23 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच जन्म लेने वाली महिलाएं राशि चक्र की नौवीं राशि धनु से प्रभावित होती हैं। धनु राशि की महिलाओं को एक खोजी या साधक के रूप में उल्लेखित किया जा सकता है। 

बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित होने वाली एवं अग्नि तत्व से प्रभावित धनु राशि की महिलाओं के व्यक्तित्व में आपको एक अनोखा जोश देखने को मिलता है, जो उनकी वेशभूषा पर भी अपना प्रभाव डालता है। 

वेशभूषा ( Sagittarius Woman Dresses ) आपके व्यक्तित्व की परछाई के सामान होती है। चटख रंग एवं प्रिंट की आपकी वेशभूषा लोगों को स्तब्ध करने की क्षमता रखती हैं।

आपकी कुंडली में ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर कोई भी आपके व्यक्तित्व एवं वेशभूषा को परिभाषित कर सकता है। 

कुंडली में सूर्य की स्थिति बताती है कि आप कितने प्रतापी एवं प्रभावशाली होंगी, वहीँ शुक्र ग्रह की स्थिति के अनुसार आपका रूप एवं सौन्दर्य बढ़ता है। 

धनु राशि वालों की कुंडली में सूर्य उदित अवस्था में होने पर आप लोग चंचल, मज़ेदार एवं  प्रतिस्पर्धी होते हैं, खासकर जब खेल की बात आती है।

क्योंकि आप एक रफ़्तार पसंद व्यक्तित्व के स्वामी होती है, इसलिए आपको ऐसी वेशभूषा पसंद होती है, जिसमे आपकी रफ़्तार बनी रहे एवं आप अपनी हर खोज को पूरा कर सकें। 

अग्नि तत्व से प्रभावित धनु राशि की महिलाएं कभी भी पहले से निर्धारित वेशभूषा के अनुसार तैयार नहीं होती हैं। समय एवं मौके के अनुसार आप सहज रूप से इसका चयन करना पसंद करती हैं। 

अपनी वेशभूषा को लेकर आप अधिक गंभीर नहीं रहती एवं छोटी-छोटी बारीकियों में उलझने के बजाय उसी समय जो जैसा उपलब्ध हो उसके अनुसार निर्णय लेती हैं। 

कोई भी दूसरा व्यक्ति आपकी वेशभूषा को लेकर अपने मन में पहले से कोई भी छवि निर्मित नहीं कर सकता, क्योंकि आपको भी पहले से नहीं पता होता की आप कल क्या पहनने वाली हैं। 

आप अचानक से नवीनतम फैशन शैलियों के प्रति आकर्षित हो जाती हैं, तो अगले ही पल आप रेट्रो लुक का अनुसरण करने लगती हैं। 

आपको अधिकतर बोल्ड एवं चमकीले रंगो से अपनी परिधान शैली को सुसज्जित करना पसंद आता है। जीवन ऊर्जा से भरा नारंगी, लाल एवं बैंगनी रंग आपको अत्यंत प्रिय होते हैं। 

बैंगनी रंग के सभी शेड्स धनु राशि की महिलाओं की आंतरिक ऊर्जा एवं आत्म-विश्वास को बढ़ाने का काम करता है। यह रंग आपके व्यक्तित्व को बहुत सूट भी करता है। 

आप हर विषय को लेकर सदैव जिज्ञासु रहती हैं तथा जब तक किसी भी बात के आखिरी सिरे को न खोज ले तब तक शांत नहीं बैठती हैं। 

आप बहुत आसानी से किसी भी चीज़ या व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो जाती हैं। वही आपका स्पष्ट आचरण एवं दृष्टिकोण दूसरों को भी अपनी और खींचने में सफल रहता है। 

आने वाले हर नए दिन के साथ आप अपने लिए कुछ नया खोजने को तत्पर रहती है। स्वभाव से आप अत्यंत व्यावहारिक, साहसी, जीवंत एवं आशावादी होती हैं। 

Sagittarius woman dresses in daily use | दैनन्दिनी धनु महिला वेशभूषा

धनु राशि की यवतियों को अपने दैनिक वेशभूषा के लिए डेनिम जींस की एक जोड़ी के साथ अलग-अलग प्रकार की कुर्तियों, टॉप्स एवं जैकेट्स के साथ पहनना पसंद करती हैं। 

sagittarius-woman-dresses-in-daily-use

समान रूप से धनु महिलाएं भी सिंपल कुर्तियों को अलग-अलग चूड़ीदार या सलवार के साथ पहन लेती हैं। भिन्न प्रकार के ब्लेज़र्स को भी अपनी परिधान शैली में आप शामिल करना पसंद करती हैं। 

धनु महिलाओं की पहली पसंद ऊँची एड़ी की जूतियां होती हैं। आपके शू रेक में इनकी संख्या बहुतायत से देखने को मिल जाती है। 

बंद जूतियों की बजाय आप स्ट्रेप्स वाली सैंडल्स अधिक पसंद करती हैं। अच्छे से ब्रांडेड स्लिंग बैग या हैंड बैग के साथ आप अपने स्टाइल को आकर्षक बना लेती हैं। 

कानो में थोड़े बड़े आकार के टॉप्स पहनना, जिनसे आपके कानों की लोब ढक सके आपको बहुत अच्छे लगते हैं। दैनिक शैली में आप कलाइयों में एक कड़ा और घडी पहनना पसंद करती हैं। 

धनु राशि की महिलाओं के केश लंबे काले एवं घने होते, जिनको अलग-अलग प्रकार से बनाना एवं सजाना आपको बहुत अच्छा लगता है। 

अक्सर युवतियां भिन्न-भिन्न प्रकार की चोटियां या खुले बाल की केश-विन्यास शैली को बनाना पसंद करती हैं। विभिन्न प्रकार की सीपियों या पत्थरों से बने आभूषण आप अपनी दैनिक शैली में धारण करती हैं। 

राशि सम्बंधित केश सज्जा संबधित लेख

केशविन्यास ज्योतिष ( Hair Style astrology )

बेस्ट हेयर कट ( Best hair cut for your face )

बालो के प्रकार ( Types of hair and texture )

नेचुरल हेयर कलर ( Natural Hair Color tips )

हेयर फॉल नुस्खे ( Best Hair Fall Remedies )

चिपचिपे बालों की समस्या ( Oily Hair Problem )

प्राचीन केश सज्जा ( Hair style history )

Sagittarius woman sport dresses | धनु महिला स्पोर्ट्स वेशभूषा शैली

 महिलाएं खेलकूद के क्षेत्र में अत्यंत सक्रिय रहती हैं, तथा इसी कारण आप कसरत करना भी पसंद करती हैं। आप हमेशा किसी न किसी व्यायामशाला की सदस्यता अवश्य लेती हैं। 

आपको हमेशा नया खेल सीखना पसंद करती हैं, जैसे कभी कराटे तो कभी बैडमिंटन या घुड़सवारी आपको शारीरिक रूप से क्रियाशील बने रहना पसंद होता है। 

स्पोर्ट्सवेयर के लिए, वह आसान, आरामदायक स्पोर्ट्स वियर को पसंद करती हैं, जिन्हें वह मिक्स एंड मैच कर पहन सकती हों।

जॉगिंग करते हुए या कसरत करते हुए रंगीन ट्रैक सूट खासकर ब्राउन रंग के पहनना आपकी पहली पसंद होते है। आरामदायक स्पोर्ट्स शूज़ भी आपकी खेलकूद की वेशभूषा में एहम भूमिका निभाते हैं। 

आउटडोर स्पोर्ट्स इवेंट्स के दौरान आप हमेशा स्टाइलिश चश्मे लगाना पसंद करती हैं। हल्का मेकअप करना आपकी पहली प्राथमिकता होती है, ताकि आपका लुक हमेशा परफेक्ट रहे। 

त्वचा सम्बंधित देखभाल के लिए निम्नलिखित लेखो को पढ़े।

लेज़र हेयर रिमूविंग ( Laser hair Removal )

पिम्पल कैसे हटाये ( Pimple kaise hataye )

चेहरा और टमाटर ( Magical tomato for face )

फ्रूट फेस पैक ( 4 Amazing fruit face pack )

खीरा फेस मास्क ( Kheera face mask )

Sagittarius business woman’s dresses | धनु महिला व्यावसायिक शैली

अग्नि तत्व से प्रभावित धनु राशि की महिलाओं का तेज प्रताप कभी किसी से छुपा नहीं रह पाता है, किन्तु फिर भी दूसरों पर अपना प्रभाव डालने में अपनी ओर से भी कोई कसर नहीं छोड़ती। 

आप एक आत्मनिर्भर महिला होने के नाते किसी न किसी व्यापार या नौकरी से हमेशा जुड़ी रहती हैं, तथा अपनी व्यावसायिक छवि को प्रभावशाली बनाने के लिए आप अपनी वेशभूषा का विशेष ध्यान देती हैं। 

आप भले ही फैशन की भीड़ में खोना पसंद नहीं करती, किन्तु फिर भी आप ही हर जगह की शो स्टॉपर बनती हैं। आप हमेशा ऑन – ट्रेंड रंगो एवं प्रिंट्स का चुनाव करते हुए अपनी व्यावसायिक वेशभूषा का निर्धारण करती हैं। 

आप अपने कार्यक्षेत्र के हिसाब से अपनी वेशभूषा की शैली का चुनाव करती हैं, तथा साथ ही अपने आराम एवं व्यक्तित्व के का भी ध्यान रखती हैं। 

यदि आपको लगता है कि आपके कार्यक्षेत्र पर आपको भारतीय परिधान ही सूट करेंगे, तो आप सलवार कमीज के साथ प्रयोग करते हुए अपनी व्यावसायिक छवि को प्रभावशाली बनाते हैं। 

वही यदि आपका कार्यक्षेत्र आपको पाश्चात्य एवं आधुनिक वेशभूषा की इज़ाज़त देता है, तो आप जीन्स, टॉप, ब्लेजर या जैकेट्स आदि को अपने लिए चुनती हैं। 

आपके केश आपके सौन्दर्य को बढ़ने में बहुत योगदान देती है, इसलिए आप अपने केश-विन्यास पर विशेष ध्यान देकर न केवल अपना सौन्दर्य, अपितु व्यक्तित्व भी मुखर बनाने का प्रयास करती  हैं। 

भारतीय वेशभूषा को मैच करने के लिए आप परिधान के अनुसार चोटी या जुड़ा बनाना पसंद करती हैं, वहीँ पाश्चात्य परिधानों के साथ खुले केश या पोनीटेल बनाना पसंद करती हैं। 

अपनी ड्रेस के साथ-साथ अपने आराम का ध्यान आप अपने जूतों का चुनाव करते समय भी रखती हैं। यदि आपको लंबे समय तक कार्यक्षेत्र में खड़े होना हो तो आप फ्लैट् हील्स का चुनाव करती हो। 

यदि आपने जीन्स या ऑफिस सूट्स का चुनाव किया हो तो आप बैलीज़ या शूज़ को पहनकर अपने कदमो को आत्मविश्वास की रफ़्तार प्रदान करती हैं। 

Sagittarius woman’s party wear | धनु महिला समारोह वेशभूषा

धनु राशि की महिलाएं हमेशा उत्साह एवं ऊर्जा से भरी रहती हैं, तथा जहाँ भी जाती हैं, दूसरों के बीच खुशियां बिखेरती हैं। वैसे तो आप जहाँ भी हो वहां जश्न का माहौल अपने आप पैदा हो जाता है, किन्तु आप खुद भी पार्टी करना पसंद करती हैं। 

आपकी राशि वालों के लिए एक विशेष बात यह भी है, कि आप जब किसी उत्सव या पार्टी में सम्मिलित होती हैं तो उसमे पूरी तरह डूब जाती हैं। 

इसलिए आपका पहनावा भी आपकी इस खूबी से अछूता नहीं रह पाता है, और आप पारम्परिक या आधुनिक सभी प्रकार की वेशभूषा के माध्यम से दूसरों को चकाचौंध कर देती हैं। 

आधुनिक पार्टियों का हिस्सा बनते हुए आप लॉन्ग मैक्सी गाउन आपकी पहली पसंद बनते हैं। इनके जीवंत रंग न केवल आपको ऊर्जावान बनाते है, बल्कि आसपास के माहौल को भी सकारात्मक  ऊर्जा से भर देते हैं। 

वहीँ जब आप किसी शादी या पारंपरिक उत्सव में शामिल होती हैं तो पूरी तरह से खुद को उस रंग में रंगने के लिए भारतीय शैली का अनुसरण करती हैं। 

अपने पसंदीदा रंगो जैसे पर्पल, नारंगी, लाल एवं भूरे रंग की बोल्ड प्रिंट्स एवं पैटर्न्स वाली ड्रेस में आप अपनी ऊर्जा से उस पार्टी में अलग ही रंगत ला देती हैं। 

अपने केश-विन्यास से आप अपनी शानदार छवि को और भी अधिक प्रभावशाली बना देती हैं। चाहे आप जूड़ा बनाओ या खुले बाल रखो आप पर सब जमता है। 

शादी पार्टी में आप ऊँची एड़ी वाली सैंडल्स से आपने कद को दूसरों के सामने ऊँचा दिखाने में कामयाब रहती हैं। आपकी प्राथमिकता भीड़ से अलग दिखने की होती है। 

वहीं अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते समय आप हाई हील्स बूट्स या प्लेटफार्म हील्स के जूतों का अपने ड्रेस के अनुसार चुनाव करती हैं। 

भारतीय परिधानों के साथ आप कलाइयों में भरी-भरी रंगीन मैचिंग चूड़ियाँ पहनना आपको बहुत पसंद होता है। दोस्तों के साथ पार्टी करते समय आप एक हाथ में घडी एवं दुसरे में ब्रेसलेट पहनती हैं। 

इस राशि सम्बंधित विस्तृत फैशन विचारो को जानने हेतु धनु महिला फैशन ( Sagittarius girl fashion ) और धनु पुरुष फैशन ( Sagittarius man fashion ) भी अवश्य पढ़े।

Shoes for Sagittarius woman | धनु महिला एवं उनके जूते

एक खास आकार के भूरे रंग के जूते धनु राशि की महिलाओं के पैरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, उनकी वेशभूषा को आकर्षक बनाने के लिए। 

आप भले ही अजीबो-गरीब डिज़ाइन एवं आकार के जूते-चप्पल पहनना क्यों ही न पसंद करती हों, किन्तु आपको विशेष ध्यान रखना होगा की ऊँची एड़ी की हील्स का रंग कभी काला न चुने। 

आप अपने जूतों में सबसे पहले अपनी रफ़्तार को ध्यान में रखें साथ ही आप हमेशा दूसरों से अलग ऊंचाई वाले दिखें इस बात पर भी गौर करना सबसे आवश्यक है। 

आप अपने जूतों में भी रंगों के साथ प्रयोग करना भली-भांति जानती हैं, जो आपके स्टाइल स्टेटमेंट्स को सबसे अलग बना देता है।

ध्यान रखिए, कि आपकी वेशभूषा को दूसरों से अलग एवं प्रभावशाली दिखाने में आपके जूतों का भी विशेष महत्व एवं योगदान होता है, इसलिए केवल इनके रंग ही नहीं सामग्री पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होती है। 

Shopping for Sagittarius woman | धनु महिला की खरीदारी शैली

धनु राशि की महिलाओं को देर तक किसी दूकान के भीतर खड़े होकर चीज़ों को देखने एवं अपनी पसंद की वस्तु ढूंढना पसंद नहीं होता है। 

इसके बजाये आप एक ही नज़र में अपनी पसंद की ड्रेस,जूते या अन्य सामान पसंद कर लेने में विश्वास करती हैं। फालतू बाज़ारों में भटकना आपकी प्रवृति नहीं होती है। 

इसी कारण आपका आधुनिकता अनुसरण करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग की ओर झुकाव अब बढ़ने लगा है। इसमें भी आप अगले दिन ही सामान उपलब्ध करा देने वाली वेब साइट्स को पसंद करती  हैं। 

आप अपने कदमों में महंगे ब्रांड एवं विदेशी जूते पहनकर खुद को दूसरों से अलग एवं आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करती है। 

इस राशि की महिलाओ के बारे में अधिक जानने के लिये धनु राशि महिला सीक्रेट ( Dhanu Rashi Mahila Secret ) भी अवश्य पढ़े।

धनु राशि के पुरुष के बारे में अधिक जानने के लिये धनु राशि पुरुष सीक्रेट (Dhanu Rashi Purush Secret ) भी अवश्य पढ़े।

Sagittarius woman’s makeup | धनु महिला सौंदर्य एवं प्रसाधन शैली

यदि आप धनु राशि की महिला हैं एवं आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मज़बूत है, तो आपके रूप सौन्दर्य की चमक किसी को भी चकाचौंध कर सकता  है। 

क्योंकि आप अत्यंत व्यस्त एवं क्रियाशील महिला हैं, इसलिए आपको ऐसे सौन्दर्य प्रसाधनों की आवश्यकता होती है, जिनमे अधिक समय व्यर्थ न करना पड़े। 

आपको घंटों शीशे के सामने खड़े होकर या पार्लर में जाकर अपनी सुंदरता को निखारने में समय बर्बाद करना पसंद नही होता है। 

अधिकतर आपको अपनी दैनिक वेशभूषा में साधारण एवं प्राकृतिक चीज़ों से बना हल्का मेकअप करना पसंद होता है। विशेष रूप से यदि आप खेलकूद से जुड़ी हों, तो आप केवल आँखों में मस्कारा लगा उन्हें सुन्दर दिखा सकती हैं। 

लेकिन जब किसी विशेष अवसर के लिए एक धनु राशि महिला अपनी वेशभूषा एवं मेकअप का चुनाव करती है, तो आपकी राशि में बृहस्पति की स्थिति आपको खुद को दूसरों से अधिक सुंदर दिखने को आकर्षित करती है। 

अपने होंठों को दहकते सुर्ख लाल रंग के अलावा आपको नारंगी एवं पर्पल शेड्स के लिपस्टिक से सजाना अत्यंत पसंद होता है। 

Outfit for Sagittarius woman | धनु राशि महिला आउटफिट

धनु राशि की महिलाओं की वेशभूषा शैली सभी पारंपरिक स्टाइल स्टेटमेंट्स को पीछे छोड़ते हुए फैशन से सम्बंधित सभी नियमो को तोड़ती हुए अत्यंत बोल्ड, उत्साही एवं ऊर्जा से भरी होती है। 

outfit-for-sagittarius-woman

धनु राशि महिला की तरह कपड़े पहनने के लिए आपको अपने फैशन लुक के साथ प्रयोग करते समय अपने भीतर बच्चों के समान मस्ती भरी ऊर्जा समाहित  करने की जरूरत है।

1 बेसबॉल कैप 

2 बेनी हैट्स 

3 बड़ी बालियां 

4 प्रेप्पी ब्लेज़र्स 

5 बेसबॉल जैकेट्स 

6 ट्रैक सूट्स 

7 प्ले सूट्स 

8 जम्प सूट्स 

9 बड़े आकार के कोट/टॉप/स्वेटर

10 चौड़ी मोहरी वाली पैन्ट्स या परलेरस 

11 स्नीकर्स 

12 ट्रेनर्स शूज़ 

13 स्लोगन टी-शर्ट/स्वेटर

14 बॉडी सूट्स 

15 लूज़ जीन्स 

16 कार्टून प्रिंट टी-शर्ट्स या स्वेटर्स 

17 ऊँची एड़ी के जूते एवं सैंडल्स 

18 बड़े आकार के बैग्स एवं पर्स 

उपरोक्त शैलियों के आधार पर आप धनु राशि की महिलाओं की वेशभूषा की विशेषताओं को समझ सकते है। यही वह बिंदु हैं, जो आपको दूसरो से अलग बनाते हैं। 

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।