बुद्धिमान, महत्वकांशी एवं दृढ़ आत्मविश्वास से भरी मकर राशि की महिला हमेशा जीवन में हर परिस्थिति में सभी बातों पर अपना नियंत्रण रखते हुए अपनी बागडोर हमेशा अपने हाथों में रखना पसंद करती है। 

कुंडली में ग्रहों एवं नक्षत्रों की परिस्थितियों के आधार पर आप में स्वाभाविक रूप से एक नेता या नेतृत्वकर्ता के गुण समाहित होते हैं। 

अपनी परिष्कृत, कालातीत एवं सुरुचिपूर्ण वेशभूषा ( Capricorn Woman Dresses ) के कारण मकर राशि की महिलाएं सभी राशियों में अपना एक विशेष स्थान रखती हैं।

विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को एवं अपने आसपास के माहौल को शांत एवं नियंत्रण में  रखने की अद्भुत कला केवल मकर राशि की महिलाओं में ही होती है। 

शनि द्वारा शासित, मकर राशि की महिलाएं एक पृथ्वी चिन्ह से सम्बन्ध रखती है, जो अपने मिशन, स्थिति और महत्वाकांक्षा को गंभीरता से लेना पसंद करती  है।

दूसरों को आपकी वेशभूषा कैसी लगेगी इस बात की परवाह किये बिना आप हमेशा वही चुनती हैं जो आपको अच्छी लगती है। 

मकर राशि की महिलाएं धरती तत्व से प्रभावित होती हैं तथा अत्यंत मितव्ययी होने के साथ-साथ अपनी आवश्यकता एवं पसंद के अनुसार महंगी खरीदारी करना पसंद करती हैं। 

मकर राशि की महिलाओं को क्लासिक न्यूट्रल शेड्स जैसे नेवी, ब्राउन, ब्लैक, व्हाइट, ग्रे एवं खाकी रंग अपनी वेशभूषा के लिए अत्यंत पसंद होते  हैं। 

अपने लिए आभूषण चुनते समय आप कांसा,चाँदी,सोने का प्रयोग करती हैं, एवं एंटीक ज्वेलरी भी आपको धारण करना पसंद करती हैं। 

Capricorn woman dresses in daily use | दैनन्दिनी मकर महिला वेशभूषा

मकर राशि की महिलाओं की पसंदीदा दैनिक वेशभूषा शैली के लिए सबसे आरामदायक एक ब्लू डेनिम जीन्स के साथ स्वेट टी-शर्ट होती है। 

capricorn-woman-dresses-in-daily-use

जिसे आप सर्दियों के मौसम में स्वेट जैकेट के साथ क्लब करना पसंद करती हैं। यदि आप सलवार कमीज धारण करती हैं, तो उसमे भी काले एवं नीले रंग का समायोजन अवश्य रहता है। 

आपको दैनिक शैली में ऐसे वस्त्र पहनना पसंद होता है जिनकी देखभाल कम से कम करना पड़े। पैरों में आप आरामदायक ब्लैक शूज़ पहनना पसंद करती हैं। 

मेकअप आप हल्का एवं आपकी प्राकृतिक सुंदरता को निखारने वाला ही पसंद होता है। बाल सही आकार में कटे एवं बने हुए ही आपको अच्छे लगते हैं। 

बिखरे बाल मकर राशि महिला पर न तो अच्छे लगते हैं और न ही आप रखना पसंद करती हैं। वस्त्र शैली के अनुसार आप खुले या बंधे बालों का केश विन्यास अपनाती हैं। 

यदि आप दोस्तों के लिए डे-आउटिंग पर जा रही होती हैं, तो आपकी वेशभूषा पूरी तरह से फंकी एवं रंगीन हो जाती है, क्योंकि आप पूरी तरह से मस्ती के मूड में अपनी वेशभूषा का चुनाव करती हैं। 

आप एक जम्प सूट को फंकी ब्रॉड लॉकेट एवं फ्लैट हील सैंडल्स या फ्लिप-फ्लॉप चपल्लों के साथ पहन कर घूमने निकल पड़ती हैं। 

वहीँ यदि आप भारतीय वेशभूषा में दैनिक रूप से तैयार होती हैं, तो लॉन्ग कॉटन कुर्ती को पैरलर या प्लाज़ो के साथ पहन कर,बालों को ऊँचा बन बनाकर निकल पड़ती हैं। 

आपके डैणक वेशभूषा के लिए रंग या तो अत्यंत जीवंत एवं आकर्षक होते हैं, या आपके स्वभाव के अनुसार पूरी तरह सटल एवं पेस्टल हो सकते हैं। 

घर से ऐसे ही खरीदारी करने जाते समय आप घर की साधारण लोअर- टी शर्ट में चप्पल पहन कर भी जा सकती हैं, क्योंकि जब आप आराम के मूड में होती हैं, तो कपडे बदलने एवं तैयार होना पसंद नहीं करती। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु तुला महिला फैशन (Capricorn girl fashion ) और तुला पुरुष फैशन ( Capricorn man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Capricorn woman sport dresses | मकर महिला स्पोर्ट्स वेशभूषा शैली

आपको घर के अंदर ही हल्का-फुल्का व्यायाम करना पसंद होता है, बजाय कि आप किसी व्यायामशाला में जाकर भारी-भरकम कसरत करके शरीर को नियंत्रण में रखें। 

किन्तु जब आप थान लेती हैं, कि आपको किसी जिम में जाकर आपना वज़न नियंत्रित करेंगी, तो आप पूरी तरह से कसरती वेशभूषा का चुनाव करती हैं। 

क्योंकि आप एक पृथ्वी तत्व से प्रभावित महिला हैं, इसलिए आपको मॉउंटिंग, ट्रैकिंग एवं पैदल चलना अत्यंत पसंद होता है। 

ऐसे आउटडोर इवेंट्स का हिस्सा बनते समय आप पूरी तरह से ट्रेकिंग सूट, ट्रेकिंग शूज़ एवं कैप्स तथा धुप के चश्मों के द्वारा एक स्पोर्टी वुमन का अवतार धारण कर लेती हैं। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Capricorn business woman’s dresses | मकर महिला व्यावसायिक शैली

मकर राशि की महिलाएं पूरी तरह से आत्मनिर्भर होती है,यही कारण है, कि आप अधिकतर किसी न किसी प्रकार के व्यवसाय या नौकरी से जुड़े रहकर अपनी आजीविका अर्जन करती हैं। 

आप के अपने कार्यक्षेत्र को लेकर गंभीरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि कई बार सुबह से लेकर देर रात तक आप अपनी ऑफिस ड्रेस में ही दिखाई देती हैं। 

अपनी व्यावसायिक वेशभूषा के लिए आपको  शरीर के माप के अनुसार सिले हुए वस्त्र धारण करना ही पसंद होता है। 

ढीले-ढाले कपडे आपको अपने कार्यक्षेत्र पर पहनना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। यदि आपकी व्यावसायिक वेशभूषा के लिए रंगों की बात करे, तो काला, नीला, ग्रे या अन्य पेस्टल रंग ही पहली पसंद बनते हैं। 

भले ही आप भारतीय परिधान सूट या साड़ी ही क्यों न पहने उसमे भी आप कपडे की क्वालिटी, रंग एवं उसे पहनने के तरीके पर विशेष ध्यान देती हैं। 

यदि आप पाश्चात्य शैली में वस्त्र चुनती हैं,तो आप ब्लैक या ग्रे ट्रॉउज़र के साथ सही माप की लाइट ब्लू या ग्रीन रंग की शर्ट का चुनाव करेंगी, जिसे ब्लैक मध्यम हील बेली शूज़ के साथ पहनेगी। 

हाथों के घडी का पहनना कार्यक्षेत्र के लिए आप की सबसे आवश्यक एक्सेसरी होती है, क्योंकि आपको हर काम समय पर करना एवं करवाना पसंद होता है। 

सही से संवरे एवं कटे हुए केश आपकी व्यावसायिक छवि को प्रभावशाली बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

अगर आप खुले बाल भी रखें, तब भी आप उनको सही से क्लिप या क्लच करना पसंद करती है, क्योंकि बिखरे हुए बाल के कारण किसी भी काम में रूकावट बने ये आपको बिलकुल अच्छा नहीं लगता है।  

घड़ी के अलावा आप अपने गले में पतली सी चेन ने छोटा सा स्लोगन पेन्डेन्ट पहनना भी पसंद करती हैं। भारतीय वेशभूषा के साथ कोई भी छोटे आकार के  एंटीक इयररिंग्स पहनना आपको पसंद है। 

ऑफिस बैग का आपके पास होना अत्यंत आवश्यक होता है,इसके बिना आप खुद को अधूरा समझती हैं। क्योंकि कार्यस्थल पर आप अपनी व्यक्तिगत पैन, लैपटॉप, केलकूटर इत्यादि इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। 

हल्का मेकअप करके आप अपनी प्राकृतिक रूप से प्रभावशाली सुंदरता द्वारा सभी को प्रभावित करना पसंद करती हैं। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Capricorn woman’s party wear | मकर महिला समारोह वेशभूषा

मकर राशि की महिलाएं चाहें अपने कार्यक्षेत्र के लिए वेशभूषा का चुनाव करे या पार्टी या उत्सव में जाने के लिए। आप सभी में समान रूप से ही गंभीरता का प्रदर्शन करती हैं। 

आपके लिए आपके बालों से लेकर जूतों तक हर चीज़ का सही माप, रंग एवं क्वालिटी का होना ज़रूरी होता है। आपकी छवि के अनुसार ही आप अपने लिए इनको चुनती हैं। 

भले ही आपको फैशन के अनुसार या दूसरों की देखा- देखी अपने लिए वेशभूषा चुनना पसंद न हो, किन्तु आप अपनी स्वयं की एक व्यक्तिगत शैली का निर्धारण अवश्य करती हैं। 

भारतीय परिधानों में जितनी सुन्दर आप साड़ी में लगती है, उतनी ही सुन्दर आप सलवार सूट या लेहंगा चोली में भी लगती हैं। 

वेस्टर्न ड्रेसेस की बात करें तो लॉन्ग इवनिंग गाउन को हाई हील बेली शूज़ के साथ आप उस पार्टी की शाम को और खास बना देती हैं। 

गले में एक स्टाइलिश नेकलेस आपकी सुंदरता को ही नहीं आपके वैभव को भी प्रदर्शित करने में आपकी सहायता करता हुआ प्रतीत होता है। 

मेकअप आप अवसर एवं समय के अनुसार करना पसंद करती हैं। यदि आप दिन के समय किसी पार्टी या उत्सव का हिस्सा बनने जा रही होती  हैं, तो हल्का एवं रात में गहरा मेकअप चुनती हैं। 

भारतीय परिधानों के साथ भारी-भरकम आभूषण पहनने का कोई मौका आप चूकती नहीं, वहीँ पाश्चात्य वेशभूषा के साथ आप हलके आभूषण धारण करती हैं। 

ड्रेस के अनुसार आप सैंडल्स, बेली या चप्पल का चयन करती है, किन्तु एक बात जो पक्की होती है वह जूतों की हील को लेकर होती है, वह उनकी ऊंचाई होती है। 

Shoes for Capricorn woman | मकर महिला एवं उनके जूते

अपने जूतों के लिए आपको सरल एवं क्लासिक रंग पसंद होते है – जैसे काला, ग्रे भूरा या सफेद। आप परिष्कृत सामग्री से बने जूते ही पहनना पसंद करती हैं। 

आप अपने अलग-अलग लुक एवं वेशभूषा के लिए उसके अनुसार ही जूते-चप्पल पहनना पसंद करती हैं। ख़राब, पुराने या पैरों में तकलीफ देने वाले जूते आप तुरंत फेंक देने या दान कर देने में विश्वास करती  हैं। 

मकर राशि की महिलाओं को अपने जूतों को व्यवस्थित रखना पसंद होता है, इसके लिए आप उन्हें एक निश्चित स्थान पर रैक में रखना पसंद करती हैं। 

आपके लिए जूतों का आरामदायक होना बहुत आवश्यक होता है, इसी कारण जूतों की सामग्री का उच्चतम क्वालिटी का होना ज़रूरी होता है। 

Shopping for Capricorn woman | मकर महिला की खरीदारी शैली

मकर राशि की महिलाएं अत्यंत मितव्ययी प्रवृति की खरीदार होती हैं। आप को बेफ़जूल खरीदारी करने या मार्किट में भटकना पसंद नहीं होता है। 

shopping for capricorn woman

आप सदैव आवश्यकता,अवसर एवं अपने बजट के अनुसार ही खरीदारी करना पसंद करती हैं। इसी कारण आप जब शॉपिंग पर जाती हैं तो लिस्ट बनाकर खरीदारी करती हैं। 

आप हमेशा ऐसी दुकानों की खोज में रहती हैं जहाँ आपको सही दाम में आपकी पसंद की चीज़ें मिल सकें। यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग भी करती हैं,तब भी इन्हीं बिंदुओं को आधार बनाकर खरीदारी करती हैं। 

आप जब भी कोई वास्तु खरीदती हैं, तो इस बात पर विशेष ध्यान देती हैं, कि भले ही चीज़ महंगी मिले लेकिन लंबे समय तक चलने वाली यानि टिकाऊ हो। 

आपकी वार्डरोब में हमेशा क्लासिक डिज़ाइनर बैग्स एवं जूतों का संग्रह देखने को मिलेगा। इसके अलावा आप अपनी पसंद के रंगो के अलग-अलग प्रकार के वस्त्र भी रखती हैं। 

Capricorn woman’s makeup | मकर महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली

यदि किसी मकर राशि की महिला की कुंडली में शुक्र ग्रह मज़बूत स्थिति में होता है, तो आप पृथ्वी तत्व से प्रभावित सुंदरता की प्रतीक स्त्री होतीहैं। 

आपका झुकाव मेकअप संसाधनों या प्रसाधनों की ओर भले ही अधिक न हो, किन्तु आप अपनी प्राकृतिक सुंदरता को निखारने के उपाय अवश्य करना पसंद करती हैं। 

म्यूट मेटैलिक आईशैडो, ब्लैक लाइनर एवं  न्यूड लिपस्टिक से  मकर राशि महिलाएं अपनी सुंदरता का प्रदर्शन करती हैं। 

साधारणतः आप भारी मेकअप से दूर रहती हैं,किन्तु जब किसी पार्टी या विशेष अवसर का मौका आता है, तो आप अपने होंठों को सुर्ख लाल लिपस्टिक से सजाकर सबको अचंभित भी कर सकती हैं। 

मकर राशि की महिलाओं के बाल अन्य राशि महिलाओं की तुलना में अधिक प्राकृतिक एवं काले, घने होते हैं। आप अपनी केश-विन्यास शैली ऐसा रखना पसंद करती है, जिससे उनकी प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे। 

नैचुरल हाइलाइट्स एवं ऐसे हेयर प्रोडक्ट्स जो आपके बालों को अधिक चमकदार बना देते हैं, आपको खरीदने एवं प्रयोग करने के लिए आकर्षित करते हैं। 

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये तुला राशि महिला सीक्रेट ( Makar Rashi Mahila Secret ) भी अवश्य पढ़े।

तुला राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये तुला राशि पुरुष सीक्रेट (Makar Rashi Purush Secret ) भी अवश्य पढ़े।

Outfit for Capricorn woman | मकर राशि महिला आउटफिट

मकर राशि की महिलाओं की अपनी एक व्यक्तिगत एवं परिष्कृत वेशभूषा शैली होती है, जो किसी दुसरे व्यक्ति या फैशन शैली से प्रभावित नहीं होती। 

आप बहुत अच्छे से पुराने एवं नए फैशन का समायोजन करते हुए अपनी एक व्यक्तिगत शैली का निर्माण करने की कला में पारंगत होती हैं। आपकी शैली को निम्न आधार पर गहराई से समझा जा सकता है –

1 विंटेज सनग्लासेस

 2 फेडोरा या बॉलर हैट्स 

3 सिल्क स्कार्फ 

4 एंटीक ज्वेलरी 

5 सिले हुए कोट, ब्लेजर, पैन्ट्स एवं शर्ट्स 

6 फर से बने हैट्स या स्कार्फ 

7 यूटिलिटी जैकेट्स या ब्लेज़र्स 

8 प्रेस व्हाइट/पिनस्ट्राइप शर्ट

9 सिल्क ब्लाउज या टॉप 

10 ब्लैक या ग्रे स्किनी जीन्स 

11 चमड़े की जैकेट / जूते

12 मैक्सी या इवनिंग  गाउन

13 नोकदार  स्टिलेटोस/जूते

14 प्लेन टी-शर्ट/टॉप

15 क्लासिक डिजाइनर बैग / जूते

उपरोक्त  तथ्यों के आधार पर आप मकर राशि महिलाओं की वेशभूषा को बहुत अच्छे से समझ सकते हैं. कि वो कितनी परिष्कृत शैली की वेशभूषा पसंद करती हैं। 

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।