अपने जीवन के आने वाले पलों के विषय में जानने की उत्सुकता प्रत्येक मानव मन में कहीं ना कहीं ज़रूर छिपी होती है।

हम अपने आने वाले कल से सदैव उन्नति की आशा करते है। चलिए जानते है, कि जातकों के लिए मेष भविष्यफल ( Mesh Bhavishyafal 2023 ) में क्या छिपा हुआ है। 

Job, Business and Money | नौकरी, व्यवसाय, धन, संपत्ति

व्यापार या रोज़गार के मामले में मेष राशि के जातको को साल की शुरुआत में मिश्रित फल की प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। इसका मुख्य कारण बृहस्पति ग्रह का बारहवें घर में गोचर का प्रभाव होगा। 

job-business-money-mesh-bhavishyafal-2023

आपको अपने व्यवसाय या रोज़गार के क्षेत्र में साल की शुरुआत में अथक प्रयास करने पड़ेंगे। इस समय अवधि में आप किसी नए व्यवसाय की स्थापना ना करें यह आपके लिए बेहतर रहेगा। 

आपके लिए यही उचित होगा कि पहले से मौजूदा व्यवसाय को योजनाबद्ध तरीके से चलाएं।

जो लोग नौकरी से जुड़े है वह अपने कार्य-स्थल पर मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। 22 अप्रैल के बाद का समय आपके लिए अच्छा होगा।  

इस समय काल में आपको अपने व्यवसाय से भरपूर लाभ की प्राप्ति होगी। सप्तम भाव पर गुरु के दृष्टि प्रभाव के कारण आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ विशेष कार्य करेंगे।

व्यावसायिक साझेदारियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ फलदायी होगा। बृहस्पति के आपकी लग्न में उपस्थिति के कारण आपको नवीन विचारधारा या नवीन तकनीक का लाभ आपके व्यवसाय में अवश्य मिलेगा। 

आप अपने व्यवसाय या नौकरी में अत्यंत सफलता और उन्नति पाएंगे। आपकी राशि के ग्यारहवें घर में शनि की स्थिति के कारण आपको आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे और अच्छी आमदनी होगी। 

साल की शुरुआत में आपकी राशि के आठवें घर में बृहस्पति और शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव के कारण से अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी पैतृक सम्पति के अलावा  ज़मींन और भवन की प्राप्ति के भी योग है। 

साल की शुरुआत में गुरु के बारहवें घर में होने के कारण आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। 

22 अप्रैल के बाद का सारा समय आपके लिए धन संपत्ति के मामले में अत्यंत शुभ रहेगा। इस समय के दौरान आपको आपका लम्बे समय से डूबा हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। 

इस समय के दौरान आप मन माफिक धन संचय भी कर पाएंगे। आपको बड़े भाई या किसी मित्र से लाभ हो सकता है। इस वर्ष आप भौतिक सुख संसाधनों पर भी दिल खोलकर खर्च करोगे। 

निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। यदि इस समय कोई निवेश किया जाता है, तो उससे इच्छित लाभ अर्जित किया जा सकता है।

Family and Social Life | परिवार और समाज

पारिवारिक जीवन के संदर्भ में मेष राशि वालों के लिए मेष भविष्यफल थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। अपने काम की व्यस्तता के कारण से आप चाहते हुए भी अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। 

family-social-life-mesh-bhavishyafal-2023

गुरु के गोचर काल की समाप्ति के पश्चात् आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा स्थिर अवस्था में आएगा। 

इस दौरान आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। इस दौरान नवविवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। 

22 अप्रैल के बाद शनि और बृहस्पति के आपकी राशि में गोचर के प्रभाव से आपको समाज में भी सम्मान की प्राप्ति के योग है। इस दौरान आप अपनी सामाजिक स्थिति और प्रतिष्ठा का भरपूर आनंद उठाएंगे। 

सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका झुकाव स्थायी रूप से बढ़ेगा और इसलिए आप सामाजिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। 

आपके लिए संतान पक्ष की दृष्टि से यह वर्ष ज़्यादा अच्छा नहीं रहेगा। 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति लग्न में गोचर करेगा और इसलिए यह समय आपके लिए अनुकूल हो जायेगा। 

यह समय संतान प्राप्ति के लिए प्रयासरत जोड़ो में गर्भाधान के लिए अति उत्तम रहेगा। इस वर्ष आपके बच्चे अपनी मेहनत के दम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।

वे कड़ी मेहनत करने में पीछे नहीं रहेंगे और आपको उन पर गर्व होगा। आपके दूसरे बच्चे की प्रगति के लिए ये समय अत्यधिक अनुकूल रहेगा ।

यदि आपकी कोई संतान विवाह योग्य है तो इस वर्ष उसका विवाह संपन्न होना भी तय है। 

Marriage and Love Relationship | विवाह और प्रेम संबंध 

इस वर्ष प्रेम और दोस्ती के लिए आपको तरसना नहीं पड़ेगा। मेष भविष्यफल में आपको भरपूर प्यार की प्राप्ति होगी।  

इस वर्ष आपकी राशि चक्र में शुक्र ग्रह प्रतिगामी ( मई 17 से जून 29 तक ) रहेगा और आपके प्रेम संबंधों में दुर्लभ योग बनाएगा जो की हर दो साल की समयावधि में बनता है | 

इसका तात्पर्य यह है कि इस समय अवधि के दौरान आपके वर्तमान प्रेम संबंधों का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। जो सम्बन्ध मज़बूत होंगे आगे के लिए आपके साथ टिकेंगे अन्यथा उनका यहीं अंत होना निश्चित है |

बृहस्पति 25 सितम्बर के बाद आपके विवाह और प्रेम संबंध के लिए आपकी राशि के सातवें घर में गोचर करेगा और समस्त समस्याओं का समाधान होगा। 

जो जातक अभी तक अकेले जीवन गुज़ार रहे थे उनको अपना साथी इस वर्ष अवश्य मिलेगा और विवाह सूत्र में बंधने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। 

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

पहले से विवाहित जोड़ों के मध्य प्रेम और अधिक गहराएगा और वह एक रोमांटिक जीवन का आनंद उठाएंगे। 

भले ही आप पहली बार विवाह बंधन में हों या दोबारा अपने विवाहित जीवन को चुना हो आपके जीवन में प्रेम बयार खूब अच्छे से बहने वाली है इस दौरान। 

हालांकि इस साल प्यार में काफी खुशियां हैं, लेकिन राह पूरी तरह से आसान भी नहीं है, 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण आपके वर्तमान प्रेम की परीक्षा लेगा।

कुछ मामलों में जो झूठे प्रेम सम्बन्ध होंगे वो इस दौरान प्रेम परीक्षा में विफल होंगे और आगे नहीं बढ़ पाएंगे। ज्यादातर मामलों में, ग्रहण गलतफहमी और झिझक की संभावनाओं को समाप्त कर देगा। 

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने।

Health in Mesh Bhavishyafal 2023 | मेष भविष्यफल 2023 में स्वास्थ्य

मेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत औसत रूप से अनुकूल रहेगी।

यदि आप पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं, तो यह समय अधिक कष्टदायक हो सकता है। क्योंकि दसवें घर और जल राशि में बृहस्पति की उपस्थिति खांसी, कफ या पेट से संबंधित रोग पैदा कर सकती है।

मेष राशि वालों के लिए 22 अप्रैल के बाद ग्रहों का गोचर शुभ रहेगा। आपके लग्न में बृहस्पति नवीन विचार प्रक्रियाओं, प्रसन्नता वृद्धि, स्वास्थ्य और मानसिक संतुष्टि को जगाएगा।

आपको अपने जीवन में नियमित और संतुलित आहार का सेवन करना होगा और व्यवस्थित जीवन शैली को अपनाना होगा। 

आपके लग्न पर शुभ ग्रह का शुभ प्रभाव होने के कारण आप शाकाहारी भोजन ही करेंगे जो आपके स्वास्थ्य को अधिक अनुकूल बनाता है।

ज़्यादा परेशानी आपके स्वास्थ्य के मामले में दिखाई नहीं देगी इस वर्ष यदि आप खुद स्वयं की देखभाल पर ध्यान देंगे। 

Career and Education | शिक्षा और करियर

मेष राशि के जातकों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आपके लिए साल की शुरुआत में गुरु का गोचर शुभ नहीं है। लेकिन 22 अप्रैल के बाद यह काफी अनुकूल हो जाएगा।

आपके पांचवें घर  पर बृहस्पति और शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव के कारण आप अपने अध्ययन में 2023 में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। 

यदि आप उच्च शिक्षा के इच्छुक हैं, तो आपको किसी प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। इस दौरान आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते है।  

आप अनुभवी व्यक्तियों की संगति से अपनी कार्यशैली में सुधार करने के लिए प्रयास करेंगे। आपको सरकारी अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा जो आपके काम के क्षेत्र में लाभ प्रदान कर सकते हैं।

लोग लम्बे समय से बेरोज़गारी का सामना कर रहे थे उनको इस वर्ष सफलता मिलेगी और मनचाहा रोज़गार भी मिलने की पूरी सम्भावना है। 

Travel or Transfer | यात्रा और स्थानांतरण

मेष राशि वालों के लिए यात्रा की दृष्टि से वर्ष की शुरुआत शुभ रहेगी। आपकी राशि के बारहवें घर में बृहस्पति आपको  विदेश यात्रा के लिए सामान्य संकेत प्रदान करता है।

travel-transfer-mesh-bhavishyafal-2023

इस अवधि के दौरान, आप दूर के स्थानों की यात्रा करेंगे। 22 अप्रैल के बाद नवें घर  में गुरु की दृष्टि आपके लिए भाग्योदय की यात्रा का संकेत दे रही है। 2023 में  संभवत: आप कोई तीर्थ यात्रा करेंगे।

मेष राशि वालों के लिए सलाह है, कि यात्रा करते समय या वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें क्योंकि वर्ष के अंत में राहु का गोचर आपके लिए शुभ नहीं है।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

नक्षत्रो एवं लग्न के विषय में अधिक जानने के लिए जन्म माह और जन्म दिनाँक के आधार पर सम्पूर्ण भविष्य जानने के लिए ” जन्म से शिखर तक ” पढ़े।