हालांकि वह किसी भी ताजा और चलन में आने वाली चीज़ को अपनी फैशन शैली ( Libra man fashion ) का हिस्सा बना सकते हैं।

ग्रे और सॉफ्ट ब्लू एक तुला राशि पुरुष के लिए विशेष रूप से अच्छे रंग होते हैं। सामान्य तौर पर तुला राशि के पुरुष नरम, हल्के रंग पहनना पसंद करते हैं, जो आंखों को सुन्दर लगते हैं।

कभी-कभी चमकीले रंग उनका ध्यान आकर्षित करते हैं, लेकिन बहुत अधिक कंट्रास्ट या लाउड पैटर्न के वस्त्र पहनना उनको पसंद नहीं होता है। 

यह स्वभाव से रोमांटिक होते हैं और इसी कारण इनके फैशन में हल्के रंगों के वस्त्र इनके रोमांटिक पक्ष को और निखार कर इन्हे दूसरों को आकर्षित करने में सहायक होते है। 

शुक्र ग्रह  शासित तुला राशि पुरुष स्वाभाविक रूप से सुंदर दिखता है, और विशिष्ट तुला पुरुष फैशन में अविश्वसनीय रूप से रुचि रखता है। हर समय अच्छी तरह से तैयार रहना इनकी पहली पसंद होता है।

Libra man personality and Physique | व्यक्तित्व और शारीरिक संरचना

पुरुष अपने अंदर एक विशेषज्ञ संवादक का गुण समाहित किया होता है। किसी भी स्थिति में इनके पास कहने के लिए हमेशा सही और तथ्यपूर्ण बात होती है।

libra-man-personality-physique
Libra man personality and Physique | व्यक्तित्व और शारीरिक संरचना

यह शुक्र ग्रह द्वारा शासित होते है। तुला राशि पुरुष जीवन भर एक शांतिदूत के रूप में कार्य करते हैं, और वे चाहते हैं, कि सभी एक साथ मिलजुल कर रहें। दूसरों के बीच अपनी छवि को बनाये रखने के लिए वे अपने शब्दों का चयन सावधानी से करते हैं।

तुला राशि वाले पुरुष चाहते हैं, कि हर कोई इनसे हमेशा खुश रहे। उनके पास सही गलत को पहचानने की प्राकृतिक शक्ति होती है, जिसके कारण गलत लोग कभी इनके समक्ष ठहर नहीं पाते हैं। 

पुरुष उम्मीद करता है, कि उसकी दुनिया में उसके आसपास सभी निष्पक्ष रहें। इसी कारण जब चीजें संतुलन से बाहर हो जाती हैं, तो यह उन्हें असहज कर देती है। यही कारण है, कि इस राशि चक्र को न्याय के तराजू द्वारा दर्शाया जाता है।

वे सभी में सर्वश्रेष्ठ गुण देखते हैं। हमेशा दूसरों को संदेह का लाभ या बेनिफिट ऑफ़ डाउट देते हैं, क्योंकि उनका मानना ​​है, कि लोग बदलने में सक्षम होते हैं, और उनको हमेशा एक मौका ज़रूर मिलना चाहिए।

इनके इसी गुण के कारण ये आसानी से दोस्त बना लेते हैं। हालाँकि उनकी दयालुता उन पर कई बार उल्टा पड़ सकती है। वे भोले होते हैं।

और उन लोगों को भी दूसरा मौका दे देते हैं, जो इनकी दया के पात्र नहीं होते या पूर्व में उनके साथ विश्वासघात कर चुके होते हैं। 

तुला राशि वाले कभी समझ ही नहीं पाते, कि दोस्ती या रिश्ते को कब खत्म करना है। वे गलत संबंधों में भी बहुत लंबे समय तक बने रहते हैं, क्योंकि वे किसी व्यक्ति विशेष को छोड़ना नहीं चाहते हैं।

पुरुष रचनात्मक, उत्साही, उत्तम दर्जे के, आकर्षक, खुले विचारों वाले और जीवंत स्वभाव के होते हैं। इनके पास जीवन के जीने के लिए एक ऊर्जावर्धक उत्साह होता है।

यह उत्साह और जोश इनको असाधारण तरीकों से सभी प्रकार के लोगों के साथ बातचीत करने और प्रेरित करने की अनुमति देता है।

अपने अत्यधिक मिलनसार स्वभाव और दोस्तों के एक व्यापक नेटवर्क के कारण इनके पास एक व्यस्त सामाजिक जीवन होता  है।

इस राशि के पुरुष कभी भी कैजुअल हुकअप या सम्बन्ध बनाना पसंद नहीं करते हैं। यह एक रिश्ते में तभी प्रवेश करते हैं, जब इनको अपने लिए एक संभावित साथी मिल जाता है।

आप अविश्वसनीय रूप से वफादार हैं, और अपने साथी को अच्छी तरह समझते हैं। इसलिए आप कभी भी अपने साथी को धोखा नहीं देते हैं। 

यदि आप कहते हैं, कि आप प्रतिबद्ध हैं, तो आपका मतलब सच में प्रतिबद्ध होना होता है। आप आमतौर पर उन चीजों को नहीं छोड़ते हैं, जिनकी आप वास्तव में परवाह करते हैं।

इन लोगों की भाषा पर अच्छी पकड़ होती है, और ये कई भाषाएं आसानी से सीख सकते हैं। इसलिए वे दुभाषियों और विदेशी संवाददाताओं की नौकरियों के लिए काफी उपयुक्त हैं। वे अच्छे बुक्कीपर भी बन सकते हैं।

यह लोग अपनी समस्याओं का दूसरों के सामने बयान करने से बचते हैं। बेमतलब की बहस में पड़ने की जगह आप उस समय शांत रहना और परिस्थिति को टालने का प्रयास करते हैं। भले ही आप जानते हों, कि आप उस समय सही हैं। 

जब भी आपके सामने एक कठिन परिस्थिति होती है, या आप पर कोई हमला होता है, तो आप शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए खुद के अहम् को पीछे छोड़ देंते हैं, और आगे बढ़के हालत सँभालने का प्रयास करते हैं ।

तुला राशि के पुरुषों में दो प्रकार के शारीरिक लक्षण देखे जाते हैं। इनके पास एक पूर्ण निर्मित शरीर होता है, जिसमें पूर्ण होंठ और गोल माथा होता हैं। दूसरा इनका ललाट उभरा हुआ होता है। 

इनका शरीर पूरी तरह से संतुलित और अनुपात में होता है। वैसे तो काफी लम्बी आयु तक तुला राशि पुरुष पतले और फिट शरीर वाले होते हैं, और अपनी आयु से काम आयु के दिखते हैं।

लेकिन यदि उनका वजन बढ़ भी जाता है, तो यह उनके पूरे शरीर पर समान रूप से फैलता है। जिसके कारण ये दिखने में अन्य लोगों की तरह मोटे और भद्दे नहीं लगते। 

सबसे विशिष्ट विशेषताओं में से एक “गालों  का डिंपल” है। तुला राशि के पुरुषों  के चेहरे पर गलों में पड़ने वाला डिम्पल उनके चेहरे की सुंदरता को बढ़ा देता है।

आकर्षक मुस्कान के साथ ये डिंपल और अधिक स्पष्ट हो जाते हैं। शायद यही कारण है, कि उनकी मुस्कान जादू का काम कर सकती है, और पूरी जगह को रोशन कर सकती है।

Dresses for Libra man fashion | वस्त्र

तुला राशि के पुरुषों की अलमारी हमेशा बेहतरीन वस्त्रों और एक्सेसरीज से भरी रहती है, और उसमे लगातार बढ़ोतरी होती रहती है। 

dresses-libra-man-fashion
Dresses for Libra man fashion | वस्त्र

एक तुला राशि का व्यक्ति बटन डाउन शर्ट को कैसे पहना जाये, और अपनी नेकलाइन को कैसे फिट दिखाया जाए, यह बात यह अच्छे से जानते है। 

एक तुला राशि का व्यक्ति जानता है, कि टाई कैसे पहनना है, और उसके लिए तैयार महसूस करने के लिए हर प्रकार की वस्तुओं को अलमारी में रखना महत्वपूर्ण होता है।

यह पेस्टल शर्ट पसंद करते हैं, और गहरे रंग की त्वचा होने पर भी गहरे रंग पहनने से डरते नहीं हैं। अपनी अलमारी को पूरा करने के लिए अलग-अलग रंग की शर्ट इकट्ठा करनी पसंद होती हैं।

तुला राशि के लोगों के लिए अलग-अलग रंग के पैटर्न में संयोजन करना मजेदार हो सकता है, क्योंकि विभिन्न रंगों के पैंट के साथ अलग-अलग शर्ट्स के पैटर्न करना इनकी फैशन कला का हिस्सा होता है। 

इनकी अलमारी में जहाँ एक ओर फॉर्मल ड्रेस का विशेष संग्रह के साथ -साथ स्पोर्ट्स वियर, नाईट वियर, पार्टी वियर का भी विशेष संग्रह होता है। 

सही नाप के सिले वस्त्र पहनना ही इनको पसंद होता है, ढीले-ढाले और बिना नाप के कपडे पहनना इनको बिलकुल पसंद नहीं होता। 

ज़्यादातर अपनी शर्ट को पेंट में इन करके और बेल्ट लगाकर पहनना पसंद करते हैं। नई स्लिमर पैंट और फिटेड शर्ट के साथ एक पतली बेल्ट इनकी काठी पर  बहुत अच्छी लगती है।

आउटिंग  वियर्स में इनको जीन्स टी-शर्ट पहनना पसंद होता है, जिसके साथ यह स्पोर्ट्स शूज पहनते हैं। 

Accessories for Libra man fashion | आभूषण

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ओपल रत्न तुला राशि वालों का भाग्य रत्न होता है। जिसे भाग्यशाली जीवन के लिए पहना जाता है।

accessories-libra-man-fashion
Accessories for Libra man fashion | आभूषण

अन्य भाग्यशाली रत्नो के रूप में यह सफायर भी धारण कर सकते हैं। इसके आलावा चमकीले रत्न भी इनके भाग्य को बढ़ाने में सहायक होते हैं।  

इनके लिये घड़ियाँ एक आदर्श व्यक्तिगत उपहार होता हैं, जो आप तुला राशि के व्यक्ति को दे सकते हैं। यह उपहार उनको प्रसन्न कर देता है।

बड़े डॉयल वाली हाथ घडी पहनना पसंद होता जिसमे चमड़े का पट्टे या चौड़ी चैन डाली हो। पुरुषों को सुगंधित उत्पादों का उपयोग करते समय सावधान रहने की आवश्यकता होती है।

क्योंकि वे अक्सर बहुत अधिक उपयोग करते हैं, या एक तीव्र गंध का उपयोग करते हैं। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के बजाय दूर भगा सकते हैं।

Footwear for Libra man fashion | जूते

इन्हे ऑक्सफोर्ड, टॉप साइडर या बोट शू जैसी क्लासिक शैली में बहुत अच्छे लगते है।

footwear-libra-man-fashion
Footwear for Libra man fashion | जूते

किसी भी नयी शैली को अपनाने से पहले यह इस बात का ध्यान रखते हैं, कि वह उनके लिए आरामदायक और क्लासिक लुक लिए हों। 

तुला राशि के पुरुष पुराने जूते पहनना पसंद नहीं करते, और थोड़े से भी ख़राब होने या इनके पैरों को चोट पहुँचाने वाले जूते बदल देते हैं।

इनको बढ़िया क्वालिटी के चमड़े के जूते या आरामदायक स्पोर्ट्स शूज़ दोनों ही आकर्षित करते हैं।

हमेशा जो भी जूता खरीदते हैं, उसमे दो अलग-अलग रंग के जूते खरीदते हैं। ताकि डाल बदल कर पहनने पर यह अपनी शैली में नवीनता ला सकें। 

एक तुला राशि का व्यक्ति आमतौर पर अपने मोज़े को अपनी पैंट और जूतों से मिलाना जानता है, इसलिए आप हमेशा इनके पैरों में इनके जूतों के रंग और पैंट के रंग के कॉन्ट्रास्ट मोज़े देखोगे। 

गर्मियों में सूती मोजे और सर्दी में ऊनी मोजे पहनना एक तुला राशि पुरुष के लिए एक नियम के तौर पर आजीवन काम करता है। 

Hair styles for Libra man fashion | केश सज्जा

ज़्यादातर तुला राशि के पुरुष एक क्लासिक पुरुष साइड पार्टीशन केश सज्जा पसंद करते हैं। कुछ युवा तुला राशि पुरुष लम्बे बाल भी रखते हैं, लेकिन वह भी सलीके से कटे हुए। 

hair-styles-libra-man-fashion
Hair styles for Libra man fashion | केश सज्जा

अपने बालों की कटिंग को सही रूप में बनाए रखने के लिए तुला राशि के पुरुष हमेशा छटाई करवाते रहना पसंद करते हैं। 

यदि किसी तुला राशि पुरुष के बाल झड़ने लगते हैं तो यह तुरंत उसे रोकने का उपाय करते हैं और बालों को बहुत छोटे कट में कटवा लेते हैं, ताकि इनका स्कैल्प दिखाई न दे। 

तुला राशि पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये तुला राशि पुरुष सीक्रेट ( tula rashi purush secret ) भी अवश्य पढ़े।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।