कन्या राशि की महिलाएं बुद्धिमान, आकर्षक एवं हर हालात का सामना करने वाली होती हैं। जीवन के हर क्षेत्र में आपको संपूर्णता एवं कुशलता के साथ व्यवहार करने की कला में पूरी तरह से महारत हासिल होती है। 

रोज़मर्रा की भागदौड़ में भी आप खुद को पूरी तरह से व्यवस्थित रखने में माहिर होती है, चाहे वह आपका व्यवहार हो, पहनावा (Virgo Woman Dresses ) हो या जीवन से जुड़े अन्य पहलू आप सभी को संभाल सकती हैं। 

आप पृथ्वी तत्व से प्रभावित होने के कारण अपने पांव धरती पर एवं आँखे आसमान की ओर रखती हैं। आप स्वभाव से दृढ़ निश्चयी महिला हैं। 

आप के व्यवहार एवं स्वभाव में एक प्रकार की स्थिरता का अनुभव किसी को भी हो सकता है। जो आपके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता बनती है। 

लोग आपके इसी व्यवहार के कारण आप पर आँख बंद करके विश्वास कर सकते है। आप लोगों के इस विश्वास को अपनी तरफ से कभी तोड़ती भी नहीं हैं। 

अपने जीवन में आप हर परिस्थिति का मुकाबला पूरे आत्मविश्वास एवं सम्मान के साथ करते हुए अपने आसपास के लोगों एवं नज़दीकियों का भी आप पूरी कुशलता से ध्यान रख पाते हो। 

आपको अपने आसपास का माहौल पूरी तरह से शांत रखना पसंद होता है। इसी कारण आपके पहनावे में भी शांत एवं पूर्णता का हों आवश्यक होता है। 

आप लगातार इसी प्रयास में रहती हैं, कि आपके जीवन में कम से कम अव्यवस्था रहे। हर चीज़ में पूर्णता की ख्वाहिश में कई बार आप अपने प्रयासों में सब कुछ भुला देते हैं। 

आपकी राशि में सूर्य की स्थिति के कारन आप व्यावहारिक प्रवृति के होते हैं, तथा किसी भी चीज़ के छोटे से छोटे विवरण को भी बारीकी से देखते है। 

आपको अपनी वेशभूषा में भी पूरी तरह से शांत एवं सटीकता बनाये रखने में दिलचस्पी होती है। आप अवसर एवं माहौल के अनुसार ही अपनी वेशभूषा का चुनाव करते हो। 

आपके वस्त्र पूरी तरह से फिटेड होने चाहिए, मेकउप अधिक भड़कीला नहीं होना चाहिए, पैरों में नुकीली हील्स पहनना आपकी पहली प्राथमिकता होती है। 

आपकी वेशभूषा में भी आपके मूल तत्व पृथ्वी का असर पूरी तरह से दिखाई देता है।

चाहे वह वस्त्रों का रंग हो या उनका प्रकार आपकी वेशभूषा के आधार पर कोई भी व्यक्ति आपके व्यक्तित्व की खूबियों को बहुत अच्छी तरह से पहचान सकता है। 

Virgo woman dresses in daily use | दैनन्दिनी कन्या महिला वेशभूषा

कन्या राशि की महिलाएं अपने मूल तत्व पृथ्वी से प्रभावित होने के कारण स्थिर स्वभाव की होती है। उनके इसी स्वभाव की झलक आपको उनके दैनिक जीवन की वेशभूषा में भी देखने को मिलती है। 

virgo-woman-dresses-in-daily-use

आप को दैनिक वेशभूषा में भी हर चीज़ में उत्कृष्टता पसंद होती है। यही कारण है कि साधारण या सस्ते वस्त्र, जूते या आभूषण आप पहनना पसंद नहीं करती हैं। 

आपकी रोज़ाना का पहनावा भी पूरी तरह परिष्कृत होना आवश्यक होता है। आप ब्लेजर को बटन- अप शर्ट के साथ या एक क्लासिक पिनस्ट्राइप ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। 

दूसरों को यह पहनावा अत्यंत साधारण लग सकता है, किन्तु कन्या राशि की स्त्री के लिए इससे अधिक सटीक पहनावा कोई और हो ही नहीं सकता है। 

यदि रंग की बात करे तो धरती के तत्व की राशि वाली कन्या महिलाओं को हरा रंग सबसे अधिक प्रिय होता है, यही कारण है कि आपकी अलमारी में हरे रंग के सभी शेड्स देखने को मिल जायेंगे। 

कन्या राशि की महिलाएं जीवन में आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं तथा इसके लिए आप आपने कदम ज़मीन पर मज़बूती से टिका कर आगे बढ़ने की कला में माहिर। 

अपनी इसी विशेषता को बनाये रखने के लिए अपने कदमों को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखना पसन्द करती हैं। जिसके लिए आप पैरों में फ्लैट चप्पल या जूतों को पहनती हैं। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु कन्या महिला फैशन (Virgo girl fashion ) और कन्या पुरुष फैशन ( Virgo man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Virgo woman sport dresses | कन्या महिला स्पोर्ट्स वेशभूषा शैली

कन्या महिलाएं या स्त्रियां शारीरिक व्यायाम एवंम खेलकूद का हिस्सा बनते समय भी इस बात का ध्यान अवश्य रखती हैं कि उनका लुक अच्छा दिखे। 

इसके लिए आप वही पहनती हैं जो आप पर अच्छा लगता है, चाहे आप ट्रैक सूट पहने या टी-शर्ट और पजामा पहन कर योग करें, सभी में आपका अच्छा दिखना आवश्यक होता है। 

अच्छी क़्वालिटी एवं आरामदायक स्पोर्ट शूज आपकी पहली प्राथमिकता होती है। वहीँ यदि आप खुले में व्यायाम या खेलकूद कर रही हों तो सनस्क्रीन एवं टोपी लगाना नहीं भूलती हैं। 

इस दौरान भी आप हल्का मेकअप करना पसंद करती हैं तथा बालों को ऊपर कस कर हाई बन या पोनीटेल के रूप में बांधना पसंद करती हो। 

हाथों में स्पोर्टी लुक वाली बड़े डायल एवं चौड़े पट्टे की घडी पहनकर आप अपने स्पोर्टी लुक को पूरा करती हैं। 

Virgo business woman’s dresses | कन्या महिला व्यावसायिक शैली

कन्या राशि की महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में पूर्णता के साथ किसी भी काम को पूरा करने में विश्वास  करती हैं। विशेष रूप से अपने व्यावसायिक या कार्यक्षेत्र में आप अपने लुक को लेकर अत्यधिक ध्यान देती हैं। 

कार्यक्षेत्र के लिए अपनी वेशभूषा को चुनते समय आप हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखती हैं,चाहे आपके बाल हो या हाथ की घडी सभी मैचिंग होना आवश्यक है। 

आपका पसंदीदा ड्रेस एक टेलर फिटेड सूट होता है,जो ब्लैक या ब्राउन या किसी भी पेस्टल रंग में होता है. इसको आप फिटेड शर्ट के साथ पहनना पसंद करती हैं। 

पैरों में आप इसके साथ पॉइंटेड हील्स या बैली पहनती हैं,जो आपके वस्त्रों के रंग से मैच होना चाहिए। आभूषण के रूप में आप गले में पतली चेन,कलाई में घड़ी तथा दूसरी कलाई में पतला ब्रेसलेट पहनना पसंद करती हैं। 

यदि आप भारतीय परिधान पहनती हो तो साडी आपकी पहली पसंद बनती है, जो हरे या भूरे रंग के किसी भी शेड की हो सकती है। 

इसको आप सही माप में सिले मैचिंग ब्लाउज के साथ, हाथों में पतली चूड़ी या कड़े के साथ पहनकर अपनी सुंदरता को निखरती हैं। 

पैरों में मध्यम हील या पूरी तरह से फ्लैट चप्पल पहनती हैं। आप अपने देसी लुक को लो बन ( जुड़ा ) बना कर पूरा करती हो। आपका यह रूप किसी को भी प्रभावित कर सकता है। 

बाल यदि छोटे हों तो आप खुले रखते हुए क्लच करना पसंद करती हैं या लो पोनीटेल बनाती हैं। एक अच्छा हल्का परफ्यूम लगा कर आप अपने ऑफिस लुक को पूरा करती हैं। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Virgo woman’s party wear | कन्या महिला समारोह वेशभूषा

कन्या राशि की महिलाओं को दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ घूमना पार्टी करना अत्यंत पसंद होता है, इसी कारण आप हर पार्टी में किसी न किसी कन्या राशि महिला से अवश्य टकराओगे। 

अपने पार्टी लुक को लेकर आप विशेष सजगता बरतती हैं। आप खुद को दूसरों से अलग रखना पसंद करती हैं, जिसके लिए बालों से लेकर आपके जूते भी सबसे शानदार होना आवश्यक होता है। 

यदि आप किसी पारम्परिक उत्सव या शादी पार्टी का हिस्सा बनने जा रही होती हैं, तो आप पूरी तरह से भारतीय वेशभूषा में तैयार होना पसंद करती हैं। 

इसके लिए आप साड़ी या लेहंगा चोली जो भी पोषक चुनती हो उसके रंग, वस्त्र के प्रकार एवं फिटिंग सभी की तैयारी पूरे दिल से करती हो। 

आपका फेवरेट रंग क्योंकि हरा या भूरा होता है इसीलिए आप इन रंगों को प्राथमिकता देती हैं। इसके अलावा नारंगी, पीला या पेस्टल रंग भी आपको पसंद होते हैं। 

यदि आप भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज पहनती हैं तो हमेशा ध्यान रखती हो की साड़ी ज़्यादा कढ़ाईदार न हो। वही यदि आप कामदार साड़ी या लेहंगा चुनती हैं तो ब्लाउज सादा रखना पसंद करती हैं। 

कानों में लटकते हुए झुमके एवं बालियाँ आपकी सुंदरता में चार चाँद लगाने का काम करते हैं। हाथों में खूब साडी चूड़ियों को कंगनो के साथ पहन कर आपकी कलाइयों की शोभा देखते ही बनती है। 

पैरों में ऊँची एड़ी की सैंडल्स आपके कदमो को एक अलग ही ऊंचाई प्रदान करके आपके कद को बढ़ा देती हैं। आपके लहराते बाल या मौके के अनुसार जुड़े में लगे फूल या गजरा आपकी स्त्री छवि का आइना बनते हैं। 

आँखों में तीखा काजल आपकी आँखों की गहराई को बढाकर दूसरों को उसमे डूबने के लिए विवश कर देता है। घनी नुकीले भवें किसी को भी घायल कर सकती हैं। 

वहीँ यदि आप दोस्तों के साथ किसी क्लब या पब में पार्टी करने जाती हो,तो पूरी तरह आधुनिक स्त्री की छवि में सजना पसंद करती हैं। 

शार्ट ड्रेस या जींस टॉप को डेनिम या लेदर जैकेट के साथ मौसम अनुसार पहन कर झूमकर डांस एवं मस्ती करके आप सभी को मोहित कर लेती हैं। 

Shoes for Virgo woman | कन्या महिला एवं उनके जूते 

अपने जूतों को अपनी जरूरत के हिसाब से चुनना आपकी पहली प्राथमिकता होती है। बिना किसी कारण के बहुत सारे अतिरिक्त जूते रखना आपको पसंद नहीं आता । 

आपके जूते बेसिक कलर के होते हैं, तथा उनका बेसिक डिजाइन वाले होना भी आपकी पहली पसंद होता है। अपने जूते उतारने  के लिए बहुत अधिक मेहनत करना आपको पसंद नहीं आता है। 

आपको स्नीकर्स, सैंडल, आकर्षक जूते की एक जोड़ी हमेशा अपनी शू रैक में रखना पसंद होता है। आप समय, ड्रेस एवं ज़रूरत के अनुसार हील्स, फ्लैट्स या स्नीकर्स का चुनाव करती हो। 

कन्या राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये कन्या राशि पुरुष सीक्रेट (Kanya Rashi Purush Secret) भी अवश्य पढ़े।

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये कन्या राशि महिला सीक्रेट ( Kanya Rashi Mahila Secret ) भी अवश्य पढ़े।

Shopping for Virgo woman | कन्या महिला की खरीदारी शैली

जब भी आप खरीदारी पर जाने का प्लान बनती हैं तो सबसे पहले एक सूची अवश्य बनती हो, जिसमे वह सभी सामान सूचीबद्ध करना नहीं भूलती जो आपको उस दिन बाज़ार से लेना है। 

shopping-for-virgo-woman

आपको व्यर्थ में बाजार में भटकना पसंद नहीं आता है। आप तभी बाजार जाती हैं, जब आपको कुछ विशेष खरीदारी करना होती है। 

आप खरीदारी से पहले ही अपने बजट का लेखा जोखा तैयार कर लेती हैं, तथा उसी के आधार पर तय करती हैं की आज आप क्या खरीदने वाली हैं। 

जो भी सामान आपको अत्यंत महत्वपूर्ण लगते है, वही खरीदारी के लिए आपकी पहली प्राथमिकता बनते हैं। आप अपने अवसर के अनुसार ही वेशभूषा चुनती हैं। 

इसलिए खरीदारी भी उसी के अनुसार कारण पसंद करती हैं। बेफज़ूल में बाज़ारों में घूमकर फालतू सामान से अपनी अलमारी को भरना आपको पसंद नहीं आता है। 

Virgo woman’s makeup | कन्या महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली

कन्या  स्त्रियों की कुंडली में शुक्र ग्रह की मज़बूत स्थिति उनकी सुंदरता को बढ़ाने में विशेष योगदान देती है। यही वजह है कि आप अन्य राशि महिलाओं से अधिक सुंदर दिखती हैं। 

अपने रूप को निखारने के लिए आप अत्यंत सजग रहने वाली महिलाएं होती हैं। आपकी बेदाग त्वचा आपके रूप को और बढ़ा देती है। 

कटीली भवें, कजरारी आँखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप उन्हें प्राकृतिक काजल एवं लाइनर से और बढ़ा देती है। जो आपकी प्राकृतिक सुंदरता में चार चाँद लगा देता है। 

आप अपने बालों को लहराता हुआ खुला रखना अधिक पसंद करती हैं। वैसे ड्रेस एवं अवसर के अनुसार आप अपने केश विन्यास का चुनाव करती हैं।

आप अपनी मेकअप किट में हमेशा एक काजल पेंसिल,आई लाइनर,फेस पाउडर,कंसीलर एवं लिपस्टिक अवश्य रखती हैं, ताकि मौका पड़ने पर टचअप कर सकें। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Outfit for Virgo woman | कन्या राशि महिला आउटफिट

जब भी कन्या राशि महिला तैयार होती है, तो कुछ भी उठा कर पहन लेने या जैसे तैसे तैयार हो जाने में विश्वास नहीं करती है। 

आप कल क्या पहन कर ऑफिस या मार्किट जाएँगी इसकी तैयारी भी आप एक दिन पहले ही कर लेती हैं,तो विशेष अवसरों के लिए तो कई दिन पहले ही विचार कर लेना कोई बड़ी बात नहीं आपके लिए। 

आपके स्वभाव एवं पसंद को आपकी वेशभूषा से पूरी तरह समझा जा सकता है। तो चलिए इस पर एक नज़र दाल लेते हैं – 

1 आँखों के लिए धुप का चश्मा

2 बोहेमियन आभूषण

3 प्रेस की हुई शर्ट/ब्लाउज

4 टेलर फिटेड  सूट

5 ब्लेजर

6 पार्का जैकेट

7 पेंसिल स्कर्ट

8 मैक्सी ड्रेस

9 पैस्ले पैटर्न प्रिंट

10 जटिल हाथ सिलाई/बुनाई की ड्रेस 

11 विंटेज कॉर्ड/साबर/डेनिम

12 विंटेज लेदर ड्रेस 

13 कॉटन ड्रेस 

14 सस्टेनेबल डेनिम

15 फर से बने स्कार्फ 

16 स्टिलेटोस

17 योगा  ट्रॉउज़र या ट्रेक सूट 

18 एथलीट  वियर

19 व्हाइट ट्रेनर्स/स्नीकर्स

राशि चक्र की सबसे सुन्दर महिला कन्या राशि की वेशभूषा को आप उपरोक्त आधार पर समझ सकते है। 

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।