साल के शुरुआती महीनों 21 जनवरी से 19 फरवरी के मध्य जन्मी महिलाएं राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुम्भ के अंतर्गत आती हैं। 

आपका व्यक्तित्व एवं स्वभाव सभी के लिए एक अनबुझी पहेली होता है। आप कभी भी किसी बंधन को स्वीकारने में विश्वास नहीं करती हैं। 

यह महिलाएं स्वभाव से फैशन को लेकर अत्यंत जागरूक रहती हैं। इनकी वेशभूषा ( aquarius woman dresses ) में रंगो के साथ किये गये प्रयोगो से अलग प्रभाव देखने को मिलता है। 

आप न तो किसी पर अपनी पसंद थोपती हैं और न ही किसी दुसरे को अधिकार देती हैं, कि वह आप के ऊपर अपनी मर्ज़ी चला सके। 

किन्तु इसका अर्थ इस बात से न निकालिए की आप पूरी तरह निरंकुश या बेपरवाह महिलाएं होती हैं। आप सिर्फ  वही करती या सुनती हैं जो आपको ठीक लगता है। 

स्वभावानुसार आप मानवतावादी स्त्रियां हैं, जो आवश्यकता पड़ने पर सदैव दूसरों की सहायता के लिए खुद से आगे बढ़कर मदद करती है। 

कुंभ राशि की स्त्रियां बहुत अच्छी सलाहकार होती हैं। आप भले ही बेवजह किसी दुसरे की निजता को भंग नहीं करती, किन्तु यदि कोई स्वयं से आपसे सलाह मांगता है, तो आप उसको अपनी सलाह देते हैं। 

कुम्भ राशि की महिलाओं को ऐसे लोग पसंद आते है, जो पर्यावरण, स्त्रियों, जीव-जंतुओं, बच्चो एवं बुज़ुर्गों को सम्मान देते हैं तथा आवश्यकता होने पर सहायता के लिए तत्पर रहते है। 

आपका शासक ग्रह यूरेनस है, तथा आप वायु तत्व के अंतर्गत आने वाली कभी नरम तो कभी गर्म स्वभाव की महिलाएं हैं। 

आपका व्यक्तित्व करिश्माई एवं दूसरों को आसानी से अपने प्रभाव में ले लेने वाला होता है। आप पूर्णतः स्वतंत्र, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी व्यक्तित्व की महिलाएं है। 

यदि आपकी कुंडली में सूर्य मज़बूत स्थिति में होता है, तो आपकी सुंदरता अद्वितीय, चेहरे का तेज प्रभावशाली होकर आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली एवं भीड़ में दूसरों से अलग बना देती है। 

कुम्भ राशि की महिलाओं को दोस्तों एवं लोगों का साथ अच्छा लगता है, किन्तु भीड़ में भी खुद को सबसे अलग दिखलाना आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होती है। 

क्योंकि कुंभ राशि का चिन्ह पानी से संबंधित होने का आभास देता है, इसलिए कुछ लोगों को लग सकता है, कि आप जल तत्व से संबंध रखती है। वहीं इसके विपरीत आप वायु तत्व से संबंध रखती हैं। 

Aquarius woman dresses in daily use | दैनन्दिनी कुंभ महिला वेशभूषा

अपनी दैनिक वेशभूषा की शैली में आप फ्लोरल शॉर्ट कट आउट ड्रेस को डेनिम जैकेट के साथ मैच करके पहनती हैं, तो कभी ओपन स्लिट नियोन मैक्सी ड्रेस को पहन सभी को अचंभित कर देती हैं। 

aquarius-woman-dresses-in-daily-use

स्लिम फिट जींस को लूज़ टॉप के साथ पहन कर आप अपने दोस्तों के साथ डे आउट के लिए जा सकती हैं। इसके साथ आप लॉन्ग कर्ल्स के साथ अपने बाल खुले रखना पसंद करती हैं। 

बड़े फंकी एवं स्टाइलिश सुन ग्लासेज़ आपके चेहरे को दूसरों से अलग लुक प्रदान करने के लिए काफी होते हैं। फ्लैट चप्पल या सैंडल्स आपके कदमो की गति को बनाए रखने में सहायक बनती है। 

रंगो की बात करें तो आप एक्वा ब्लू,पिंक, स्काई ब्लू एवं नियोन आपके पसंदीदा रंग बनते हैं। सच कहा जाये तो यह रंग आपको ताज़गी एवं गतिशील ऊर्जा प्रदान करते हैं। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु कुम्भ महिला फैशन (Aquarius girl fashion ) और कुम्भ पुरुष फैशन ( Aquarius man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Aquarius woman sport dresses | कुंभ महिला स्पोर्ट्स वेशभूषा शैली

कुम्भ राशि की महिलाएं ऐसे एथलेटिक्स वियर पहनना पसंद करती हैं, जो कार्यात्मक होने के साथ-साथ फैशनेबल भी हों। 

आपको अपने शरीर को फिट रखना अत्यंत पसंद होता है, यही कारण है कि आप हमेशा खुद को किसी न किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि जैसे कसरत, जॉगिंग या खेलकूद में संलिप्त रहती हैं। 

अपने स्पोर्ट वियर में भी आप रंगों के साथ प्रयोग करने से खुद को रोक नहीं पाती हैं। अक्सर आप स्काय ब्लू, पिंक या नियोन रंग के ट्रैक सूट, पजामा टी-शर्ट में कसरत करती दिख जाती हैं। 

रंगीन स्पोर्ट शूज़ के साथ आउटडोर खेलकूद, कसरत, जॉगिंग करते समय आप फंकी चश्मे लगाना नहीं भूलती हैं। बालों को कसकर पोनीटेल बनाकर रखना आपको अच्छा लगता है। 

हल्का मेकअप हमेशा कुंभ राशि महिलाओं की पहली पसंद एवं आवश्यकता होती है। किन्तु आप मेकअप को सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता को निखारने के लिए प्रयोग करती हैं। 

Aquarius business woman’s dresses | कुंभ महिला व्यावसायिक शैली

कुंभ  महिलाएं हमेशा जीवंत माहौल में जीना पसंद करती हैं, यही कारण है आप जहाँ जाती हैं अपने भीतर की सकारात्मक ऊर्जा से दूसरों को भी सकारात्मक ऊर्जा से भर देती हैं। 

aquarius-business-woman-dresses

आपके भीतर की यह सकारात्मकता आपकी वेशभूषा में भी दिखाई देती है। आप एक अत्यंत आत्मनिर्भर एवं कर्मठ महिला होने के कारण किसी न किसी प्रकार के रोजगार से जुडी रहती हैं। 

जो सबसे महत्वपूर्ण बात आपकी वेशभूषा में यह है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में भी अपनी वेशभूषा को जीवंत बनाये रखना पसंद करती है। 

आपकी ऑफिस ड्रेस में यदि कोई बाध्यता न हो तो, आप यहाँ भी रंगों के साथ बेहतरीन प्रयोग एवं तालमेल बिठा कर प्रयोग करने से डरती नहीं हैं। 

ऑफिस में भी आप लॉन्ग कार्डिगन जिस पर स्ट्रॉबेरी छायाचित्र बने हो पहन कर जा सकती हैं। आपकी वार्डरोब में एक सफ़ेद रंग का  ब्लाउज टॉप अवश्य रहता है।

एक फिटेड पिनस्ट्राइप पैंट को आप सफ़ेद या अन्य किसी फंकी रंग की फिटेड या लूज़ शर्ट के साथ पहनकर अपने कार्यक्षेत्र में खुद को सबसे अलग दिखा सकती हैं। 

एक स्लीक लाइन स्ट्रिप किसी भी रंग की पैंट को शर्ट के साथ पहन पैरों में ब्लैक पॉइंटेड पंप्स शूज़ या बेली के साथ पहन सकती हैं। 

लाइट ब्लू स्लिंग बैग ऑफिस ले जाने के लिए आपका पसंदीदा बैग बनता है। जिसमे आप अपनी ज़रूरत का हल्का-फुल्का सामान रख सकती हैं। 

हलकी ज्वेलरी जैसे ब्रेसलेट, पतली चेन एवं एयरिंग्स आपको पहनकर ऑफिस में जाना अच्छा लगता है। एक हाथ में डिज़ाइनर ब्रांडेड घडी आपके वैभवशाली होने का परिचय देती दिखाई देती है। 

ऑफिस में आप अपनी वेशभूषा के आधार पर अपने बाल खुले या बंधे रखना तय करती हैं। यहाँ भी आप कई बार बालों को कर्ल करके जाना पसंद करती हैं। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Aquarius woman’s party wear | कुंभ महिला समारोह वेशभूषा

कुंभ राशि की महिलाओं को खुशनुमा एवं जिंदादिल माहौल में रहना अत्यंत पसंद होता है, यही कारण है कि आपके बहुत सारे मित्र होते हैं। 

आपको दोस्तों,रिश्तेदारों के साथ पार्टी करना घूमना-फिरना पसंद होता है। जहाँ आप अपनी वेशभूषा से सारे माहौल को जीवंत बना देती हैं। 

यदि आप पारंपरिक उत्सवों या शादी का हिस्सा बनती हैं तो हमेशा एथनिक ड्रेसिंग ही पसंद करती  हैं। इसके लिए आप साड़ी, सूट या लेहंगा चोली कुछ भी अपने मूड एवं मौके के अनुसार धारण करती हैं। 

जो सबसे अधिक ध्यान योग्य बात है, वह यहां भी रंगों का चुनाव है। क्योंकि आप हमेशा बोल्ड एवं शानदार जीवंत रंगों को ही अपने वेशभूषा का आधार बनाती हैं। 

भारी-भरकम ज्वेलरी एवं भरी-भरी चूड़ियां आपकी सुंदरता में चार चाँद लगाने का काम करती हैं, जिसमे झालेदार झुमके आपके गलों से टकराकर सबकी नज़रो को आपकी ओर मोड़ देते हैं। 

बालों से आप चाहें जुड़ा बनाए,खुला रखें या चोटी बनाएं उन्हें फूलों से सजाना नहीं भूलती। बेला या गुलाब के फूलों की भीनी-भीनी सुगंध आपकी सुंदरता को नशीला बना देती है। 

पैरों में ऊँची एड़ी की जूतियां आपके कद को दूसरों से ऊँचा बना देती है। बोल्ड मेकअप से बाप अपनी वेशभूषा को एक राजसी रूप रंग प्रदान कर देती हैं। 

वहीं यदि आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी में शामिल होने क्लब, रेस्त्रां या पब में जाती है, तो शार्ट मिडी ड्रेस आपकी पहली पसंद बनती है। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Shoes for Aquarius woman | कुंभ महिला एवं उनके जूते

कुंभ राशि महिलाओं को शोस्टॉपर शू कलेक्शन अपनी शू रेक में रखना पसंद होता है। आप केवल यही नहीं चाहती कि लोग आपके चेहरे ,बालों कपड़ो की ही तारीफ करे, बल्कि आपको अपने पैरो में जूतों की तारीफ भी पसंद है। 

यही वजह है, कि आप अपने जूतों में भी बोल्ड रंगों का प्रयोग करना पसंद करती हैं। जिससे लोगों की नज़र आसानी से आपके पैरों की और जा सके। 

नियॉन शूलेस, फ्लोरल प्रिंट में बैले फ्लैट्स, गोल्ड हाई हील्स एवं पर्पल एंकल बूट्स पहनकर आप अपनी वेशभूषा को आकर्षक बना देती हैं।  

आपके जूते विभिन्न प्रकार के बटन, लेस एवं पट्टियां लगी होती हैं, जो अक्सर दूसरी राशि की  महिलाओं को भद्दे लग सकते हैं। 

जब आप स्पोर्ट शूज़ या स्नीकर्स का चुनाव करने के लिए दुकान पर जाती हैं, तो बैंगनी या गुलाबी रंग को भी शामिल करने से चूकती नहीं हैं। 

Shopping for Aquarius woman | कुंभ महिला की खरीदारी शैली

जब खरीदारी की बात आती है, तो कुंभ राशि की महिलाएं कभी भी उस ट्रेक पर चलकर खरीदारी करना पसंद नहीं करती जिस पर दुसरे चलना पसंद करते हैं। 

आप सदैव उस ही दुकान पर जाना पसंद करती हैं, जहाँ आपकी पसंद के अनुसार चीज़े आसानी से मिल सकें। उसके लिए ज़रूरी नहीं कि वह दुकान कोई ब्रांडेड, महंगी या सस्ती दुकान हो। 

आप अत्यंत आधुनिक एवं वर्तमान तकनीकी से सदैव खुद को अपडेट रखना पसंद करती हैं, इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग आजकल आपकी पसंदीदा शैली बन चुकी है। 

कुंभ राशि महिलाओं को हर किसी के समान दिखने से नफरत है इसलिए वे स्वतंत्र स्टोर और चैरिटी की दुकानों की तलाश करेंगे जो एकमुश्त स्टॉक करती हैं।

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये कुंभ राशि महिला सीक्रेट ( Kumbh Rashi Mahila Secret ) भी अवश्य पढ़े।

कुंभ राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये कुंभ राशि पुरुष सीक्रेट ( Kumbh Rashi Purush Secret ) भी अवश्य पढ़े।

Aquarius woman’s makeup | कुंभ महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली

यदि आपकी कुंडली  में कुंभ राशि का स्थान मजबूत है, विशेष रूप से शुक्र कुंभ राशि में है, तो आप वायु संकेत सौंदर्य से बहुत अधिक प्रभावित होंगे।

जब कुम्भ राशि महिलाओं के मेकअप की बात आती है, तो कुछ भी हो जाता है, लेकिन वे नीले, बैंगनी और हरे रंग के आईशैडो के बोल्ड शेड्स, झिलमिलाते रंग से अपने होंठों को सजा सकती है। 

आपको अपने बालों को खुला रखना अत्यंत पसंद होता है। कई कुम्भ राशि महिलाएं ढीली लहराती शैली या बोहेमियन चोटियां भी पसंद करती हैं। 

कभी-कभी आप  इंद्रधनुषी रंगों में आप अपने बालों को हाईलाइट करना भी पसंद करती यहीं। खास बात यह है. कि आपको लोगों की भीड़ में खुद को अलग दिखाने का शौक होता है। 

Outfit for Aquarius woman | कुंभ राशि महिला आउटफिट

कुंभ राशि की महिलाओं की तरह कपड़े पहनने के लिए आपको सभी स्टाइल नियमों के खिलाफ विद्रोह करना होगा तथा  एक ऐसा व्यक्तिगत रूप बनाना होगा जो सबसे अलग दिखे।

हालाँकि कुंभ राशि वाले अपने पहनावे के बारे में सोचने में बहुत समय बिता सकते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा लग सकता है कि वे बिस्तर से उठे हैं तथा ऐसे ही लोगों के बीच पहुँच चुके हैं। 

एक बात की आप गारंटी दे सकते हैं कि कुंभ राशि वाले इस बात की परवाह नहीं करेंगे कि दूसरे उनकी शैली के बारे में क्या सोचते हैं।

वे वही पहनते हैं जो उन्हें पसंद होता है और कुम्भ राशि के लोगों के लिए केवल एक ही अनुमोदन की आवश्यकता होती है। आपकी शैली निम्न आधार पर समझी जा सकती है –

1 रिफ्लेक्टिव सनग्लासेज़ 

2 मैटेलिक या सीक्वेंस हैट्स 

3 ओवर साइज / फ्लॉपी /बकेट हैट 

4 चांदी के आभूषण 

5 नियॉन / प्रिंटेड / सेक्विन स्टिच  सूट

6 डेनिम जैकेट/शर्ट/स्कर्ट/शॉर्ट्स/ड्रेस

7 ब्लू जींस 

उपरोक्त तथ्यों के आधार पर आप कुंभ राशि की महिलाओं की वेशभूषा को भली भांति समझ सकते हैं। 

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।