वर्ष (Sagittarius 2025) की शुरुआत में शनि कुम्भ राशि के पंचम भाव में तथा राहु मीन राशि के छठे भाव में होगा। इसके बाद 29 मार्च को शनि मीन राशि में छठे भाव में गोचर करेगा। 

30 मई को राहु पंचम भाव में कुम्भ राशि में गोचर करेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति वृष राशि में आठवें भाव में होगा। 

14 मई को यह नौवें भाव में मिथुन राशि में प्रवेश करेगा  उसके बाद यह दसवें भाव में कर्क राशि में तीव्र गति से प्रवेश करेगा। तत्पश्चात फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 

आपको ग्रहों की स्थिति एवं समय के अनुसार अपनी दैनिक जीवनचर्या का पालन करना उचित रहेगा। तभी निर्विघ्न रूप से आप समय एवं हालत को बेहतर बना पाएंगे। 

Sagittarius Education in 2025 | शिक्षा 

धनु राशि के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए यह वर्ष बहुत ही औसत रहने वाला है। इन परीक्षाओं में अपनी सफलता के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी।

sagittarius-2025-education

किन्तु आपके लिए विदेश शिक्षा का समय शुभ बन रहा है। 14 मई के बाद प्रतियोगी परीक्षा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अध्ययन में सफलता के लिए समय अवधि अनुकूल रहेगी।

जो लोग नौकरी की तलाश में काफी लम्बे समय से प्रयास करते आ रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिलने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। 

छात्रों को कड़ी मेहनत की अपनी आदत बना लेना ही उनके लिए सफलता के द्वार खोलेगी। इसलिए इसमें कोई कसर न छोड़ें।

घर में शिक्षा सम्बंधित अनुकूलता के लिए Study Table Vastu पर जाये।

Sagittarius 2025 Career, Job | धनु 2025 में करियर, नौकरी

इस साल की शुरुआत धनु राशि वालों के लिए नौकरी एवं व्यापार  के क्षेत्र में औसत परिणाम लेकर आएगी। लगातार व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आपको तनाव देगी। 

sagittarius-2025-job-career

आपको अपने कार्यों की सिद्धि में कुछ कठिनाइयों तथा उत्साह की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपकी कार्यक्षमता पर भी प्रभाव पड़ेगा। 

मई के बाद व्यापार एवं  साझेदारी के विस्तार के लिए समय अवधि शुभ बन रही है। इस दौरान आपको मित्रों, भागीदारों तथा जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

इस साल जब आपका कठिन समय आएगा, तब आपको अपने मानसिक संतुलन को बनाए रखते हुए हर काम को करना ही उचित रहेगा। 

Money | धन, संपत्ति  

धनु राशि के जातकों के लिए व्यापार में लगातार होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण आर्थिक रूप से यह एक उत्कृष्ट वर्ष नहीं होगा। 

sagittarius-2025-money

मई के बाद बृहस्पति का गोचर आपके आर्थिक मामलों के लिए शुभ बन रहा है। उस समय आपकी आमदनी बढ़ने से आपकी बचत भी बढ़ेगी। 

इस साल आपका पैसा परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्या को ठीक करने में खर्च होगा।

इस साल आपके भाई-बहनों का सहयोग आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में लाभकारी सिद्ध होगा। धन की आमद में निरंतरता आपकी बचत को बढ़ाएगी।

अधिक धन प्राप्ति उपाय के उपक्रमों को जानने के लिये धन प्राप्ति उपाय (How To Become Rich) अवश्य पढ़े।

Love and Romance in 2025 | प्रेम एवं प्रणय सम्बन्ध 

साल की शुरुआत में धनु राशि वालों का प्रेम (Prem) जीवन स्थिर रहेगा। यदि इस दौरान आप किसी नए रिश्ते में जुड़ते हैं तो आपको यह रिश्ता जीवन से जुडी कई नयी बातें समझायेगा। 

प्रेम संबंधों में आप बहुत अच्छे से जानते हैं कि आपके और आपके साथी के लिए क्या सही है और क्या गलत। आप सदैव उसी आधार पर अपने कदम आगे बढ़ने में विश्वास करते हो। 

इस वर्ष अविवाहित धनु राशि के जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे एवं प्रेम आनंद का आनंद लेंगे। साल की पहली तिमाही में आपके सम्बन्ध मधुर एवं सकारात्मक रहेंगे। 

किन्तु साल के आगे बढ़ने के साथ-साथ संबंधों में थोड़ी समस्याएं आने की सम्भावना रहेगी, किन्तु आप अपनी समझदारी का परिचय देते हुए परिस्थिति को संभल लेंगे। 

सितम्बर का महीना आते-आते आप हालत को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले आएंगे तथा साथी के साथ प्रेम को आगे बढ़ाएंगे। 

कुल मिलकर आपका प्रेम जीवन कुछ खट्टा कुछ मीठा की परिस्थितियों से गुज़रता हुआ अपनी मंज़िल की और बढ़ेगा। 

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने। 

Family and social Life | परिवार एवं सामाजिक जीवन

धनु राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए इस साल की शुरुआत थोड़ी औसत रहने वाली है। आपके पारिवारिक जीवन में इस साल अचानक समस्याएं आएंगी। 

 जिससे परिवार के किसी सदस्य से मतभेद या किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से परिवार में शांति भंग हो सकती है। आपके माता-पिता एवं आपके पुत्र का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

14 मई के बाद आपके जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। यदि आपकी आयु विवाह योग्य है, तो आपके विवाह होने की संभावना भी दिख रही है। 

इस वर्ष कई सामाजिक कार्यों में आपके भाग लेने से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं का हिस्सा भी बनेंगे। 

Children | संतान

साल की शुरुआत आपके बच्चों के लिए अनुकूल नहीं रहेगी। उनका स्वास्थ्य और शिक्षा प्रभावित हो सकती है लेकिन मई के बाद समय अनुकूल हो जाएगा।

आपके दूसरे बच्चे की प्रगति के लिए समय अवधि शुभ है। यदि वह विवाह योग्य आयु का है तो उसकी शादी हो सकती है। 

आपको इस वर्ष अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है,विशेष रूप से पुत्र के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि उसके बीमार होने या दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है। 

संतान सम्बन्धी विषयो और समस्याओ के लिये स्वर योग से मनचाही संतान प्राप्त करना पढ़े।

Health | स्वास्थ 

साल की शुरुआत में आपकी सेहत के लिए अच्छी स्थिति नहीं बन रही है। आप सांस फूलना, संक्रामक रोग तथा पेट संबंधी परेशानी जैसी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।

साल के दूसरे भाग में आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए साल का दूसरा भाग आपके लिए अत्यंत अनुकूल है। 

आप अपने भीतर सकारात्मक सोच विकसित करेंगे, जिससे सब कुछ सकारात्मक तरीके से करेंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता का विकास होकर आपकी तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। 

इस दौरान आप अपनी भोजन शैली में बदलाव करते हुए  शाकाहारी भोजन करना पसंद करेंगे। इससे आपकी पेट सम्बन्धी समस्याओं में सुधार होगा। 

Travel in 2025 | यात्रा

धनु राशि के जातकों के लिए यात्रा के लिहाज से यह साल बेहतरीन रहने वाला है क्योंकि साल की शुरुआत में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

इसके अलावा साल भर आप छोटी या लंबी यात्राओं पर लगातार जाते रहेंगे। आपकी यात्रा आपको व्यापार एवं नौकरी में लाभ प्रदान करने वाली रहेंगी। 

आप यात्राओं के दौरान दुर्घटना एवं चोरी से बचें, अथवा रास्ते में अपने खानपान एवं नींद का विशेष ध्यान रखें।क्योंकि इस पर ही आपका स्वास्थ्य निर्भर करेगा। 

Astrology Suggestions | ज्योतिषीय उपाय 

आपके लिए धार्मिक गतिविधियों के लिहाज़ से वर्ष की शुरुआत औसत रहेगी हालांकि मई के बाद आप एवं आपके जीवनसाथी दोनों ही पूजा, हवन, तीर्थयात्रा आदि धार्मिक गतिविधियों की ओर बहुत अधिक आकर्षित होंगे।

आप बढ़ चढ़कर धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे या उनमे दान दक्षिणा का सहयोग देकर अपनी धार्मिक छवि का निर्माण करेंगे इस वर्ष में। 

इसके अलावा यदि आप  कुछ विशेष धार्मिक उपाय करें तो आपको अवश्य लाभ प्राप्त होगा एवं आपको मानसिक शांति की अनुभूति प्राप्त होगी।  

  • माता-पिता, गुरु, संतों और बड़ों की सेवा करें एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • शनिवार के दिन काली वस्तु अथवा  लोहे की उपयोगी वस्तु का दान करें।
  • शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपना चेहरा देखें एवं  किसी मंदिर में दान करें।

नवरत्नों के चमत्कारिक प्रभाव को जानने के लिए नवरत्न (Navratna) पर जाये। यदि रंगो का हमारे जीवन और स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव को जानना चाहते है, तो कलर (Colour) पर क्लिक करे।

इस मानव शरीर पर पड़ने वाले ग्रहो के प्रभाव से उत्पन्न व्याधियों के रत्नो द्वारा उपचार के लिए Navagraha पढ़े।

यंत्र प्रयोग एवं यंत्रो द्वारा समस्या निवारण अथवा प्रयोजन सिद्धि जानने हेतु यंत्र का जादू (Yantra) पर जाये तथा विविध प्रयोजन हेतु विशिष्ट यंत्रो की भी जानकारी प्राप्त करे।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Google Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।