वृषभ राशि की महिलाएं शुक्र ग्रह द्वारा शासित होती है। इसी कारण उनके व्यक्तित्व में आपको सम्पूर्णता देखने को मिलेगी। 

यह महिलाएं स्वभाव से अत्यंत दृढ़ इच्छाशक्ति से भरी होती हैं, इसी कारण वह किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होती हैं। 

इनके व्यक्तित्व में आपको किसी भी हद से आगे जाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की अदम्य शक्ति के दर्शन प्राप्त होंगे। 

बुरे या कठिन समय के दौरान वृषभ महिलाएं भावनात्मक रूप से और भी अधिक मज़बूत हो जाती हैं, जिसकी वजह से अन्य राशि महिलाओं से अलग दिखती हैं। 

इन्हे अपने जीवन में सदैव भव्य चीज़े ही पसंद आती है। चाहे बात जीवनशैली, भोजन, उनके वस्त्र या वेशभूषा (Taurus Women Dresses ), हर बात में उनको अच्छा ही पसंद आता है। 

ओछापन वृषभ महिलाओं को कभी पसंद नहीं आता ऐसी चीज़ों या बातो से वो खुद को हमेशा दूर रखती हैं।  यह महिला गुणवत्ता की सराहना करती है तथा कभी भी किसी भी चीज़ के लिए समझौता नहीं करती है। 

उनको जीवन में हर क्षेत्र में बेहतर करना, बेहतर दिखना पसंद होता है, इसी कारण उनकी पसंद भी दूसरों से पूरी तरह अलग ही रहती है। 

साधारणतः वृषभ महिला शांत एवं मृदु स्वभाव की होती हैं, किन्तु यदि उनकी पसंद या उनके दायरे में यदि कुछ भी बदलाव होता है, तो वह उग्र एवं क्रोधित भी हो जाती है। 

इन महिलाओं की वेशभूषा में आपको कुछ विशेषताएं देखने को मिलेंगी, जिनके आधार पर आप उनको दूसरों से अलग कर पाएंगे। 

Authentic Taurus Women’s Dress | पूर्ण प्रामाणिक वेशभूषा 

क्योंकि वृषभ राशि भूमि तत्व से प्रभावित होती हैं, इसलिए उनके पहनावे में भी आपको इसका प्रभाव देखने को मिलता है। 

उनके वस्त्र,आभूषण, जूते एवं केश-विन्यास सभी में आपको प्रमाणिकता का आभास होगा। चाहे उनके वस्त्रों का रंग हो या कपडे का प्रकार सभी में आपको असलियत या भूमि तत्व का प्रभाव महसूस होगा। 

उनके स्वभाव का यही प्रभाव उनकी शैली को प्रामाणिक बनाते हुए उनको दूसरों से अलग बनाता है। वह जो भी शैली अपनाती हैं, उसमे जमीनी जुड़ाव अवश्य रहता है। 

यह वास्तविकता के धरातल से जुडी होती हैं, इसी कारण कल्पनाशील संसार उनको कभी आकर्षित नहीं करता है। 

उनके स्वभावानुसार उनकी वेशभूषा में भी आपको सदैव वास्तविकता का पुट देखने को मिलेगा। रंग, शैली सभी पूरी तरह वास्तविक ही उनको पसंद आते है। 

किसी काल्पनिक छवि निर्माण के लिए वह उस प्रकार की वेशभूषा को अपनाना बिलकुल भी पसंद नहीं करती हैं। उन्हें सदा एवं सरल चीज़े ही आकर्षित करती हैं। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु महिला फैशन (Taurus girl fashion ) और मेष पुरुष फैशन ( Taurus man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Taurus women dresses in daily use | दैनन्दिनी वृषभ महिला वेशभूषा

इस राशि की महिलाएं अत्यंत व्यावहारिक स्वभाव की एवं कर्मठ होती हैं, जिसकी वजह से उनकी वेशभूषा भी व्यावहारिक होना अत्यंत आवश्यक होता है। 

taurus-women-dresses-in-daily-use

वह अपनी शैली का निर्धारण केवल फैशन के आधार पर नहीं करती, बल्कि केवल उसी शैली को चुनती हैं जो उनको सूट करे तथा उनके दैनिक जीवन की भागदौड़ में बाधक न बने। 

इसी कारण उनको अपने कपड़ों का डिज़ाइन, कपडे का प्रकार, रंग इत्यादि सरल एवं व्यावहारिक रखना ही पसंद होता है। 

आभूषण, केश-विन्यास एवं जूते भी वह वही पसंद करती हैं जो आधुनिक होने के साथ-साथ व्यावहारिक एवं आरामदायक रहें।  

वृषभ महिलाओं की दैनिक वेशभूषा  की बात करें तो उनको एक ही समय में आधुनिकता एवं व्यावहारिकता का समन्वय करने की अद्भुत क्षमता देखने को मिलेगी।

ऐसा नहीं कि वृषभ राशि की महिलाएं फैशन में आने वाले बदलावों से अनभिज्ञ होती है, अपितु वह फैशन की रेल में सवार होने की बजाय वही चुनती हैं जो उनके व्यक्तित्व एवं स्वभाव से मेल खाता हो। 

अपने दैनिक जीवन शैली में अक्सर आप उनको स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक सूट में देखेंगे। जिसे वो कभी कभी स्वेटशर्ट या पुलोवर के साथ मैच करके भी पहनना पसंद करती है। 

अपने वस्त्रो का चुनाव करते समय उनके लिए जो सबसे ध्यान देने वाली बात रहती है, वह कपडे का आरामदायक एवं देखभाल रहित होना अत्यंत आवश्यक होता है। 

इसके अलावा कपडे की बनावट,गुणवत्ता भी बहुत मायने रखती है। रंगो का चुनाव भी दैनिक जीवन में आपको हल्का भूरा या उससे जुड़ा ही पसंद आता है। 

आभूषण के रूप में आप पतली चेन में घंटी नुमा पेन्डेन्ट पहनना पसंद करती हैं, जिसे छोटे टॉप्स के साथ मैच कर सकती हैं। हाथों में पटले ब्रेसलेट एवं पतले चमड़े के स्ट्रेप वाली घडी पहनना भी आपको पसंद है। 

अपनी आवश्यक चीज़ों एवं पैसे इत्यादि रखने के लिए आप एक क्रॉसबॉडी बैग रखना पसंद करती हैं, जो अधिकतर गहरे भूरे या स्लेटी रंग का होता है। 

Taurus business women’s dresses | वृषभ महिला व्यावसायिक शैली

अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के समय भी वृषभ महिलाएं अपने व्यक्तित्व के अनुसार हमेशा अपनी नज़र लक्ष्य पर तथा पाँव ज़मीन पर रखने में विश्वास रखती हैं। 

यही कारण है, कि व्यावसायिक वेशभूषा के लिए भी आप ऐसे वस्त्र, जूते एवं केश-विन्यास का चुनाव करना पसंद करती हैं जो उनकी भागदौड़ में बाधक न हो। 

इसके लिए यदि आपके ऑफिस की कोई ड्रेस है तो आप उसको भी सलीके से सही माप में सिला व पहनना पसंद करती हैं। 

अगर आपको अपनी पसंद के वस्त्र धारण करना हो तब भी आप आरामदायक, सही माप में सिले तथा हरे एवं भूरे रंग से मिले जुले वस्त्र पहनती हैं। 

जूते हमेशा हलकी हील वाले एवं आरामदायक ही आपकी पहली पसंद बनते है, जो आपके कदमो को ज़मीन से जोड़े रख सकें। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Taurus women’s party wear | वृषभ महिला समारोह वेशभूषा

जब आप किसी पार्टी में एक वृष राशि महिला को देखेंगे तो उसको हमेशा सबसे आकर्षक पोशाक में देखते है। दूसरों से अलग एवं पूरी तरह व्यावहारिक। 

वैसे तो वह हमेशा ही खुद को आकर्षक दिखाने में विश्वास करती हैं, खासतौर पर तब जब किसी मौके के लिए ड्रेस अप करने का मौका मिले तो वह इस पर अधिक ध्यान देती हैं। 

आप हमेशा अपनी स्टाइलिंग से उस मौके या पार्टी की शो स्टॉपर के रूप में सबके सामने आना पसंद करती हैं। इस दौरान आप अक्सर टाइट फिटिंग के वस्त्रों का चुनाव करती हैं। 

आपको पार्टीज या विशेष अवसरों पर आपकी शारीरिक संरचना को दिखाना पसंद होता है, इसी कारण आप ऐसे मौकों पर टाइट फिटिंग के वस्त्रों का चुनाव करती हैं। 

विशेष रूप से सिंगल पीस गाउन या ड्रेस की टाइट फिटिंग आपकी शारीरिक संरचना को उभारते हुए आपकी सुंदरता को बढ़ा देते हैं खासतौर से इनके भूरे रंग में होने पर आप अधिक सुन्दर दिखती हैं। 

आपको त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर फ्रिल्स एवं लेयर ड्रेसेस के साथ प्रयोग करने का भी अत्यंत शौक होता है, जो आपकी सुंदरता से मेल भी खाता है। 

Shoes for Taurus women | वृषभ महिला एवं उनके जूते

वृषभ महिलाएं पृथ्वी तत्व से जुडी होती हैं जिसके कारण उन्हें अपने कदम हमेशा मज़बूती से धरती से जोड़े रखना पसंद होता है, यही कारण है कि आपको आरामदायक एवं फ्लैट हील्स पसंद आती हैं। 

अपनी दैनिक जीवन शैली में भले ही आप सादा स्पोर्टी शूज़ धारण करती हों, किन्तु पार्टीज में आप हील्स वाली तीखे नोक वाली जूतियाँ, सैंडल्स पहनना पसंद करती हैं। 

आपको अधिकतर स्लेटी, भूरे एवं ग्रे रंग अपने जूतों के लिए पसंद आते हैं। चमड़े एवं कैनवास से बने जूते आपकी पहली पसंद होती है। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Shopping for Taurus women | वृषभ महिला की खरीदारी शैली

वृषभ राशि की महिलाओं की खरीदारी की शैली की बात जब आती है, तो जो बात सबसे पहले सभी के दिमाग में आती है। वह उनकी बजट बनाकर खरीदारी करने की उनकी कला होती है। 

वृषभ महिलाएं कभी भी अपनी खरीदारी की योजना जल्दबाज़ी में नहीं बनाती, बल्कि आवश्यकता एवं अपने बजट के अनुसार ही करती हैं। 

दोस्तों के कहने पर या फैशन की होड़ आपको कभी बाजार में खींच कर नहीं ले जा सकती है। यदि उनकी आवश्यकता हो या उनकी पसंद का सामान हो तो फिर वह पैसा या कीमत नहीं देखते। 

जब भी आप खरीदारी के लिए अपने कदम बाजार की और बढ़ाते है, तो अपना पूरा दिन ही खरीदारी में खर्चते हैं, क्योंकि जल्दबाज़ी आपको पसंद नहीं है। 

आप जब भी खरीदारी करते हैं तो अपने परिवार एवं घर की आवश्यकता का सामान लेने को भी आप प्राथमिकता देते हैं। 

Taurus women’s makeup | वृषभ महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली 

वृषभ राशि की महिलाओं की कुंडली में शुक्र की स्थिति उनके स्त्रीत्व को मज़बूत बनाता है, जिसके कारण उनकी सुंदरता दर्शनीय होती है। 

अपनी सुंदरता को निखारने के लिए आप कई प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनो का प्रयोग करती है, किन्तु ध्यान देने योग्य बात यह है, कि यह प्राकृतिक ही होते हैं। 

आपके मेकअप में भी पृथ्वी तत्व का प्रभाव बनाये रखने के लिए आप भूरे रंग के शेड्स का प्रयोग करती हैं। खासतौर से आपको अपने जबड़े की हड्डी को उभारना पसंद होता है। 

अपनी आँखों को काजल की सहायता से तीखा रूप देना आपको पसंद होता है। भवें भी उभरी एवं नुकीली पसंद आती है। 

होंठों को गुलाबी आभा देना,गहरे हरे रंग का ऑय शेडो आपको प्राकृतिक रूप प्रदान करता  है। आप अपने माथे को उभरा हुआ दिखाना पसंद करती हैं। 

जब वृष केशविन्यास की बात आती है, तो अधिकतर वृषभ महिलाएं अपने प्राकृतिक बालों के रंग को पसंद करती  हैं ,एवं  अक्सर अपने बालों को ऊपर या इतना छोटा करते हैं कि वे अपने बालों की जड़  दिखा सकें।

Outfit for Taurus women | वृषभ राशि महिला आउटफिट

इस राशि की महिलाएं अपनी गर्दन ऊँची एवं कंधों को सीधा रखना पसंद करती है, इसलिए वृषभ महिलाओं के आउटफिट में अक्सर स्टेटमेंट नेकलेस या बार्डोट नेकलाइन शामिल होती है।

outfit-for-taurus-women

सर्वश्रेष्ठ वृषभ राशि पोशाक महंगी, कालातीत एवं  व्यावहारिक दिखती हैं, क्योंकि यह एक ऐसी राशि की महिलाएं है, जो अच्छी तरह से ड्रेसिंग का सही मूल्य जानता है। इनकी पसंदीदा ड्रेस हैं –

1 सिल्क हेडस्कार्फ़

2 बरडॉट टॉप 

3 स्ट्रेपलेस ड्रेस 

4 गाऊन 

5 जम्प सूट 

6 परलेल पैन्ट्स 

7 ट्रैक पैन्ट्स एंड पुलोवर 

अधिकतर आप समय एवं अपने आराम के हिसाब से वस्त्रों का चुनाव करते है, जिसमे आपका व्यक्तित्व उभर कर सामने आ सके। 

वृषभ राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये वृषभ राशि पुरुष सीक्रेट (Vrishabha Rashi Purush Secret) भी अवश्य पढ़े।

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये वृषभ राशि महिला सीक्रेट (Vrishabha Rashi Mahila Secret) भी अवश्य पढ़े।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।