हर व्यक्ति अपने आने वाले कल में क्या होगा ये जानना चाहता है, क्योंकि अपने अतीत को हम जानते है, वर्तमान हमारे सामने होता है। लेकिन हमारा भविष्य ही हमारी आँखों से ओझल होता है। 

तो चलिए जानने का प्रयास करते है, कि मिथुन राशि वालों के लिए मिथुन भविष्यफल 2023 ( Mithun Bhavishyafal 2023 ) क्या लेकर आने वाला है। 

और जिस चीज़ को हम अपनी आँखों से नहीं देख पाते उसको जानने की उत्सुकता हमारे अंदर बहुत अधिक होती। 

आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्याओं के समाधान भी इस साल आने शुरू हो जाएंगे।

Job, Business and Money | नौकरी, व्यवसाय और धन, संपत्ति

कार्य और व्यवसाय की दृष्टि से मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।वर्ष की शुरुआत में आप अपनी नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त करेंगे। 

job-business-money-mithun-bhavishyafal-2023

इस साल आप किसी अनुभवी व्यक्ति से संबंध होने के कारण आप अपने व्यवसाय और नौकरी को नई दिशा प्रदान करने में सक्षम होंगे।

मिथुन राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में ही नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी। 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति आपके ग्यारहवें घर में आएगा जो आपको व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेगा। 

व्यापार में साझेदारी के सौदों और संबंधों में आप सफलता प्राप्त करेंगे।  22 नवंबर के बाद राहु का दसवें घर  में होना सेवा में पदोन्नति और अचानक स्थानांतरण का संकेत देता है। 

नौकरी में मिलने वाला यह स्थानांतरण आपके मन पसंद स्थान पर होगा जो आपको अत्यधिक प्रसन्नता देगा। 

साल की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से मिथुन राशि लिए शुभ रहेगी। पूरे वर्ष धन प्रवाह बना रहेगा। लेकिन आप उसी प्रकार सुविधाओं पर खर्चा भी करोगे। 

दूसरे और चौथे घर पर बृहस्पति के दृष्टि प्रभाव के कारण भूमि, भवन, वाहन और रत्न प्राप्त करने के संकेत मिल रहे हैं।

22 अप्रैल के बाद बृहस्पति ग्यारहवें घर में होगा, उस समय आप अपने लंबे समय से अवरुद्ध धन को वापस पा सकते हैं। इस वर्ष प्रचुर धन लाभ होगा और आप वांछित बचत करने में भी सक्षम होंगे ।

धन निवेश के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। भाई, बहन या पुत्र के विवाह जैसे शुभ कार्यों में आपका धन खर्च होगा।

Family and Social Life | मिथुन भविष्यफल 2023 में परिवार और समाज

मिथुन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह वर्ष शुभ रहेगा। चतुर्थ घर पर बृहस्पति के शुभ दृष्टि प्रभाव से आपके परिवार में शांति और सद्भाव का वातावरण बना रहेगा।

family-social-life-mithun-bhavishyafal-2023

इस साल आपको परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, आपके संवाद, बातचीत और व्यवहार के तरीकों में भी सुधार होगा।

आप लोग 22 अप्रैल के बाद आप अपने प्रेम संबंधों में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके मधुर संबंध रहेंगे। गुरु के तीसरे भाव पर दृष्टि प्रभाव के कारण, आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का अनुभव होगा।

आपकी संतान की उन्नति के लिए यह वर्ष बहुत ही शुभ है। आपके बच्चे अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे और अपनी मानसिक क्षमताओं के आधार पर लक्ष्य और उद्देश्यों को प्राप्त करेंगे।

22 अप्रैल के बाद पंचम भाव में बृहस्पति की शुभ दृष्टि नवविवाहितों को संतान प्रदान कर सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए यह अवधि गर्भाधान के लिए अत्यंत शुभ रहेगी। 

यह वर्ष आपके बच्चों के लिए विशेष रूप से प्रगतिशील और आनंददायक रहेगा। आपको अपने पहले बच्चे के बारे में खुशखबरी मिलेगी।

आपके बच्चों में पढ़ाई के प्रति अधिक रुचि पैदा होगी। यदि आपका बच्चा विवाह योग्य आयु का है, तो वह अपना विवाह संपन्न करेगा/करेगी।

Marriage and Love Relationship | विवाह और प्रेम संबंध 

मिथुन राशि के जातकों का प्यार और सामाजिक जीवन कई वर्षों से गहरे और परिवर्तनकारी परिवर्तनों से गुजर रहा है। अभी यह प्रक्रिया आने वाले कई सालों तक चलने वाली है। 

मिथुन राशि वालों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी चीज को बदलने के लिए, आपको सबसे पहले उसमें गहराई से उतरना होगा। चीजों की सतह के नीचे तक देखने की शक्ति को विकसित करना होगा ।

जब प्यार की बात आती है, तो आपको अपने दृष्टिकोण, भय और इच्छाओं का पता लगाने की आवश्यकता होती है।

अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए आपको अपने प्रेम जीवन के इतिहास से गुजरना होगा।

बचपन में वापस जाना होगा और उससे भी आगे पिछले जन्मों में जाना होगा। तभी आप अपने भविष्य को समझ और देख पाएंगे। 

इस वर्ष आप यह देखना शुरू कर रहे हैं कि हमेशा आप ही थे, जिन्होंने अपनी प्रेम स्थिति बनाई चाहे वह अच्छी हो या दर्दनाक।

और एक बार जब यह ज्ञान प्राप्त हो जायेगा, तो आप देखेंगे कि आप एक नए प्रेम और सामाजिक स्थिति को कैसे पुन: निर्मित कर सकते हैं। जो वास्तव में आप जो चाहते हैं, और उसकी आवश्यकता के अनुरूप है।

आपको यह समझना होगा कि आपके जीवन के समस्त दर्द आपकी सोच और विचार के कारण ही हैं। आप समझ पाओगे की आपने कहाँ गलतियां की है और किन कमियों में आपको सुधार लाना है। 

आपको खुद को यह यकीन दिलाना होगा की जिस भ्रम की दुनिया में आप जी रहे हो वो आपका सच्चा प्रेम नहीं। 

आपको अब यह समझना होगा की आपका वर्तमान प्रेम जीवन केवल आपके इस भ्रम के कारण ही ख़राब हो रहा है। 

आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ पर ध्यान देना होगा,उसकी ज़रूरतों को समझना होगा तभी आप अपने वैवाहिक जीवन को सुधर पाएंगे और उसका आनंद ले सकेंगे। 

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

इन सबके समस्याओं के बावजूद आने वाले वर्ष में प्रेम की संभावनाएं मिथुन राशि वालों के लिए उज्ज्वल हैं।

आपका प्रेम ग्रह अपनी स्थिति बदलेगा, यह इस वर्ष अति गंभीर स्वभाव वाली कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेगा।

यह चौथे घर से पांचवें घर में प्रवेश करेगा जो की ख़ुशी और उल्हास प्रदान करने वाला स्थान है।

इस वर्ष आप सभी कलेशों और विवादों को पीछे छोड़ते हुए सुखी विवाहित जीवन का सुख भोगोगे। आपका विवाहित जीवन नया हो जायेगा और आपको वह सुख देगा जैसे आप अपने हनीमून काल में हों। 

अविवाहित जोड़े इस साल विवाह बंधन में बंधेंगे। आपका विवाह सम्बन्ध आपके रोज़गार में भी बढ़ोतरी का कारण बनेगा। 

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने।

Health in Mithun Bhavishyafal 2023 | मिथुन भविष्यफल 2023 में स्वास्थ्य

मिथुन राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से शुभ रहेगा। इस वर्ष आपको मानसिक शांति और संतुष्टि भी मिलेगी।

22 अप्रैल को बृहस्पति ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। जिसकी वजह से इस वर्ष किसी लंबी बीमारी के संकेत आपके लिए नहीं बन रहे हैं।

आपकी राशि में एक शुभ स्थान पर बृहस्पति का गोचर होने के कारण आप अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शाकाहारी भोजन पर विश्वास करेंगे ।

इस वर्ष आप ध्यान की तकनीकों के साथ-साथ योग का अभ्यास करना सीखेंगे। आप अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सक्षम होंगे।

Career and Education | शिक्षा और करियर

आपकी राशि वालों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से 2023 अत्यधिक अनुकूल रहेगा।

प्रतिस्पर्धी उम्मीदवारों को सफलता मिलेगी क्योंकि बृहस्पति और शनि दोनों की दृष्टि छठे भाव पर है।

जो लोग काफी समय से  रोजगार की तलाश में हैं उन्हें कुछ नौकरी या सेवाएं मिल सकती हैं। 22 अप्रैल के बाद, व्यावसायिक शिक्षा के लिए महत्वाकांक्षी छात्रों के लिए समय अवधि काफी अनुकूल है; छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी।

इस समय यदि आप पूरी एकाग्रता और लगन के साथ पढ़ाई करेंगे तो आप अपने लक्ष्य और उद्देश्यों को सकारात्मक रूप से प्राप्त करेंगे।

Travel or Transfer | यात्रा और स्थानांतरण

इस राशि वालों के लिए यात्रा की दृष्टि से यह अनुकूल रहेगा। आपकी राशि के नौवें घर में बैठा शनि आपसे लम्बी दूरी की यात्रायें करवाएगा। 

travel-transfer-mithun-bhavishyafal-2023

साल की शुरुआत में आप अपने जन्म स्थान की यात्रा कर सकते हो। 22 अप्रैल के बाद आपकी छोटी और व्यवसाय या नौकरी से जुड़ी यात्राएं होंगी।

इस वर्ष आपके जीवन में पूर्व नियोजित यात्राओं के बजाय अचानक यात्रा करने की संभावना अधिक होगी।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

नक्षत्रो एवं लग्न के विषय में अधिक जानने के लिए जन्म माह और जन्म दिनाँक के आधार पर सम्पूर्ण भविष्य जानने के लिए ” जन्म से शिखर तक ” पढ़े।