23 सितम्बर से 22 अक्टूबर के मध्य जन्मी महिलाएं राशि चक्र में तुला राशि के अंतर्गत आती हैं,तथा शुक्र ग्रह द्वारा शासित होने साथ-साथ वायु तत्व से भी प्रभावित होती हैं। 

तुला राशि की महिलाओं की कुंडली में सूर्य की स्थिति उनके तेज को बढाती है,तो शुक्र ग्रह उनको सुंदरता की स्वामिनी बनाता है। 

आपको अपने लुक्स की चिंता सबसे अधिक रहती है। दुसरे आपकी वेशभूषा ( Libra Woman Dresses ) की तारीफ जब तक न करें तब तक आपको संतोष नहीं होता। 

तुला राशि की महिलाएं  ऐसी वेशभूषा पसंद करती  हैं, जो उनकी स्थिति को राशि चक्र के सबसे सुंदर एवं  फैशनेबल संकेत के रूप में ऊंचा करती हैं।

तुला राशि की महिलाएं पूरी तरह संतुलित व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। आप  तर्क, भावना, गंभीरता एवं चंचलता का एक रोमांचक मिश्रण होती हैं।

लोग स्वाभाविक रूप से तुला राशि की महिला के प्रति आकर्षित होते हैं, और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। वह आकर्षक, चतुर एवं  कूटनीतिक स्वभाव की महिलाएं होती है।

झटपट से तैयार होकर किसी भी पार्टी में अचानक से लोगों को चौंका देना आपकी सबसे बड़ी विशेषता होती है। आपके सर से लेकर पांव तक हर चीज़ परफेक्ट होना आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। 

तुला राशि की महिला अत्यंत व्यवहार कुशल एवं व्यावहारिक भी होती है, जिसकी वजह से दूसरों से अत्यंत प्रेम पूर्वक अपना काम निकलवाने में माहिर होती हैं। 

आप  हमेशा लेटेस्ट  फैशन एवं ट्रेंड के साथ अपनी वेशभूषा को अपडेट रखना पसंद करती हैं, तथा अपने पहनावे के द्वारा लोगों के सामने अपने व्यक्तित्व के कलात्मक पक्ष को सामने लेकर आती हैं। 

आपके स्वभाव में जहां किसी को भी  कभी बहुत गंभीरता का अनुभव होगा तो वहीं अगले ही पल आपकी चंचलता किसी को भी आकर्षित कर लेती है। 

आपकी राशि की स्त्रियों के मिलनसार स्वभाव के कारण इनके बहुत सारे मित्र होते हैं। आप पूरी निष्पक्षता के साथ अपने आस पास सभी से समान व्यवहार बनाये रखने में कामयाब रहती हैं। 

Libra woman dresses in daily use | दैनन्दिनी तुला महिला वेशभूषा

तुला राशि की महिलाएं अपने दैनिक जीवन शैली में भी अपनी वेशभूषा को लेकर उतनी ही सजग रहना पसंद करती हैं, जितना किसी पार्टी की वेशभूषा को लेकर रहती हैं। 

libra-woman-dresses-in-daily-use

आप भले ही साधारण सी जींस टी-शर्ट ही क्यों न पहने उसमे भी आप अपनी कलात्मकता का परिचय देने के लिए उसे गुलाबी रंग के ब्लेजर के साथ पहन सकती हैं। 

इससे आपका स्टाइल स्टेटमेंट दूसरों को अच्छे से समझ आ जाता है। दूसरों पर रुआब डालने एवं खुद को शानदार दिखाने के लिए आप बेहतरीन रेशम के टॉप को पहनना पसंद करती हैं। 

अपनी सहेलियों के साथ लंच पर जाते समय इस ड्रेस का चुनाव कर आप उनके बीच अपनी अलीशानता का परिचय देकर सभी को अपने प्रभाव में ले सकती हैं। 

तुला राशि की महिलाओं को सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाले पैटर्न्स एवं प्रिंट्स पहनना अच्छा लगता है। वैसे आप रंगों एवं पैटर्न्स के साथ प्रयोग करने की कला में पूरी तरह कुशल होते है। 

दैनिक वेशभूषा के लिए आप फंकी स्टाइल स्टेटमेंट्स अपनाना पसंद करती हैं,ताकि लोग आपकी तारीफ कर सकें। इसके लिए आप टी-शर्ट्स पर स्कल,ड्रैगन,तलवार एवं अटपटे मुहावरो के प्रिंट पसंद करती हैं। 

आभूषण के रूप में आप अलग-अलग प्रकार की धातुओं से बने टॉप्स, ब्रेसलेट्स या चेंस पहनना पसंद करती हैं। स्टाइलिश डॉयल वाली घड़ियाँ भी आपको पसंद आती हैं। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु तुला महिला फैशन (Libra girl fashion ) और तुला पुरुष फैशन ( Libra man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Libra woman sport dresses | तुला महिला स्पोर्ट्स वेशभूषा शैली

तुला राशि की महिलाएं अपने लुक की चिंता हमेशा रहती है। खुद को पूरी तरह फिट रखने के लिए आप हमेशा व्यायाम या खेलकूद में भाग लेती है। 

जब आप कसरत करती है तब भी आपकी वेशभूषा का पूरा ध्यान आप रखना पसंद करती हैं। इसके लिए आप योग ड्रेस, मैचिंग योग मैट, रिस्ट बैंड इत्यादि अवश्य इस्तेमाल करती हैं। 

इस दौरान आपके बाल हाई बन के रूप में बांधना आपको पसंद आता है। पैरों में स्पोर्ट शूज यदि आउटडोर एक्टिविटी का हिस्सा बन रही हों तो अवश्य पहनती हैं। 

ट्रैक सूट आपका पसंदीदा ड्रेस बनता है इसके लिए। जॉगिंग शूज, मैचिंग हेड फ़ोन्स लगाकर जॉगिंग करना आपकी पहली पसंद होता है। 

कसरत या खेलकूद के समय भी तुला राशि की महिलाएं अपनी सुंदरता का प्रदर्शन करना नहीं भूलती है, इसलिए इस दौरान भी आप हल्का-फुल्का मेकअप अवश्य करती हैं। 

तुला राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये तुला राशि पुरुष सीक्रेट (Tula Rashi Purush Secret ) भी अवश्य पढ़े।

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये तुला राशि महिला सीक्रेट ( Tula Rashi Mahila Secret ) भी अवश्य पढ़े।

Libra business woman’s dresses | तुला महिला व्यावसायिक शैली

एक तुला राशि की महिला बहुत अच्छी तरह जानती है कि उसे कब, कहाँ किस वेशभूषा में जाना चाहिए। इसलिए जब आपको अपने ऑफिस जाना होता है तो आप अपने वस्त्रो का विशेष ध्यान रखती हैं। 

क्योंकि आप हर चीज़ को संतुलन में रखना पसंद करती है,इसलिए आप अपनी ऑफिस की वेशभूषा में भी रंग, कपडे का प्रकार, सही माप इत्यादि बातो पर संतुलन बनाना पसंद करती हैं। 

आप अधिकतर पैंट सूट को ऑफिस कोट या ब्लेजर के साथ पहनना पसंद करती हैं। आप कार्यालय में तटस्थ रंगो की शर्ट्स पहनना पसंद करती हैं। 

आपको अधिकतर पुरुष प्रधान रंगों के वस्त्र पहनना पसंद होता हैं, उन्ही रंगो में आप अपनी ड्रेस बनवाना पसंद करती हैं।  

आप नेवी पैन्ट्स को भी क्रोप ब्लेज़र्स के साथ भी अपने व्यावसायिक ड्रेसिंग के लिए धारण कर सकती हैं। उपरोक्त ड्रेसेस को आप मेडीयम हील्स की सैंडल्स या बैली शूज के साथ क्लब करना पसंद करती हैं। 

आपको अपने ऑफिस बैग के रूप में लेदर टच लैपटॉप बैग पसंद आता है, जिसमे आप अपनी ऑफिस फाइल्स, नोट बुक इत्यादि रख सकें। 

साथ ही ऑफिशियल मीटिंग में जाते समय आप अच्छी क्वालिटी का हैंड बैग रखना पसंद करती हैं, जिसमे आप टचअप लायक मेकअप का सामान, मोबाइल आदि रख सकें। 

ऑफिस में आपको अपना मेकअप लाइट रखना पसंद होता है, यहाँ भी आप अपनी आँखों को प्रभावशाली दिखाने के लिए उनके मेकअप पर विशेष ध्यान देती हैं। 

बालों को सही आकार में लंबा, शार्ट रखना आपको अच्छा लगता है, कई बार आप खुले बाल का हेयर स्टाइल, तो कभी पोनीटेल बनाना पसंद करती हैं। 

तुला राशि की महिलाओं के विषय में जो सबसे अधिक ध्यान देने योग्य बात होती है, वो है उनके परफ्यूम का चुनाव करना। आप सदैव अपनी एक अलग महक रखना पसंद करती हैं। 

अक्सर आपको पुरुष प्रधान सुगंध वाले परफ्यूम लगाना पसंद होता है। हलकी सुगंध आपको आकर्षित नहीं करती है। ऑफिस ने भी आप दूसरों से अलग खुशबू का परफ्यूम लगाती हैं। 

Libra woman’s party wear | तुला महिला समारोह वेशभूषा

तुला राशि की महिलाओं में अन्य राशि महिलाओं के मुकाबले अपनी वेशभूषा में मौके के अनुसार रंगो से खेलना बहुत अच्छे से आता है। 

libra-womans-party-wear

इसी कारण जब आप किसी पार्टी या उत्सव में जाने के लिए अपनी वेशभूषा का चुनाव करती हैं, तो रंगो का सटीक संतुलन करके दूसरों को अचंभित करने का कोई मौका नहीं चूकती हैं। 

यदि आप किसी पारिवारिक समारोह या उत्सव का हिस्सा बनती हैं तो अपनी पारंपरिक वेशभूषा वस्त्र, केश-विन्यास, आभूषण सभी में प्रयोग करते हुए सबसे अलग खुद को पेश कर पाती हैं। 

आप ऐसे मौकों पर अधिकतर महंगी रेशमी साड़ियां पहनना पसंद करती है। जो आपकी आभा को और अधिक प्रभावशाली बनाने में सहायक बनती हैं। 

भारतीय परिधान की बात करें तो आप शादियों में होने वाले महिला संगीत के कार्यक्रम में लेहंगा चोली के साथ कई प्रकार के प्रयोग कर सकती हैं। 

सोने,चांदी एवं महंगे रत्न जड़े आभूषण आपको एक राजसी छवि प्रदान करते हैं। आप केश -विन्यास भी ऐसा चुनती हैं जो आप पर फबता है। 

अपने मित्रों के साथ पार्टी करते समय या घूमने फिरने के लिए आप शार्ट फ्रिल्स वाली मिडी ड्रेस या जम्प सूट पहनना पसंद करती हैं। 

डेट्स पर जाते समय आप मौके की नज़ाकत को समझते हुये अपने साथी के सामने अपनी शारीरिक सुंदरता का प्रदर्शन करने के लिए आकर्षक वेशभूषा को चुनती हैं। 

अपने बालों को अक्सर ऐसे मौकों पर आप खुला हुआ रखती हैं, आपकी बिखरी लटें आपके चेहरे की सुंदरता में एक बेफिक्री का असर लाती है। 

दोस्तों के साथ मस्ती के दौरान आप अपने कदमो में अपने व्यवहार की चंचलता को बनाये रखने के लिए अधिकतर फ्लैट फ्लिप-फ्लॉप चप्पलों का प्रयाग करती हैं। 

पार्टीज़ में आप महंगी हील वाली सैंडल्स पहनना पसंद करती हैं, जो आपके पैरों को भी राजसी रूप प्रदान कर देती हैं। 

Shoes for Libra woman | तुला महिला एवं उनके जूते

तुला राशि वालों को ऐसे जूतों का चुनाव करना चाहिए, जो उनके वस्त्रों के साथ पूरी तरह मेल खाता हो एवं सकारात्मक वाइब्स को बढ़ावा देते हों। 

इसमें बैले फ्लैट्स, मैरी जेन्स, सैंडल शूज, पिंक स्नीकर्स एवं किटन हील्स शामिल हैं। आपके पैरों में चौकोर नोक वाले जूते की तुलना में गोल नोक वाले जूते अधिक अच्छे दिखते हैं। 

बारह राशियों के राशि चक्र में तुला ऐसी राशि है,जिसके अंतर्गत आने वाली महिलाएं अपने जूतों में भी रंगों के साथ अलग-अलग प्रयोग कर सकती हैं। 

आपको बस ध्यान यही रखना चाहिए, कि आप अपनी लम्बाई को ऊँचा दिखाने के लिए आप अधिक हील्स न पहने विशेष रूप से घूमने-फिरने जाते समय, क्योंकि ऐसा करना आपकी कमर को नुकसान पहुंचा सकता है। 

Shopping for Libra woman | तुला महिला की खरीदारी शैली

यह कहना कोई गलत नहीं होगा, कि तुला राशि की महिलाओं का बाजार की अर्थव्यवस्था को बनाये रखने में बहुत बड़ा योगदान होता है, क्योंकि आप अक्सर खरीदारी के लिए बाजार जाती रहती हैं। 

तुला राशि की महिलाएं अपने लुक्स को फैशन के अनुसार अपडेट करते रहने के लिए हमेशा किसी न किसी दुकान में खरीदारी करती हुई देखी जाती हैं। 

अपने स्वभाव के अनुसार आप अक्सर दोस्तों एवं परिवार के साथ घूमना-फिरना पसंद करती हैं। जहाँ भी आप घूमने जाएँ और अपने लिए कुछ नया न खरीदें ऐसा कभी नहीं हो सकता है। 

आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के कारण अब आपके लिए हमेशा कुछ न कुछ नया खरीदना बहुत आसान हो चूका है। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Libra woman’s makeup | तुला महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली

राशि चक्र में तुला राशि महिलाएं अपने रंग रूप एवं सौन्दर्य के कारण सबसे विशेष स्थान रखती हैं। शुक्र ग्रह की मज़बूत स्थिति आपकी इस विशेषता को और अधिक बढ़ा देती है। 

आपके शरीर एवं चेहरे का सही संतुलन आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगाने में सहायक बनता है। आपकी त्वचा भी बेदाग होती है जो आपके चेहरे की आभा को बढ़ा देती है। 

तुला राशि की महिलाओं के मेकअप बैग में परफेक्ट न्यूड/गुलाबी लिपस्टिक, कंटूर किट एवं  हाइलाइटर्स की भरमार रहती है। 

जब तुला राशि की महिलाओं के केशविन्यास की बात आती है, तो यह राशि चिन्ह महिलाओं के नरम रेशमी बाल किसी को भी अपने मोहपाश में बांध सकते हैं। 

जिन्हे आप अलग तरह से चोटी, जुड़ा या खुला रखकर अपने रूप रंग को निखार सकती हैं। आपकी मस्त चाल के साथ जब आपका पोनीटेल भी मस्ती से लहराता है तो आपकी सुंदरता और निखर जाती है। 

अपने प्राकृतिक बालों के रंग के साथ भी आप प्रयोग करने से नहीं चूकती है, इसलिए कभी आप बालों को मेहँदी से रंगती है, तो कभी आप उनको डाई या कलर भी कर लेती हैं। 

किन्तु ध्यान देने योग्य बात यह है की आप चाहे जो भी प्रयोग अपने मेकअप या केश विन्यास करे उसमे संतुलन कैसे रखना है ये कला आपको अच्छी तरह आती है। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Outfit for Libra woman | तुला राशि महिला आउटफिट

जब तुला राशि की महिलाओं के पहनावे की बात आती है, तो उनकी फैशन की समझ के आगे कोई भी नतमस्तक हो सकता है। 

आपकी वस्त्र शैली पूरी तरह नवीन ट्रेंड्स के आधार पर चुनी हुई होती है। आपके ब्रांडेड या नॉन ब्रांडेड ड्रेसेस आपकी फैशन जानकारी का खुलकर प्रदर्शन करती प्रतीत होती है। 

आप कई बार फैशन,फ़िल्मी या अन्य प्रसिद्ध हस्तियों की पोशाकों से प्रेरित होकर अपने लिए वस्त्रों का चुनाव करती हैं, जो आपकी परफेक्ट शारीरिक संरचना को और अधिक सुन्दर बना देती हैं। 

भले ही ब्रांड या लेबल्स तुला राशि महिलाओं को आकर्षित करते हो, किन्तु आप कभी भी ऐसी वेशभूषा को अपने लिए नहीं चुनती हैं,जो आप पर अच्छी न लगती हों। 

फैशन के अनुसार ही नहीं आप अपने विवेक के आधार पर भी अपने लिए पोशाक, केश-विन्यास, जूते चप्पल एवं मेकअप का चुनाव करके अपने आउटफिट्स को सबसे बेटर बनाना अच्छी तरह जानती हैं। 

आपकी वेशभूषा में कुछ विशेष चीज़े है जो आपको दूसरों से अलग बना देती हैं जैसे –

1 ओवल सन ग्लासेस 

2 रोज गोल्ड से बने आभूषण 

3 मैचिंग बैंड्स या क्लिप्स 

4 बॉडीकॉन ड्रेस/स्कर्ट

5 फिटेड ब्लेजर 

6 मिनी स्कर्ट

7 कैमिसोल टॉप/ड्रेस

8 फ्रिल्स एवं लेस वाली ड्रेस 

9 स्किनी जींस 

10 ब्लू डेनिम ड्रेसेस 

11 क्रोसेट्स 

12 रेशम से बने वस्त्र 

13 किटन हील्स

14 स्टिलेटोस

15 हल्का आसमानी, बेज़ या गुलाबी रंग का उपयोग 

उपरोक्त शैली के आधार पर तुला राशि की  महिलाओं की वेशभूषा उन्हें अन्य राशि महिलाओं के मध्य एक विशेष स्थान प्रदान करता है। 

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।