मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2025 (Aries 2025) की शुरुआत में शनि कुंभ राशि में 11वें भाव में एवं राहु मीन राशि के 12वें भाव में होगा। 29 मार्च को शनि मीन राशि में 12वें भाव में गोचर करेगा।

30 मई को राहु 11वें भाव में कुम्भ राशि में गोचर करेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति वृष राशि में दूसरे भाव में होगा।  

14 मई को यह तीसरे भाव में मिथुन राशि में गोचर करेगा एवं उसके बाद यह चौथे घर में कर्क राशि में तीव्र गति से प्रवेश करेगा। तत्पश्चात फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।

Aries Education in 2025 | शिक्षा  

मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए यह साल बिल्कुल भी बुरा नहीं कहा जाता है। इस आने वाले साल में आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

aries-education-in-2025

कुछ अनुभवी लोगों के साथ जुड़कर अपनी कार्यकुशलता में सुधार करने का प्रयास करना आपके लिए लाभकारी होगा।

29 मार्च के बाद समय अनुकूल हो रहा है। छठे भाव पर बृहस्पति और शनि के गोचर का संयुक्त प्रभाव बेरोजगार लोगों के लिए अचानक रोजगार के अवसरों के आने का प्रबल संकेत दे रहा है।

घर में शिक्षा सम्बंधित अनुकूलता के लिए Study Table Vastu पर जाये।

Aries 2025 Career, Job | मेष 2025 में करियर, नौकरी

करियर एवं व्यावसायिक रूप से मेष राशि वालों के लिए 2025  एक अच्छा वर्ष होगा एवं साल की शुरुआत में वित्तीय लाभ की उम्मीद की जा सकती है। इस वर्ष व्यापार में आपको अपने बड़े भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।

aries-2025-career-job

अपनी कार्यकुशलता एवं अपने क्षेत्र में समय के साथ अर्जित की गयी विशेषज्ञता से विशेष सफलता के योग प्राप्त होंगे। 

लेकिन 29 मार्च के बाद आपको अपने कार्यों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। 

आपको इस वर्ष अपने व्यावसायिक स्थल पर कुछ छिपे हुए दुश्मनों से बचकर रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपको मुश्किल स्थिति में डाल सकते हैं। 

आप खुद को सुरक्षित रखने के लिए लोगों पर आँख बंद करके भरोसा न करें। इस समय काल में किसी भी प्रकार के नए व्यापार की शुरुआत करने से बचें। 

यदि आप किसी के साथ साझेदारी में कोई व्यवसाय कर रहे हैं, तो साल 2025 में 14 मई के बाद आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

साल के बाकी महीनों में आप अपनी कुशलता एवं प्रयासों के आधार पर अपनी व्यावसायिक या करियर सम्बन्धी सफलता को सुनिश्चित करेंगे। 

Money | धन

आर्थिक दृष्टिकोण से मेष राशि वालों के लिए साल की शुरुआत अत्यंत खुशगवार रहने वाली है। आपको साल के शुरू से ही आर्थिक सुख का स्वाद चखने को मिलेगा। 

aries-2025-money

आपकी राशि में बृहस्पति का गोचर आपकी आय वृद्धि के लिए सहायक रहेगा। यदि आप समझदारी का परिचय दें,तो इस वर्ष अच्छा धन संचय कर सकते है। 

इस साल के प्रारम्भ से ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने से आपको आर्थिक निर्णय लेने की आज़ादी रहेगी,किन्तु आपको अपने बुद्धि विवेक का परिचय देना होगा। 

आपको आभूषण संचय एवं उपहार स्वरूप उनकी प्राप्ति के योग भी इस साल में प्राप्त हो रहे है। जो आपके लिए एक सुखदायी अनुभव रहने वाला है। 

आपकी राशि के अष्टम भाव पर गुरु एवं शनि के गोचर का संयुक्त प्रभाव आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। आपको पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग इस वर्ष में अत्यंत तेज़ हैं। 

30 मार्च के बाद राहु का आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर अचानक वित्तीय लाभ का संकेत दे रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपने पुराने कर्ज चुकाने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। 

साल में आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा, जो आपको आत्म-विश्वास से भर देगा। यह आपको आने वाले जीवन के प्रति आशावान करने में सहायक रहेगा। 

अधिक धन प्राप्ति उपाय के उपक्रमों को जानने के लिये धन प्राप्ति उपाय (How To Become Rich) अवश्य पढ़े।

Love and Romance in 2025 | | प्रेम एवं प्रणय सम्बन्ध

इस वर्ष मेष राशि वालों को प्रेम (Prem) की सुखद अनुभूति प्राप्त होने वाली है। आप अपने प्रेमी के प्रेम में पूर्णता खोये रहेंगे।आपका साथी भी आपके प्रति सामान भावना में लीन रहेगा। 

अतीत की आपकी गलतियों ने आपको अपनी वास्तविक प्रेम प्रेरणाओं को समझने की विशेष क्षमता प्रदान की है। जो आपके आने वाले प्रेम जीवन की नीव इस वर्ष रखने में सहयोग करेगा। 

प्रेम संबंधों में आप हमेशा से ही ईमानदार रहे हैं, इस वर्ष आपकी इस भावना में और भी बढोतरी के संकेत मिल रहे हैं। 

साल 2025 का बसंत एवं शरद ऋतू आपके जीवन में एक मिठास एवं गुलाबीपन लेकर आने वाली है। आप प्रेम के अनोखे स्वाद का आनंद लेने वाले हो। 

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने। 

Family | परिवार

मेष राशि के लोगों के लिए परिवार के नजरिए से इस साल की अच्छी शुरुआत की हो सकती हैं। बृहस्पति का गोचर यह सुनिश्चित करता है, कि आपके परिवार में प्रेम, हँसी, सद्भाव, समृद्धि एवं शांति का माहौल रहेगा। 

परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है। परिवार के सभी सदस्यों के एक-दूसरे के प्रति अधिक केयरिंग होने की भावना का विकास इस साल होगा।  

आपको अपने भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग इस वर्ष प्राप्त होगा। 14 मई के बाद आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से रुचि लेंगे, एवं समाज के उत्थान  के लिए आप एक संस्था का निर्माण भी कर सकते हैं। 

आप कई सारी सामाजिक योजनाओं को बनाएंगे या उनको सहायता देने में आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग देंगे। आपके भीतर इस वर्ष समाज कल्याण की भावना तीव्र रहने वाली है। 

Children | संतान  

मेष राशि के लोगों के लिए साल की शुरुआत उनके बच्चों के लिए फायदेमंद प्रतिफल देती दिख रही है। वे प्रगति प्राप्त करेंगे और 14 मई के बाद आपकी  दूसरी संतान के लिए समय अवधि अधिक अनुकूल होने वाली है। 

यदि आप अपना परिवार बढ़ने के लिए एक और संतान पैदा करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय गर्भधारण के लिए उपयुक्त हो सकता है। 

यदि दूसरा बच्चा विवाह योग्य उम्र का है तो उसकी शादी की उम्मीद भी इस वर्ष  की जा सकती है। आपका अपने बच्चों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करने के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। 

संतान सम्बन्धी विषयो और समस्याओ के लिये स्वर योग से मनचाही संतान उत्पन्न करना पढ़े।

Health | स्वास्थ 

साल की शुरुआत आपकी सेहत के लिए शुभ रहने वाली है। आपकी शारीरिक ऊर्जा एवं कार्य कुशलता में अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष वृद्धि होगी। 

आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। 29 मार्च के बाद आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यात्रा पर जाना टालना पड़ सकता है।

आप इस साल अपने समय का सही उपयोग करें एवं अपनी जीवन शैली को बेहतर तरीके से सुधारने का प्रयास करें। कुछ अतिरिक्त वित्तीय बोझ के कारण अपने आप को किसी भी मानसिक तनाव का शिकार न होने दें।

Travel in 2025 | यात्रा

इस साल राहु का बारहवें भाव में गोचर मेष राशि वालों की  विदेश यात्रा के प्रबल संकेत दे रहा है। 14 मई के बाद आप छोटी और लंबी यात्रा पर जाएंगे। 

इस साल यात्रा पर जाते समय एवं  वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि 29 मार्च के बाद शनि का गोचर शुभ नहीं है। आप दुर्घटना का शिकार बन सकते हैं। 

Suggestions | ज्योतिषीय उपाय

साल की शुरुआत धार्मिक कार्यों के निर्वहन के लिए अनुकूल है। नौवें भाव पर बृहस्पति और शनि के गोचर का संयुक्त प्रभाव यह दर्शाता है कि आप कुछ विशेष पूजा, यज्ञ और अनुष्ठान सकेंगे इस साल ।

इस साल आपके आध्यात्मिक जीवन में एक नया अध्याय जुड़ेगा जो आपको एक बेहतर व्यक्तित्व की प्राप्ति में सहयोग करेगा। आपके लिए कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय इस प्रकार हैं। 

  • शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
  • ओम गंग गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।
  • लाल मसूर की दाल को लाल कपड़े में लपेटकर मंगलवार के दिन किसी मंदिर में दान करें।

नवरत्नों के चमत्कारिक प्रभाव को जानने के लिए नवरत्न (Navratna) पर जाये। यदि रंगो का हमारे जीवन और स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव को जानना चाहते है, तो कलर (Colour) पर क्लिक करे।

इस मानव शरीर पर पड़ने वाले ग्रहो के प्रभाव से उत्पन्न व्याधियों के रत्नो द्वारा उपचार के लिए Navagraha पढ़े।

यंत्र प्रयोग एवं यंत्रो द्वारा समस्या निवारण अथवा प्रयोजन सिद्धि जानने हेतु यंत्र का जादू (Yantra) पर जाये तथा विविध प्रयोजन हेतु विशिष्ट यंत्रो की भी जानकारी प्राप्त करे।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Google Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।