मिथुन राशि की महिलाएं राशि चक्र में तीसरे नंबर पर आती हैं तथा यह राशि अपने असाधारण व्यक्तित्व से सभी को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होती हैं। 

21 मई से 20 जून के बीच जन्म लेने वाली महिलाएं मिथुन राशि के अंतर्गत आती हैं तथा वायु तत्व से प्रभावित होती हैं। इस राशि के तहत पैदा होने के कारण इनका स्वभाव अत्यंत जिज्ञासु प्रवृत्ति का होता  है। 

मिथुन महिलाएं अत्यंत तीव्र बुद्धि,चौकस, बहुमुखी,व्यवस्थित व्यक्तित्व की स्वामिनी होती हैं। किसी भी नयी वस्तु के प्रति अपने आकर्षण के कारण यह हमेशा नवीनतम में विश्वास करती हैं। 

अपने जोखिम उठाने के स्वभाव के कारण नए रंगो, डिज़ाइन के वस्त्रो ( Gemini Women Dresses ) के प्रति इनका झुकाव किसी से छुपा नहीं रह पाता है। इनकी सूक्ष्म दृष्टि किसी भी चीज़ को बारीकी से परखने में सक्षम होती है। 

मिथुन राशि की लड़की अक्सर ऐसे कपड़ों की ओर आकर्षित होती है, जो मज़ेदार, बोल्ड और आसानी से देखभाल और धोए जा सकने वाले कपड़े होते हैं। ऐसे जंपसूट्स का चुनाव करती हैं, जो शरीर से अत्यधिक कैसे न हों। 

मिथुन राशि के द्विस्वभावी व्यक्तित्व के कारण आप कभी किसी एक प्रकार की फैशन शैली का अनुसरण नहीं कर पाती है। 

जो स्टाइल अभी आपका पसंदीदा होता है, अगले ही पल वो आपकी पसंद से पूरी तरह बाहर हो जाता है। क्योंकि आपकी पसंद पल-पल में बदलती रहती है। 

इसी कारण आप किसी भी मिथुन राशि महिला को किसी एक प्रकार की फैशन शैली में नहीं देखेंगे। जो इनके व्यक्तित्व के प्रतिबिम्ब का काम करता है। 

चलिए समझने और जानने का प्रयास करते हैं, कि मिथुन राशि की महिलाओं का फैशन स्टाइल कैसा है, ताकि यदि आप किसी मिथुन महिला को आकर्षित करना चाहे तो उनकी पसंद की पहचान आपको पहले से हो। 

Gemini women dresses in daily use | दैनन्दिनी मिथुन महिला वेशभूषा

मिथुन राशि की महिलाएं स्वभाव से बहुर्मुखी होती हैं, तथा उनको लोगों का उनकी तारीफ करना अत्यधिक पसंद होता है। 

यही कारण है, कि अपनी दैनिक फैशन शैली में भी आप खुद को दूसरों से अलग एवं प्रभावशाली दिखाने का कोई अवसर खोने नहीं देती हैं। 

gemini-women-dresses-in-daily-use

इनको अपने आपको अक्सर चंचल एवं स्वाभाविक दिखाने का शौक अन्य राशि महिलाओं से अधिक रहता है, इसलिए आप इनको इन दोनों बातों के मध्य संतुलन बनाते देख सकते है। 

दैनिक शैली में आप इनको डार्क फॉर्म-फिटिंग जींस और एक बोल्ड रंग के एक साधारण टॉप में दोस्तों के साथ घूमते देख सकते हैं। 

यदि आप पारंपरिक वेशभूषा की बात करें, तो यह अधिकतर सूट पहनना पसंद करती हैं, जिन्हें कुछ चूड़ियों या कड़े एवं फ्लैट चप्पल या जूती के साथ अपने लुक को पूरा करती हैं। 

बोल्ड पैटर्न्स एवं रंगों के साथ प्रयोग करना आप अपनी दैनिक शैली में भी नहीं छोड़ती हैं। बालों को ऊँचा करके बांधना आपको पसंद आता है। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु महिला फैशन (Gemini girl fashion ) और मिथुन पुरुष फैशन ( Gemini man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Gemini women sport dresses | मिथुन महिला स्पोर्ट्स वेशभूषा शैली

मिथुन राशि की महिलाएं अपने स्वभाव के अनुसार अधिकतम शारीरिक व्यायाम या खेलकूद से दूर रहना ही पसंद करती हैं। 

क्योंकि शारीरिक थकान इनकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर देती है, इसी कारण आप खेलकूद में अधिक भाग नहीं ले पाती। 

इसी कारण इनका कोई अलग से स्पोर्टी वेशभूषा शैली का निर्धारण कर पाना इतना आसान नहीं होता है। यदि कभी-कभार किसी व्यायाम या खेल का हिस्सा बनना हो, तो आप ट्रैक सूट पहनना पसंद करती हैं। 

स्पोर्ट्स शूज़ या स्नीकर्स के साथ अपने ट्रैक सूट को पेअर कर आप अपने स्पोर्टी लुक को पूरा कर लेती हैं। कोई विशेष तैयारी करना आपको पसंद नहीं है। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Gemini business women’s dresses | मिथुन महिला व्यावसायिक शैली

कार्यस्थल पर मिथुन राशि महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले वस्त्रों के डिजाइन आम तौर पर सरल होते हैं, लेकिन उनकी वेशभूषा में आपको एक करिश्माई खिंचाव की अनुभूति अवश्य होगी। 

आप यदि वेस्टर्न आउट फिट्स का चुनाव करती हैं अपने कार्यस्थल पर पहनने के लिए तो आप ऑफिस ट्रॉउज़र को एक फिटेड शर्ट के साथ क्लब करना पसंद करती हैं। 

हाथ में एक पतले लेदर स्ट्रैप वाली घड़ी एवं एक ब्रेसलेट आपके स्टाइल को पूरा करने में सहायक बनते है। पैरों में आप हाई या लो हील की बैली पहनना पसंद करती हैं। 

बालों को कसकर पीछे की और बांधते हुए पोनीटेल आपके लुक को पूरा करता है। कई बार आप अपने बालों को हाई क्लच करना भी पसंद करती हैं। 

यदि आप पारंपरिक वेशभूषा का चुनाव अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए करती हैं, तो सही फिटिंग के हल्के रंग में कॉटन सूट पहना पसंद करती हैं। 

फ्लैट चप्पल या जूती को हाई बन या लो क्लच हेयर स्टाइल रखना पसंद करती हैं। यदि आप साड़ी पहनती हैं तो मीडियम हील सैंडल्स एवं जुड़ा हेयर स्टाइल आपको पसंद आता है। 

Gemini women’s party wear | मिथुन महिला समारोह वेशभूषा

मिथुन राशि की महिलाओं को पार्टीज का शौक होता है,खासतौर से पारंपरिक उत्सवों एवं विवाह संस्कार के दौरान मनाये जाने वाली पार्टी की जान आप होती हैं। 

उत्सवों में आपको पारंपरिक परिधान में सजना संवरना पसंद होता है। मिथुन राशि की महिलाओं की विशेषता है कि आप मौके के अनुसार अपनी वेशभूषा का चुनाव् करती हैं। 

जैसी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने पर आप आधुनिक वेशभूषा में सजना पसंद करती है,तो परिवार के साथ घरेलू उत्सव या त्योहार में शामिल होते समय आप पूर्णतः पारंपरिक वेशभूषा में सजती हैं। 

वेस्टर्न ओउत्फिट्स में पार्टीज में आप लॉन्ग गाउन या लॉन्ग स्कर्ट्स पहनना पसंद करती हैं, जिसे एक पतले नेकलेस एवं ब्रेसलेट के साथ पहनना पसंद करती है। 

यदि पारंपरिक वेशभूषा में आपकी पसंद की बात की जाये तो आप बॉर्डर साड़ी को भारी नेकलेस एवं खूब सारी मैचिंग चूड़ियों के साथ पूरा करना पसंद करती हैं। भारी कढ़ाई वाले लहंगे चोली भी आपकी पसंदीदा वस्त्र हैं। 

Shoes for Gemini women | मिथुन महिला एवं उनके जूते 

मिथुन राशि की महिलाओं को उनके पैरो में आरामदायक जूते-चप्पल पहनना पसंद आता है। दैनिक जीवन शैली में आपको अधिकतर फ्लैट या मीडियम हील के जूते पहनना पसंद होता है। 

पार्टी वियर जूतों के रूप में आपको हाई हील सैंडल्स या बेली पहनना पसंद होता है। मिथुन राशि की महिलाओं को नरम चमड़े से बने जूते- चप्पल पसंद आते हैं। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Shopping for Gemini women | मिथुन महिला की खरीदारी शैली

मिथुन राशि की महिलाओं को खरीदारी करने का शौक बहुत होता है,किन्तु व्यर्थ की खरीदारी से आप सदैव बचना पसंद करती हैं। 

shopping-for-gemini-women

जब आप खरीदारी करने को बाजार जाती हैं, तो अक्सर नए डिज़ाइन के वस्त्र एवं जूतों की खरीदारी करना पसंद आता है। 

आपके लिए खरीदारी पर जाना अपने दोस्तों एवं पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताने का बहुत अच्छा बहाना होता है। 

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए अपनी शारीरिक थकान एवं तनाव को दूर करने का एक अवसर होता है। अक्सर आप खरीदारी करके अपने तनाव को दूर करती हैं। 

मिथुन राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये मिथुन राशि पुरुष सीक्रेट (Mithun Rashi Purush Secret) भी अवश्य पढ़े।

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये मिथुन राशि महिला सीक्रेट (Mithun Rashi Mahila Secret) भी अवश्य पढ़े।

Gemini women’s makeup | मिथुन महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली  

मिथुन राशि की महिलाएं सुंदरता में किसी से कम नहीं होती हैं, उनका तीखा नाक-नक्श उनकी सुंदरता में चार चाँद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। 

आपकी त्वचा क्योंकि अत्यंत संवेदनशील होती है, इसी कारन आपको बाज़ारू सैंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग करना पसंद नहीं होता है। 

आप अपने सौंदर्य को निखारने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करते हैं। बालों को अक्सर आप माध्यम आकार में रखना पसंद करती हैं। 

बालों का रंग आप पर डार्क ब्राउन,या बरगंडी अत्यंत सुशोभित होता है, हेयर स्टाइल की बात करें तो स्ट्रेप कट,स्ट्रेट दोनों हेयर कट आप पर अच्छे लगते हैं। 

आपको बाल खुले एवं ऊँचे पोनीटेल के रूप में रखना दोनों तरह से पसंद होता है। आप अवसर के अनुसार अपनी हेयर स्टाइल का चुनाव करते हैं। 

Outfit for Gemini women | मिथुन राशि महिला आउटफिट

मिथुन राशि की महिलाएं ऐसी वेशभूषा का चुनाव करती हैं जो उनको आरामदायक महसूस करा सके। आपके व्यक्तित्व की खूबियों को दूसरों के सामने निखार सके। 

कुछ बेस्ट मिथुन राशि महिला ओउत्फिट्स की बात करें तो इसमें शामिल हैं –  

1 स्लीवलेस टॉप एवं ड्रेसेस 

2 लॉन्ग स्कर्ट्स 

3 मिडी ड्रेस 

4 लॉन्ग एवं शार्ट गाउन 

5 लहंगा चोली 

6 बॉर्डर साड़ी 

7 कॉटन एवं सिल्क सूट्स 

8 फर वाली ड्रेसेस 

उपरोक्त वस्त्र शैली के द्वारा आप अपने दूसरों से भिन्न स्टाइल स्टेटमेंट को मज़बूती प्रदान करने का प्रयास करती देखि जा सकती हैं। 

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।