हर नए साल की शुरुआत होने से पहले ही हमारे मन में सुगबुगाहट शुरू हो जाती है कि आने वाला साल हमारे लिए क्या लाने वाला है। 

तो चलिए ग्रहों एवं नक्षत्रों की चाल के हिसाब से जानने का प्रयास करते हैं,कि मकर राशि वालों के लिए साल (Capricorn 2025) अपने साथ क्या लेकर आ रहा है। 

नए वर्ष की शुरुआत में शनि कुम्भ राशि के पंचम भाव में तथा  राहु मीन राशि के छठे भाव में होगा। इसके बाद  29 मार्च को शनि मीन राशि में छठे भाव में गोचर करेगा। 

30 मई को राहु पंचम भाव में कुम्भ राशि में गोचर करेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति वृष राशि में आठवें भाव में होगा। 

14 मई को यह नौवें भाव में मिथुन राशि में प्रवेश करेगा  उसके बाद यह दसवें भाव में कर्क राशि में तीव्र गति से प्रवेश करेगा तत्पश्चात फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 

आपको ग्रहों की स्थिति एवं समय के अनुसार अपनी दैनिक जीवन चर्या का पालन करना उचित रहेगा, तभी निर्विघ्न रूप से आप समय एवं हालत को अपने अनुकूल बना पाएंगे। 

Capricorn Education in 2025 | शिक्षा

मकर राशि के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए यह वर्ष बेहतर रहने वाला है। साल 2025 की शुरुआत आपकी उच्च शिक्षा के लिए शुभ रहेगी। 

capricorn-2025-education

उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को अनेक बेहतर अवसर प्राप्त होंगे,जिन्हें वो अपनी मेहनत से सफलता में परिवर्तित कर सकेंगे। 

वर्ष के उत्तरार्ध में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना मिलना कम हो जाएगी। साथ ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलने के लिए भी आपको इंतज़ार करना होगा

इस साल में यदि आप अपने प्रयास एवं कड़ी मेहनत के सफर पर लगातार चलते रहेंगे तो सफलता प्राप्ति से आपको कोई नहीं रोक सकेगा। 

घर में शिक्षा सम्बंधित अनुकूलता के लिए Study Table Vastu पर जाये।

Capricorn 2025 Career, Job | मकर 2025 में करियर, नौकरी

इस वर्ष की शुरुआत मकर राशि वालों के लिए रोज़गार एवं व्यापार के लिए औसत परिणाम लेकर आएगी। आपको अपने कार्यों को पूरा करने  में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। 

capricorn-2025-job-career

आपके लिए उचित रहेगा कि इस दौरान कोई भी नया कार्य शुरू न करें,क्योंकि उसमे आपको लाभ से ज़्यादा नुकसान होने की सम्भावना अधिक है। 

अपनी ज़ुबान पर नियंत्रण रखें एवं  संतुलित तरीके से काम करते हुए अपने पुराने सुस्थापित व्यापार में सही  प्रबंधन करने का प्रयास करें। 

नौकरी वाले भी  किसी प्रकार का जोखिम लेने वाली स्थिति से दूर रहें, वरना नौकरी छूटने या आर्थिक नुकसान की सम्भावना बढ़ सकती है। 

मई के बाद का समय ज़्यादा शुभ नहीं है इसलिए  उस समय आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा। अचानक परेशानी की स्थिति बनेगी। 

नौकरी करने वालों को भी इस दौरान नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सावधानी में ही सुरक्षा की रणनीति का पालन करें। 

Money | धन, संपत्ति  

व्यापार में उतार-चढ़ाव के कारण आर्थिक रूप से मकर राशि वालों के लिए यह एक उत्कृष्ट वर्ष नहीं होगा। आर्थिक तंगी के कारण आप पैसे बचाने में भी असफल रहेंगे।

capricorn-2025-money

मई के बाद अचानक हुए कुछ खर्च आपके बजट को बिगाड़ देंगे इसलिए आपको किसी भी प्रकार का आर्थिक जोखिम न लेना ही बेहतर रहेगा। 

मकर राशि के जातक इस वर्ष कर्ज लेने/देने से जहां तक हो सके बचें, क्योंकि इसमें धन हानि की सम्भावना अधिक बनती दिख रही है। 

इस वर्ष आपका पैसा किसी पारिवारिक सदस्य की स्वास्थ्य समस्या को दूर करने में खर्च हो सकता है। कोई भी बिना सोचा समझा निवेश करने से बचें।

इस वर्ष मकर राशि वालों की आर्थिक दशा थोड़ी अव्यवस्थित रहने वाली है इसलिए आप अपने आर्थिक निर्णय सोच समझकर लें। 

अधिक धन प्राप्ति उपाय के उपक्रमों को जानने के लिये धन प्राप्ति उपाय (How To Become Rich) अवश्य पढ़े।

Love and Romance in 2025 | प्रेम एवं प्रणय सम्बन्ध 

प्रेम (Prem) की अनुभूति आपको मानसिक संतुष्टि प्रदान करती है, साल 2025 की दूसरी तिमाही आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। 

इस वर्ष आपका प्रेम जीवन एक सकारात्मक बदलाव से आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। ऐसा बदलाव जिसका इंतज़ार आप लम्बे समय से कर रहे थे। 

आपको बस इस समय में अपनी पुरानी आदतों का त्याग करना होगा तथा नयी प्रेम बयार का आनंद लेने के लिए पूरी तरह उसके हिसाब से बहना होगा। 

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने। 

Family and social Life | परिवार एवं सामाजिक जीवन

मकर राशि वालों का पारिवारिक जीवन उनके के लिए इस वर्ष मिले-जुले परिणाम देने वाला साबित होगा।आप अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण परिवार के सदस्यों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। 

लेकिन इस बात से आपके घर की सुख शांति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा ,क्योंकि परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बना रहेगा।

आपकी राशि के पंचम भाव का बृहस्पति इस साल मकर महिलाओं को गर्भधारण करने के लिए शुभ मुहूर्त बना रहा  है। 

आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग भी इस साल भरपूर प्राप्त होगा। 29 मार्च के बाद आप सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

अलग-अलग सामाजिक कार्यों का हिस्सा आप अपनी आर्थिक तंगी के बावजूद भी बनेंगे जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। 

Children | संतान

मकर राशि वालों के लिए संतान की उन्नति, शिक्षा एवं उनके  सुखी जीवन  के लिए समय शुभ बनता दिख रहा है। यदि आपका कोई बच्चा विवाह योग्य आयु का है, तो इस साल उसकी शादी हो सकती है।

किन्तु वर्ष का उत्तरार्ध आपके बच्चों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान उनका स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रभावित हो सकती है।

इसलिए आपको बच्चों पर इस समय अवधि में विशेष ध्यान देने की ज़रूरत पड़ेगी। आप उनको अपना पूरा समय एवं सलाह दे, ताकि वह अच्छे से खुद को संभाल सकें। 

संतान सम्बन्धी विषयो और समस्याओ के लिये स्वर योग से मनचाही संतान प्राप्त करना पढ़े।

Health | स्वास्थ 

साल की शुरुआत आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहेगी, इस दौरान आप मानसिक रूप से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए साल का पहला भाग अनुकूल रहने वाला है। 

आपका उत्तम स्वास्थ्य आपके भीतर सकारात्मक सोच का विकास करेगा,जिससे आपके सभी काम सफल हो पाएंगे तथा आपका आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा। 

साल के दुसरे भाग में आप को कुछ छोटी- बड़ी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जैसे सांस फूलना, संक्रामक रोग और पेट संबंधी परेशानी। 

इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या नियमित करनी होगी तथा भोजन सम्बन्धी आदतों को भी बदलना होगा।यदि आप शाकाहार का प्रयोग करेंगे तो पेट की समस्याएं कम होंगी। 

Travel in 2025 | यात्रा

मकर राशि से जुड़े जातकों के लिए यात्राओं के सिलसिले में ये एक औसत वर्ष होने जा रहा है। साल की शुरुआत में आपको छोटी यात्राओं पर जाने की संभावना है। 

साल भर आप छोटी एवं लंबी यात्राओं पर लगातार आते -जाते रहेंगे। बृहस्पति के प्रभाव के परिणामस्वरूप लंबी यात्राएं भी संभव हैं। 

इस वर्ष आपकी कई तीर्थ यात्रा भी होगी,जो आपकी धार्मिक भावनाओं को पूर्णता प्रदान करेंगी। संक्षेप में सभी प्रकार की यात्राओं का संकेत आपकी राशि के लिए इस साल दिख रहा है।

14 मई के बाद आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो लोग विदेश शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं ,उनके लिए भी समय समान रूप से शुभ बनता दिख रहा है।

सितंबर में आपको अपने रहन-सहन के माहौल को बेहतर बनाने का मौका मिल सकता है। ऐसी जगह जाना जो आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरे, संभव हो सकता है।

साल के अंत में स्थिति बदल रही है जिससे आपके पास अपना बेहतर कल बनाने के लिए नए विकल्प खुलते दिखाई दे रहे  हैं।

Astrology Suggestions | ज्योतिषीय उपाय 

इस वर्ष धार्मिक क्रिया -कलापों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी विशेष रूप से मंत्र जाप में आपकी रुचि रहेगी। मंत्र के साथ आप ध्यान के प्रभावी तरीके सीखने के लिए गुरु शिष्य परंपरा का पालन करेंगे। 

अपनी मज़बूत इच्छाशक्ति के द्वारा आप अपने गुरु को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद एवं उनका विशेष ज्ञान प्राप्त करने में भी सफल होंगे। 

कुछ विशेष धार्मिक कर्मकांड आप पालित करें, तो विशेष लाभ के भागी बनकर अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। 

  • दुर्गा कवच का जाप करें एवं नीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
  • माता-पिता, गुरु, संतों तथा अपने से बड़ों की सेवा कर उनकार आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • किसी मंदिर में केला एवं पीली मिठाई का दान करें।
  • शनिवार के दिन काले कंबल का दान करें।

नवरत्नों के चमत्कारिक प्रभाव को जानने के लिए नवरत्न (Navratna) पर जाये। यदि रंगो का हमारे जीवन और स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव को जानना चाहते है, तो कलर (Colour) पर क्लिक करे।

इस मानव शरीर पर पड़ने वाले ग्रहो के प्रभाव से उत्पन्न व्याधियों के रत्नो द्वारा उपचार के लिए Navagraha पढ़े।

यंत्र प्रयोग एवं यंत्रो द्वारा समस्या निवारण अथवा प्रयोजन सिद्धि जानने हेतु यंत्र का जादू (Yantra) पर जाये तथा विविध प्रयोजन हेतु विशिष्ट यंत्रो की भी जानकारी प्राप्त करे।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Google Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।