राशि चक्र की बारह राशियों में वृश्चिक राशि की महिलाएं सबसे रहस्यमय स्वभाव,भावुक एवं निडर व्यक्तित्व की स्वामिनी होती हैं। 

वृश्चिक राशि में सूर्य की उदय स्थिति होने पर आप  प्रखर, भावुक एवं चुंबकीय व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं, इसी के प्रभाव स्वरूप आप हर छोटी से छोटी बात को गंभीरता से लेने की क्षमता से पूर्ण होते हैं। 

आपको अपनी वेशभूषा ( Scorpio Woman Dresses ) इस प्रकार की रखना पसंद होती है, जिससे आपके शक्तिशाली व्यक्तित्व के दर्शन दूसरों को आसानी से हो सके। 

भले ही आप फैशन के अनुसार अपनी वेशभूषा का चुनाव न करें, किन्तु आप अपनी एक व्यक्तिगत शैली का परिचय अवश्य देना पसंद करती हैं।  

आपको अपनी शैली के अनुसार ही अपनी वेशभूषा का चयन करना अच्छा लगता है, आप कभी भी किसी दुसरे की शैली को नहीं अपनाती हैं। आधुनिक वस्त्रों के लिए आप गहरे रंगों का चयन करना पसंद करती हैं। 

आपकी राशि वालों के पसंदीदा रंग काला,सफ़ेद एवं ग्रे रंग के सभी शेड्स शामिल होते हैं। इसके अलावा आप गहरे लाल,बरगंडी एवं ऑक्सब्लड रंग को भी अपनी वेशभूषा का हिस्सा बना सकती हैं। 

आपका सबसे पसंदीदा रंग काला होता है,इस रंग को अपनी वेशभूषा में शामिल करने पर आपको अपने शक्तिशाली व्यक्तित्व का प्रदर्शन करना आसान होता है। 

जीवन के हर क्षेत्र में आपको प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनना पसंद होता है,तथा अपने सामने आने वाली हर चुनौती का सामना आप पूरी शक्ति के साथ करते हुए उसे जीतने की क्षमता रखती हैं। 

वृश्चिक राशि की महिलाएं कभी भी अस्थिर या असहाय नहीं होती हैं, वे हर काम में सफल होने के लिए हमेशा दूसरों को भी प्रेरित करती हैं। 

उनकी प्राकृतिक कुशलता हमेशा किसी न किसी तरह से उन्हें सफलता का मार्ग खोजने की अनुमति देती है। सही शब्दों में कहा जाये, तो आप अत्यंत ज़िद्दी स्वभाव के होते हैं। 

अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह केंद्रित एवं प्रत्यक्ष वृश्चिक महिला के पास अधिकांश मुद्दों को लेकर अपने व्यवहार से किसी के भी मन को जीतने की अद्भुत क्षमता होती है। 

आप एक आकर्षक, साहसी, कामुक एवं विश्वास योग्य व्यक्तित्व के साथ दूसरी राशि महिलाओं से खुद को अलग रखने में कामयाब रहती हैं।

एक और जहाँ आप मंगल ग्रह की आक्रामकता, प्लूटो ग्रह का रहस्य आपको ठंडी सतह के नीचे धधकने वाले लावा जैसा व्यक्तित्व एवं स्वभाव प्रदान करता है, तो वहीँ दूसरी और जल तत्व आपको शीतलता देता है। 

आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति आपके तेज एवं चेह्ररे की आभा को बढ़ा देती है, तो वहीँ शुक्र ग्रह आपके सौन्दर्य को बढ़ा देता है। 

Scorpio woman dresses in daily use | दैनन्दिनी वृश्चिक महिला वेशभूषा

वृश्चिक राशि की महिलाओं का स्वभाव एवं व्यक्तित्व अत्यंत रहस्यमयी होता है, काला, ग्रे या नेवी ब्लू रंग आपके व्यक्तित्व में इस प्रभाव को और अधिक बढ़ा देते हैं। 

scorpio-woman-dresses-in-daily-use

आपकी दैनिक जीवन की वेशभूषा भी इस से अछूती नहीं रह पाती है। आपके लिए अपनी कामुक छवि का प्रदर्शन करना सबसे अहम होता है। 

इसके लिए आप की-होल कटआउट के साथ एक सुंदर बेल-स्लीव ब्लाउज़ या टॉप को स्टाइलिश लेगिंग या स्कर्ट के साथ पहनना पसंद करती हैं। 

आपको सांप,बिच्छू,मछली या भेड़िया के चित्र वाली टी-शर्ट या टॉप पहनना पसंद आता है। जींस, स्कर्ट या सूट कुछ भी आप पहने वो आपकी कामुक एवं शक्तिशाली छवि का प्रदर्शन करने वाले होने चाहिए। 

आपको अपने कद को दूसरों से बड़ा रखना अच्छा लगता है, इसलिए आप ऊँची एड़ी के जूते चप्पल दैनिक वेशभूषा में भी शामिल करती हैं। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु वृश्चिक महिला फैशन (Scorpio girl fashion ) और वृश्चिक पुरुष फैशन ( Scorpio man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Scorpio woman sport dresses | वृश्चिक महिला स्पोर्ट्स वेशभूषा शैली

आपको अपनी शारीरिक सुंदरता का प्रदर्शन करना पसंद होता है, इसी कारण से आप हमेशा खुद की शारीरिक संरचना को सही मापदंड में रखना अच्छा लगता है। 

इसके लिए आप कसरत एवं खेलकूद को अपने जीवन का हिस्सा बना कर चलने में विश्वास करती हैं। इसलिए आपकी वार्डरोब में जिम्मिंग ड्रेस अवश्य मिलेगी। 

इसमें भी काला रंग अपनी प्रमुखता बनाये रखने में हमेशा कामयाब रहता है। आप जॉगिंग के लिए ब्लैक ट्रैक सूट, योग के लिए योग ड्रेस एवं खेल का हिस्सा बनने ले लिए आवश्यक ड्रेस का चुनाव करती हैं। 

कसरत करते समय भी आप अपनी शारीरिक बनावट को सही माप में दिखने वाली ड्रेस पहनती हैं। स्पोर्ट शूज़ भी आपके सही माप एवं आरामदायक होने चाहिए। 

यहाँ भी आप अपनी व्यक्तिगत शैली के अनुसार ही जूतों, केश-विन्यास एवं वस्त्र शैली का चुनाव करती हैं। किसी मशहूर हस्ती की शैली का अनुसरण करना आपके स्वभाव में ही नहीं होता है। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Scorpio business woman’s dresses | वृश्चिक महिला व्यावसायिक शैली

वृश्चिक राशि की महिलाएं अत्यंत साहसी, निडर एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व से भरपूर एवं हमेशा अपने पैरों पर खड़े रहकर स्वाभिमान से जीवन-यापन करने में विश्वास करती हैं। 

इसके लिए आप किसी न किसी रोज़गार चाहे नौकरी या व्यवसाय से जुडी होती हैं। इसलिए आप अपनी एक विशेष व्यक्तिगत व्यावसायिक वेशभूषा का चुनाव अवश्य करती हैं। 

क्योंकि आप हमेशा खुद को एक मज़बूत एवं आकर्षक महिला के रूप में दूसरों के सामने पेश करने में विश्वास करती है, तथा काला एवं ग्रे शेड्स आपके पसंदीदा रंग है, इसलिए इस वेशभूषा में आप इनका प्रयोग नहीं भूलती। 

ब्लैक शाइनी ऑफिस सूट या स्कर्ट को फिटेड शर्ट या टॉप के साथ पहनकर आप दूसरों को अपने शक्तिशाली स्वभाव से परिचित कराती हैं। 

जूतों की बात करें तो ऑफिस में आप हाई हील्स बेली पहनना पसंद करती हैं। यहाँ भी काला रंग अपनी महत्ता दिखाना नहीं भूलता। 

बालों को इस प्रकार खुला या बंधा हुआ रखती हैं, जिससे आपके चेहरे का तेज लोगों पर प्रभाव डाल सके। यदि आप भारतीय वेशभूषा चुनती हैं, तो जुड़ा भी बना सकती हैं। 

यदि मेकअप की बात करें तो आपको अपनी आँखों को थोड़ा रहस्य से भरा हुआ दर्शाना अत्यधिक पसंद होता है, इसलिए आप आई मेकअप पर विशेष ध्यांन देती हैं। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Scorpio woman’s party wear | वृश्चिक महिला समारोह वेशभूषा

वृश्चिक राशि की महिलाओं की प्रवृति थोड़ी कामुक होती है, यही कारण है, कि आप अपनी शारीरिक बनावट को लेकर हमेशा सजग रहती हैं, तथा इसका प्रदर्शन करना भी नहीं भूलती हैं। 

आपको लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहना,अपनी व्यक्तिगत शैली से उन्हें प्रभावित करना भी अच्छा लगता है। यही कि आप पार्टीज़ या पारिवारिक समाहरोह एवं उत्सवों में शामिल होना पसंद होता है। 

आप भारतीय एवं पाश्चात्य दोनों ही प्रकार की वेशभूषा में खुद को सुन्दर दिखाने की भरपूर क्षमता रखती हैं। जितनी सुन्दर आप एक साड़ी में दिखती है उतनी ही सुन्दर आप एक वेस्टर्न ड्रेस में भी लगती हैं। 

चटख लाल रंग की साडी, लेहंगा या इवनिंग गाउन दोनों ही आप की शारीरिक सुंदरता से किसी को भी मोहित कर सकते हैं, क्योंकि आपको पता है उन्हें कैसे पहनना है। 

आपको स्वर्ण आभूषणों की बजाय चांदी से बने आभूषण पहनना अधिक पसंद आता है, क्योंकी इनसे आप अपने रहस्यात्मक व्यक्तित्व को और अधिक बढ़ा पाती हैं। 

गहनों में लाल एवं नीले रंग का संतुलन बनाकर आप अपने शानदार एवं प्रभावात्मक बनाकर लोगों को प्रभावित कर लेती हैं। 

पार्टीज में आप महंगे वस्त्र, आभूषण धारण करके सबको अपनी संपन्नता से अवगत करना पसंद करती हैं, ताकि लोगो पर आपका प्रभाव बढ़ सके। 

अपने बालों को आप प्राकृतिक रंग में रखना ही पसंद करती हैं। पार्टी में भी आप अलग से कोई हेयर कलर प्रयोग नहीं करती। बालों का साफ़ एवं चमकीला दिखना आपकी पहली प्राथमिकता है। 

वैसे तो कई वृश्चिक महिलाओं के बाल घुंघराले होते है, किन्तु आप उन्हें उलझा हुआ दिखाना पसंद नहीं करती इसलिए अपनी ड्रेस एवं अवसर के अनुसार उन्हें खुला,चोटी या जुड़े के रूप में बनाती हैं। 

अपने बालों को फूलों से सजाना, क्लिप्स या बैंड्स आपको अच्छा लगता है। पैरों में हाई हील्स सैंडल्स पहन आप लोगों को अपने कद का आभास देती हैं। 

वैसे तो आप भड़कीला मेकअप पसंद नहीं करती, किन्तु पार्टी के माहौल में खुद पर लोगों का ध्यान केंद्रित करने के लिए आप थोड़ा बोल्ड मेकअप करना पसंद करती हैं, जो आप पर फ़बता भी है। 

लाल सुर्ख लिपस्टिक में आपके दहकते हुए होंठ किसी को भी अपने मोहपाश में बांध सकते हैं। यहाँ भी आप आँखों में डूब जाने वाली गहराई उत्पन्न करने के लिए गहरे काजल, आई लाइनर का प्रयोग करती हैं। 

आँखों का स्मोकी मेकअप उनमे गज़ब का रहस्य निर्मित कर लोगों को आपकी और खींच लाता है। जिनकी गहराई से उबार पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। 

Shoes for Scorpio woman | वृश्चिक महिला एवं उनके जूते

आपको हमेशा उच्चतम गुणवत्ता वाले जूते पहनना पसंद होता है,जिसका माप आपके पैरों के अनुसार हो तथा जो आपकी चाल को  रहस्यमय बनाये रख सकें। 

अधिकतर आप काले,भूरे एवं लाल रंग के ऊँची एड़ी वाली जूतियां या चप्पलें पहनना पसंद होता है। आप खुले के बजाय बंद जूते पहनना अधिक पसंद करती हैं।  

आपको वेस्टर्न एवं शार्ट ड्रेस के साथ स्नैक पैटर्न शूज़ भी पसंद होते हैं। आपके कई पार्टी शूज पर अलग-अलग पैटर्न पहनना भी अच्छा लगता है। 

आपके पैरों की संरचना अत्यंत आकर्षक एवं कामुक होती है, इसी कारण आप पर लॉन्ग बूट्स बहुत अच्छे लगते हैं। टखने तक के जूते भी आपके पैरों में अच्छे लगते हैं। 

आपके स्पोर्ट शूज़ के रूप मे जॉगिंग शूज या स्नीकर्स जो भी आप चुनती हैं, वह सफ़ेद या ओल्ड फैशन नहीं होना चाहिए। 

Shopping for Scorpio woman | वृश्चिक महिला की खरीदारी शैली

वृश्चिक राशि की महिलाएं वैसे तो फैशन की दौड़ का हिस्सा नहीं होती, किन्तु फिर भी आपको उनकी व्यक्तिगत शैली के वस्त्र,जूते एवं अन्य उपयोगी सामान से उनकी अलमारी भरी हुई मिलेगी। 

shopping-for-scorpio-woman

आपको सदैव पता होता है कि खरीदारी करते समय क्या लेना है, क्या नहीं खरीदना। आप सिर्फ अपनी व्यक्तिगत शैली को अपडेट करने के लिए खरीदारी करती हैं। 

आप केवल उन्ही दुकानों से खरीदारी करना पसंद करती है, जहाँ आपकी पसंद का सामान मिलता हो या दुकानदार आपकी पसंद न पसंद को समझता हो। 

ऑनलाइन शॉपिंग के आधुनिक तरीके का प्रयोग करते हुए भी उपरोक्त आधार पर आपकी पसंदीदा वेब स्टोर्स बन जाते है जहाँ से आप खरीदारी करना पसंद करती हैं। 

Scorpio woman’s makeup | वृश्चिक महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली

आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति आपके रूप सौन्दर्य को बढ़ाता ही नहीं बल्कि उसमे कामुकता का एक नशीला पुट भी जोड़ता है। 

आप क्योंकि स्वाभाविक रूप से ही सुन्दर होती हैं, इसलिए आपको अधिक मेकअप करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। 

फिर भी आपके मेकअप किट में ब्लैक आईलाइनर, लाल लिपस्टिक एवं मस्कारा अवश्य देखने को मिलेगा, ताकि आप आवश्यकता होने पर टचअप कर सके। 

जब आपके हेयर कट की बात आती है तो आपको सही एवं स्ट्रेट कट्स अत्यधिक लुभाते हैं। आपको काले, भूरे एवं बरगंडी रंग से अपने बाल रंगना पसंद होता है। 

जितना ध्यान आप अपनी त्वचा, बालों का रखती हैं उतना ही ध्यान आपको अपने हाथ पैरों के नाखूनों का भी होता है, कि वह सही आकार में कटे हो, नेल पेंट सही से लगा हो। 

आपको अपनी स्किन टोन से मैच करने वाला मेकअप करना ही पसंद होता है। आँखों को गहराई एवं रहस्य देने के लिए आप डार्क आई मेकअप पसंद करती हैं। 

रात को किसी पार्टी या डिनर डेट के लिए आप थोड़ा कामुक एवं आकर्षित करने वाला मेकअप करना पसंद करती हैं। 

गहरी लाल या चॉकलेटी ब्राउन लिपस्टिक से आप अपने सुन्दर होंठो की कामुकता को और बढ़ा सकती हैं। आँखों में बिल्ली लैंस एवं नकली पलकों की सहायता से आप किसी को भी आकर्षित कर लेती हो।

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये वृश्चिक राशि महिला सीक्रेट ( Vrishchik Rashi Mahila Secret ) भी अवश्य पढ़े।

तुला राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये वृश्चिक राशि पुरुष सीक्रेट (Vrishchik Rashi Purush Secret ) भी अवश्य पढ़े।

Outfit for Scorpio woman | वृश्चिक राशि महिला आउटफिट

वृश्चिक राशि की महिलाओं के आउटफिट्स को समझने के लिए सबसे पहले आपको उनकी व्यक्तिगत शैली को समझने की आवश्यकता होती है। 

आपको ऐसे ड्रेस पसंद आते हैं जो आपके व्यक्तित्व की गहराइयों को आसानी से दूसरों को दर्शाने वाले न हों। आप जो हैं वह दूसरों के लिए एक रहस्य बना रहे। 

वृश्चिक महिलाओं के आउटफिट स्मार्ट, सेक्सी एवं आकर्षक होते हैं, जिनमें लेदर, लेस तथा लेटेक्स का प्रयोग किया जाता हैं, तथा स्टड, ज़िप एवं चेन के द्वारा सजाया जाता है। 

इनके कुछ पसंदीदा ऑउटफिट्स एवं साज सज्जा सामान निम्न प्रकार हैं –

1 डार्क सन ग्लासेस

2 चोकर नेकलेस 

3 क्रूसीफिक्स पेंडेंट

4 स्टड इयररिंग्स 

5 बाइकर जैकेट/कोट

6 मोनोक्रोम धारियाँ

7 मिनी स्कर्ट/ड्रेस/शॉर्ट्स

 8 चमड़ा/पीवीसी/लेटेक्स

9 शीर या झीने कपडे से बने वस्त्र 

10 ज़िप/स्टड/चेन

11 टॉर्न डेनिम जींस/स्कर्ट 

12 ज्यामितीय प्रिंट

13 स्नेक स्किन शूज़ या वस्त्र 

उपरोक्त वेशभूषा के आधार पर हम वृश्चिक राशि की महिलाओं की व्यक्तिगत पसंद को समझ उनके व्यक्तित्व की गहराई तक पहुँच सकते हैं। 

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।