वर्ष (Scorpio 2025) की शुरुआत में शनि कुम्भ राशि के पंचम भाव में तथा  राहु मीन राशि के छठे भाव में होगा। इसके बाद 29 मार्च को शनि मीन राशि में छठे भाव में गोचर करेगा। 

30 मई को राहु पंचम भाव में कुम्भ राशि में गोचर करेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति वृष राशि में आठवें भाव में होगा। 

14 मई को यह नौवें भाव में मिथुन राशि में प्रवेश करेगा  उसके बाद यह दसवें भाव में कर्क राशि में तीव्र गति से प्रवेश करेगा तत्पश्चात फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 

आपको ग्रहों की स्थिति एवं समय के अनुसार अपनी दैनिक जीवन चर्या का पालन करना उचित रहेगा। तभी निर्विघ्न रूप से आप समय एवं हालत को बेहतर बना पाएंगे। 

Scorpio Education in 2025 | शिक्षा 

वृश्चिक राशि के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के लिए यह वर्ष बहुत ही औसत रहने वाला है। ऐसी परीक्षाओं में अपनी सफलता के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी।

scorpio-2025-education

आपके लिए इस वर्ष शैक्षिक सफलता के लिए समय अवधि शुभ नहीं है। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार पाने के लिए कुछ समय और इंतजार करना होगा।

छात्रों को इस साल कठिन परिश्रम को ही अपना मूल धेय मानकर लगातार प्रयासरत बने रहना होगा, तभी आप आने वाले समय में अपना सही भविष्य निर्धारित कर पाएंगे। 

घर में शिक्षा सम्बंधित अनुकूलता के लिए Study Table Vastu पर जाये।

Scorpio 2025 Career, Job | वृश्चिक 2025 में करियर, नौकरी

इस साल की शुरुआत वृश्चिक राशि वालों के नौकरी एवं व्यापार के  लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आएगी। व्यापार एवं साझेदारी के विस्तार के लिए समय अवधि शुभ है। 

scorpio-2025-career-job

अपने व्यापार एवं करियर को आगे बढ़ने में आप मित्रों, भागीदारों तथा  जीवनसाथी का भरपूर सहयोग इस वर्ष प्राप्त करेंगे।

मई के बाद का समय आपके काम के लिए बहुत अनुकूल नहीं रहेगा तथा  इससे उत्पन्न व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आपको तनाव से भर देगी।

 इस दौरान आपके दुश्मन आपके लिए नौकरी एवं व्यापार में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए कोई नया व्यवसाय शुरू न करें।

नौकरी में भी आपको अपने विरोधियों से बचकर रहने की आवश्यकता है। जहाँ तक हो सके कार्यस्थल पर लोगों से बहस करने से बचना ही आपके लिए उचित रहेगा। 

Money | धन, संपत्ति  

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से यह एक उत्कृष्ट वर्ष साबित होगा। आपके भाई-बहनों का सहयोग आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में लाभकारी सिद्ध होगा। 

scorpio-2025-money

साल भर धन की आमद होने से आपकी बचत में भी वृद्धि होगी। यदि आप पैसे का सही रूप से प्रबंधन करेंगे तो अपने आने वाले भविष्य के लिए अच्छा धन संचय कर पाएंगे। 

मई 2025 के बाद बृहस्पति का गोचर आर्थिक मामलों के लिए शुभ है, उस समय आपकी बचत एक बार फिर से बढ़ेगी। 

इस वर्ष आपका काफी पैसा परिवार के किसी सदस्य के अचानक ख़राब हुए स्वास्थ्य की समस्या को ठीक करने में खर्च होगा।

यदि इस वर्ष आप पैसे को सही रूप से खर्च करने एवं सही जगह निवेश के तरीकों को सीख लेंगे तो आप निश्चिन्त होकर अपना जीवन व्यतीत कर पाएंगे। 

अधिक धन प्राप्ति उपाय के उपक्रमों को जानने के लिये धन प्राप्ति उपाय (How To Become Rich) अवश्य पढ़े।

Love and Romance in 2025 | प्रेम एवं प्रणय सम्बन्ध 

इस साल वृश्चिक राशि वालों को अपने जीवनसाथी से सहयोग एवं प्रेम (Prem) का भरपूर लाभ मिलेगा। खासकर जनवरी के महीने में आप दोनों के संबंध अत्यंत मधुर रहेंगे। 

बसंत का आगमन आप दोनों के मध्य प्रेम को परवान चढ़ने का विशेष अवसर प्रदान कर रहा है, उचित होगा आप दोनों इस समय का भरपूर लाभ उठायें। 

आप दोनों के मध्य इस दौरान सकारात्मक आपसी सामंजस्य स्थापित होगा, जो आप को भविष्य के लिए लाभदायक योजनाएं बनाने एवं उनके क्रियान्वयन के अवसर देगा। 

विवाहित जोड़ों के मध्य प्रेम बढ़ेगा तथा अविवाहित लोगों के विवाह सम्बन्ध बनेगे। आप इस वर्ष सच्चे प्रेमी से मिलेंगे। 

आपके साथी एवं आपके बीच संवाद अपने सर्वोच्च स्तर पर संपन्न होंगे जिससे किसी भी काम को आप दोनों मिलकर पूरा कर पाएंगे। 

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने। 

Family and social Life | परिवार एवं सामाजिक जीवन

इस वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए यह वर्ष औसत रहने वाला है। इस साल आपके जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे तथा यदि आपकी आयु विवाह योग्य है तो आपके विवाह होने की संभावना भी इस वर्ष है।

इस आने वाले वर्ष में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप कई सारे सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। 

मई के महीने के बाद आपके पारिवारिक जीवन में अचानक समस्याएँ आएंगी। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद या किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से परिवार में शांति भंग हो सकती है।

इस समय के दौरान आपके माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक ख़राब हो सकता है, जो आपके मानसिक तनाव एवं खर्च को बढ़ा देगा। 

Children | संतान

यह साल वृश्चिक राशि वालों के लिए संतान पक्ष की दृष्टि से  बहुत अच्छा नहीं रहेगा। वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव राहु आपके बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खराब है।   

विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

आपके बच्चों का ख़राब स्वास्थ्य उनकी पढ़ाई को प्रभावित करेगा,जिसकी वजह से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। 

किन्तु आपके लिए एक अच्छी खबर यह है, कि दूसरे बच्चे की प्रगति के लिए समय अवधि शुभ है। वर्ष का उत्तरार्ध भी गर्भ धारण करने वाले, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए शुभ नहीं है।

इस वर्ष थोड़ी सी सावधानी एवं घर परिवार के सदस्यों के ऊपर अपनी नज़र रखते हुए आप इन सभी समस्याओं से काफी हद तक बच सकते है। 

संतान सम्बन्धी विषयो और समस्याओ के लिये स्वर योग से मनचाही संतान प्राप्त करना पढ़े।

Health | स्वास्थ  

साल की शुरुआत आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहने वाली है, इस दौरान आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। आपके लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए साल का पहला भाग अनुकूल है। 

इस समय अवधि में आप सकारात्मक सोच विकसित करेंगे एवं सब कुछ सकारात्मक तरीके से करेंगे। आप शाकाहारी भोजन करना पसंद करेंगे।

इस साल की दूसरी छमाही में आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको सांस फूलना, संक्रामक रोग एवं  पेट संबंधी परेशानी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इन सभी समस्याओं से बचने का सबसे सही तरीका है, कि आप साल की शुरुआत से ही नियमित दिनचर्या एवं व्यायाम की आदत का पालन करें। 

Travel in 2025 | यात्रा

आपके लिए यात्रा सम्बंधित मामलों के लिए यह साल बेहतरीन रहने वाला है,इस वर्ष 14 मई के बाद आपके विदेश जाने की भी संभावना है।

 नौकरी करने वालों को उनकी पसंद के विरुद्ध किसी स्थान पर स्थानांतरित होने की संभावना है। जिसकी वजह से आप कुछ परेशान भी हो सकते हैं। 

14 मई के बाद आप अक्सर छोटी एवं लंबी यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है। इस साल आप किसी तीर्थ स्थान पर भी जाएंगे जिसका कारन कोई मन्नत भी हो सकती है। 

Astrology Suggestions | ज्योतिषीय उपाय  

आपके लिए वर्ष की शुरुआत धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए शुभ रहेगी। इस दौरान आप पूजा, हवन, तीर्थयात्रा आदि धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। 

मई के बाद आपको इस तरह की गतिविधियों को करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलेगा, इसलिए आप इसी दौरान इन क्रियाओं को संपन्न कर लें। 

कुछ विशेष धार्मिक क्रिया-कलाप यदि आप करते हैं तो आपके लिए अच्छे प्रतिफलों की संख्या बढ़ सकती है। 

  • प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।
  • शनिवार के दिन काली वस्तु का दान करें।
  • गुरुवार का व्रत करें एवं पीली मिठाई, केला आदि दान करें।

नवरत्नों के चमत्कारिक प्रभाव को जानने के लिए नवरत्न (Navratna) पर जाये। यदि रंगो का हमारे जीवन और स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव को जानना चाहते है, तो कलर (Colour) पर क्लिक करे।

इस मानव शरीर पर पड़ने वाले ग्रहो के प्रभाव से उत्पन्न व्याधियों के रत्नो द्वारा उपचार के लिए Navagraha पढ़े।

यंत्र प्रयोग एवं यंत्रो द्वारा समस्या निवारण अथवा प्रयोजन सिद्धि जानने हेतु यंत्र का जादू (Yantra) पर जाये तथा विविध प्रयोजन हेतु विशिष्ट यंत्रो की भी जानकारी प्राप्त करे।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Google Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।