सिंह राशि की महिलाएं जहां जाती हैं वहां अपने व्यक्तित्व की चमक से सबको चकाचौंध कर देती हैं। वे न केवल अपने उग्र व्यक्तित्व के लिए बल्कि उनकी वफादारी, चंचलता और उदारता के लिए जानी जाती  हैं। 

सिंह राशि की महिलाओं का कला के प्रति प्रेम किसी से छिप नहीं सकता क्योंकि उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व में उसकी झलक आपको देखने के लिए मिल जाती है। 

सिंह राशि की महिलाओं की सबसे बड़ी विशेषता यह है, कि उन्हें सबसे अलग एवं शानदार दिखने के लिए महंगे कपड़ो की आवश्यकता नहीं होती, वह सस्ते वस्त्रो में भी खुदको अपनी समझदारी से सुन्दर दर्शा सकती है। 

आपमें रंगों एवं डिज़ाइन के साथ खेल कर अपनी ड्रेस ( Leo Woman Dresses ) को दूसरों से बेहतर एवं खुद पर अच्छा लगने वाला बनाने की विशेष कला होती है। 

कई बार आप वर्तमान फैशन एवं रेट्रो डिज़ाइन के साथ अनोखे प्रयोग करने से भी नहीं कतराती हैं। उनके भीतर का आत्म-विश्वास आपको ऐसे प्रयोग करने की हिम्मत प्रदान करता है। 

उनका स्वभाव सामान्यतः सभी से प्रेमपूर्ण होता है, विशेष रूप से अपने परिवार एवं नज़दीकी सम्बन्धो को लेकर आप अधिक दयालु एवं सजग रहती हैं। 

अपनी राशि के नाम एवं गुण के अनुसार ही आप जहाँ एक और अपने परिवार के लिए किसी भी समस्या या परिस्थिति का सामना करने में नहीं डरती, वही समय के अनुसार अपने कदम पीछे खींचने में भी सोचती नहीं। 

यह राशि की महिला जीवन के प्रति उत्साही, चंचल एवं जीवंत रहती है। वह एक पूर्णतावादी व्यक्तित्व की महिला है। 

जो एक ओर जहां विलासिता से प्यार करती है, वहीं दूसरी ओर अपने परिवार के लिए अपनी इच्छाओं को निर्धारित कर सकती है। 

सिंह राशि की महिलाएं अग्नि तत्व से प्रभावित होने एवं सूर्य की राशि के अंतर्गत आने के कारण आक्रामक एवं उग्र व्यवहार करती हैं, जो उनके पसंदीदा रंगों एवं डिज़ाइन में दिखाई देता है। 

Leo woman dresses in daily use | दैनन्दिनी सिंह महिला वेशभूषा

सिंह राशि की महिलाएं खुद को कभी भी भीड़ का हिस्सा नहीं बनने देती, यही कारण है कि आप वही वेशभूषा चुनती हैं, जो आप पर अच्छी भी लगे तथा दूसरों से हट कर हो।  

leo-woman- dresses-in-daily-use

अपनी राशि के स्वभाव के कारण आप दैनिक जीवन में भी अपनी वेशभूषा चमकदार एवं भड़कीली रखना पसंद करती हैं। 

दैनिक जीवन में भी आप लाल,सुनहरे जैसे रंगों को अपनी वेशभूषा का हिस्सा बनाने से नहीं घबराते हैं। बड़ी-बड़ी आस्तीन वाली ड्रेस आपको पहनना अच्छा लगता है। 

सर से लेकर पाँव तक सिंह राशि की महिलाओं को अपनी वेशभूषा पूरी तरह से सटीक चाहिए होती है। इसके लिए आप कपड़ों के रंग, आभूषण, जूतों सभी का विशेष ध्यान रखते हैं। 

आपके लिए इस्तेमाल की जाने वाली हर चीज़ का उत्तम दर्जे का एवं सही नाप एवं आकार में होना अत्यंत महत्व रखता है। 

रोजमर्रा के लिए भी आप अपने कानों में सोने के टॉप्स, गले में चेन या माला पहनना नहीं भूलती हैं। अपने जूतों में भी आप सुनहरे या लाल रंग को स्थान देती  हैं। 

आपके वस्त्र अक्सर धारीदार, बोल्ड पैटर्न्स एवं सूर्य की छवि वाले होते हैं, जिनका रंग सुनहरा, लाल या नारंगी हो सकता है। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु सिंह महिला फैशन (Leo girl fashion ) और सिंह पुरुष फैशन ( Leo man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Leo woman sport dresses | सिंह महिला स्पोर्ट्स वेशभूषा शैली

इनकी शारीरिक बनावट पूरी तरह से फिट होना उनके लिए अत्यंत महत्व रखती है। इसके लिए आप कसरत एवं खेलकूद को अपने जीवन में शामिल अवश्य करते हैं। 

अपने स्पोर्टी लुक को लेकर भी आप अत्यंत सजग रहती हैं,इसके लिए इस दौरान पहनने के लिए अपने वस्त्रों में एनिमल प्रिंट को अवश्य हिस्सा बनाती हैं। 

काले,लाल एवं सुनहरे रंग का प्रभाव आपको यहां भी उनकी वेशभूषा में देखने को मिलेगा। बालों को कस कर ऊँचा जुड़ा बनाना आपको अच्छा लगता है। 

स्पोर्ट शूज़ भी इनके स्टाइलिश एवं आरामदायक होना इनके लिए अत्यंत आवश्यक होता है। व्यायाम या खेलकूद के दौरान भी आभूषण से उनका प्रेम नहीं छूट पाता है,इसलिए स्वर्ण से बने बुँदे अवश्य पहनती हैं। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Leo business woman’s dresses | सिंह महिला व्यावसायिक शैली

इन महिलाओं के लिए दूसरों के सामने प्रभावशाली दिखना सबसे अधिक महत्व रखता है। जब आपके कार्यस्थल की बात आती है, तो यहाँ तो सबसे अधिक आप इस बात का ध्यान रखती  है। 

ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर अपने से वरिष्ठ एवं छोटों को अपने प्रभाव में लेने के लिए आप सर से लेकर पैर तक अपनी वेशभूषा पर ध्यान देती हैं। 

यदि आपके ऑफिस की कोई ड्रेस निर्धारित है, तो उसका आपकी शारीरिक बनावट के अनुसार होना आवश्यक होता है। 

यदि आप अपने पसंद से वस्त्र चुनती हैं तो वह आपके मूड पर निर्भर करता है कि आप भारतीय परिधान पहनेंगी या पश्चिमी परिधान। 

किन्तु एक बात पूरी तरह निश्चित होती है कि आपकी वेशभूषा में लाल, सुनहरा, नारंगी रंग, बोल्ड प्रिंट्स, एलिफैंट कट स्लीव्स अवश्य शामिल होंगी।  

हाथों में बंधी चौड़े बेल्ट एवं डॉयल वाली घडी आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली दिखने में सहायक सिद्ध होती है। अपने कद को ऊँचा दिखने के लिए आप हील्स पहनना पसंद करती हैं। 

अपने घुंघराले बालों को आप सुनहरा या लालिमा लिए हुए रंग में रखना पसंद करती हो। सही केशविन्यास आपकी पहली प्राथमिकता रहती है। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Leo woman’s party wear | सिंह महिला समारोह वेशभूषा

यह महिलाएं परिवार को अपने जीवन में सबसे अधिक महत्व देती हैं। इसलिए पारिवारिक उत्सव आपके लिए बहुत मायने रखते हैं। 

इन उत्सवों में आप पूरी तरह से पारम्परिक वेशभूषा में सजना संवरना पसंद करती हैं। अपनी वेशभूषा में इस दौरान आप लाल एवं सुनहरे रंग का अत्यधिक प्रयोग करती हो। 

लाल रंग की साड़ी, सूट या लेहंगा चाहे जो भी ड्रेस आप पहने उस पर सुनहरी कढ़ाई या स्टोन वर्क होना ज़रूरी रहता है। 

हाथों में सोने के कंगन को लाल चूड़ियों के साथ पहनना आप पर अच्छा लगता है। गले में सोने का नेकलेस या हार आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व की शोभा को बढ़ा देता है। कानों में बड़े-बड़े स्वर्ण झुमके पहनती हैं। 

आपके घुंघराले बालों के जुड़े को लाल गुलाब के फूलों से सजाना आपको अच्छा लगता है। पैरों में सुनहरी नक्काशीदार सैंडल्स के साथ आप अपने लुक को पूरा करती हैं। 

सिंह राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये सिंह राशि पुरुष सीक्रेट (Singh Rashi Purush Secret) भी अवश्य पढ़े।

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये सिंह राशि महिला सीक्रेट ( Singh Rashi Mahila Secret ) भी अवश्य पढ़े।

Shoes for Leor woman | सिंह महिला एवं उनके जूते 

इस राशि की महिलाओं के जूतों में आपको वह रंग देखने को मिलेंगे जो सामान्यतः दूसरी राशि के लोग पहनने की हिम्मत नहीं करते हैं। 

आपकी शू रैक में लाल, नारंगी, गुलाबी या सुनहरे एवं पीले रंग के जूते चप्पल देखने को मिलेंगे। आप क्योंकि सर से लेकर पांव तक शाही व्यक्तित्व का प्रदर्शन करना पसंद करती हैं, इसलिए जूते भी इससे अछूते नहीं रह पाते हैं। 

अपनी रोमांटिक डेट पर जाते समय आप गोल्डन ऊँची हील की सैंडल्स पहन सकती हैं। किसी पब या क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी करते समय ऊँची एड़ी की सैंडल्स या बूट्स को मिडी ड्रेस के साथ आप ही पहन सकती हैं। 

Shopping for Leo woman | सिंह महिला की खरीदारी शैली

सिंह राशि की महिला के लिए अपने आपको दूसरों से अलग एवं प्रभावशाली दिखाना सबसे अधिक आवश्यक होता है। 

इसके लिए आप अपनी खरीदारी को वर्तमान फैशन के अनुसार करना पसंद करती हैं। आप अपने लिए जब खरीदारी करती हैं, वह अधिकांशतः महँगी ही होती है।

क्योंकि आप को यदि कोई वस्तु पसंद आ जाती है तो आप उसकी कीमत के बारे में नहीं सोचती हो, आपके लिए उसका आपकी पसंद एवं दूसरों पर प्रभाव डालने वाला होना महत्व रखता है। 

आपको वैभवशाली एवं विलासिता पूर्ण जीवन शैली में जीना पसंद आता है, इसके लिए आपकी खरीदारी की शैली भी इसी पर निर्धारित होती है। 

आप कई बार इसी चक्कर में बेवजह एवं महंगी खरीदारी भी कर जाती हैं। दूसरों के सामने दिखावा करने के लिए भी कई बार सिंह राशि की महिलाएं खरीदारी करती हैं। 

Leo woman’s makeup | सिंह महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली 

सिंह राशि की महिलाएं सुंदर होती हैं तथा हमेशा खुद को सुन्दर दिखाने का लगातार प्रयास भी करती हैं। इसके लिए आप मेकअप का सहारा लेने से भी नहीं चूकती। 

आपकी राशि की महिलाएं अक्सर गहरा लालिमा लिया हुआ मेकअप करना पसंद करती है। केवल सिंह राशि की स्त्रियां ही हैं जो दिन में भी अपने होंठो पर सुर्ख लाल लिपस्टिक लगा सकती है। 

गलों पर नारंगी या सुनहरा रूज़ प्रयोग करना भी केवल आपको ही शोभा देता है। आपकी घनी एवं मोटी भवें, बड़ी-बड़ी पलकों के ऊपर तीखा लाइनर आपकी सुंदरता को बढ़ाता है। 

आपके घने एवं, घुंघराले केश अक्सर लाल रंग में रंगे हुए होते हैं। आप उनको अपने मूड के अनुसार खुला या बंधा हुआ रखती हैं। 

Outfit for Leo woman | सिंह राशि महिला आउटफिट

यह राशि की महिलाओं के कंधे,पीठ एवं रीढ़ की हड्डी अत्यंत मज़बूत होती हैं। आपकी वेशभूषा भी इसी प्रकार की होती है, जिससे उनकी शारीरिक बनावट एवं कसावट प्रदर्शित हो सके। 

outfit-for-leo-woman

आपकी वेशभूषा आपकी राशि तत्व अग्नि से पूरी तरह प्रभावित होते हैं। इसको आपके आउट फिट्स के द्वारा अच्छे से समझा जा सकता है। 

1 गोल्डन फ्रेम सुन ग्लासेस 

2 बैकलेस ड्रेस एवं टॉप्स 

3 स्वर्ण आभूषण 

4 बहुमूल्य रत्न 

5 बॉडीकॉन स्टाइल

6 प्लंजिंग नेकलाइन्स

7 साइड स्प्लिट्स ड्रेस 

8 एनिमल एवं बोल्ड  प्रिंट 

9 महीन एवं झीने वस्त्र 

उपरोक्त विवरण के आधार पर आप सिंह राशि की  महिलाओं की वेशभूषा को समझ सकते हैं,कि उनकी पसंद कितनी प्रभावशाली होती हैं। 

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।