वृषभ राशि वालों के लिए वर्ष (Taurus 2025) की शुरुआत में शनि कुंभ राशि के दसवें भाव में तथा राहु मीन राशि में 11वें भाव में होगा। इसके बाद  29 मार्च को शनि मीन राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा।

साल 2025 में 30 मई को राहु 10वें भाव में कुम्भ राशि में गोचर करेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति वृष राशि के पहले घर में होगा।

 तत्पश्चात 14 मई को यह दूसरे घर में मिथुन राशि में होगा। उसके बाद यह तीसरे घर में कर्क राशि में तीव्र गति से प्रवेश करेगा एवं फिर यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 

साल की शुरुआत से ही आपको अच्छे संकेत मिलने प्रारम्भ हो जायेंगे,कि इस वर्ष आप उन्नति एवं उज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। 

Taurus Education in 2025 | शिक्षा  

जो विधार्थी लम्बे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, उनके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए यह वर्ष अनुकूल है। 

taurus-education-2025

जो बच्चे चाहते हैं कि उनको उच्च शिक्षा मिल सके तो, इस साल आप प्रतिष्ठित प्रमुख शिक्षण संस्थान में प्रवेश पाने में सक्षम होंगे।

14 मई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की उम्मीद की जा सकती है, इसके परिणामस्वरूप आपको रोजगार प्राप्त होगा। जो आपके आने वाले भविष्य के लिए अच्छी खबर है। 

घर में शिक्षा सम्बंधित अनुकूलता के लिए Study Table Vastu पर जाये।

Taurus 2025 Career, Job | वृषभ 2025 में करियर, नौकरी

वृषभ राशि के अधीन आने वाले लोग अपनी नौकरी एवं व्यापार में अच्छी शुरुआत करेंगे। यह बात आपको एक अनोखी उत्साह से भरी अनुभूति से भर देगा। 

taurus-2025-career-job

साल आपके लिए व्यावसायिक रूप से एक उत्कृष्ट वर्ष साबित होगा। वर्ष की शुरुआत में सप्तम भाव पर गुरु एवं शनि के गोचर का संयुक्त प्रभाव व्यापार में सफलता का वादा करता दिख रहा है। 

यदि आप कोई भी नया व्यवसाय प्रारम्भ करना लम्बे समय से चाह रहे थे, तो ये साल इसकी शुरुआत करने के लिए शुभ रहने वाला है। इस वर्ष आप अपने व्यवसाय को मजबूत करने के लिए नई व्यावसायिक योजनाएं बनाएंगे।

इस दौरान आपका भाग्य भी आपका साथ देगा, जिसके परिणामस्वरूप आपको कम समय में सफलता मिलने वाली है। 

पार्टनरशिप वेंचर एवं शेयर मार्केट निवेश दोनों ही आपके लिए फायदेमंद साबित होते दिख रहे हैं। साल 2025 में नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।  

आप  विशेष रूप से मई के बाद अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठों से समर्थन की उम्मीद कर सकते हैं। यदि आप सही प्रकार से उनके सहयोग का लाभ उठा सको तो आपकी कार्यकुशलता का विकास होगा। 

कुल मिलाकर इस साल में वृषभ राशि के अंतर्गत आने वालों को व्यवसाय एवं नौकरी में चहुँ ओर से सफलता मिलती दिखाई दे रही है। 

Money | धन

वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से यह वास्तव में एक अच्छा वर्ष होने वाला है । इस साल आपकी व्यापार में प्रगति होगी जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। 

taurus-2025-money

इस वर्ष आपकी राशि के 11वां घर राहु बड़े और अचानक लाभ के लिए फायदेमंद योग बनते दिखा रहा है। इस वर्ष आपको अपने बड़े भाइयों से भी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। 

मई के बाद आपको आभूषण उपहार स्वरूप मिल सकते हैं। साल में आपको लम्बे समय से अवरुद्ध धन प्राप्त होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपकी बचत में वृद्धि होगी।

जहाँ एक ओर इस साल में आप शुभ कार्यों पर धन खर्च करेंगे। वहीं दूसरी तरफ वृषभ राशि वालों के लिए निवेश करने के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा। 

बस आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेने की आवश्यकता होगी। 14 मई के बाद आपको अचानक धन लाभ की संभावना अधिक बनती दिखाई दे रही है।

वृषभ राशि वालों के लिए साल में आर्थिक पक्ष पूर्ण रूप से उनके पक्ष में रहने वाला है,यदि आप समझदारी का परिचय देते हैं, तो आने वाले समय को बेहतर बना सकते हो। 

अधिक धन प्राप्ति उपाय के उपक्रमों को जानने के लिये धन प्राप्ति उपाय (How To Become Rich) अवश्य पढ़े।

Love and Romance in 2025 | प्रेम एवं प्रणय सम्बन्ध

इस वर्ष क्योंकि आपका आर्थिक पक्ष एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा इस कारण आप अपने प्रेमी या साथी के साथ प्रेम प्रसंग (Prem) का आनंद भी खुलकर ले पाएंगे।

क्योंकि आप इस वर्ष अपने साथी की सभी इच्छाओं को पूरा करते हुए उनको उपहार,भ्रमण इत्यादि का सुख दे पाएंगे, जिससे आपको साथी का प्रेम एवं सहयोग मिलने में कोई कमी नहीं रहेगी। 

वृषभ राशि के जातक प्रेम आनंद में डूबे हुए अच्छे समय का असली सुख साल 2025 में भोगेंगे। यह सब आपकी आंतरिक ऊर्जा में वृद्धि करेगा। 

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने। 

Family | परिवार

वृषभ राशि वालों के अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंधों के लिए साल की शुरुआत बेहतरीन रहने वाली है। 

घर में प्रेम, हंसी, सद्भाव एवं शांति का माहौल रहेगा। इस वर्ष आपके परिवार के सभी सदस्यों के बीच मजबूत भावनात्मक बंधन एवं सहयोग की भावना का विकास होगा।

मई के बाद आपके परिवार के सदस्यों की संख्या में इजाफा होगा। इस वर्ष आपको अपने बड़े भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

30 मई के बाद माता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव आपको परेशान कर सकता है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध बरकरार रहेंगे और वे आपका सहयोग करेंगे।

इस वर्ष में वृषभ राशि के लोग अपने परिवार से मिलने वाले प्रेम एवं सहयोग के बलबूते आपके उज्जवल भविष्य की नींव रखने में कामयाब हो पाएंगे। 

Children | संतान  

वृषभ राशि के जातक यदि पूर्व में अपनी संतान को लेकर यदि किसी समस्या से ग्रसित थे, तो साल 2025 में आप इस चिंता से मुक्त हो जायेंगे। 

यह वर्ष  आपके बच्चों के लिए एक उत्कृष्ट वर्ष होने जा रहा है, वे विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में उचित प्रगति प्राप्त करेंगे। नवविवाहित लोगों के लिए यह वर्ष गर्भधारण के लिए यह एक शुभ मुहूर्त लेकर आने वाला है।

यदि आपके बच्चे विवाह योग्य हैं,एवं आप उनके विवाह को लेकर योजना बना रहे हैं, तो उनकी शादी इस वर्ष हो जाएगी। 

यह समय अवधि आपके दूसरे बच्चे के लिए भी उपयुक्त है। वे अपने कार्य क्षेत्र में सफल होंगे और उनके किसी क्षेत्र विशेष में सफलता एवं उपलब्धि के संबंध में आपको खुशखबरी मिलेगी।

संतान सम्बन्धी विषयो और समस्याओ के लिये स्वर योग से मनचाही संतान उत्पन्न करना पढ़े।

Health | स्वास्थ 

वृषभ राशि वालों के लिए इस वर्ष सबसे बड़ी खुशखबरी यह है,कि इस वर्ष आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से फिट रहेगा। इस साल आप उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक रूप से भी संतुष्ट रहेंगे। 

आपकी सकारात्मक सोच आपको अपने कार्य को सकारात्मक तरीके से करने के लिए प्रेरित करेगी। जो आपके लिए पूर्णतः एक अच्छी शुरुआत होगी। 

अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार चार्ट और अनुशासित दैनिक दिनचर्या का पालन करने पर उचित ध्यान देंगे।

यदि कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं साल में आपके समक्ष आती भी हैं, तो भी आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि यह समस्याएं जैसे आएँगी वैसे ही चली भी जाएँगी। 

 आपकी मज़बूत रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बृहस्पति के गोचर के बाद आने वाला समय शुभ है। आपको केवल अपनी दिनचर्या को नियमित करने की आवश्यकता है। 

Travel in 2025 | यात्रा

वृषभ राशि वालों के लिए यात्रा संबंधी खबर यह है, कि इस वर्ष के आरंभ में आप लंबी यात्राओं पर जा रहे होंगे। यह यात्रायें आपको व्यापारिक एवं कार्यक्षेत्र सम्बन्धी लाभ देने में लाभदायक सिद्ध होंगी। 

शनि का बारहवें भाव में गोचर विदेश यात्रा के अवसर भी आपके लिए पैदा करेगा। मई के बाद आप समुद्र तटों एवं  झीलों आदि जैसे पानी वाले स्थानों पर जाने में रुचि लेंगे।

Suggestions | ज्योतिषीय उपाय

वृषभ राशि के लोगों को अपनी आंतरिक ऊर्जा के विकास एवं व्यक्तित्व को मज़बूत आकर देने के लिए ध्यान एवं योग का विशेष प्रयोग करना चाहिए। 

इसके अलावा व्यक्तिगत विश्वास के अनुसार अपने इष्ट का स्मरण करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। इसके अलावा कुछ ज्योतिषीय उपाय भी आप अपना सकते है। 

  • मंत्रों के साथ ध्यान अवस्था का नियमित अभ्यास करना। 
  • घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें एवं उसके सामने प्रतिदिन श्रीसूक्त और लक्ष्मीसूक्त का जाप करें।

नवरत्नों के चमत्कारिक प्रभाव को जानने के लिए नवरत्न (Navratna) पर जाये। यदि रंगो का हमारे जीवन और स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव को जानना चाहते है, तो कलर (Colour) पर क्लिक करे।

इस मानव शरीर पर पड़ने वाले ग्रहो के प्रभाव से उत्पन्न व्याधियों के रत्नो द्वारा उपचार के लिए Navagraha पढ़े।

यंत्र प्रयोग एवं यंत्रो द्वारा समस्या निवारण अथवा प्रयोजन सिद्धि जानने हेतु यंत्र का जादू (Yantra) पर जाये तथा विविध प्रयोजन हेतु विशिष्ट यंत्रो की भी जानकारी प्राप्त करे।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Google Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।