राशि चक्र की सातवीं राशि तुला के अंतर्गत आने वाले जातकों के लिए यह साल (Libra 2025) अपने साथ क्या लाने वाला है, यह जानने के लिए हमको ग्रहों की इस वर्ष की स्थिति को समझना होगा। 

इस वर्ष की शुरुआत में शनि कुम्भ राशि के पंचम भाव में तथा  राहु मीन राशि के छठे भाव में होगा। इसके बाद  29 मार्च को शनि मीन राशि में छठे भाव में गोचर करेगा। 

30 मई को राहु पंचम भाव में कुम्भ राशि में गोचर करेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति वृष राशि में आठवें भाव में होगा। 

14 मई को यह नौवें भाव में मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। उसके बाद यह दसवें भाव में कर्क राशि में तीव्र गति से प्रवेश करेगा तत्पश्चात फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 

Libra Education in 2025 | शिक्षा 

वर्ष की शुरुआत तुला राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए अनुकूल बनती दिख रही है। 

libra-2025-education

अगर आप विदेश में किसी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

जो लोग इलेक्ट्रॉनिक एवं हार्डवेयर से जुड़े कामों से जुड़े हैं उनके लिए समय अवधि शुभ है। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें इस साल रोजगार मिलने की पूरी संभावना है।

घर में शिक्षा सम्बंधित अनुकूलता के लिए Study Table Vastu पर जाये।

Libra 2025 Career, Job | तुला 2025 में करियर, नौकरी

तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष शुरुआत में औसत परिणाम लेकर आएगा। लेकिन मई के बाद बेहतरी की उम्मीद की जा सकती है। 

libra-2025-job-career

इस दौरान कुछ विरोधी आपके काम में रुकावट अथवा मुश्किलें पैदा करेंगे, जिसकी वजह से जीवन में उतार-चढ़ाव पैदा हो सकते हैं। 

किसी भी नए उद्यम को शुरू करने के लिए इस समय अवधि को अत्यधिक शुभ नहीं कहा जा सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने पुराने एवं  स्थापित व्यवसाय को बिना किसी जोखिम के व्यवस्थित तरीके से चलाएं।

मई के बाद की समयावधि प्रतिस्पर्धियों को जीतने के लिए अनुकूल होगी, क्योंकि आपका भाग्य आपको व्यवसाय की प्रगति के साथ अपना ब्रांड नाम स्थापित करने में मदद करेगा। 

इस समय काल में तुला राशि के जो जातक नौकरी करते है, उनको अपने कार्यस्थल पर मान प्रतिष्ठा की प्राप्त होगी।

Money | धन, संपत्ति 

आर्थिक रूप से साल 2025 तुला राशि वालों के लिए एक उत्कृष्ट वर्ष साबित होगा। इस साल में आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर जी भर के पैसा खर्च करेंगे। 

libra-2025-money

इस दौरान आपके व्यापार में सुधार होने के परिणामस्वरूप आपकी बचत में भी वृद्धि होगी। भूमि, संपत्ति, मकान, वाहन एवं आभूषण आदि से संबंधित मामलों में भी आपका विकास होगा।

वर्ष में मई के बाद बृहस्पति का गोचर आपके जीवन के आर्थिक मामलों के लिए शुभ होने वाला है। उस समय आपकी बचत अचानक फिर से बढ़ेगी। 

इस वर्ष आपका पैसा शुभ समारोहों एवं बच्चों की उच्च शिक्षा पर अधिक खर्च होगा। जिससे आपके परिवार में आपका मान बढ़ेगा। 

आप आर्थिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे एवं स्वयं पर भी इस वर्ष खर्च करेंगे। लम्बे समय से जिन खर्चों को आप रोके हुए थे, उन्हें इस साल आप अवश्य कर पाएंगे। 

अधिक धन प्राप्ति उपाय के उपक्रमों को जानने के लिये धन प्राप्ति उपाय (How To Become Rich) अवश्य पढ़े।

Love and Romance in 2025 | प्रेम एवं प्रणय सम्बन्ध 

तुला राशि वालों के जीवन में प्रेम (Prem) की स्थिति वैसे ही रहेगी जैसे हमेशा से रहती आयी है। यानि की आपके प्रेम जीवन में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। 

जैसे हर वर्ष बसंत का आगमन आपके प्रेम जीवन को नयी रंगत से भरता आ रहा है वैसे ही इस वर्ष भी आप बसंत में प्रेम में डूब जायेंगे। 

आपके प्रेम में एक एक पल को जीने की कला ही है, जो आपको प्रेम आनंद का सच्चा सुख प्राप्त करने का मौका देती है। 

अपनी इसी कला के कारण आप इस साल भी प्रेमानंद में डूबे हुए दिखाई देंगे। यही वो पल होंगे जिसमे आप सच्चे सुख का आनंद लेंगे। 

जो जोड़े विवाह बंधन में बांधना चाहते हैं, उनकी इच्छा इस वर्ष पूरी होती दिखाई देरही है। आप अपने साथी से निभाए हर वायदे को इस साल में पूरा करते दिख रहे हैं। 

साल के अंत में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, किन्तु आप उन पर अपने व्यवहार के कारण अच्छे से काबू कर लेंगे। 

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने। 

Family and social Life | परिवार एवं सामाजिक जीवन

तुला राशि वालों के लिए पारिवारिक दृष्टि से साल 2025 की शुरुआत शुभ है। पूरे साल आपके परिवार में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहेगा। 

किन्तु किसी कारणवश आपको अपने जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है या फिर आपके जीवनसाथी के बीच कुछ दूरी अवश्य बनी रहेगी।

मई माह के बाद यह वर्ष आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए अनुकूल बनने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रिय भागीदारी आपके लिए लाभकारी  रहेगी। 

इस वर्ष आपको अपने भाई-बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इससे आपको मानसिक शांति की विशेष अनुभूति प्राप्त होगी।

Children | संतान

तुला राशि वालों के लिए संतान के स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर एवं विवाह की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहने वाला है। आपकी संतान की उन्नति के लिए इस समय शुभ होने वाला है। 

किन्तु आपके दूसरे बच्चे के लिए यह औसत समय अवधि होगी। अतः उस पर अधिक दबाव न बनाकर उसे उसकी क्षमता अनुसार प्रयास करने दें। 

5 मई के बाद राहु आपके बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खराब परिस्थितियाँ उत्पन्न कर सकता है, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

संतान सम्बन्धी विषयो और समस्याओ के लिये स्वर योग से मनचाही संतान उत्पन्न करना पढ़े।

Health | स्वास्थ  

साल की शुरुआत आपके लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक अच्छी नहीं रहेगी। यदि पहले से ही आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपको अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है। 

इस वर्ष आपकी राशि के आठवें भाव में बृहस्पति की स्थिति की वजह से आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

इस साल की दूसरी छमाही में आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे तथा आपकी  स्वास्थ्य के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता की बढ़ोतरी होगी। 

आप यदि नियमित दिनचर्या का पालन करेंगे। नियमित व्यायाम इत्यादि करेंगे तो आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। 

Travel in 2025 | यात्रा

तुला राशि वालों के लिए यात्रा के लिए साल 2025  एक उत्कृष्ट वर्ष होने जा रहा है, क्योंकि इस साल आपके विदेश जाने की भी संभावना है।

14 मई के बाद आप छोटी या लंबी यात्रा पर जाएंगे। हो सकता है कि आप किसी तीर्थ स्थान पर भी जाएं। तुला राशि वालों के लिए यात्रायें लाभदायक रहेंगी। 

Astrology Suggestions | ज्योतिषीय उपाय 

साल की शुरुआत में आप धार्मिक गतिविधियों में रुचि नहीं ले पाएंगे, लेकिन 14 मई 2025 के बाद आप धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे।

धर्म में आपकी आस्था में वृद्धि होगी साल के मध्य भाग के आते -आते इसका प्रमुख कारण आपकी सेहत भी रहेगी। इसलिए आप ईश्वर को प्रसन्न करके अपना स्वास्थ्य सुधारने के प्रयास करेंगे। 

कुछ उपाय हैं जिनके नियमित प्रयोग द्वारा आप मानसिक संतुष्टि एवं शांति का एहसास कर पाएंगे। 

  • प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।
  • अपने इष्ट देवता की पूजा करें, एवं  प्रतिदिन ब्राह्मण, गुरु तथा  पुजारी की सेवा करें।
  • गुरुवार का व्रत करें एवं पीली मिठाई, केला आदि का दान करें।

नवरत्नों के चमत्कारिक प्रभाव को जानने के लिए नवरत्न (Navratna) पर जाये। यदि रंगो का हमारे जीवन और स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव को जानना चाहते है, तो कलर (Colour) पर क्लिक करे।

इस मानव शरीर पर पड़ने वाले ग्रहो के प्रभाव से उत्पन्न व्याधियों के रत्नो द्वारा उपचार के लिए Navagraha पढ़े।

यंत्र प्रयोग एवं यंत्रो द्वारा समस्या निवारण अथवा प्रयोजन सिद्धि जानने हेतु यंत्र का जादू (Yantra) पर जाये तथा विविध प्रयोजन हेतु विशिष्ट यंत्रो की भी जानकारी प्राप्त करे।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Google Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।