जब भी किसी  कर्क राशि महिला की छवि हमारे मस्तिष्क में जन्म लेती है, तो उसके स्वभाव को लेकर जो बात हमारे मन में उठती है ,वह उसका शांत एवं भावुक व्यवहार होता है। 

चंद्र द्वारा शासित होने वाली कर्क राशि की महिलाएं अपने सौन्दर्य एवं वेशभूषा ( Cancer women Dresses ) को लेकर अत्यंत सजग रहती हैं।  इन्हे हर बात में पूर्णता का एहसास प्राप्त करना पसंद होता है। 

कर्क राशि की महिलाएं अपने भीतर ज्वार की भांति भावनाओं को समेटे हुए सबके साथ अत्यंत नम्र एवं शांत व्यवहार बनाये रखने में कुशल होती हैं। 

उनकी मज़बूत इच्छाशक्ति के बल पर ही वह अपने जीवन में कठिनाइयों के साथ भी निरंतर आगे बढ़ते रहने की कला में निपुण होती हैं। 

समय आने पर अपने भीतर की सभी भावनाओं को ज्वार की  बनती बाहर निकलकर एक बार फिर से शांत एवं विस्तृत समंदर की भांति सब कुछ अपने भीतर समेटने के लिए सदैव तैयार रहती हैं। 

कर्क राशि की महिला में सहानुभूति की भावना प्रबल रूप से समाहित होती है। वह दूसरों के प्रति हमेशा संवेदनशील एवं सहानुभूतिपूर्ण रहती है।  

यही कारण है कि वह दूसरों की जरूरतों को खुद से हमेशा ऊपर रखती है, तथा सभी को खुश रखने का प्रयास करती देखी जाती है। 

कर्क महिलाएं स्वभाव से अत्यधिक कल्पनाशील एवं सहज होती हैं, तथा अपने मन के हिसाब से चलती हैं। लोगों को दिखाने या उनको खुश करके अपना स्वार्थ सिद्ध करना इनका स्वभाव नहीं होता। 

मजबूत इरादों वाली, निरंतर कार्यशील, प्यार करने वाली एवं दयालु कर्क राशि महिलाओं पर आप आँख बंद करके विश्वास कर सकते हैं। 

यह जल तत्व से प्रभावित होती हैं, जिसके कारण उनमे स्त्रीत्व की भावना अत्यंत बलवती होती है, जिसकी वजह से लुभावनी पोशाकें एवं नवीन फैशन शैली उनको सदैव आकर्षित करती है। 

इन महिलाओं का भावुक पक्ष हमेशा उनको रेट्रो एवं परिष्कृत सौंदर्यशास्त्र के प्रति उनकी आत्मीयता को दृढ़ता से दर्शाता है। अपनी राशि के अनुसार आपको हमेशा कई परतों में वस्त्र धारण करना पसंद करती हैं। 

च्नद्र एवं जल तत्व से प्रभावित होने के कारण आपको हमेशा उभयलिंगी फैशन के बजाय स्त्रीत्व से प्रभावित फैशन शैली का अनुसरण करना पसंद होता है। 

कर्क राशि की महिलाओं का व्यवहार एवं मूड चन्द्रमा की बत्तीस कलाओं की तरह बदलता रहता है। आज उनको जो चीज़ सबसे अधिक प्रिय होती है, वही अगले पल उनको बिलकुल पसंद नहीं आता है। 

उनकी वेशभूषा एवं फैशन शैली को समझने के लिए सबसे पहले आपको उनके स्वभाव को समझना आवश्यक होता है। विस्तार से उनकी स्टाइलिंग को निम्न आधार पर हम आसानी से समझ सकते हैं। 

Cancer women dresses in daily use | दैनन्दिनी कर्क महिला वेशभूषा

अपनी जीवनशैली में अपने स्टाइल को लेकर जो सबसे अहम बात कर्क राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण होती है, वह होता है उनका आराम में कोई बाधा उत्पन्न न हो। 

cancer-women-dresses-in-daily-use

इसके लिए जब आप घर पर होते है तो आपको पजामा और कुर्ता या टी-शर्ट पहनना पसंद होता है। इसके अलावा आप यदि ऐसे ही घर से बाहर टहलने निकलते हो तब भी वस्त्र बदलना पसंद नहीं करती हैं। 

आपको अपने लुक के लिए जितना पारम्परिक वस्त्र या फैशन पसंद आता है उतना ही आप समकालिक लुक का भी आनंद उठाना पसंद करती है बस उसका क्लासी होना  आवश्यक होता है। 

आपको हमेशा अपनी दैनिक वेशभूषा में कॉटन, टेरीकॉट या फलालेन के बने वस्त्र मौसम के अनुसार पहनना पसंद आता है। 

आपको सिंथेटिक चीज़ों की बजाये प्राकृतिक तत्वों से बनी चीज़ें अधिक पसंद आती हैं। भले ही वह आपके जूते हों, वस्त्र हो या मेकअप का सामान ही क्यों न हो। 

आप अपनी दैनिक वेशभूषा में अपने बालों को मूड के हिसाब से या तो ऊँचे बन या पोनीटेल के रूप में बनाना पसंद करती हैं या ऐसे ही उन्हें कलच करके या पूरी तरह खुला छोड़ना पसंद करती हैं। 

आपको रोजाना में अपने गले में एक पतली चांदी की चेन को एक छोटे से लॉकेट के साथ पहनना पसंद आता है। वहीँ कानों में छोटे टॉप्स तथा हाथों में पतली चूड़ियां या ब्रेसलेट अच्छा लगता है। 

आपको अपने जूतों के रूप में रोज़ाना में फ्लैट चप्पल या जूते अपने मूड के अनुसार पहनना अच्छा लगता है। सबसे आवश्यक आपके लिए इनका आरामदायक होना ज़रूरी है। 

Cancer women sport dresses | कर्क महिला स्पोर्ट्स वेशभूषा शैली

कर्क राशि की महिलाएं साधारणतः खेलकूद या व्यायाम करना अन्य राशि की महिलाओं की अपितु अधिक पसंद नहीं करती, किन्तु यदि आप किसी भी प्रकार से इसका हिस्सा बनती हैं तो उसमे भी पूर्णता पहली शर्त है। 

आपको व्यायाम करते समय आरामदायक वस्त्र एवं जूते धारण करना पसंद होता है। वहीँ किसी भी खेल का भाग बनते समय उस खेल के लिए जो ड्रेस निर्धारित हो उसे सही माप में धारण करना पसंद होता है। 

अधिकतर आप ट्रेक सूट या पजामा टी-शर्ट पहनकर ही सैर पर या व्यायाम के लिए जा सकते हैं। बस उनका आरामदायक होना पहली शर्त है। 

स्पोर्ट शूज़ पहनना आपको अच्छा लगता है किन्तु आप जूते पहनेंगे या चप्पल में ही ऐसे ही घूमने निकल पड़ेंगे ये पूरी तरह आपके मूड पर निर्भर करता है। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु महिला फैशन (Cancer girl fashion ) और मेष पुरुष फैशन ( Cancer man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Cancer business women’s dresses | कर्क महिला व्यावसायिक शैली

इस राशि की महिलाओं को हर काम में निपुणता अत्यंत पसंद होती है, इसलिए जब आप अपने ऑफिस या व्यापारिक मेल-मिलाप के लिए जाती हैं, तो पूरी तरह तैयार होकर जाना पसंद करती हैं। 

इसके लिए आप अपने मूड एवं अवसर के अनुसार पारम्परिक वेशभूषा के रूप में सलवार सूट या वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। 

किन्तु यदि आप सलवार कमीज पहनती है तो पूरी तरह से पारम्परिक वेशभूषा में ही तैयार होती है, तथा जब वेस्टर्न वेशभूषा धारण करती हैं, तो पूरी तरह से पश्चिमी वेशभूषा में तैयार होती हैं। 

वेस्टर्न ड्रेसिंग में आप कार्यस्थल पर घुटनो तक या उससे थोड़े लम्बे स्कर्ट को शर्ट के साथ पहनती है या फिर ट्रॉउज़र को ऑफिस शर्ट के साथ पहनना आपको अच्छा लगता है। 

कई बार मूड आने पर आप एग्जीक्यूटिव सूट में भी ऑफिस जाना पसंद करती हैं। बालों को हमेशा कसकर ऊँचा बांधना आपको अच्छा लगता है। 

वही साड़ी या सूट आप मौसम के अनुसार आप कॉटन या अन्य अपने पसंदीदा प्राकृतिक तत्व से बने कपड़े में पहनना पसंद करती हैं। 

आभूषण के रूप में आप ऑफिस में कानों में टॉप्स या छोटे बुँदे पहनती हैं। कलाइयों में एक हाथ में घड़ी एवं दूसरे में ब्रेसलेट आपको अच्छा लगता है। 

ड्रेस के अनुसार आप चप्पल या मीडियम हील बैली शूज पहनना पसंद करती हैं। अधिकतर आप चमड़े से बने जूते चप्पल पहनती हैं। 

Cancer women’s party wear | कर्क महिला समारोह वेशभूषा

किसी भी उत्सव या पार्टी के दौरान कर्क राशि की महिलाओं  को उसी माहौल या रंग में डूबा हुआ देखा जा सकता है। 

किसी विवाह उत्सव में जहां से पारंपरिक परिधान में सजी संवरी हुई दिखना पसंद करती हैं,तो दूसरी ओर किसी क्लब या दोस्तों के साथ पार्टी में पूरी तरह आधुनिक वेशभूषा में रहना पसंद करती हैं। 

विवाह में या उत्सवों के दौरान आप भारी कामदार साड़ी या लहंगे चोली को ड्रेस के अनुसार आभूषणों एवं चूड़ियों के साथ पहनती हैं। 

वहीँ दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान गाउन,मिडी या मिनी ड्रेसेस आपको आकर्षित करती हैं जिन्हे आप हाई हील जूतों या सैंडल्स के साथ मैच करके पहनती हैं। 

आपका मेकअप अवसर के अनुसार हल्का या गहरा रखना आपको पसंद आता है। बालों को भी आप अपनी वेशभूषा एवं अवसर की आवश्यकता अनुसार बनाना पसंद करती हैं। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Shoes for Cancer women | कर्क महिला एवं उनके जूते 

यह अपने जूतों को लेकर अधिक प्रयोग करना पसंद नहीं करती हैं। आपके लिए उनका फैशनेबल होने से अधिक आरामदायक होना आवश्यक होता है। 

आप क्योंकि चंद्र एवं जल तत्व की राशि के अंतर्गत आती हैं इसलिए आपको बहुत जल्द पैरों में थकान का अनुभव होने लगता है,यही कारण है, कि हलके जूते चप्पल आपकी पहली और आखिरी पसंद हैं। 

चंद्र ग्रह एवं जल तत्व से प्रभावित होने के कारण आपको अपने जूतों में भी हलके रंग ही पसंद आते है। अधिकतर आप चमड़े के जूते पहनना पसंद करती हैं। 

कर्क राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये कर्क राशि पुरुष सीक्रेट (kark Rashi Purush Secret) भी अवश्य पढ़े।

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये कर्क राशि महिला सीक्रेट ( kark Rashi Mahila Secret ) भी अवश्य पढ़े।

Shopping for Cancer women | कर्क महिला की खरीदारी शैली

अक्सर कर्क राशि की महिलाएं अपनी भावनाओं एवं मूड के अनुसार खरीदारी करना पसंद करती हैं। क्योंकि शॉपिंग पर जाना आपके लिए एक स्ट्रेस बस्टर के रूप में काम करता है। 

shopping-for-cancer-women

कई बार आप दोस्तों के साथ सिर्फ इसलिए खरीदारी करने चली जाती हैं,क्योंकि आप अत्यंत प्रसन्न हैं। यदि आप बहुत उदास है तब भी आप अकेले ही खरीदारी करते हुए भीड़ में खो जाना पसंद करती हो। 

अपनी वार्डरोब में रचनात्मकता बनाये रखने के लिए भी आप अक्सर खरीदारी पर निकल पड़ती हैं। जिससे आपकी वेशभूषा हमेशा समय के अनुसार बनी रह सके। 

आप कई बार दूसरों को अपने पहनावे के द्वारा अपनी भावनाएं समझने का प्रयास भी करती हैं, जिसके लिए आप अपनी भावना के अनुरूप खरीदारी करती हैं। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Cancer women’s makeup | कर्क महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली 

कर्क राशि की महिलाओं की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छी स्थिति में होता है, जिसकी वजह से इस राशि के अधीन आने वाली महिलाएं अधिकतर सौन्दर्य का प्रतीक होती हैं। 

कर्क राशि की स्त्री की आंखे उसके मन का सच्चा प्रतिबिम्ब होती हैं। इसलिए आपको अपनी आँखों की सुंदरता को प्राकृतिक काजल एवं मेकअप की सहायता से और प्रभावशाली बनाना अच्छा लगता है। 

इसके लिए आप आई लाइनर, नकली पलकों, काजल, मस्कारे एवं हाई लाइटर इत्यादि का सहारा लेकर आँखों के सौंदर्य को बढ़ने का प्रयास करती देखी जा सकती हैं। 

जब कर्क राशि की महिलाओं के हेयर स्टाइल की बात आती है, तो कर्ल केश-विन्यास आपकी पहली पसंद बनते हैं। बालों को माध्यम या लम्बा दोनों प्रकार में रखना आपको अच्छा लगता है। 

 कई बार आप हाईलाइट करके भी अपने केश-विन्यास को दूसरों से भिन्न एवं प्रभावशाली दिखाने का प्रयास करती है। 

Outfit for Cancer women | कर्क राशि महिला आउटफिट

कर्क राशि की महिलाओं की शारीरिक बनावट में उनके स्तन एवं पेट की बनावट बहुत महत्व रखती है। यही कारण है, कि आप अपनी वस्त्र शैली में शरीर की ऐसी संरचना को उभारने का प्रयास करती हैं। 

कर्क राशि महिलाओं के कुछ प्रमुख पसंदीदा परिधान एवं एसेसरीज  हैं – 

1 रेट्रो सन ग्लासेस 

2 पैडेड हेड बैंड्स 

3 पश्मीना शॉल 

4 मून स्टोन रिंग

5 चांदी के आभूषण 

6 रेशम से बने परिधान 

7 क्रॉप टॉप 

8 लेसदार परिधान 

9 लो-राइज जींस एवं  शॉर्ट्स

10 प्लंजिंग नेकलाइन्स ड्रेस 

उपरोक्त परिधान एवं एसेसरीज के द्वारा कर्क राशि की महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने में प्रयोग करती है, ताकी वह दूसरों से खुद को अलग दर्शा सकें। 

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।