मेष राशि की महिलाएं नम्र, उग्र एवं साहसी व्यक्तित्व का मिश्रण होती है, तथा उनके व्यक्तित्व की छाप बहुत आसानी से उनकी वेशभूषा में देखी जा सकती है। 

ग्रह-नक्षत्र आपके सम्पूर्ण जीवन को प्रभावित करते है, विशेष रूप से आपकी वेशभूषा (Aries Women dresses ) की समझ पर इसका प्रभाव सर्वाधिक देखा जा सकता है। 

एक मेष राशि की महिला होने के कारण आप लगातार नए फैशन ट्रेंड का अनुसरण करने से घबराती नहीं हैं, तथा यही बात आपको दूसरों से अलग रखती है। 

आपकी राशि का गुण होता है, लोगों का नेतृत्व करना, जो आपके व्यक्तित्व को एक करिश्माई रूप प्रदान करता है। इसी कारण आपकी फैशन शैली दूसरों को प्रभावित करती है। 

एक अग्नि चिन्ह होने के कारण, मेष राशि की महिलाएं स्वाभाविक रूप से चमकीले रंगों के प्रति आकर्षित होती है। लाल आपका मुख्य पसंदीदा रंग है। 

इसलिए आपकी लिपस्टिक से लेकर जूतों तक हर चीज में क्रिमसन रंगों का प्रयोग करना आपको पसंद आता है। लाल रंग को धारण करने पर आप खुद को आत्मविश्वासी एवं सक्रिय महसूस करते है। 

मेष राशि वालों को सबसे हटकर एवं सामान्य से हटकर अपनाना पसंद होता है। दिलचस्प नेकलाइन, एसिमिट्रिकल हेम्स, स्टनिंग ट्विस्ट के साथ डिफाइन्ड लाइन्स उनका चुना हुआ फ्लेवर है। 

Aries women dresses in daily use | दैनन्दिनी मेष महिला वेशभूषा

एक शार्प एवं  क्रिस्प लुक दैनिक आधार पर आपकी परिभाषित शैली होती है। आप ज्यादातर तामझाम से दूर रहना पसंद करते हैं। 

aries-women-dresses-in-daily-use

सुंदर पुष्प प्रिंटों की तुलना में, आप बोल्ड बोल्ड, ग्राफिक, एब्स्ट्रैक्ट या एज़्टेक प्रिंटों को पहनना पसंद करते हैं। आप अपने वस्त्रों को फैशनेबल के साथ ही आरामदायक रखना पसंद करते है। 

अपनी दैनिक शैली के लिए जहाँ एक ओर आपकी वेशभूषा दूसरों से अलग होनी चाहिए वहीं आपके व्यक्तित्व एवं बेफिक्र स्वभाव को भी दर्शाने वाली होनी चाहिए। 

जब आपकी शैली में अग्नि तत्व से प्रभावित वस्त्र,आभूषण अथवा अन्य वस्तु शामिल होती  हैं तो आपके व्यक्तित्व में सहजता का संचार होता है।

मेष राशि वाले हमेशा चलते रहते हैं, उन्हें ऐसे जूतों की जरूरत होती है, जो उन्हें आसानी से अपने कदमो को रफ़्तार प्रदान कर सकें, जिससे वह आसानी से एक जगह से दूसरी जगह आना-जाना कर सकें। 

अपने कार्यक्षेत्र में आप सदैव अपने अधिकारियों एवं जूनियर्स को अपने प्रभाव में रखना पसंद करते हैं,इसी कारण आपके वस्त्र, जूते, केश-विन्यास सभी के द्वारा आप ऐसा करते हो। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु महिला फैशन (Aries girl fashion ) और मेष पुरुष फैशन ( Aries man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Aries women sport dresses | मेष महिला स्पोर्ट्स वेशभूषा शैली 

मज़बूत कद-काठी की मेष राशि महिलाओं को अपनी फिटनेस को बनाये रखना अत्यंत पसंद होता है,इसी कारण वह हमेशा व्यायाम एवं खेलकूद को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करना पसंद करती हैं। 

अपने व्यक्तित्व के अनुसार वह अपने व्यायाम के लिए आरामदायक आधुनिक जिम ड्रेस का चुनाव करती हैं, जो उनके आकर्षक व्यक्तित्व से मेल खाते हो। 

इसके लिए यदि वो तैराकी कर रही  हों तो अक्सर लाल रंग के स्विमसूट को पहनना पसंद करती है। वहीँ किसी खेलकूद का हिस्सा होने पर उससे सम्बंधित वस्त्र पहनती हैं। 

किसी भी प्रकार की शारीरिक खेलकूद या व्यायाम को करते समय इन्हे अपने बालों को पीछे की तरफ करके बांधना अच्छा लगता है,किन्तु उसमे भी यह आधुनिक स्टाइल को जोड़ना नहीं भूलती। 

आरामदायक स्पोर्ट्स शूज़ को पहन यह अपने कदमो को रफ़्तार देना पसंद करती हैं। इनमे यह ब्रांड के साथ-साथ आरामदायक होने पर ज़ोर देती हैं। 

किसी आउटडोर स्पोर्ट्स में भाग लेते समय यह कैप्स एवं सनग्लासेस का प्रयोग करते समय भी सुरक्षा एवं आधुनिकता का ध्यान रखती हैं। 

किसी भी प्रकार के से अपने जूतों में यह आधुनिकता एवं तत्कालीन फैशन शैली को भी उतना ही महत्व देती हैं जितना, कि उनके आरामदायक होने पर देती हैं। 

Aries business women’s dresses | मेष महिला व्यावसायिक शैली

मेष राशि की महिलाएं पूरी तरह से व्यवहार कुशल होती हैं। अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने के लिए अपने कार्यक्षेत्र में पहनने वाले वस्त्रो का यह विशेष ध्यान रखती हैं। 

इन्हे हमेशा सलीके से जमी प्लीट्स,सही माप से सिला हुआ ड्रेस, नॉन-लीनियर हेमलाइन्स अपने वस्त्रों के लिए पसंद आती हैं। युवा मेष महिलाओं को अपनी वस्त्र शैली में बोल्डनेस पसंद आती है। 

यहाँ तक कि यदि वो किसी औपचारिक बैठक या वार्तालाप में सम्मिलित होते समय भी अपनी वेशभूषा का विशेष ध्यान रखना पसंद करती हैं।

अपने कार्यक्षेत्र पर भी वह आधुनिकता का हर प्रकार से संयोजन अपने वस्त्रों,जूतों,केश-विन्यास में करना नहीं भूलती। इसके लिए स्कार्फ, बेल्ट आदि के द्वारा वह अपनी वेशभूषा को आधुनिक रूप प्रदान करती हैं। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Aries women’s party wear | मेष महिला समारोह वेशभूषा

मेष राशि की महिलाएं हमेशा अपने आकर्षक व्यक्तित्व से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास करती हैं। कुछ  दिलचस्प एक्सेसरीज़ के साथ गहरे रंग के बेहतर लाल रंग पहनना उनके बोल्ड शैली को बढ़ावा देता है।

चमकीले बोल्ड रंगों को एक साथ चीज़ों को मिलाना कुछ ऐसी तरकीबे है जो मेष राशि की महिलाएं पार्टी के लिए तैयार होते समय उनकी वेशभूषा की शैली को दूसरों से अलग बनाने में सहायक रहती है। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Shoes for Aries women | मेष महिला एवं उनके जूते 

एक उग्र एवं स्वतंत्र राशि प्रधान स्त्री होने के कारण, लाल एक ऐसा रंग है जिससे मेष महिलाओं को सबका प्रतिनिधित्व करना पसंद होता है। उनका आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व ही उनकी सच्ची पहचान होती है। 

मेष महिला के आत्मविश्वास से भरी चाल देखकर कोई भी उनके व्यक्तित्व के  आकर्षण पाश में बंध जाता है। उनको अपने कदमो को बिना किसी रूकावट के निरंतर रफ़्तार में रखना पसंद होता है। 

इसी कारण मेष महिलाएं अपने जूतों को चुनते समय उनके पूरी तरह आरामदायक होने को महत्व देना पसंद करती हैं। 

आरामदायक होने के साथ-साथ आपके जूतों का आधुनिक एवं फैशनेबल होना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। इसी कारण वो इनमे भी आधुनिकता का समायोजन करना नहीं भूलती। 

इनको सही फिटिंग के जूते-चप्पल पहनना पसंद होता है। पार्टी शूज के रूप में यह अपने ड्रेस के हिसाब से हाई हील्स या फ्लैट्स पहनना पसंद करती हैं। 

मेष राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये मेष राशि पुरुष सीक्रेट (Mesh Rashi Purush Secret) भी अवश्य पढ़े।

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये मेष राशि महिला सीक्रेट (Mesh Rashi Mahila Secret) भी अवश्य पढ़े।

Shopping for Aries women | मेष महिला की खरीदारी शैली

जब खरीदारी करते समय मेष महिलाएं क्या शैली अपनाती हैं इस बात पर हम ध्यान देने का प्रयास करते हैं, तो जो सबसे पहली बात हमारे मस्तिष्क में आती है,वह उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व को लेकर आती है। 

shopping-for-aries-women-dresses

मेष राशि की महिलाएं,युवतियां एवं कन्यायें सभी अपने लिए खरीदारी करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखती हैं कि वो जो भी खरीद रही हैं, वह वास्तु उनके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने में सहायक रहे। 

अपने वस्त्रों की खरीदारी के समय मेष राशि की महिलाएं  उन्ही रंगों के साथ प्रयोग करती हैं जो उनके तेज़ एवं प्रभावशाली स्वभाव एवं व्यक्तित्व से मेल कहते हों। 

उनको बार-बार दुकाने बदल-बदल कर खरीदारी करना पसंद नहीं होता,क्योंकि उनकी पसंद को समझना हर किसी के लिए आसान नहीं,एवं अपने स्वभाव के अनुसार मेष स्त्रियां भी अपना समय नष्ट करना नहीं चाहती। 

अपनी खरीदारी को आसान एवं प्रभावशाली बनाने के लिए उन्हें ऐसी जगहों पर जाना पसंद नहीं होता जहाँ उन्हें समय अधिक लगाना पड़े। 

ऑनलाइन शॉपिंग के आधुनिक खरीदारी के तरीके को आजकल इसी कारण से मेष महिलाएं अधिक पसंद करने लगी हैं, क्योंकि उसमे यह बिना समय बर्बाद किये अपनी पसंद की खरीदारी कर पाती हैं। 

Aries women’s makeup | मेष महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली 

मेष राशि की महिलाओं की कुंडली में शुक्र ग्रह मज़बूत अवस्था में होता है, जिसकी वजह से उनकी सौन्दर्यता भी उनके प्रभावशैली व्यक्तित्व को बढ़ने में सहायक होता है। 

उनको अपने सौन्दर्य को बढ़ावा देने वाले सौन्दर्य प्रसाधनों का प्रयोग करना अत्यंत पसंद आता है। अपने मेकअप में भी वह अपने चेहरे के ब्यूटी स्पॉट्स को हाईलाइट करना पसंद करती हैं। 

उनको अपनी भवों को मोटा एवं शेप में रखना,आँखों में तीखा काजल एवं लाइनर लगाना,एवं होंठों को सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक से सजाना पसंद होता है। 

जब मेष राशि महिलाओं के केशविन्यास की बात आती है, तो आप देखेंगे कि अधिकतर महिलाओं को लाल रंग से मेल खाने वाले के बाल रखना पसंद होता है। 

उनको घुंघराले बाल रखना भी पसंद आता है, बालों को कई अलग-अलग हेयर स्टाइल में बनाना उनको अच्छा लगता है, किन्तु मौके के अनुसार। 

Outfit for Aries women | मेष राशि महिला आउटफिट

मेष राशि की महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ ड्रेसेस वह होती हैं जो उनको आरामदायक भी रहे तथा उनके व्यक्तित्व के प्रभाव को भी बनाये रखे। उनके पसंदीदा वस्त्रों में शामिल हैं –

1 स्टेटमेंट हैट 

2 बड़े आकार की कैप या टोपी 

3 रेसरबैक बनियान

4 मिलिट्री जैकेट 

5 बाइकर जैकेट 

6 ट्रैक सूट 

7 हाई हील्स सैंडल्स 

8 ब्लैक या रेड मिनी ड्रेस 

9 लाल या चमकीले रंग की साड़ियां 

10 ज़रीदार भारतीय परिधान 

यह सभी मेष महिलाओं का स्टाइल स्टेटमेंट ऑउटफिट के रूप में उनकी पहचान को मज़बूत एवं प्रभावशाली बनाने में सहायता करते है।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।