 मार्च को शनि मीन राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा।

उसके बाद 30 मई को राहु छठे भाव में कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति वृषभ राशि के नौवें भाव में होगा।

14 मई से  यह दसवें भाव में मिथुन राशि में गोचर करेगा। उसके बाद यह 11वें भाव में कर्क राशि में तीव्र गति से प्रवेश करेगा तथा उसके पश्चात एक बार फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।

यदि आप ग्रह नक्षत्रों की उपरोक्त दशा के आधार पर अपनी जीवन चर्या निर्धारित करोगे तो आपकी अवश्य लाभ प्राप्त होगा। 

Pisces Education in 2025 | शिक्षा

मीन राशि के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के लिए यह वर्ष काफी औसत नजर आ रहा है। सफलता पाने के लिए आपको बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। 

pisces-2025-education

विधार्थी अपनी शिक्षा में सफलता के लिए आलस्य एवं ढुलमुल रवैये से दूर रहते हुए लगातार प्रयास एव कड़ी मेहनत का पालन करना होगा। 

वर्ष के उत्तरार्ध में आपकी  शिक्षा में सफलता की संभावना बढ़ जाएगी। इस साल रोजगार के अवसर बहुत ही औसत रहने वाले हैं।

घर में शिक्षा सम्बंधित अनुकूलता के लिए Study Table Vastu पर जाये।

Pisces 2025 Career, Job | मीन 2025 में करियर, नौकरी

यह वर्ष मीन राशि वालों के काम-धंधे के लिए औसत परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष किसी भी काम को करना आपके लिए आसान नहीं रहने वाला है। 

pisces-2025-job-career

आपको अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए आलस्य से बचना होगा एवं अत्यंत समझदारी से कोई भी काम या निर्णय लेना होगा। 

इस बात का विशेष ध्यान रखें की कड़ी मेहनत के बाद भी आपको कोई खास सफलता आसानी से प्राप्त नहीं हो पाएगी,किन्तु अपने प्रयास जारी रखें। 

मई के बाद आपके व्यापारिक जीवन को मजबूत करने के लिए समय अवधि शुभ बन रही है,जिसके परिणामस्वरूप आपके कामों में तेज़ी आएगी। 

इस समय अवधि में कुछ खास करें न करें, कम से कम अपना आत्मविश्वास हासिल करने के लिए बेहतर प्रयास कर पाएंगे। 

इस दौरान आपको अपने वरिष्ठों का नौकरी एवं व्यापार में भी सहयोग प्राप्त होगा। आपको विशेष रूप से निवेश करने से बचना होगा। 

Money | धन, संपत्ति  

मीन राशि वालों के आर्थिक रूप से एक उत्कृष्ट वर्ष नहीं कहा जा सकता है। इस वर्ष धन की आमद के बावजूद शनि एवं राहु का गोचर आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत होने से रोकता रहेगा। 

pisces-2025-money

14 मई के बाद मीन राशि वालों के लिए घर, संपत्ति एवं  वाहन से जुड़े मामलों में सुधार तथा विकास के योग बन रहे हैं।

यदि आप इस समय में सही वित्तीय निर्णय लें तो आपको लाभ प्राप्त होगा। सबसे अधिक आवश्यक है कि धन का उपयोग आमदनी के अनुसार ही निर्धारित करें। 

अधिक धन प्राप्ति उपाय के उपक्रमों को जानने के लिये धन प्राप्ति उपाय (How To Become Rich) अवश्य पढ़े।

Love and Romance in 2025 | प्रेम एवं प्रणय सम्बन्ध 

प्रेम संबंधों के मामले में मीन राशि वालों के लिए साल की शुरुआत में ग्रह कुछ अच्छी स्थिति बनाते नहीं दिख रहे हैं। इसका प्रभाव फरवरी तक रहेगा। 

इसके पश्चात आपका प्रेम जीवन अपनी रफ़्तार को वापस पायेगा तथा पूरे वेग से आप पर प्यार (Prem) का ख़ुमार चढ़ जायेगा। 

जो लोग अविवाहित हैं, उनका इस दौरान विवाह संबंध होना निश्चित है। आप अपने साथी के साथ अपना नया परिवार शुरू करने की और पहला कदम बढ़ाएंगे। 

नए सपनो एवं आशाओं के साथ आप अपने सुन्दर घर की शुरुआत, सजावट, नये जीवन की योजनाओं का प्रारम्भ भी करेंगे।

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने।  

Family and social Life | परिवार एवं सामाजिक जीवन

भले ही मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष इस साल थोड़ा कमज़ोर बन रहा हो, किन्तु बृहस्पति का गोचर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के लिए लाभदायक होने वाला है। 

इस वर्ष आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। कई प्रकार के सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर योगदान देंगे। 

मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए भी यह वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देने वाला साबित होगा। 14 मई के बाद परिवार में प्यार, हंसी ख़ुशी एवं  शांति, सद्भाव और सहयोग का माहौल रहेगा।

मीन राशि वाले साल में भले ही अपने व्यापार या नौकरी में थोड़ा परेशान रहें, लेकिन पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। 

Children | संतान

 वर्ष 2025 में आपके बच्चों की खुशी एवं सफलता आपको सुकून देने वाली है। उनके स्वास्थ्य एवं शिक्षा में इस साल निश्चित रूप से सुधार होगा,जो आपको अच्छा महसूस करने का अवसर देगा। 

14 मई के बाद बृहस्पति का गोचर मीन राशि के जातकों को गर्भधारण एवं संतान पक्ष से जुड़े मामलों के लिए बेहतर समय का निर्माण करता दिख रहा है। 

आपके विवाह योग्य आयु के बच्चों का इस वर्ष विवाह हो सकता है। संक्षेप में यह समय आपके बच्चो की प्रगति, शिक्षा, सुख एवं संतान के विवाह के लिए शुभ रहने वाली  है।

संतान सम्बन्धी विषयो और समस्याओ के लिये स्वर योग से मनचाही संतान प्राप्त करना पढ़े।

Health | स्वास्थ 

वर्ष के पहले भाग में राहु एवं शनि के नकारात्मक गोचर के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।  

इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अत्यंत आवश्यकता है। आपके लिए एक अनुशासित जीवन शैली का पालन करना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। 

आपको खास तौर पर अपने आहार का ध्यान रखना होगा ,क्योंकि यदि आपने कुछ भी तला-भुना अधिक खाया तो आपको पेट सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। 

साल का उत्तरार्ध आपके स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए बेहतर रहेगा। आप नियमित व्यायाम तथा अनुशासित जीवन तथा  पौष्टिक आहार चार्ट का पालन करके अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। 

Travel in 2025 | यात्रा

मीन राशि वालों के लिए यात्रा की दृष्टि से यह वर्ष अत्यधिक अनुकूल रहने वाला है। साल की शुरुआत में आपको विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। 

यदि आप काफी लम्बे समय से काम की वजह से अपने गांव या देश नहीं जा पाएं हैं, तो इस साल आप अपने पैतृक घर जा पाएंगे। 

Astrology Suggestions | ज्योतिषीय उपाय  

वर्ष की शुरुआत में इस बात की प्रबल संभावना है, कि आप घर पर यज्ञ, हवन, अनुष्ठान या अन्य धार्मिक समारोह संपन्न कर सकते हैं। 

साल भर आप अपने आध्यात्मिक गुरु द्वारा आपको दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने में रुचि लेंगे। धर्म का अनुसरण आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। 

कुछ विशेष उपाय अपनाकर भी आप अपने जीवन को सुख समृद्ध बना सकते है। 

  • प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।
  • मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • दुर्गा कवच का जाप करें और नीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
  • शनिवार के दिन किसी काम की काली वस्तु का दान किसी गरीब व्यक्ति को करें।
  • सरसों के तेल में अपना चेहरा देखें और शनिवार के दिन दान करें।

नवरत्नों के चमत्कारिक प्रभाव को जानने के लिए नवरत्न (Navratna) पर जाये। यदि रंगो का हमारे जीवन और स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव को जानना चाहते है, तो कलर (Colour) पर क्लिक करे।

इस मानव शरीर पर पड़ने वाले ग्रहो के प्रभाव से उत्पन्न व्याधियों के रत्नो द्वारा उपचार के लिए Navagraha पढ़े।

यंत्र प्रयोग एवं यंत्रो द्वारा समस्या निवारण अथवा प्रयोजन सिद्धि जानने हेतु यंत्र का जादू (Yantra) पर जाये तथा विविध प्रयोजन हेतु विशिष्ट यंत्रो की भी जानकारी प्राप्त करे।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Google Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।